Blog

  • Punjab: चलती बाइक पर Stunt करते युवक का वीडियो हुआ वायरल

    Punjab: चलती बाइक पर Stunt करते युवक का वीडियो हुआ वायरल

    लुधियाना :  स्टंटबाजी कर सोशल मीडिया पर व्यू लेने के चक्कर में लोग अपनी जान को खतरे में डाल रहे है। अब एक नया मामला बुलेट बाइक पर स्टंटबाजी करने का सामने आया है।  युवक ने सरेआम ट्रैफिक नियमों की अवहेलना की है। वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी भी एक्शन लेने की तैयारी कर रहे है। राहगीर वाहन चालकों की जान को खतरे में डाल कर इस तरह के स्टंट लिंक सड़कों पर करना गैरकानूनी है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कभी युवक बाइक की सीट पर दोनों पैरों का बेलेंस बनाकर बैठ जाता है तो कभी सीट पर खड़ा होकर करतब करता है। जानकारी के मुताबिक यह युवक शहर की कई सड़कों पर इसी तरह से बुलेट बाइक पर स्टंटबाजी करता है। इस मामले संबंधी ADCP ट्रैफिक गुरप्रीत कौर पूरेवाल और ACP ट्रैफिक चरणजीव लांबा से बात करनी चाही लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। बता दें कि ट्रैफिक पुलिस ने सड़कों पर स्टंटबाजी और हूटर आदि का इस्तेमाल करने वाले लोगों के खिलाफ एक्शन लेने का अभियान शुरू किया हुआ है।
  • Punjab: Apollo Diagnostic Center के बाहर गोली चलाने के मामले में 3 नाबालिग गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: Apollo Diagnostic Center के बाहर गोली चलाने के मामले में 3 नाबालिग गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः डेराबस्सी कस्बे में अपोलो डायग्नोस्टिक सेंटर के बाहर गोली चलने का दो दिन पहले मामला सामने आया था। वहीं इस मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने 3 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। मोहाली के एसएसपी संदीप गर्ग ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि कौशल चौधरी गैंग के नाम पर फिरौती मांगने को लेकर हमलावारों ने गोली चलाई थी। इस दौरान आरोपी जाते हुए पत्र फेंक कर चले गए थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि अभी एक गोली चली है, मांग पूरी ना हुई तो 101 भी गोलियां चल सकती है।

    पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी लॉकल रहने वाले है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने कहा कि Apollo Diagnostic Center में 2 युवक जाते है। इस दौरान एक युवक वहां पर पर्ची देकर बाहर आ जाते है और बाहर आकर हवाई फायरिंग कर देते है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पर्चा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई। जिसके बाद तीनों युवकों को काबू कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि तीनों नाबालिग है और तीनों से बाइक रिवाल्वर 32 बोर और 2 जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिए गए। जांच में पता चला है कि आरोपियों का कौशल गैंग से संबंध पाया गया है।

    एसएसपी ने बताया कि मुख्य दोषी के खिलाफ पहले दिसबंर 2023 में थाना डेराबस्सी में 307 की एफआईआर दर्ज हुई थी और वह जेल से बेल पर बाहर आया था। पुलिस ने कहा कि उसमें भी आरोपी ने फायरिंग की थी। वहीं पुलिस ने बताया कि वेपन की जांच में सामने आया है कि अज्ञात व्यक्ति आरोपियों के हथियार मुहैय्या करवाकर देकर गया है। उन्होंने कहा कि अभी जांच में सामने आया है कि आरोप कौशल गैंग के संपर्क में एक साल पहले आए थे। उन्होंने कहा कि अभी तक रेकी की कोई जांच सामने नहीं आई है।

  • ऊना जिला प्रशासन की पर्यावरण संरक्षण को प्रेरणात्मक पहल

    ऊना जिला प्रशासन की पर्यावरण संरक्षण को प्रेरणात्मक पहल

    लोगों को निशुल्क बांटे 1100 पौधे
     
    ऊना /सुशील पंडित: ऊना जिला प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक प्रेरणात्मक पहल करते हुए सोमवार को लोगों के लिए निशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त जतिन लाल ने स्थानीय लोगों समेत विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधियों को पौधे वितरित किए। कार्यक्रम में सिट्रस प्रजाति के 1100 पौधे वितरित किए गए। बता दें, वन महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ऊना ने वन विभाग के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया था।
    इस मौके पर उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए अच्छा भविष्य अच्छे पर्यावरण से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से बचाव, मौसम की प्रतिकूलता से सुरक्षा और स्वच्छ हवा सुनिश्चित करना है। इसके लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना आवश्यक है।
    उपायुक्त ने अच्छे भविष्य के लिए पौधे लगाने तथा उन्हें बचाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाएं, अपने आसपास के परिवेश को हरा-भरा बनाएं और पर्यावरण के संरक्षण में अपना दायित्व निभाएं।
    डीसी-एडीसी ने रोपी हरियाली 
    कार्यक्रम में उपायुक्त जतिन लाल और अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। उपायुक्त ने ताड़ प्रजाति का पौधा रोपा, वहीं अतिरिक्त उपायुक्त ने गोल्डन स्प्रूस का पौधा लगाया।
    इस अवसर पर डीएफओ सुशील कुमार, रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव तथा क्रेडिट प्लानिंग अधिकारी संजय सांख्यान, डीएफएससी राजीव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
  • Punjab: पानी की समस्या से परेशान इलाकानिवासी, देखें वीडियो

    Punjab: पानी की समस्या से परेशान इलाकानिवासी, देखें वीडियो

    लुधियाना : कैंप इलाके में पिछले कई दिनों से लोगों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि पानी बंद है। जिस कारण लोगों को काम पर जाना भी मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले पांच दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह से बंद है।

    इलाकानिवासियों ने कहा कि कई बार इलाके के पार्षदों और अधिकारियों को पानी की समस्या के बारे में बता चुके है। लोगों ने कहा कि हमारा जीना मुश्किल हो चुका है। जहां बड़े-बड़े दावे किये जा रहे हैं, वहां जलापूर्ति ठप है

  • पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने मंदिर माता जमासनी में किया हवनयज्ञ

    पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने मंदिर माता जमासनी में किया हवनयज्ञ

    बंगाणा चौक पर बांटा खीर का प्रसाद
     
    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने श्रावण के प्रथम सोमवार को जमासनी माता मंदिर में अपने कार्यकर्ताओं के साथ पूजा अर्चना और हवन किया और कुटलैहड़ की जनता के लिए सुख समृद्धि मांगी। पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि मैं पूरे कुटलैहड़ को अपना परिवार मानता हूं,इसलिए इस पवित्र दिन को हम अपने परिवार जनों के साथ भगवान भोलेनाथ के दरबार में पूरे कुटलैहड़ के सुख शांति और समृद्धि हेतु प्रार्थना की। इसके बाद पूर्व विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं और मंडल पदाधिकारियों के साथ बंगाणा चौक पर प्रसाद स्वरूप खीर का वितरण भी किया।बंगाणा के बाद पूर्व विधायक ने डोहगी में लगे मनरेगा कर्मियों के बीच भी खीर का वितरण किया।जनता की सेवा करते समय पूर्व विधायक भुट्टो के चेहरे पर एक संतोष और प्रसन्नता का भाव देखा गया।पूर्व विधायक ने बताया सनातन धर्म से जुड़े सभी त्योहार को मनाने और जन सेवा का यह काम सतत चलता रहेगा। देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता की सेवा के लिए हम पहले की तरह हर समय तत्पर रहेंगे। और सदैव कुटलैहड़ की जनता की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की समस्त जनता मेरा परिवार है। जिन्होंने अपने अमूल्य आशीर्वाद से मुझे हर प्रकार के ताज प्रदान किए है। और हर समय मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले है। भुट्टो ने कहा कि सावन मास शुरू होने पर हम समस्त कुटलैहड़ वासियों को बधाई एवम अपनी शुभकामनाएं देते है। भगवान से कुटलैहड़ की समस्त जनता की सुख समृद्धि की कामना करते है। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल महामंत्री राजेंद्र मलांगड़,प्रदेश सचिव एससी मोर्चा सूरम सिंह ,मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार,पूर्व प्रधान संजीव,प्रधान रघुवीर सिंह ,उपप्रधान अरुण मनकोटिया ,उपप्रधान भूषण शर्मा,भाई पिंटू ,जीत राम ,कमल सांगर,सतीश धीमान,पंकज शर्मा, जनकराज मनकोटिया,सुरेश ठाकुर, प्रविंद शर्मा,अजय राणा,युवा मोर्चा से करण राज सिंह,अभिषेक,सुरेश मनकोटिया,राजेश कुमार,संजू ठाकुर, विपन साजन,अर्जुन सिंह ,विक्की संदीप,अमनदीप  सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  • सरकार को बड़ा झटकाः नहीं मिलेगा Special State का दर्जा

    सरकार को बड़ा झटकाः नहीं मिलेगा Special State का दर्जा

    नई दिल्ली: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, विशेष दर्जे की मांग को बिहार को आज केंद्र सरकार से बड़ा झटका लग गया है। सरकार ने आज संसद में साफ कर दिया कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता। केंद्र सरकार ने संसद में लिखित में इसका जवाब दिया है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने विस्तार से बताते हुए कहा कि योजना सहायता के लिए विशेष श्रेणी का दर्जा राष्ट्रीय विकास परिषद (एनडीसी) द्वारा अतीत में कुछ राज्यों को दिया गया था, जिनकी कई विशेषताएं ऐसी थीं, जिनके लिए विशेष विचार की आवश्यकता थी।

    यह निर्णय ऊपर सूचीबद्ध सभी कारकों और राज्य की विशिष्ट स्थिति के एकीकृत विचार के आधार पर लिया गया था।उन्होंने बताया कि इससे पहले, विशेष श्रेणी के दर्जे के लिए बिहार के अनुरोध पर एक अंतर-मंत्रालयी समूह (आईएमजी) द्वारा विचार किया गया था, जिसने 30 मार्च, 2012 को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। आईएमजी इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि मौजूदा एनडीसी मानदंडों के आधार पर, बिहार के लिए विशेष श्रेणी के दर्जे का मामला नहीं बनता है। उधर, इसको लेकर अब लालू यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने मीडिया से कहा कि नीतीश कुमार ने कहा था कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाऊंगा। लेकिन अब उन्हें अपना इस्तीफा देना चाहिए।

  • ऊना पुलिस ने किए 108 चालान

    ऊना पुलिस ने किए 108 चालान

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने रविवार को जिला के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात के नियम तोड़ने वाले 108 वाहनों के चालान किए। इनमें से कुछ वाहन चालकों ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर 21000 रु सरकारी खजाने में जमा करवाए। इसके अलावा सार्वजानिक स्थान पर धूम्रपान करने आठ लोगों से भी पुलिस ने 800 रु वसूल किए हैं।
  • नंदपुरः ट्रक ने कार को मारी टक्कर

    नंदपुरः ट्रक ने कार को मारी टक्कर

    ऊना/सुशील पंडित: ठठल से बाबा डेरा जा रहे एक परिवार की कार नंदपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ठठल निवासी अनुप कुमार बक्शी पुत्र रोशन लाल ने अम्ब पुलिस को दी शिकायत में दावा किया है कि रविवार को गुरू पूर्णिमा के दिव वे परिवार सहित बाबा डेरा मत्था टेकने जा रहे थे।
    अभी नंदपुर के पास पहुंचे ही थे कि एक तेज रफ्तार ट्रक आया और उसने ओवरटेक करते हुए कार को सीधी टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार लोगों को चोटें भी आई हैं। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नंगल के मैहन्दपुर निवासी प्रीतम सिंह पुत्र संतोख सिंह के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की दो धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • Punjab: School Bus और Car में भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab: School Bus और Car में भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    अमृतसर : हुसनपुरा चौक पर एक कार और वैन में टक्कर होने का मामला सामने आया है। जिससे कार को काफी नुकसान पहुंचा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इस मौके पर प्रत्यक्षदर्शी ने बातचीत में बताया कि स्कूल बस में 15-17 सवारियां थी।

    जो गुरुद्वारा शहीद गंज बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा से माथा टेक कर आ रहे थे, इसी दौरान हुसैनपुरे चौक पर एक कार से उनका एक्सीडेंट हो गया। जिस कारण कार का काफी नुकसान हुआ है। स्कूल बस में बैठे लोगों को मामूली चोटें आई है। जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस के मालिक को बुलाया गया है और उन्होंने कहा कि जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई गाड़ी के मालिक को की जाएगी। जिसके चलते उनका आपसी राजीनामा हो गया है।

  • 2 मुंह वाले अद्भुत बच्चे को महिला ने दिया जन्म, अस्पताल में लगी भीड़, देखें वीडियो

    2 मुंह वाले अद्भुत बच्चे को महिला ने दिया जन्म, अस्पताल में लगी भीड़, देखें वीडियो

    सीतापुरः जिले के सांडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला ने 2 मुंह, 4 हाथ-पैर वाले अद्भुत बच्चे को जन्म दिया। वहीं अस्पताल में बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। हालांकि कहा जा रहा है कि कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई। सकरन थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव के कोरियनपुरवा पूनम रमा देवी (40) के रविवार देर रात प्रसव पीड़ा हुई। उन्हें पीएचसी रेवान में भर्ती कराया गया। सुबह करीब 5 बजे महिला ने इस अद्भुत बच्चे को जन्म दिया। इस बच्चे को देखने के लिए गांव से बड़ी संख्या में लोग आने लगे।

    वहीं पीड़ित महिला ने आरोप लगाए है कि दाई बच्चे को बाहर ले गई और 2 घंटे तक बच्चा गेट के बाहर पड़ा रहा। हालांकि बच्चे के बारे में दाई ने कहा कि राजकुमारी महिला की नार्मल डिलीवरी हुई थी। उसके बाद बच्चे को दिक्कत होनी शुरू हो गई, जिसके चलते बच्चे को मां से अलग दूसरे कमरे में रख दिया। जिसके बाद दाई ने कहा कि वह इंजेक्शन लेने गई तो महिला का पति लोगों की भीड़ ज्यादा होने के चलते बच्चे को बाहर ले गया। जिसके बाद सभी कहने लगे बच्चे को जमीन पर क्यों लिटाया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों की भीड़ देखकर मां थोड़ा घबरा गई।

    हालांकि, बच्चे ने करीब 5 घंटे बाद सुबह 10 बजे दम तोड़ दिया। पूनम के पति रामफल ने बताया कि पत्नी ने एक अद्भुत बालक को जन्म दिया था। बालक का पूरा शरीर एक दूसरे शरीर से जुड़ा था। एक शरीर विकसित तो दूसरा अविकसित था। उसके चार हाथ और चार पैर भी थे। बच्चे को देखकर सीएचसी की कुछ महिलाएं भयभीत होने लगीं तो उसे लेकर बाहर आ गया। हालांकि, इस बच्चे ने पांच घंटे बाद दम तोड़ दिया है।