Blog

  • Punjab: नशा और देह व्यापार का कारोबार रोकना महिला पार्षद के पति को पड़ा महंगा, देखें वीडियो

    Punjab: नशा और देह व्यापार का कारोबार रोकना महिला पार्षद के पति को पड़ा महंगा, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर में चल रहे देह व्यापार और नशे के कारोबार को रोकना महिला पार्षद के पति को महंगा पड़ गया। दरअसल महिला पार्षद के पति द्वारा अजनाला के वार्ड नं. 8 में चल रहै देह व्यपार और नशे के धंधे को रोकने की कोशिश की गई तो आरोपियों ने उनके चेहरे पर कुछ ज़हरीली चीज़ फैंक दी, जिसके कारण उनकी आंखों ओर चेहरे पर जलन होने लगी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

    इस संबंधी जानकारी देते महिला पार्षद के पति शिवदीप सिंह चहल ने बताया कि उनके वार्ड में एक घर पर काफी समय से देह व्यापार और नशा बेचने का धंधा चल रहा है, लेकिन इस संबंध में पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। जब हमने उक्त लोगों से पूछताछ करनी चाही तो उन्होंने अचानक हम पर हमला कर दिया और हमपर कोई जहरीला पदार्थ फेंक दिया। जिस के बाद उन्हें दिखना बंद हो गया। उन्होंने बताया कि इस जगह पर पहले भी अजनाला के निजी स्कूलों के छात्र गलत काम करने और नशा खरीदने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार पुलिस प्रशासन को सूचित करने के बावजूद पुलिस द्वार कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में पुलिस ने कोई सख्त कार्रवाई न की तो हम पुलिस प्रशासन के खिलाफ संर्घष करेगे।

    अजनाला पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी सतनाम सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उनपर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • हुल्लड़बाजों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के तोड़े शीशे, देखें वीडियो

    हुल्लड़बाजों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के तोड़े शीशे, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः चंडीगढ़-मोहाली स्थित सैक्टर-56 में अज्ञात नौजवानों की सेरआम गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। वहीं हुल्लड़बाजों की ओर से कई लोगों को घरों पर हमला कर घर के शीशे तोड़ दिए है, वहीं घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे भी तोड़े गए है। जिसके बाद इलाका वासियों में रोष पाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ मोहल्लावासियों ने पुलिस प्रशासन पर भी सावाल खड़े किए है। उनका कहना है कि पुलिस को शिकायत देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों का आरोप है कि हुल्लड़बाज सरेआम गुंडागर्दी दिखा रहे है, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है।

    वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लगाए आरोपों को नाकारा है। उनका कहना है कि उन्होंने जांच शुरू कर दी है। लोग शिकायत दर्ज नहीं करवा रहे है। अगर लोग मामला दर्ज करवाते है तो वह कार्रवाई करेंगे। पुलिस ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab: Sidhu Moose wala के पिता के गनमैन पर हमला, अस्पताल में भर्ती

    Punjab: Sidhu Moose wala के पिता के गनमैन पर हमला, अस्पताल में भर्ती

    मानसाः दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के सुरक्षाकर्मीयों में देर रात झगड़ा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बलकौर सिंह की सुरक्षा में तैनात 3 गनमैनों के बीच देर रात लड़ाई हुई जिसमें एक सुरक्षा कर्मी घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देर रात अपने कमरे में सो रहे गनमैनों के बीच किसी बात को लेकर बहस के कारन दोनों में झड़प हो गई। वहीं, गनमैन गुरदीप सिंह घायल हो गया, जिसे मानसा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • Jalandhar: संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की ने किया Suicide, देखें Live

    Jalandhar: संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की ने किया Suicide, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक लड़की ने संदिग्ध परिस्थितियों में सुसाइड कर लिया है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। पुलिस ने शव को हिरास्त में ले लिया है और सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि लड़की को किसी युवक का फोन आया था। जिसके बाद उक्त लड़की ने सुसाइड किया है। परिवार ने उक्त लड़के को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

    बताया जा रहा है कि लड़की का नाम निकिता है वह शिव विहार में एक सहगल परिवार के घर में केयर टेकर का काम करती थी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की की उम्र 20 साल है, वह किसी के घर में केयर टेकर काम करती थी।   मामले में सामने आया है कि उक्त लड़की ने फंदा लगाया है। फिलहाल लड़की के शव के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
  • Mpox को लेकर सरकार अलर्ट, इस एयरपोर्ट पर होगी स्क्रीनिंग

    Mpox को लेकर सरकार अलर्ट, इस एयरपोर्ट पर होगी स्क्रीनिंग

    पटनाः तेज़ी से फैल रहे Mpox वायरस को लकेर भारत के स्वास्थ्य विभाग ने देश में अलर्ट जारी करने के बाद राज्य में भी अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के चलते पटना, दरभंगा और गया हवाई अड्डे पर पर यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी।

    मंकी पॉक्स एक संक्रामक रोग है, जो संक्रमित व्यक्ति या जानवर के संपर्क में आने से होती है। मंकीपॉक्स का संबंध ऑर्थोपॉक्सवायरस परिवार से है, जो चेचक की तरह दिखाई देती है। जानवरों में मंकी पॉक्स पहली बार साल 1958 में दिखाई दी थी। जब बंदरों में मंकीपॉक्स का संक्रमण पाया गया था। वहीं, साल 1970 में पहली बार इंसान में मंकीपॉक्स कॉन्गो के एक बच्चे में पाया गया था।

  • शंभू बार्डर पर किसान आंदोलन में पहुंची Olympian विनेश फोगाट

    शंभू बार्डर पर किसान आंदोलन में पहुंची Olympian विनेश फोगाट

    अमृतसरः ओलंपियन विनेश फोगाट शनिवार को पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में पहुंची। किसान आंदोलन को 200 दिन पूरे होने पर यहां कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान किसान नेताओं ने मंच पर विनेश फोगाट का सम्मान किया। इसके बाद विनेश फोगाट खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होंगी।

    विनेश फोगाट ने कहा- आज किसानों को यहां बैठे 200 दिन हो गए, लेकिन जोश पहले दिन जैसा ही है। मैं सरकार को कहती हूं कि देश के लोग हक की आवाज उठाते हैं तो हर बार यह पॉलिटिकल नहीं होता। इसे किसी धर्म से नहीं जोड़ना चाहिए।

    वहीं विधानसभा चुनाव में टिकट दिए जाने के सवाल पर विनेश ने कहा कि मैं इस पर कुछ नहीं बोलूंगी। मैं राजनीति पर बात नहीं करूंगी। मुझे राजनीति का कुछ नहीं पता। मैं सिर्फ खेलों के बारे में बता सकती हूं। विनेश के चरखी दादरी या जुलाना सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है।

  • चिट्टे के साथ यूपी के 2 तस्कर गिरफ्तार, साथियों की तालाश जारी

    चिट्टे के साथ यूपी के 2 तस्कर गिरफ्तार, साथियों की तालाश जारी

    शिमलाः ड्रग पैडलरों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 2 तस्करों को शिमला में चिट्टे के साथ धर दबोचा है। पुलिस पता लगा रही है कि यह कब से चिट्टे की तस्करी कर रहे थे और इनके कौन-कौन से अन्य साथी यहां हैं। इसके लिए पुलिस इनके बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंक को खंगालने में जुट गई है। ढली पुलिस थाने के तहत दर्ज मामले के अनुसार स्पैशल सैल की टीम गश्त पर निकली हुई थी। टीम जब लक्कड़ बाजार, ढली की ओर गश्त कर रही थी तो संजौली के कब्रिस्तान के पास सूचना पर टीम ने राकेश पाल (47) निवासी मकान नंबर-575ए इंद्रप्रस्थ टीला मोड़ शाहबादपुर जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश और सुभाष बैंसला (40) निवासी गांव व डाकघर भगोट तहसील खेकड़ा जिला बागपत उत्तर प्रदेश के कब्जे से 6.08 ग्राम चिट्टा बरामद किया। एसपी संजीव गांधी ने कहा कि दोनों को गिरफ्तार करके इनका पुलिस रिमांड लेकर इनसे कड़ी पूछताछ की जाएगी।

  • इस दिग्गज खिलाड़ी के बेटे को मिली Indian Cricket Team में जगह

    इस दिग्गज खिलाड़ी के बेटे को मिली Indian Cricket Team में जगह

    नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के बेटे की अब टीम इंडिया में एंट्री हो गई है। राहुल के बेटे समित ऑलराउंडर हैं और उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम में जगह मिली है।

    ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम सितंबर-अक्टूबर में भारत दौरे पर आएगी और मल्टी फॉर्मेट सीरीज खेलेगी जिसके लिए बीसीसीआई ने शनिवार को टीमों का एलान किया। इस टीम में समित द्रविड़ को इसमें जगह मिली है। समित को वनडे और चार दिवसीय मैचों के लिए चुनी गई टीम में जगह मिली है।

    राहूल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ को भारतीय अंडर-19 टीम में पहली बार जगह मिली है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सितंबर और अक्टूबर में मल्टी-फॉर्मेट घरेलू सीरीज खेलते नजर आएंगे। राहुल द्रविड़ के बेटे समित फिलहाल कर्नाटक के महाराज टी20 ट्रॉफी मैसूरू वॉरियर्स टीम का हिस्सा हैं।

  • Punjab: तीन मंजिला Electric Store में लगी भयानक आग, देखें वीडियो

    Punjab: तीन मंजिला Electric Store में लगी भयानक आग, देखें वीडियो

    बठिंडाः बीवी वाला रोड पर देर रात तीन मंजिला आरके दर्शन इलेक्ट्रिक स्टोर में भयानक आग लग गई। आग से लाखों का सामान जल कर राख हो गया। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है, फिलाहल जांच जारी है। आग इतनी भयानक थी कि सुबह 8 तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग बुझाने में लग गए। आग से आसपास की दुकानों में भी दरारें आ गई। मौक पर लोगों ने बताया कि दुकान में आग रात 11 बजे के करीब लगी है। उन्हें देर रात 2 बजे पता चला है। जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फिलहाल 15 के करीब गाड़िया लग चुकी है।

    एसएचओ सिविल लाइन हरजोत सिंह ने बताया कि घटना का पता चलते ही वह मौके पर पहुंच गए। आग ज्यादा होने के कारण फायर एनएफएल से फायर टेंडर और और एनडीआरएफ की मदद ली गई है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, परंतु अभी भी दुकान में से धुआं निकल रहा है।

  • Jalandhar:

    जालंधर: