Entertainment21 मई के टैस्ट के बाद सुंदरनगर तकनीकी संस्थान के तहत होगी...

21 मई के टैस्ट के बाद सुंदरनगर तकनीकी संस्थान के तहत होगी काऊंसलिंग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भटौली कलां टूल रुम में ग्रामीणों के साथ बैठक कर दी महत्वपूर्ण जानकारी

तीन साल के डिप्लोमा इन मैकेनिकल के लिए युवा ले सकते हैं प्रयास

सूक्ष्म कोर्स की एडमिशन बददी में ही मिल जाएगी

बददी /सचिन बैंसल: बददी के निकट भटौली कलां में स्थापित किए गए एमएसएमई टैकनोलोजी सैंटर में एडमिशन का सिलसिला शुरु हो गया है। सैंटर ने बददी, भटौली कलां व काठा के ग्रामीणों के साथ बैठक करके उनको टूल रुम की जानकारी दी वहीं प्रदेश के बच्चों के कोर्स संबधी चर्चा की ताकि पूरे हिमाचल व बीबीएन को इसका  लाभ मिल सके। इसमें केंद्र सरकार की ओर से तीन वर्षीय डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग की शुरुआत की गई है जो जिसके लिए योग्यता 10वीं और 12वीं होगा। आज शैक्षणिक विंग के प्रभारी सुखमन सिंह ने बताया कि सरकार ने यह एमएसएमई टैकनोलोजी सैंटर केंद्र सरकार ने 120 करोड रुपये से स्थापित किया है जिसका मुख्य उदेश्य उद्योगों की डाई संबधी जरुरंतें पूरी करना है वहीं उनके हिसाब से वर्कर भी तैयार करना है।

इसमें तीन साल के डिप्लोमा के लिए 21 मई को टैस्ट रखा गया है और उसके बाद सुंदरनगर में तकनीकी विवि के तहत काऊंसलिंग होगी। इसके अलावा यहां पर आधा दर्जन छोटे छोटे कोर्स छात्रों को करवाएंगे जाएंगे ताकि प्रशिक्षित होकर वह जीविकोपार्जन कर कर सके। यहां पर 100 बीघा से ज्यादा नदी किनार पहाडों की हसीन व सुरम्य वादियों में इसकी स्थापना की गई है। प्रकृति की गोद में यह टैकनोलोजी सैंटर किसी विश्वविद्यालय की तरह नजर आता है। शैक्षणिक प्रभारी सुखमन सिंह ने बताया कि डिप्लोमा की पढाई के दौरान लडकों व लडकियों के लिए अलग अलग छात्रावास स्थापित किए गए हैं व एक कैंटीन स्थापित की गई है। छात्रों को पढ़ाई के दौरान समस्त सुविधाएं एक ही परिसर में मिलेंगी। केंद्र सरकार की नीति के अनुसार एससी/एसटी छात्रों के लिए जहां सीटों में आरक्षण होगा वहीं कैंटीन व हास्टल में विशेष छूट दी जा रही है। उन्होने बताया कि संस्थान की समस्त जानकारी वैवसाईट पर दे दी गई है और किसी भी कार्यदिवस में छात्र हमसे फोन पर भी कोई भी जानकारी ले सकते हैं। इन लोगों के साथ हुई बैठक: आज प्रथम बैठक में नगर परिषद वाइेस चेयरमैन मान सिंह मैहता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एनयूजे इंडिया रणेश राणा, सामाजिक कार्यकर्ता गुरमेल सिंह चौधरी, जोगा सिंह चौधरी, राजेंद्र सिंह चौधरी व परमजीत सिंह भी उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...