Entertainmentबद्दी स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह

बद्दी स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मेधावी व खेलकूद में अव्वल रहने वाले बच्चों को किया सम्मानित


बद्दी स्कूल को मुख्यमंत्री स्कूल आफ एक्सीलेंस किया जाएगा- राम कुमार

बददी/ सचिन बैंसल : राजकीय वरिष्ठ माध्यिमक स्कूल बद्दी में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मेधावी व खेलकूद में अव्वल रहने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।


कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन से हुई। मुख्य अतिथि  सीपीएस राम कुमार ने कक्षा में अव्वल रहने वाले बच्चों व खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रदेश सरकार सभी सरकारी स्कूलों में बड़ा परिवर्तन करने जा रहे हैं, ताकि यहां पढ़ने वाले छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ सके। सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में शिक्षा आरम्भ की जाएगी। विद्यार्थियों को स्मार्ट यूनिफार्म प्रदान की जाएगी तथा बेहतर प्रबंधन के लिए स्कूलों का कल्स्टर बनाया जाएगा।


उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी आदर्श डे-बोर्डिंग स्कूल खोलेगी ताकि विद्यार्थियों को विश्व स्तर की शिक्षा मिल सके। दून विधानसभा क्षेत्र में भी एक राजीव गांधी आदर्श डे-बोर्डिंग स्कूल बनाया जाएगा जिसके लिए 55 बीघा की भूमि का चयन किया जा चुका है। प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है कि जिन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या अधिक है वहां मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी को मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के रूप में परिवर्तित करने की घोषणा की।


उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को अपनी ऐच्छिक निधि से 10 हजार रुपए तथा स्कूल समिति को अपनी ओर से 5 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। जिसमें छठी में सातवीं कक्षा की छात्राओं ने दुल्हन चली पहन चली तीन रंग की चोली पर बहुत ही सुंदर नित्य पेश किया और जमाई के छात्रों ने बढ़ रही सोशल मीडिया के बारे में एक बहुत ही सुंदर लघु नाटिका प्रस्तुत की अंत में जमा एक और दो की छात्रों स्नेहा जास्मीन तमन्ना ने नाती प्रस्तुत कर मौजूद लोगों से वाहवाही लूटी। मंच का संचालन पंकज ककरा व परिणीता ठाकुर ने किया। 


इस मौके पर  एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंघल, उप निदेशक उच्च शिक्षा सोलन जगदीश चंद नेगी, नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष तरसेम चौधरी, परिषद बद्दी के अध्यक्ष तरसेम चौधरी, उपाध्यक्ष मोहन लाल चौधरी, प्रदेश कांग्रेस समिति के उप कोषाध्यक्ष एवं नगर परिषद बद्दी के पूर्व अध्यक्ष मदन लाल चौधरी, पार्षद सुरजीत चौधरी तथा रमन कौशल, बीबीएन इंटक के अध्यक्ष संजीव कुमार, अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष मलूक चंद, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी के प्रधानाचार्य राम लाल , जसवंत राय कौशल, रूलदु कौशल, पोलाराम चौधरी ,तरक्की लाल कौशल, दलवारा, रामलाल ,राजकुमार, आरुष कौशल सहित छात्र व अभिभावक इस अवसर पर उपस्थित थे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...