PanipatFactory में लगी भीषण आग, मौक पर पहुंची Fire Brigade की 8...

Factory में लगी भीषण आग, मौक पर पहुंची Fire Brigade की 8 गाड़ियां, लाखों का नुकसान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हरियाणाः पानीपत स्थित सैनी कॉलोनी में स्थित एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्ट्री इसकी चपेट में आ गई और देखते ही देखते जलकर खाक हो गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाके में घना धुआं फैल गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और एहतियातन आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

आग के कारण फैक्ट्री में रखे कारपेट, मशीनें और अन्य कच्चा माल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच कर रही हैं। दमकल कर्मी आग बुझाने के बाद ठंडा करने का कार्य कर रहे हैं ताकि दोबारा आग भड़कने की कोई संभावना न रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...