Punjab News: युवक के साथ भागी महिला, परिजनों ने किया पिता पर हमला

Written by

in

फाजिल्काः जिले में विवाहित महिला के युवक के साथ फरार होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक के पिता इंद्रपाल पर महिला के परिजनों द्वारा जानलेवा हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना में घायल इंद्रपाल को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी देते हुए इंद्रपाल ने बताया कि शराब के ठेके से लौटते समय रास्ते में 2 लोगों ने उसे घेर लिया और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उनका आरोप था कि इंद्रपाल का बेटा एक विवाहित महिला को मलोट से भगाकर ले गया है।

इंद्रपाल का कहना है कि वास्तव में महिला ही उसके बेटे को बहला-फुसलाकर ले गई है। दोनों के बीच पिछले चार सालों से संबंध चल रहे थे। महिला के पति को इस बारे में जानकारी थी, लेकिन उन्होंने कभी कोई कार्रवाई नहीं की। अब जब दोनों फरार हो गए हैं, तो बेवजह उस पर हमला किया गया है, जबकि उसे भी अपने बेटे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। इंद्रपाल ने पुलिस से घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *