Blog
-

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मिला चालक-परिचालक महासंघ ऊना
ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से गुरुवार को राजकीय अर्ध राजकीय चालक-परिचालक महासंघ ऊना की कार्यकारिणी ने प्रधान विजय अशरफ के नेतृत्व में उनके निवास स्थान गोंदपुर जयचंद में भेंट की। इस दौरान कार्यकारणी नेे उपमुख्यमंत्री को चालकों और परिचालकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। महासंघ ने 4-.9-14 वेतन वृद्धि को बहाल करने के साथ-साथ अतिरिक्त वेतन वृद्धि 15-20-25 के स्थान पर 8-15-20 करने तथा स्पेशल-पे बढ़ाने को लेकर अपनी मांग रखी।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने राजकीय अर्ध राजकीय चालक-परिचालक महासंघ ऊना की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके समाधान के लिए उपयुक्त कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी के उप प्रधान बेअंत सिंह, कैशियर श्यामलाल, सदस्य जसवीर सिंह व नरेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
-

Punjab News: America से डिपोर्ट हुए Akashdeep Singh के पिता का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो
अमृतसरः अमेरिका में नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पद संभालते ही अवैध प्रवासियों पर शिकंजा कस दिया। जिसके चलते 104 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया। बीते दिन पंजाब के अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमेरिकी सेना के विमान में 104 भारतीय सवार थे। इनमें 25 महिलाएं और 12 नाबालिग शामिल थे। ज्यादातर की उम्र 30 साल से कम थी, जो उज्जवल भविष्य के सपने लेकर अमेरिकी धरती पर उतरे थे। लेकिन उन्हें वापस लौटना पड़ा। डिपोर्ट हुए यात्रियों में आकाशदीप सिंह भी शामिल था जो भारत-पाकिस्तान सीमा से 1 किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित राजाताल गांव में रहता है।
20 वर्षीय आकाशदीप सिंह करीब 7 महीने पहले विदेश गया था। वह पहले दुबई गया और वहां एजेंटों के बहकावे में आकर डंकी रूट अपना लिया। आकाशदीप सिंह के पिता स्वर्ण सिंह ने जानकारी दी कि उनका बेटा करीब 7 महीने पहले ही घर से निकल गया था। 5 लाख रुपए खर्च कर पहले वे दुबई में गया। जहां उसने साढे 5 महीने काम किया। लेकिन कुछ महीने पहले ही उसने फोन कर अमेरिका जाने की बात कही। जब पिता ने कहा कि पैसे बहुत लग जाएंगे तो उसका जवाब था, पापा पैसे जाकर भी कमा लेंगे। आप 45 लाख रुपए का इंतजाम करो। स्वर्ण सिंह ने बताया कि वह बहुत छोटा किसान है। उसके पास सिर्फ ढाई किल्ले जमीन थी।
जिसमें से उसने 6 कनाल जमीन बेच दी और बाकी बैंक में गिरवी रख दी। इतना ही नहीं उसकी मां के नाम भी कुछ जमीन थी, जिसके लिए बैंक से लिमिट बनवाई हुई थी। अब उसे चिंता है कि कर्ज और मूलधन कैसे चुकाया जाए। 45 लाख का इंतजाम करके उसने आकाशदीप को पैसे भेजे। इसके बाद आकाशदीप अमेरिका चला गया। 10 दिन तक उससे संपर्क नहीं हुआ। पता चला कि जैसे ही वह अमेरिका की सीमा पार कर गया, उसे पकड़कर कैंप में भेज दिया गया। दूसरी अमृतसर की युवती सुख (काल्पनिक नाम) थी। 26 वर्षीय सुख शादी के सपने लेकर विदेश गई थी। लेकिन अपने मंगेतर के पास पहुंचने से पहले ही उसे पकड़ लिया गया और डिपोर्ट कर दिया गया।
26 वर्षीय सुख अमृतसर एयरपोर्ट पर शादी के लिए अमेरिका गई थी। वह 2 जनवरी 2025 को स्पेन के रास्ते शेंगेन वीजा पर रवाना हुई और 20 दिन के भीतर अमेरिका पहुंच गई। अमेरिका में उसके मामा की बहन अच्छी तरह से सेटल है, जिसने रिश्ता तय किया था। उसका मंगेतर पिछले सात साल से कैलिफोर्निया में है। परिवार को भरोसा था कि वह सुरक्षित पहुंच जाएगी और वहां अपने मंगेतर से शादी कर लेगी। लेकिन उनकी उम्मीदें धराशायी हो गईं। एक महीने के भीतर ही उसे डिपोर्ट कर दिया गया। सुख का परिवार भी किसान है। सुख को अमेरिका भेजने में परिवार ने करीब 40 लाख रुपए खर्च किए, जिसका कुछ हिस्सा उसके मंगेतर ने भी दिया।
-

क्रैश हुआ Air Force का Fighter Plane, लगी आग, देखें वीडियो
शिवपुरीः मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में दोनों पायलट घायल होने की सूचना सामने आई है। हेलीकॉप्टर एक खेत में क्रैश हुआ, जिसके बाद उसमें आग लग गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल के पास पहुंच गए थे। धुआं दिखते ही गांव के लोग मौके की तरफ भागने लगे। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
घटना के बाद घायल पायलट की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वो मोबाइल पर किसी से बात करते दिख रहे हैं। ग्रामीणों ने उन्हें संभाल रखा है। पायलटों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक, नरवर तहसील के दबरासानी गांव में गुरुवार दोपहर सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश होकर किसानों के खेतों में जा गिरा।
हेलीकॉप्टर जलकर खाक हो गया है। हालांकि, हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलट पूरी तरह से सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने तुरंत एक टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया है। वहीं, पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हालांकि अब तक इस हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है।
-

Punjab News: मोहल्ला क्लीनिक में वारदातों को अंजाम देते 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो
बठिंडाः जिले में चोरों द्वारा मोहल्ला क्लीनिक में वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में केनाल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुआ सामान बरामद किया है।
केनाल पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी हरगोबिंद सिंह ने बताया कि हमें बठिंडा के ढिल्लो कॉलोनी स्थित मोहल्ला क्लिनिक में डॉक्टरों द्वारा चोरी की सूचना मिली थी, जिसके संबंध में 1 फरवरी को अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए 5 चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से इनवर्टर, बैटरी, सीपीयू, तारें बरामद किए गए।
-

Dunki लगाकर America पहुंचे भारतीय, Border Cross करने की वीडियो आई सामने
जालंधर, ENS: अमेरिका में राष्ट्रपति का पद संभालते ही डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से अवैध रूप में अमेरिका पहुंचे यात्रियों के खिलाफ सख्ती कार्रवाई की। डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में अवैध रूप से पहुंचे 104 भारतीय को डिपोर्ट कर दिया। बीते दिन सभी यात्रियों को सी-17 सेना के जहाज में बिठाकर अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचाया गया। दरअसल, सरकार बदलने के बाद अवैध तरीके से बॉर्डर क्रॉस करके अमेरिका में जाने वाले प्रवासियों पर अमेरिकी प्रशासन की तरफ से सख्ती दिखाई दे रही है।
वही इस दौरान एक इंग्लैंड से पनामा जंगल के जरिए अमेरिका बॉर्डर क्रॉस करने की डंकी लगाते हुए वीडियो सामने आई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह परिवार के परिवार छोटे से लेकर बड़े तक जंगल में फंसे हुए हैं। उन्हें जंगलों में वह नहाते, खाते और पीते हैं। वही जंगल में पड़े दलदल से भरे रास्तों में से निकाल कर बॉर्डर क्रॉस कर अमेरिका में जाते हैं। पनामा जंगल में बड़े-बड़े जानवरों और भी कई तरह के जान को खतरा भी रहता है। लेकिन फिर भी लोग अपने फ्यूचर को को सेटल करने के लिए अपनी जान को खतरा डालकर मेक्सिको के बॉर्डर क्रॉस करके अमेरिका में जाने की कोशिश करते हैं। बता दें कि इसमें से ज्यादातर मामले ऐसे हैं जिसमें ट्रैवल एजेंट डायरेक्ट फ्लाइट कहकर उन्हें इंग्लैंड और अलग-अलग देशों के जरिए जंगलों के रास्ते होकर मैक्सिको बॉर्डर क्रॉस करने के लिए फसा देते हैं। इसके बारे में उन्हें रास्ते में जाकर पता लगता है तब तक उनके पास अवैध तरीके से टांका लगाकर बॉर्डर क्रॉस करने की बजाय और कोई भी रास्ता नहीं रह जाता। क्योंकि हर कोई लाखों रुपए खर्च कर घरों कारोबार को बेचकर अपने फ्यूचर को सुधारने के लिए अमेरिका के लिए जाता है। बता दें कि बीते वर्ष डंकी रूट से अमेरिका जाने वाले भारतीयों के बारे में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक जो डंकी रूट अपनाकर अमेरिका गए थे, उनके परिवारों ने बताया था कि मानव तस्कर दिल्ली और मुंबई से पर्यटक वीजा पर यूएई ले जाते हैं। वहां से उन्हें वेनेजुएला, निकारागुआ और ग्वाटेमाला जैसे कई ट्रांजिट बिंदुओं से होकर अमेरिका-मेक्सिको सीमा तक पहुंचाया जाता है। वहां इन लोगों को हैंडलर की ओर से यह भी बताया जाता है कि सीमा पार करते समय पकड़े जाने पर कैसे उत्पीड़न का हवाला देकर शरण का दावा किया जाए। एक ट्रैवल एजेंट ने कहा कि डंकी रूट से यात्रा करने के लिए हाल के दिनों में फीस बढ़ गई है। अब अमेरिका पहुंचने के लिए 45-50 लाख रुपये खर्चने पड़ेंगे लेकिन वहां पहुंचने की कोई गारंटी नहीं होती है।Dunki लगाकर America पहुंचे भारतीय, बॉर्डर क्रॉस करने की वीडियो आई सामनेhttps://t.co/uyTwAtlfuM#yrkkh4 #MainHoonNa2 #Abhimaan pic.twitter.com/fCRP8mB52w
— Encounter India (@Encounter_India) February 6, 2025 -

विवेक शर्मा का कुटलैहड़ विस क्षेत्र की सभी पंचायतों के समग्र विकास पर जोर
विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए अधिकारियों की बैठक ली, बेहतर समन्वय से कार्य करने के दिए निर्देश
ऊना/सुशील पंडित: विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों के समग्र विकास पर जोर देते हुए अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। गुरुवार को ऊना के जिला परिषद सभागार में जिला एवं उपमंडल प्रशासन के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में उपायुक्त जतिन लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुटलैहड़ विस क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने अपने विकास कार्यों में आ रही समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखा। विधायक ने निर्देश दिए कि ऊना ब्लॉक के तहत आने वाली कुटलैहड़ विस की पंचायतों का समान रूप से विकास सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया, ताकि स्थानीय जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।

उन्होंने कुटलैहड़ विस में लोगों को पेयजल की सुचारू व्यवस्था के सुदृढीकरण को लेकर जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण स्तर पर पाईप लाइनों के रिपेयरिंग कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित बनाएं ताकि लोगांे को पेयजल की निर्बाध आपूर्ति हो सके। इसके अलावा उन्होंने बंगाणा और थानाकलां अस्पताल में लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देश दिए। उपायुक्त जतिन लाल ने जिला एवं उपमंडल प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय और प्रभावी रणनीति के साथ पंचायतों में विकास कार्यों की गति तेज करें। उन्होंने जोर दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए, ताकि विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे हों और अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।
इस मौके पर कांग्रेस के बंगाणा ब्लॉक अध्यक्ष रामासरा, प्रदेश सचिव देसराज गौतम, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, बीडीओ ऊना केएल वर्मा, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, समस्त जिला परिषद सदस्य, बीडीसी सदस्य सहित कुटलैहड़ विस क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि सहित जिला के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
-

Russian युवती ने 3 युवकों को कुचला, नशे की हालत में किया High Voltage Drama, देखें वीडियो
रायपुरः VIP रोड पर देर रात रशियन युवती द्वारा जमकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। कार सवार युवती ने पहले 3 बाइक सवारों को टक्कर मार दी जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए और जब लोगों ने कार को रोका और पुलिस के आने पर युवती ने जमकर हंगामा किया। इस मामले में तेलीबांधा पुलिस ने युवती और उसके साथ मौजूद एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। युवती जिस कार में सवार थी, उसमें भारत सरकार लिखा हुआ था। फिलहाल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी मुताबिक, बुधवार रात करीब 12:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक तेज रफ्तार कार ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी है। कार में भारत सरकार लिखा हुआ था। पुलिस मुताबिक यह कार DRI ( डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) के लोक अभियोजक भावेश आचार्य की थी। लेकिन वारदात के दौरान कार को उनकी दोस्त उज्बेकिस्तान ताशकंद की निवासी नोदिरा चला रही थी। सरकारी वकील और विदेशी युवती घटना के दौरान शराब के नशे में चूर थे। दोनों पब से निकलकर सिगरेट लेने जा रहे थे। नोदिरा तेज रफ्तार में कार ड्राइव कर रही थी। इस दौरान VIP रोड में उन्होंने एक के बाद एक 3 बाइक को टक्कर मारी। इनमें से एक बाइक पर तीन युवक नीलकमल साहू, ललित चंदेल और अरुण विश्वकर्मा सवार थे। जो रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार के रहने वाले हैं। ये वीडियो शूटिंग से जुड़ा काम करते हैं। एक्सीडेंट से तीनों बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कार को रुकवाया गया। मौके में तेलीबांधा पुलिस पेट्रोलिंग टीम भी पहुंच गई। कार से बाहर निकलने के बाद विदेशी युवती ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर उसका फोन गुम गया जिसके बाद वहां खड़े लोगों पर फोन रखने का आरोप लगाकर मोबाइल मांगने लगी। पुलिस उसे लगातार थाने चलने को कहती रही लेकिन नशे की हालत में वहां हंगामा करती रही।Russian युवती ने 3 युवकों को कुचला, नशे की हालत में किया हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें Videohttps://t.co/oOKpelBmsu#MainHoonNa2 #ExitPolls #yrkkh4 pic.twitter.com/mr4sXlOTvd
— Encounter India (@Encounter_India) February 6, 2025 -

Hotel में Car Park न करने देने पर भड़का SDM, गार्ड को जड़ा थप्पड़
मुरैनाः जिले के सबलगढ़ एसडीएम द्वारा एक होटल के गार्ड से बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही उन्होंने उसका मोबाइल फोन जमीन पर फेंक दिया और लात मारी जिसका सीसीटीवी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी मुताबिक, जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले की विदाई पार्टी मुरैना के इंद्रलोक होटल में रखी गई थी। इस पार्टी में एसडीएम अरविंद माहौर भी शामिल होने के लिए पहुंचे थे। वो होटल की पार्किंग में अपनी गाड़ी खड़ी करना चाहते थे, लेकिन वहां मौजूद गार्ड ने पार्किंग में स्पेस नहीं होने और गाड़ी खेत में पार्क करने की बात कही।

इस पर एसडीएम भड़क गए और उन्होंने गार्ड की कॉलर पकड़कर उसे झटका दिया और थप्पड़ मारने के लिए हाथ भी उठाया। जब गार्ड विकास शर्मा का मोबाइल जमीन पर गिरा तो एसडीएम ने लात मारकर उसे दूर फेंक दिया। विवाद देखकर लोग जमा हो गए और एसडीएम को समझाकर मामला शांत करवाया गया। इसके बाद वे विदाई पार्टी में शामिल हुए।
घटना की जानकारी देते हुए गार्ड विकास शर्मा ने कहा कि इस पूरे विवाद में गलती एसडीएम की नहीं बल्कि उसी की है। इसकी एक वीडियो भी विकास द्वारा बनाई गई है। उसने कहा कि उसी ने वीडियो में छेड़छाड़ कर वॉट्सऐप पर शेयर किया था। विकास वीडियो में एसडीएम से माफी भी मांग रहा है।
इस मामले में एसडीएम अरविंद माहौर का कहना है कि गार्ड ने उन्हें पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने से मना किया था, लेकिन दो-तीन गाड़ियां और वहां आ गईं, जिन्हें नहीं रोका गया। उन्होंने बताया कि जब मैंने गेट खोलने के लिए कहा तो उसने कहा कि आप खुद ही गेट खोल दीजिए। इस बात पर मुझे गुस्सा आ गया।
-

Australia को बड़ा झटकाः Marsh-Stoinis के बाद Champions Trophy से बाहर हुए 2 अन्य दिग्गज खिलाड़ी
नई दिल्लीः चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा है। 19 फरवरी से पाकिस्तान और यूएई में शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को 2 बड़े झटके लगे हैं। मिचेल मार्श और मार्कस स्टोइनिस के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद अब कप्तान पैट कमिंस और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। कमिंस टखने में चोट से जूझ रहे थे, जबकि हेजलवुड को भी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान चोट लगी थी। अब चैंपियंस ट्रॉफी की 15 सदस्यीय टीम में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को 4 बदलाव करने पड़ेंगे। इसकी अंतिम तारीख 12 फरवरी है। मिचेल मार्श को पीठ में चोट लगी थी और वह इससे उबर नहीं सके हैं, जबकि स्टोइनिस ने गुरुवार को ही वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई टीम की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कमिंस के बाहर होने के बाद अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया स्टीव स्मिथ या ट्रेविस हेड में से किसी को टीम की कमान सौंप सकता है। अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण श्रीलंका में टेस्ट सीरीज में नहीं खेलने वाले कमिंस टखने की चोट से भी जूझ रहे हैं और उन्होंने अभ्यास तक शुरू नहीं किया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान उनके टखने की समस्या बढ़ गई थी। आईसीसी ने एसईएन रेडियो पर मैकडोनाल्ड के हवाले से कहा था, ‘पैट कमिंस किसी भी तरह से गेंदबाजी फिर से शुरू करने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए उनकी चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने की संभावना बहुत कम है। इसका मतलब है कि हमें एक कप्तान की जरूरत है।’ मैकडोनाल्ड ने कहा था, ‘जब हम पैट (कमिंस) के साथ चैंपियंस ट्रॉफी की टीम को लेकर चर्चा कर रहे थे तब स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड दो ऐसे खिलाड़ी थे जिनसे हम बातचीत कर रहे थे। कप्तानी के लिए हमारी इन दोनों पर नजर है।’ श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमिंस की अनुपस्थिति में स्मिथ ने टीम की कमान संभाली है। कमिंस की गैरमौजूदगी में मार्श को कमान सौंपी जा सकती थी, लेकिन वह खुद ही बाहर हो चुके हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अब तक किसी भी रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया है। अब वापसी के लिए दोनों तेज गेंदबाजों को रिहैब से गुजरना होगा। ऐसे में दोनों के आईपीएल में हिस्सा लेने पर भी संशय है। ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अगला टूर्नामेंट जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है। मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा- हमारे लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पैट, जोश और मार्श चोट से जूझ रहे हैं। वह समय पर रिकवर नहीं हो सकेंगे। यह अन्य खिलाड़ियों के लिए अच्छा मौका है कि वह विश्व स्तर पर अपने टैलेंट का प्रदर्शन करें।’ पैट और जोश दोनों श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की वनडे सीरीज (12 और 14 फरवरी) के लिए टीम का भी हिस्सा थे। अब हेजलवुड और कमिंस उसमें भी नहीं खेलेंगे। लेग स्पिनर तनवीर सांघा, शॉन एबॉट और कूपर कोनोली को श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच तक रोका गया है। इसके अलावा जेक फ्रेजर मैकगर्क, ऑलराउंडर बेन ड्वारशुइस और पेसर स्पेंसर जॉनसन को भी श्रीलंका के खिलाफ वनडे तक रोका गया है। चैंपियंस ट्रॉफी का यह नौवां संस्करण है। ऑस्ट्रेलियाई टीम दो बार इसकी विजेता रह चुकी है। कंगारुओं ने 2006 और 2009 में यह टूर्नामेंट जीता था। 2006 में उसने फाइनल में वेस्टइंडीज और 2009 में न्यूजीलैंड को हराया था। इस टीम को ग्रुप-बी में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान के साथ रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला 22 फरवरी को लाहौर में इंग्लैंड से है। वहीं, 25 फरवरी को टीम दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। 28 फरवरी को ऑस्ट्रेलियाई टीम अफगानिस्तान से लाहौर में भिड़ेगी।इस प्रकार है ऑस्ट्रेलिया की टीम
एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम जैम्पा। (कमिंस, हेजलवुड, स्टोइनिस, मार्श बाहर हो चुके)
