Russian युवती ने 3 युवकों को कुचला, नशे की हालत में किया High Voltage Drama, देखें वीडियो

Written by

in

रायपुरः VIP रोड पर देर रात रशियन युवती द्वारा जमकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। कार सवार युवती ने पहले 3 बाइक सवारों को टक्कर मार दी जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए और जब लोगों ने कार को रोका और पुलिस के आने पर युवती ने जमकर हंगामा किया। इस मामले में तेलीबांधा पुलिस ने युवती और उसके साथ मौजूद एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। युवती जिस कार में सवार थी, उसमें भारत सरकार लिखा हुआ था। फिलहाल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी मुताबिक, बुधवार रात करीब 12:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक तेज रफ्तार कार ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी है। कार में भारत सरकार लिखा हुआ था। पुलिस मुताबिक यह कार DRI ( डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) के लोक अभियोजक भावेश आचार्य की थी। लेकिन वारदात के दौरान कार को उनकी दोस्त उज्बेकिस्तान ताशकंद की निवासी नोदिरा चला रही थी। सरकारी वकील और विदेशी युवती घटना के दौरान शराब के नशे में चूर थे। दोनों पब से निकलकर सिगरेट लेने जा रहे थे। नोदिरा तेज रफ्तार में कार ड्राइव कर रही थी। इस दौरान VIP रोड में उन्होंने एक के बाद एक 3 बाइक को टक्कर मारी। इनमें से एक बाइक पर तीन युवक नीलकमल साहू, ललित चंदेल और अरुण विश्वकर्मा सवार थे। जो रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार के रहने वाले हैं। ये वीडियो शूटिंग से जुड़ा काम करते हैं। एक्सीडेंट से तीनों बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कार को रुकवाया गया। मौके में तेलीबांधा पुलिस पेट्रोलिंग टीम भी पहुंच गई। कार से बाहर निकलने के बाद विदेशी युवती ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर उसका फोन गुम गया जिसके बाद वहां खड़े लोगों पर फोन रखने का आरोप लगाकर मोबाइल मांगने लगी। पुलिस उसे लगातार थाने चलने को कहती रही लेकिन नशे की हालत में वहां हंगामा करती रही।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *