Blog

  • Jalandhar:

    जालंधर:

  • पूर्व सरपंच पर लगे भाजपा कार्यकर्ता पर हथियारों से हमला करने के आरोप, देखें वीडियो

    पूर्व सरपंच पर लगे भाजपा कार्यकर्ता पर हथियारों से हमला करने के आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः छप्पड़ की सफाई कर रहे भाजपा कार्यकर्ता पर तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल कार्यकर्ता ने आप वर्कर पर हमला करने के आरोप लगाए है। हमलें में भाजपा कार्यकर्ता के सिर पर गहरी चोट आई है। वहीं भाजपा नेता श्वेत मलिक ने सरकार की कानून व्यवस्था पर सावल उठाते कहा कि पंजाब में गुंडागर्दी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हमारे कार्यकर्ताओं को पीटा जा रहा है और उन्हें धमकाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बनकर तमाशा देख रही है। श्वेत मलिक ने कहा कि हम इस संबंधी पंजाब के राज्यपाल से शिकायत करेंगे। वहीं पुलिस प्रशासन से आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज करने और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

    वहीं पीड़ित भाजपा नेता के पिता ने बताया कि उनका बेटा कुलबीर सिंह और उसका साथी हमारे गांव में तालाब की सफाई कर रहे थे। पूर्व सरपंच ने अपने साथियों के साथ बेटे पर हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला पुलिस की शह में किया गया है। उन्होंने देहाती डीएसपी बाबा बकाला पर आरोप लगाते कहा कि जब हमारे बेटे पर हमला किया गया था उससे पहले डीएसपी बाबा बकाला पूर्व सरपंच के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डीएसपी पूर्व सरपंच का रिश्तेदार है।

  • महिला ने चलती बस में लोगों पर किया हमला, 5 की मौत

    महिला ने चलती बस में लोगों पर किया हमला, 5 की मौत

    नई दिल्लीः विदेशों में लगातार क्राइम की घटनाएं बढ़ती जा रही है। अब जर्मन के नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया के सीजेन इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां पर बीते दिन एक बस में एक महिला ने धड़ाधड़ चाकू से हमला कर 5 लोगों की हत्या कर दी।

    कुछ दिन पहले भी ऐसी ही एक चाकूबाजी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी। अब दोनों मामलों के सामने आने के बाद लोगों में रोष पाया जा रहा है। इन घटनाओं में अफगानी लोगों का हाथ सामने आने के बाद अब सरकार भी एक्शन में आ गई है। लोगों के रोष के बाद सरकार ने कार्रवाई करते हुए ऐसे ही क्राइम में शामिल 28 लोगों को वापस भेज दिया है।

  • Jalandhar News: दिन दहाड़े तेजधार हथियार के बल पर युवक से फोन छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: दिन दहाड़े तेजधार हथियार के बल पर युवक से फोन छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में दिन दहाड़े हथियारों के बल पर लुटेरों द्वारा लूट की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं ताजा मामला अवतार नगर जीरों नंबर गली से सामने आया है। जहां साईकिल पर सैर के लिए निकले युवक को तेजधार हथियार के बल पर एक्टिवा सवार 3 लुटेरों ने घेर लिया और उससे लुटेरे फोन छीनकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित रोनित के चाचा चंद्रभूषण यादव ने बताया कि वह रोजाना की तरह आज सुबह गुरु गोबिंद स्टेडियम जा रहा था। इस दौरान अल सुबह अवतार नगर की जीरों नंबर गली में लुटेरों ने उसे घेर लिया और दातर मारने की धमकी देकर उससे फोन छीनकर लुटेरे फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि लुटेरों ने रोनित को घेर रखा है। इस दौरान एक लुटेरा उसकी जेब से फोन निकाल रहा है और दूसरा दात मारने की कोशिश करता हुआ धमकी दे रहा है। लुटेरे रोनित से फोन छीनकर मौके से फरार हो गए।
  • विदेश में Road Accident में पंजाबी युवक की मौत

    विदेश में Road Accident में पंजाबी युवक की मौत

    हरियाणा – अमेरिका में हुए सड़क हादसे में हरियाणा के करनाल के व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमृतपाल सिंह(32) के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार अमृतपाल अपनी पत्नी के साथ अमेरिका के स्क्रामेंटो क्षेत्र में रहते थे। मृतक ट्रक ड्राइवर था। घटना के बाद से घर पर मातम छाया हुआ है। जानकारी के अनुसार अमृतपाल करनाल के जलमाना क्षेत्र के गांव ठरवा माजरा के रहने वाले थे। मृतक के चाचा ने बताया कि अमृतपाल उनके बड़े भाई का इकलौता पुत्र था। वह अमेरिका में पहले स्टोर में काम करता था और कुछ समय पहले उसका ट्रक चालक का लाइसेंस बना था।
    जानकारी के अनुसार अमृतपाल अपने साथी चालक सहित ट्रक में सवार होकर काम से जा रहे थे। इस दौरान साथी चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई तो ट्रक असंतुलित होकर खाई में जाकर गिर गया। इससे अमृतपाल को गंभीर चोट आई और उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।
  • Punjab: बच्चे के अपहरण मामले की पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई गुत्थी, 2 किडनैपर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: बच्चे के अपहरण मामले की पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई गुत्थी, 2 किडनैपर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः बच्चे के अपहरण मामले में पुलिस ने 24 घंटे में गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने दो किडनैपरों को गिरफ्तार कर बच्चे को हिमाचल से बरामद कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। बच्चा सुरक्षित है और परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी अनुसार पठानकोट के शैली मार्ग से किडनैपर शुक्रवार दोपहर को एक बच्चे का अपहरण कर भाग गए थे। जिसके बाद परिजनों से दो करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की है। जिस पर परिजनों को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

    पंजाब पुलिस ने सीसीटीवी की जांच कर कार की नंबर प्लेट और अपहरण की जानकारी हिमाचल पुलिस के साथ साझा की। हिमाचल पुलिस ने इस सूचना को व्हाट्सएप ग्रुप्स में साझा किया और जांच शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने किडनैपरों को हिरास्त में लेकर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर पंजाब पुलिस को सौंप दिया।

    डलहौजी पुलिस थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर जगवीर सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर कार के नंबर की जांच में पाया कि यह कार सलूणी उपमंडल के ज्वांस गांव के एक व्यक्ति की है। कार वर्तमान में टांडा मेडिकल कॉलेज में पार्क की गई है और उसने इसकी फोटो भी साझा की है। इस आधार पर माना जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं ने जाली नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर इस घटना को अंजाम दिया है। पंजाब पुलिस के इनपुट के आधार पर चंबा-पठानकोट एनएच पर तुनुहट्टी बैरियर पर सुरक्षा बढ़ाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

  • Punjab News: घर के बाहर से Honda Amaze गाड़ी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: घर के बाहर से Honda Amaze गाड़ी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    अमृतसरः महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। वहीं ताजा मामला रेसकोर्स रोड के पास से सामने आया है। जहां एक घर के बाहर खड़ी Honda Amaze कार लेकर चोर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की शिकायत पीड़ित परिवार ने पुलिस को दे दी है। पीड़ित ने बताया कि देर रात अढ़ाई बजे चोर Honda Amaze पीबी 02 DV 9990 कार लेकर फरार हो गए।

    सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति कार में बैठता है और दूसरा कार को धक्का लगाता है। दोनों व्यक्ति काफी देर तक कार को ले जाने का प्रयास करते है। जिसके बाद दोनों व्यक्ति कुछ दूरी पर कार बैक करके ले जाते है और आगे जाकर वह कार सहित मौके से फरार हो जाते है। वहीं पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

  • RBI का बड़ा एक्शन, इस Bank पर लगाया करोड़ों का जुर्माना

    RBI का बड़ा एक्शन, इस Bank पर लगाया करोड़ों का जुर्माना

    नई दिल्ली : रिजर्व बैंक आफ इंडिया द्वारा यूको बैंक पर बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, यूको बैंक आफ इंडिया द्वारा RBI के नियमों की उल्लंघन के मामले में बैंकिग रेगुलेशन एक्ट 1949 और उसके निर्देशों का पालन नहीं करने पर बैंक पर 2,68,30,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। इसकी जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रेस रिलीज जारी कर है।

    RBI के मुताबिक यूको बैंक पर बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट 1949 के सेक्शन 26ए के प्रावधानों के उल्लंघन करने के कारण कारवाई की गई है। आरबीआई ने कहा कि उसने यह कार्रवाई उसे मिले अधिकारों के तहत की है। बैंक को नोटिस भेजकर पूछा गया कि उसपर क्यों न ज्यादा से ज्यादा पेनल्टी लगाया जाए। नोटिस पर बैंक के जवाब के बाद आरबीआई ने पाया कि पेनल्टी लगाने की कार्रवाई होनी चाहिए, जिसके बाद बैंक पर मॉनिटरी पेनाल्टी लगाया गया।

  • कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में Physical Test के दौरान 25 उम्मीदवार बेहोश, 3 की मौत

    कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में Physical Test के दौरान 25 उम्मीदवार बेहोश, 3 की मौत

    नई दिल्ली – झारखंड के पलामू में कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में फिजिकल टेस्ट के दौरान 25 उम्मीदवार बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि इलाज के दौरान 3 अभ्यर्थियों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान अमरेश कुमार(20) अरुण कुमार(25) और प्रदीप कुमार(25) शामिल है।

    इस घटना के बाद अधिकारियों ने सुबह 4:30 बजे से फिजिकल टेस्ट कराने का फैसला किया है। पहले यह सुबह 9 बजे होता था। उप-मंडल पुलिस अधिकारी मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि पलामू जिले के मेदिनीनगर में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 25 अभ्यर्थियों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, इनमें दो उम्मीदवारों की मौत हो गई।

    जबकि एक ने रांची के रिम्स में दम तोड़ दिया। अस्पताल के अधीक्षक ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार सभी की मौत सांस फूलने से हुई है। हमें यह भी संदेह है कि सहनशक्ति बढ़ाने के लिए इन लोगों को बेहोश करने वाली दवा दी गई थी। फिलहाल हम मौत के कारणों की जांच कर रहे है।  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को तत्काल मामले का संज्ञान लेने का निर्देश दिया है।

  • Jalandhar News: NetPlus कर्मी का हाथ काटने के 48 घंटे के बाद लुटेरे ने एक ओर व्यक्ति पर किया कातिलाना हमला, चलाई गोली

    Jalandhar News: NetPlus कर्मी का हाथ काटने के 48 घंटे के बाद लुटेरे ने एक ओर व्यक्ति पर किया कातिलाना हमला, चलाई गोली

    जालंधर, ENS: मकसूदां में बेखौफ लुटेरों लूट की वारदातों को अंजाम देने के लिए लोगों के खून के प्यासे हो गए है। 48 घंटे पहले लुटेरों ने NetPlus के कर्मी सनी पर हमला करके उसका हाथ काट दिया था। जिसको लेकर अभी तक लुटेरे पुलिस की गिरफ्त से दूर है। हैरानी की बात यह है कि इस वारदात के 48 घंटे के बाद लुटेरों ने एक ओर व्यक्ति पर लूट की वारदात को लेकर कातिलाना हमला हमला करते हुए गोली चला दी। घायल व्यक्ति की पहचान उधम सिंह के रूप में हुई है।

    दरअसल, मकसूदा मंडी में सामान लोड करके जा रहे गाड़ी चालक से लुटेरों ने लूट की कोशिश की। लुटेरे वारदात को अंजाम देने में तो नाकाम रहे, लेकिन लुटेरे जाते हुए गाड़ी चालक को कातिलाना हमला कर गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल गाड़ी चालक अस्पताल भर्ती करवाया गया। पीड़ित ने बताया कि वह देर रात 10.30 बजे मक़सूदा सब्ज़ी मंडी में गाड़ी भरने के बाद जाने लगा कि तभी ब्राउन रंग की इंडिका कार में 4 युवक आए।

    इस दौरान उक्त युवकों ने उसकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। वहीं लुटेरों के साथ पहले ही दो युवक मंडी में पैदल आए हुए थे। इस दौरान लुटेरों ने उसे पिस्तौल दिखाकर लूट का प्रयास किया। पीड़ित ने कहा कि उसने लुटेरों की पिस्तौल छीननीं चाही तो उन्होंने उस पर गोली चला दी। गनीमत यह रही कि गोली ऊधम सिंह के हाथ में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे मौके से फ़रार हो गए।

    बताया जा रहा है कि गोली उसके हाथ में फंसी हुई है जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो उधम सिंह की रेहड़ी चालक के साथ किसी बात को लेकर हाथापाई हुई थी। जिसके बाद रेहड़ी चालक कुछ युवकों को घटना स्थल पर बुला लिया। इस दौरान दोनों में हाथापाई के दौरान गोली चली है।