Blog

  • Jalandhar : Truck और Car की भीषण टक्कर

    Jalandhar : Truck और Car की भीषण टक्कर

    जालंधर,ENS : पीएपी चौक के पास एक कार और ट्रक में टक्कर होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। घटना मंगलवार को सुबह करीब दस बजे की है। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवा दिया था।

    ट्रक चालक कलविंदर सिंह ने बताया कि वह कपूरथला के फगवाड़ा से चावल लेकर जंडियाला गुरु की ओर जा रहे थे। जब वह पीएपी फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही कार ने ओवरटेक करने के चक्कर में पीछे से टक्कर मार दी। और फिर उक्त कार ट्रक से आग आ गई। ट्रक चालक ने किसी तरह ब्रेक लगाकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया। कार को फोलड़ीवाल के रहने वाले बलदेव चला रहे थे।

  • Punjab : चोरों ने घर में दिया वारदात को अंजाम

    Punjab : चोरों ने घर में दिया वारदात को अंजाम

    सोने के गहने और नगदी ले हुए फरार

    गुरदासपुर : पुलिस जिला बटाला के अंतर्गत पड़ते गांव भेट पतन में चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर से सोने के जेवरात व नकदी चोरी कर ली और फरार हो गए। घर के मालिक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि वह खेतों में बने तंबू में रहता है। रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रहा था।

    सुबह जब वह उठा और कमरे में गया तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां खुली हुई थीं। कमरे की दीवार में छेद था। दीवार में सेंध लगाकर चोर अंदर घुसे। चोर उसके घर से 28 ग्राम की 3 सोने की चेन, 13 ग्राम की 5 लेडीज अंगूठियां, 9 ग्राम के टॉप्स, 1.5 ग्राम सोने की छोटी चूड़ियां व 3000 रुपए नकद चोरी कर फरार हो गए थे।

    उसने बताया कि उसने अपनी बेटियों की शादी के लिए सोने के जेवरात रखे थे। घटना के संबंध में श्रीहरगोबिंदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। एएसआई परमजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चोरी की घटना का मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • ITI एडमिशन के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, जाने last Date

    ITI एडमिशन के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, जाने last Date

    मेरठ: जो भी युवा आईटीआई से संबंधित विभिन्न ट्रेड में Admission लेना चाहते हैं तो उनके लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन के दिशा निर्देशानुसार आईटीआई से संबंधित सभी कॉलेजों में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। युवा www.scvtup.in वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आईटीआई से संबंधित विभिन्न ट्रेड में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। छात्र-छात्राएं 4 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

    जानकारी अनुसार रजिस्ट्रेशन के आधार पर ही उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मेरिट बनाकर जारी की जाएगी। जिसके आधार पर एडमिशन प्रक्रिया संपन्न होगी। ऐसे में स्टूडेंट बिना देरी करें जल्द से जल्द ऑनलाइन माध्यम से अपने रजिस्ट्रेशन कर लें।

    प्रधानाचार्य के अनुसार मेरठ जनपद में 6 आईटीआई संचालित हैं। इसमें साकेत आईटीआई में 1204, सरधना में 396, खरखोदा में 272, बच्चा पार्क में 220, हस्तिनापुर में 396 और विश्व बैंक महिला आईटीआई में कुल 172 सहित कुल 2630 सीटों पर एडमिशन होंगे। उन्होंने बताया कि साकेत आईटीआई में 28, सरधना में 12, बच्चा पार्क 09 खरखोदा में 12, विश्व बैंक महिला में पांच और हस्तिनापुर में 12 ट्रेड संचालित हैं।

  • भीषण सड़क हादसे में 2 महिलाओं सहित 3 पर्यटकों की हुई मौत

    भीषण सड़क हादसे में 2 महिलाओं सहित 3 पर्यटकों की हुई मौत

    सोनमर्ग: जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग हुए भीषण सड़क हादसे में 2 महिलाओं सहित 3 पर्यटकों की मौत हो गई है। जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले के अंतर्गत आने वाले पर्यटन स्थल सोनमर्ग में एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 महिलाओं सहित 3 पर्यटकों की मौत हो गई। जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सोनमर्ग से जीरो-पॉइंट की ओर जा रही एक टाटा सूमो सड़क से फिसलकर बजरी नाला और कैप्टन मोड के बीच स्थित पानीमाथा स्थान के पास एक गहरी खाई में गिर गई।

     

  • Punjab: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां, देखें वीडियो

    Punjab: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां, देखें वीडियो

    लुधियानाः महानगर के ताजपुर रोड पर स्पिनिंग यूनिट में आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारन शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी ओर सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 से 7 गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने के लिए पहुंची।

    फैक्ट्री के मालिक ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। उन्होंने बताया कि आग करीब 10 बजे लगी, जिसके तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि अब तक सात से आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

  • IAS अधिकारी और पूर्व MLA के घर ED की Raid

    IAS अधिकारी और पूर्व MLA के घर ED की Raid

    पटनाः प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी और पूर्व विधायक के आवास पर एक साथ छापा मारा है। हालांकि, अभी तक प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

    जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक और बसपा प्रत्याशी गुलाब यादव के झंझारपुर, पुणे जबकि आईएएस और प्रदेश के उर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस के पटना स्थित आवास और कार्यालय पर ईडी की टीम ने एक साथ धावा बोला है। एस हंस से छापेमारी की पुष्टि के लिए फोन भी किया गया परंतु उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हंस और गुलाब यादव पर ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट मामले में की गई है।

    ईडी की टीम मंगलवार की सुबह ईडी की टीम ने गुलाब यादव के लखनौर प्रखंड के गंगापुर स्थित आवास पर पहुंची और अपनी जांच-पड़ताल शुरू की। हालांकि, इस दौरान आवास पर घर का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। केयर टेकर की उपस्थिति में ईडी अपनी कार्रवाई को अंजाम दे रही है। दूसरी ओर आईएएस हंस के पटना स्थिति आवास, कार्यालय पर जांच टीम जांच कर रही है। सूत्रों की माने तो पटना, मधुबनी और पुणे मिलाकर कुल दर्जन भर स्थानों पर ईडी की टीम ने एक साथ अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

     

  • बच्चों की मौज, School जाने से पहले कर ले यह बात Confirm

    बच्चों की मौज, School जाने से पहले कर ले यह बात Confirm

    नई दिल्लीः महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, गोवा, गुजरात समेत कई राज्यों में भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते बच्चों के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कई राज्यों में 16, 17 जुलाई से स्कूल खोले जाने थे, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 17 जुलाई को ज्यादातर राज्यों में मुहर्रम के चलते स्कूल बंद रहेंगे। सभी स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वह कल स्कूल जाने से पहले अपनी छुट्टी कंफर्म कर लें।

    गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद से जुलाई में जब से स्कूल खुले हैं, तब से ही किसी न किसी वजह से छुट्टियों का दौर शुरू है। यूपी, एमपी, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, गोवा समेत कई राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट चल रहा है। उसी के बीच 17 जुलाई को मुहर्रम के खास अवसर ज्यादातर राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे। मुहर्रम की छुट्टी पब्लिक हॉलिडे लिस्ट में काउंट की जाती है। हालांकि कई जगहों पर मुहर्रम की छुट्टी को लेकर संशय बना हुआ है।

  • Storm और Heavy Rain ने मचाई तबाही, 35 की मौ’त

    Storm और Heavy Rain ने मचाई तबाही, 35 की मौ’त

    नई दिल्ली : अफगानिस्तान में एक बार फिर कुदरत का कहर देखने को मिला है। तालिबान के एक अधिकारी ने बताया है किपूर्वी अफगानिस्तान में तूफान और भारी बारिश की वजह से 35 लोगों की मौत हो गई है। सूचना एवं संस्कृति विभाग के प्रांतीय निदेशक सेदिकुल्लाह क़ुरैशी ने बताया कि नांगरहार प्रांत में कई लोग घायल भी हुए हैं। कुरैशी ने बताया कि मृतकों में एक ही परिवार के वो पांच लोग भी शामिल हैं जिनकी जान सुर्ख रोड जिले में एक मकान की छत गिर जाने के कारण गई।
    हादसे में परिवार के चार अन्य लोग घायल हो गए है। अधिकारी ने बताया कि प्राकृतिक आपदा में मारे गए और घायल लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। प्रांत के विभिन्न भागों में संपत्ति एवं फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। नांगरहार में क्षेत्रीय अस्पताल के प्रमुख अमीनुल्लाह शरीफ ने बताया कि अभी तक 207 घायलों को प्रांत की राजधानी जलालाबाद और आसपास के जिलों में इलाज के लिए लाया गया है।
  • Punjab : इस नेता को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    Punjab : इस नेता को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    अमृतसर : शिवसेना नेता सुधीर कुमार सूरी की हत्या के मुख्य गवाह कौशल कुमार शर्मा को लगातार जान से मार देने की धमकियां मिल रही हैं और उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिस पर उन्होंने पुलिस व सरकार द्वारा कोई ठोस कदम न उठाने पर सड़कों पर धरना देने की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि कुछ समय तो असामाजिक तत्वों द्वारा उनको सुधीर कुमार की हत्या के मामले में गवाही न देने की धमकियां मिल रही हैं और अब केस की तारीख वाले दिन कचहरी में बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही है।

    जिसकी शिकायत सरकार व पुलिस को दी है, जिनकी ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई न करने पर असामाजिक तत्वों के हौसले को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे में यदि उन्हें जान-माल का नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार और पुलिस प्रशासन पर होगी। वहीं शिवसेना टकसाली के राष्ट्रीय चेयरमैन हरदीप हैप्पी ने कहा कि कौशल को आए दिन जान से मार देने की धमकियां मिल रही हैं।

  • Punjab: लूट की वारदात को अंजाम दे रहे लुटेरों की लोगों ने की धुनाई, देखें वीडियो

    Punjab: लूट की वारदात को अंजाम दे रहे लुटेरों की लोगों ने की धुनाई, देखें वीडियो

    लुधियानाः तेजदार हथियार की नोक पर लूट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला लुधियाना के दुगरी पुल से सामने आया है। जहां रात के समय लुटेरे एक ऑटो ड्राइवर के साथ लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे, तभी राहगीरों ने लुटेरों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि 6 लुटेरे थे और उनमें से तीन को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर डाली। जिसके बाद आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया।

    वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि अक्सर ही इस नहर के पास लुटेरे लोगों को लूट का शिकार बनाते है और उन पर हथियारों से हमला भी कर देते है। जिससे कई लोग घायल हो चुके है। आज भी ऑटो चालक को शिकार बनाते हमलावरों ने हमला कर डाला। जिसके शोर मचाने पर मौके पर राहगीरों ने लुटेरों को काबू कर लिया औऱ छितरपरेड़ कर डाली।

    वहीं, मौके पर मौजूद पीसीआर कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को डरा-धमका कर लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे। लुटेरों को मॉडल टाउन थाने की चौकी आत्मा पार्क में लाया गया है, पूछताछ जारी है।