Blog

  • 15 और 22 फरवरी को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लगेंगे विकलांगता चिकित्सा बोर्ड – संजय मनकोटिया

    15 और 22 फरवरी को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लगेंगे विकलांगता चिकित्सा बोर्ड – संजय मनकोटिया

    ऊना/सुशील पंडित: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय मनकोटिया ने जानकारी दी है कि क्षेत्रीय अस्पताल में फरवरी माह के दौरान तीन विकलांगता चिकित्सा बोर्ड लगाए जाएंगे। ये चिकित्सा बोर्ड 15 और 22 फरवरी को आयोजित किए जा रहे हैं।

    इससे पहले 1 फरवरी को भी विकलांगता चिकित्सा बोर्ड लगाया जा चुका है। इसके अलावा लोगों की सुविधा के लिए 7 फरवरी को एक अतिरिक्त विकलांगता चिकित्सा बोर्ड की योजना बनाई गई है।डॉ मनकोटिया ने जिलावासियों से अपील की है कि वे आयोजित होने वाले विकलांगता चिकित्सा बोर्डों का लाभ उठाएं ताकि उन्हें समय पर सही चिकित्सा और सुविधा मिल सके।

  • Punjab News: सरेआम दुकान के बाहर से आटे की थैलियां लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: सरेआम दुकान के बाहर से आटे की थैलियां लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    2 दिन पहले 3 गाड़ियों के चोरी हुए थे टायर

    मोहालीः जिले में आने दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला सेक्टर 70 से सामने आया है। जहां चोर दुकान के बाहर आटे की थैलियां लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार जुगाड़ू रेहड़ी में आए चोर लोहे की पेटी में आटे की 40 थैलियां ले गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि जुगाड़ू रेहड़ी में आए चोर दुकान के बाहर से आटे की थैलियां लोड कर रहे है। बता दें कि एक माह पहले इसी दुकान से एक सक्रिय चोर ने 6 बोरी आटा लेकर फरार हो गए थे। उस दौरान घटना की सूचना पीड़ित से पुलिस को दे दी थी। पुलिस ने उस दौरान एक्टिवा का नंबर भी नोट कर लिया था। पीड़ित ने कहा कि उस समय भी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस घटना को लेकर दुकानदारों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। दरअसल, 2 दिन पहले सेक्टर 70 से चोर 3 गाड़ियों के 4 टायर लेकर फरार हो गए थे।
  • कामगार कल्याण बोर्ड से पंजीकृत लाभार्थियों को E-KYC करवाना अनिवार्य – अमन शर्मा

    कामगार कल्याण बोर्ड से पंजीकृत लाभार्थियों को E-KYC करवाना अनिवार्य – अमन शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड से पंजीकृत लाभार्थियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया जारी है। श्रम कल्याण अधिकारी ऊना अमन शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सनिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में ऊना जिला से कुल 26 हज़ार लाभार्थी पंजीकृत हैं जिन्हें अपनी ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य रहेगा।

    उन्होंने कहा कि कामगार बोर्ड से पंजीकृत लाभार्थी अपना  आधारकार्ड, बैंक खाता, राशन कार्ड  और आधार से पंजीकृत फोन साथ लेकर श्रम कल्याण अधिकारी कार्याल्य ऊना में ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित बनाएं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बिना ई-केवाईसी सत्यापन प्रक्रिया के लाभार्थी को किसी भी प्रकार का लाभ नहीं दिया जाएगा।

  • Punjab News: बाइक चालक पर चाकू से कार सवार लुटेरों ने किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक चालक पर चाकू से कार सवार लुटेरों ने किया हमला, देखें वीडियो

    लोगों ने काबू करके जमकर की छित्तर परेड

    फिरोजपुरः मोगा रोड पर गांव परियाना के पास ऑल्टो कार में सवार होकर आए लुटेरों ने एक मोटरसाइकिल चालक को रोककर उस पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के दौरान लुटेरों ने पीड़ित से मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया। जानकारी के मुताबिक मनदीप सिंह नाम का व्यक्ति अपने घर से काम पर जा रहा था। तभी गांव के पास कार सवार महिला सहित 3 लोग आए और उसकी मोटरसाइकिल के आगे कार लगाकर लूटपाट करने लगे, जब मनदीप ने विरोध किया तो कार सवार ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और लुटेरों ने उसका पर्स और मोबाइल छीन लिया और उसकी मोटरसाइकिल की चाबी भी निकाल ली लेकिन इसी बीच पीछे से एक और कार आ रही थी। जिन्होंने उनकी कार के पीछे अपनी कार लगाकर लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की। इसी बीच पीछे करते हुए कार चालक ने 2 लुटेरों को काबू कर लिया और उनकी जमकर छित्तर परेड की। बताया जा रहा है कि लुटेरों में महिला भी शामिल थी। वहीं घटना में घायल बाइक चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दरअसल, पिछले कई दिनों से ऐसी घटनाएं सामने आ रही थीं कि एक लुटेरा गिरोह महिलाओं को साथ लेकर इलाके में लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहा है, आज एक बार फिर उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया और इस बार लुटेरों को लोगों ने काबू कर लिया। लोगों ने लुटेरों का पीछा करके उनकी जमकर पिटाई कर की। बताया जा रहा है कि घटना स्थल से महिला सहित 2 अन्य लुटेरे भागने में सफल रहे। वहीं घटना की सूचना मिलते पुलिस मौक पर पहुंच गई और दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • Jalandhar News: दिन दहाड़े घर के बाहर से महिला की बालियां छीनकर Snatcher फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: दिन दहाड़े घर के बाहर से महिला की बालियां छीनकर Snatcher फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी और लूटपाट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। यही कारण है कि बेखौफ लुटेरे और स्नेचर दिन दहाड़े घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला थाना भार्गव कैंप के अंतगर्त आते गीता कालोनी से सामने आया है, जहां महिला की बालियां छीनकर स्नेचर फरार हो गए।

    मामले की जानकारी देते हुए दर्शना ने बताया कि वह नहाने के बाद घर के बाद धूप सेंकने के लिए घर के बाहर बैठी हुई थी। इस दौरान बाइक सवार 2 युवक उसके पास आ गए और किसी सुरिंदर के बारे में पूछने लगे। महिला ने कहा कि उसे कुछ नहीं पता, जिसके बाद युवक कहने लगे कि उन्होंने सुरिंदर से पैसे लेने है। इस दौरान युवकों ने कानों से बालियां छीनी ओर मौके से फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 2 बाइक सवार युवक बिना मुंह ढके महिला के पास रूकते है। इस दौरान एक युवक महिला के पास जाता है और सुरिंदर नामक व्यक्ति का पता पूछने लगता है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि जिसके बाद वह सरेआम महिला से कानों से बालियां छीन लेता है और दूसरे साथी के साथ बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो जाता है। पीड़ित बुजुर्ग महिला का कहना हैकि बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई है। घटना की सूचना परिवार ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: डिपोर्ट हुए यात्रियों को पुलिस ने किया डिटेन, परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: डिपोर्ट हुए यात्रियों को पुलिस ने किया डिटेन, परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 104 भारतीयों की वतन वापसी हो गई है। वहीं इस मामले को लेकर एयरपोर्ट पर चारों तरफ भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। किसी को भी आने जाने की इजाजत नहीं है। दूसरी ओर बच्चो को लेने आए परिजनों में से व्यक्ति के साथ मीडिया से बात की तो उक्त पीड़ित ने बताया कि वह अमृतसर का रहने वाला है और बच्चे को एयरपोर्ट पर लेने के लिए आया था। इस दौरान मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कारण अब उसे अपने बच्चे को लेने के लिए थाने जाना पड़ेगा। पीड़ित का कहना हैकि पुलिस बच्चे को जांच के लिए थाने ले गई है। सूत्रों के अनुसार एयरपोर्ट से उतरे यात्रियों को पुलिस द्वारा डिटेन किया गया है और थाने में यात्रियों की जांच-पड़ताल की जा रही है।

    यात्रियों की सूची में Jalandhar 4, Amritsar 5, Gurdaspur 1, Taran Taran 1, Kapurthala 6, Hoshiarpur 2, Ludhiana 2, SBS Nagar 2, Patiala 4, Sangrur 1, SAS Nagar 1 और Fatehgarh Sahib 1 सहित कुल 30 पंजाबी यात्री शामिल है। निर्वासित किये जा रहे भारतीयों में 18 वर्ष से कम आयु के 12 बच्चे और लगभग 24 महिलाएं शामिल हैं। इसके बाद सभी लोगों की इमीग्रेशन जांच होगी। इसके साथ ही यह भी संदेह है कि बहुत सारे ऐसे भी लोग हो सकते है, जिनके खिलाफ पंजाब के विभिन्न शहरों में अपराधिक केस दर्ज हैं। ऐसे में उन लोगों की भी पहचान कर मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    जितने भी लोगों को अब अमेरिका की ओर से वापिस भेजा जा रहा है। वह सभी एजेंटों के जरिये डौंकी लगवाकर जाते हैं। इस तरह एजेंट प्रति व्यक्ति 35 से 40 लाख रुपये लेते हैं। इन सभी लोगों को मैक्सिको, पनामा आदि के जंगलों के जरिये अमेरिका में गैर-कानूनी तरीके से प्रवेश करवाया जाता है। यहां तक बहुत सारे ऐसे भी लोग होते हैं जो अमेरिका तक पहुंच ही नहीं पाते और जंगलों में भूख-प्यास के मारे दम तोड़ देते हैं।

  • Punjab News: युवक के साथ भागी महिला, परिजनों ने किया पिता पर हमला

    Punjab News: युवक के साथ भागी महिला, परिजनों ने किया पिता पर हमला

    फाजिल्काः जिले में विवाहित महिला के युवक के साथ फरार होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक के पिता इंद्रपाल पर महिला के परिजनों द्वारा जानलेवा हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना में घायल इंद्रपाल को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी देते हुए इंद्रपाल ने बताया कि शराब के ठेके से लौटते समय रास्ते में 2 लोगों ने उसे घेर लिया और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उनका आरोप था कि इंद्रपाल का बेटा एक विवाहित महिला को मलोट से भगाकर ले गया है।

    इंद्रपाल का कहना है कि वास्तव में महिला ही उसके बेटे को बहला-फुसलाकर ले गई है। दोनों के बीच पिछले चार सालों से संबंध चल रहे थे। महिला के पति को इस बारे में जानकारी थी, लेकिन उन्होंने कभी कोई कार्रवाई नहीं की। अब जब दोनों फरार हो गए हैं, तो बेवजह उस पर हमला किया गया है, जबकि उसे भी अपने बेटे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। इंद्रपाल ने पुलिस से घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

  • Punjab News: बच्चों से भरी 2 स्कूल वैन में हुई आमने-सामने टक्कर

    Punjab News: बच्चों से भरी 2 स्कूल वैन में हुई आमने-सामने टक्कर

    फाजिल्काः जिले के मलोट में सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 2 स्कूल वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक स्कूल वैन का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    बताया जा रहा है कि दोनों स्कूल वैन की आमने-सामने की टक्कर हुई है और हादसे के दौरान वैन बच्चों से भरी हुई थी। घटना को लेकर बच्चों में दहशत का माहौल पाया गया। इस घटना में गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पहुंची मामले की जांच में जुट गई।

  • Punjab News: इस जिले में फिर चली गोलियां, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: इस जिले में फिर चली गोलियां, एक की मौत, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला रामपुरा फूल कस्बे के रूपा गांव से सामने आया है, जहां देर रात दो पक्षों में हुए विवाद में एक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसियों में देर रात पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। जिसके चलते दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर फायरिंग की गई। इस घटना में गोली लगने से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    मृतक की पहचान सतनाम उर्फ सत्ती के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक लखा सिधाना का करीबी सहयोगी था। पुलिस के अनुसार, सत्ती के खिलाफ पहले से ही 4-5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि सतनाम उर्फ सत्ती और उसके पड़ोसी गुरतेज चंद के बीच पुराना विवाद चल रहा था। रात को दोनों पक्षों में फायरिंग हुई, जिसमें सत्ती को दो गोलियां लगीं। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    घटना के दौरान आरोपी ने सत्ती के घर पर चढ़कर हवाई फायरिंग भी की। फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, परिवार के सदस्य अभी भी घटना के बारे में मीडिया से बात करने से कतरा रहे हैं। मृतक का शव बठिंडा के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। बता दें कि जिले में एक पिछले कुछ दिनों में गोलियां चलने के 4 से अधिक मामले सामने आ चुके है। हालांकि कुछ मामलों को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है, लेकिन बेखौफ व्यक्तियों द्वारा सरेआम घटना को अंजाम दिया जा रहा है। जिसके चलते लोगों में दहशत का माहौल बनना शुरू हो गया है।

  • Punjab News: पंचतत्व में विलीन हुए प्रसिद्ध रागी भाई गुरचरण सिंह रसिया, देखें वीडियो

    Punjab News: पंचतत्व में विलीन हुए प्रसिद्ध रागी भाई गुरचरण सिंह रसिया, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के प्रसिद्ध रागी भाई गुरचरण सिंह का निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रसिद्ध रागी भाई गुरचरण सिंह रसिया ने लुधियाना में अंतिम सांस ली। रागी गुरचरण सिंह का अंतिम संस्कार मॉडल टाउन एक्सटेंशन में किया गया।

    इस मौके पर जहां विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और धार्मिक संगठनों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, वहीं रागी हरजिंदर सिंह सोढ़ी ने मौके पर पहुंचे और शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनिया बाबा नंद सिंह जी के कीर्तनिया ने हमेशा पंथ की सेवा के साथ-साथ गुरबाणी का प्रचार भी किया है। वह सदैव सभी के हृदय में निवास करेंगे और उन्हें सदैव याद किया जएगा।