Panipatदर्दनाक हादसाः करंट लगने से परिवार के 5 लोग झुलसे, 2 की...

दर्दनाक हादसाः करंट लगने से परिवार के 5 लोग झुलसे, 2 की मौ’त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हिसार: भिवानी जिले के मुंढाल खुर्द गांव में रविवार शाम करीब साढ़े 6 बजे करंट लगने से एक ही परिवार के 5 लोग बुरी तरह झूलस गए। जिनमें से 2 की मौत हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल है। घायलों का हांसी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जिनका आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। नागरिक अस्पताल में मौजूद सोमबीर ने बताया की उनके चाचा जोगिंदर व श्याम गांव में अपना मकान बना रहे थे। पूरा मकान बनने के बाद उन्होंने रविवार को मकान का लेंटर लगाया था। लेंटर का काम परिवार के ही लोगों के द्वारा करवाया गया था। लेंटर का काम पूरा होने के बाद में सभी लेंटर पर ही खड़े थे।

करीब 11000 वाट की बिजली की तार काफी नीचे है और वह छत के संपर्क में आ गई। लेंटर गीला होने के कारण उसमें करंट चला गया और जोर का धमाका हुआ। इस हादसे में परिवार के करीब 5 लोग बुरी तरह झुलस गए। करंट लगने के कारण 22 वर्षीय रवि व करीब 30 वर्षीय अमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। 24 वर्षीय अजय 20 वर्षीय नवीन व 45 वर्षीय जोगिंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को हांसी के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सिविल अस्पताल में मौजूद परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि घर के नजदीक से गुजर रही बिजली की तारों को ऊंचा करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार मौखिक रूप से कह चुके हैं।

लेकिन अभी तक बिजली की तार ऊपर नहीं की गई है। जिसके कारण यह हादसा हुआ है। परिजनों ने सरकार से आर्थिक मदद भी मांगी है। परिजनों ने बताया कि मृतक अमित कुमार शादीशुदा है। जिसका अभी नवजात बच्चा है। मृतक रवि अमित कुमार का चचेरा भाई है। हादसा होने के बाद परिजन वाहन का प्रबंध करके सभी निजी अस्पताल में लेकर आए। रवि व अमित को नागरिक अस्पताल में लेकर आए। नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने रविवार अमित को मृत घोषित कर दिया। दोनों मर्तकों का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा। नागरिक अस्पताल के रणजीत ने बताया कि रवि व अमित चेकअप किया तो उन्होंने दम तोड़ दिया था। दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...