Blog

  •  प्रधानमंत्री आवास योजना पर लोगों को कांग्रेस कर रही गुमराह: सत्ती 

     प्रधानमंत्री आवास योजना पर लोगों को कांग्रेस कर रही गुमराह: सत्ती 

    केंद्र ने हिमाचल के लोगों को घर बनाने के लिए के जारी किया है पैसा

    गरीब लोगों को घर दिलाए जाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 

    ऊना/सुशील पंडित: भाजपा सदर ऊना से विधायक सतपाल सिंह सती ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब लोगों को घर बनाने के लिए मंजूर किए गए पैसे को लेकर कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा है। सतपाल सिंह सती ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सप्ताह पहले केंद्र से  93364 मकान गरीब लोगों के लिए मंजूर किए है।

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के लगभग सवा लाख से ज्यादा लोगों को मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नरेंद्र मोदी ने 6 माह के अंदर हिमाचल के गरीब लोगों को दिए हैं लेकिन प्रदेश सरकार जिससे अपने कर्मचारियों को सैलरी समय पर नहीं दी जाती, रिटायर लोगों को समय पर पेंशन नहीं दी जा रही है, सहारा योजना में पैसा नहीं दिया जा रहा है, हिम केयर योजना बंद कर दी गई है, बिजली के जो यूनिट माफ किए गए थे उसको बंद कर दिया है, बावजूद इसके भी सरकार के प्रतिनिधि शोर मचा रहे हैं कि हम मकान को पैसा दे रहे हैं जबकि सच्चाई यह है की पहली किस्त केंद्र सरकार द्वारा पात्र लोगों को उनके खाते में डाली जा चुकी है।

    फिर भी उन लोगों को फालतू में एक जगह इकट्ठा कर लेटर दे रहे हैं कि हमने आपका पैसा मंजूर करवाया है । यह लोगों की आंखों में धूल झोंकने के बराबर है जिस सरकार के पास पैसा ही नहीं है आर्थिक दृष्टि से दिवालिया निकल गया है  वह लोग आज मकान देने का ढिंढोरा पीट रहे हैं। जिस की उन्होंने निंदा की है।

    उन्होंने कहा कि इसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही जाता है जितने भी मकान हिमाचल प्रदेश के गरीब लोगों को मिले हैं यह पैसा प्रधानमंत्री ने दिल्ली से भेजा है।

    परंतु कांग्रेस के लोग गरीब लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। यह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चलाई जा रही स्कीम है और मोदी की देन है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही जाता है ।

  • उपायुक्त ने की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और नेशनल बैम्बू मिशन की प्रगति की समीक्षा

    उपायुक्त ने की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और नेशनल बैम्बू मिशन की प्रगति की समीक्षा

    ऊनाॉसुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और नेशनल बैम्बू मिशन की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने दोनों योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रगति का ब्यौरा लेने के साथ ही भविष्य के कार्यों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में अब तक 6802 आवेदन प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत जिला क्रियान्वयन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने बताया कि पीएम विश्वकर्मा पोर्टल पर 30 अगस्त, 2024 तक कुल 6802 कारीगरों के ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 1575 आवेदनों की पहले चरण की सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इन आवेदनों में 139 टेलरिंग के कार्य और मिस्त्री के कार्य के लिए 1138 आवेदन शामिल हैं। इसके अलावा शेष 298 विभिन्न टेªडों के आवेदनों को लेकर दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया पूर्ण करके आगामी प्रक्रिया के लिए भेजा जा चुका है। जतिन लाल ने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और हस्तशिल्पियों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि यह योजना उनके व्यवसायों के विकास और वृद्धि को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान करेगी। योजना के तहत कारीगरों को वित्तीय सहायता, तकनीकी प्रशिक्षण, और विपणन समर्थन प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय बैम्बू परियोजना के संचालन के लिए जिला कमेटी गठित करने के निर्देश नेशनल बैम्बू मिशन को लेकर संबंधित जिला अधिकारियों के साथ बैठक में उपायुक्त ने घंडावल में निर्माणाधीन राष्ट्रीय बैम्बू परियोजना को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला स्तर पर एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस मिशन के तहत प्राप्त 10 लाख रुपये की राशि से विभिन्न उपकरणों की खरीद की जाएगी। उन्होंने डीएफओ को घंडावल परिसर में विभिन्न प्रजातियों की बैम्बू नर्सरी तैयार कराने को कहा ताकि लोगों को एक जगह पर उच्च गुणवत्ता के बैम्बू की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा उन्होंने परियोजना परिसर की चारदीवारी के कार्य, परिसर में पेवर टाइल लगाने और 10 सौलर लाईट लगाने के लिए उचित दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान, बीडीओ ऊना केएल वर्मा, पीओ डीआरडीए शैफाली शर्मा, उप निदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, और आरएफओ राहुल ठाकुर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
  • नियमों की अवेहलना करने पर काटे 395 चालान

    नियमों की अवेहलना करने पर काटे 395 चालान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 395 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 70,400/- रूपये वसूल किए गए।

    वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 03 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत काटे गए व जुर्माने के रूप में 250/- रूपये वसूल किए गए।

    इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर थाना अम्ब के मुलाजिमों द्वारा 01 वाहन का चालान काटा गया व जुर्माने के रूप में 5115/- रुपये वसूल किए गए।

  • कार स्कूटी टक्कर में स्कूटी सवार घायल

    कार स्कूटी टक्कर में स्कूटी सवार घायल

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के डीएवी स्कूल के पास कार और स्कूटी में टक्कर हो गई जिससे स्कूटी सवार व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में कलदान सिंह निवासी घरेड़ तह0 भरमौर जिला चम्बा ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि दिनांक 15 सितंबर 24 को अपनी कार संख्या (एचपी 46-3954) में बद्दी से टांडा जा रहा था जब यह डीएवी स्कूल ऊना के पास पहुंचा तो सडक के दूसरी तरफ से एक स्कूटी संख्या(एचपी 20 इ-4246)आई व स्कूटी सवार ने बिना देखे स्कूटी मोड़ दी और कार से टकराई ।

    जिससे स्कूटी चालक आज्ञा राम निवासी रामपुर तह0 व जिला ऊना को चोटें आई हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आज्ञा राम निवासी रामपुर तह0 व जिला ऊना के विरुद्ध धारा 281,125(A) भा0न0स0 के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • ठेकेदार पर एक्सईएन पीडब्ल्यूडी ने लगाया, दुर्व्यवहार व गली गलौज का आरोप, मामला दर्ज

    ठेकेदार पर एक्सईएन पीडब्ल्यूडी ने लगाया, दुर्व्यवहार व गली गलौज का आरोप, मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित: एक्सईएन पीडब्ल्यूडी वंगाणा से दुर्व्यवहार करने, गाली-गलौज व धमकाने के आरोप में पुलिस थाना वंगाणा में मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 

    अरविन्द लखनपाल एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बंगाणा डिवीज़न ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि दिनांक 16 सितंबर 24 को रणबीर राणा निवासी कोठी डाकखाना हरोट तहसील बंगाणा व अन्य इनकी अनुमति के बिना इनके दफ्तर के कमरे में आये व इनके साथ दुर्व्यवहार ,गाली-गलौच किया और जान से मारने की धमकियां दीं। और सरकारी कार्य में वाधा उत्पन्न की।इस संबंध में पुलिस ने धारा 132  भा0न0स0 के तहत थाना बंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: बोरी में बंद शव बरामद के मामले में बहन सहित प्रेमी गिरफ्तार, सामने आई कत्ल की असल वजह

    Punjab News: बोरी में बंद शव बरामद के मामले में बहन सहित प्रेमी गिरफ्तार, सामने आई कत्ल की असल वजह

    बटाला: गुरदासपुर के रंजीत बाग के पास एक रजवाहे में से बोरी में बंद शव बरामद होने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक के ताया की बेटी तथा उसके प्रेमी ने हत्या की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके हत्या में प्रयोग किया गया सामान तथा मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। खास बात यह है कि मृतक की उम्र 19 वर्ष से कम थी और गिरफ्तार आरोपियों की उम्र भी 19 वर्ष से कम हैं।

    दोनों स्थानिय बेअंत सिंह कालेज आफ इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी में बीसीए-प्रथम वर्ष के छात्र हैं। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक बलविन्द्र सिंह रंधावा ने बताया कि शव की पहचान रोहित कुमार पुत्र रमेश लाल लुभाया निवासी गांव दाखला के रूप में हुई थी। मृतक स्थानिय होटल मैनजमैंट व कैटरिंग इंस्टीच्यूट में र्कोस कर रहा था। शव की जांच करने के बाद शव के साथ एक चुनरी मिली थी जिससे शव बंधा हुआ था। जिस पर यह शक हुआ कि इस केस में किसी लड़की का हाथ है। जांच में पाया गया कि मृतक के ताया की बेटी प्रिया पुत्री सलविन्द्र निवासी गांव दाखला के अपने सहपाठी बौबी पुत्र राम लुभाया निवासी घरोटियां से प्रेम संबंध थे।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रिया ने पूछताछ में बताया कि घर पर कोई अन्य मैंबर न होने के कारण उसने अपने प्रेमी बौबी को अपने घर बुला लिया। लेकिन अचानक उसके चाचा का बेटा मृतक रोहित कुमार वहां पंहुच गया। इस पर प्रिया तथा रोहित के बीच तकरार भी हुई। इस दौरान अचानक आरोपी बौबी ने एक लकड़ी का टुकड़ा रोहित के सिर पर मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। प्रिया तथा उसके प्रेमी बौबी ने इस मामले को छुपाने के लिए रोहित पर लकड़ी से कई वार किए तथा उसकी हत्या कर दी।

    उसके बाद शव को चुनरी से बांध कर बोरी में डाल लिया तथा बोरी को उठा कर मोटरसाइकिल पी.बी.-06-ए.एच-8489 पर रख कर दोनो रंजीत बाग के पास रजवाहे में फैंक कर वापिस आ गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर मृतक के पिता रमेश कुमार के बयान के आधार पर दोनो आरोपियों के विरूद्व केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया तथा हत्या के लिए प्रयोग किया गया लकड़ी का टुकड़ा, चुनरी व रस्सी सहित मोटरसाइकिल कब्जे में लिया गया है।

     

     

  • महिला ने पुलिस को दी शिकायत,पति करता है परेशान 

    महिला ने पुलिस को दी शिकायत,पति करता है परेशान 

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला पुलिस के महिला थाने में पति द्वारा परेशान किए जाने पर एक महिला शिकायत दर्ज करवाई है और न्याय की गुहार लगाई है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मधु ने महिला थाने में दी शिकायत में बताया कि उस की शादी पालमपुर में सुरेश शर्मा के साथ हुई है।तव से ही इस का पति व उस के घर वाले इस के साथ मारपीट करते हैं और दजेह लाने की मांग करते हैं। अब मेरा पति कहता है कि मैने जमीन खरीदनी है तुम 10 लाख रूपए लाओ चाहे लोन उठा कर लाओ ,इसे काफी परेशान कर रहा है।

    इस संबंध में पुलिस ने सन्नी पुत्र सुरेश शर्मा निवासी गांव व डा0 डगरुही कौसरी तहसील पालमपुर जिला काँगड़ा के विरुद्ध धारा 85,351(2) भा0न0स0 के तहत महिला  थाना ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • भारतीय हॉकी टीम ने 5वीं बार चीन को घर में घुसकर पीटा

    भारतीय हॉकी टीम ने 5वीं बार चीन को घर में घुसकर पीटा

    नई दिल्ली। भारत का एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में बादशाहत बरकरार है। भारत टीम ने लगातार दूसरी और ओवरऑल पांचवीं बार हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। आज हुए फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 1-0 से हरा दिया। मुकाबला चीन के हुलुनबुइर शहर के मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस में खेला गया। इस टूर्नामेंट में भारत विजई रहा। इसके साथ भारत ने रिकॉर्ड पांचवीं बार ट्रॉफी पर कब्जा किया।

    छठी बार फाइनल खेलने उतरी भारतीय टीम ने मैच में एकमात्र एक गोल किया। चीन की टीम चार क्वार्टर के बाद भी गोल नहीं कर पाई। चीन की टीम चार क्वार्टर के बाद भी गोल नहीं कर पाई। भारत की ओर से यह गोल चौथे क्वार्टर में आया। जुगराज सिंह ने मैच के 51वें मिनट में फील्ड गोल दागा।

    टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन की हैसियत से टूर्नामेंट में उतरी थी। भारतीय टीम ने अजेय रहते हुआ अपना खिताब बरकरार रखा है। पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद भारतीय टीम की यह बड़ी उपलब्धि है।

  • सेना की वर्दी पहनकर ट्रेनों से फौजियों का सामान चोरी करने वाला Punjabi गिरफ्तार

    सेना की वर्दी पहनकर ट्रेनों से फौजियों का सामान चोरी करने वाला Punjabi गिरफ्तार

    पंचकूलाः सेना की वर्दी पहनकर ट्रेनों से फौजियों का सामान चोरी करने वाले आरोपी को जीआरपी ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राकेश कुमार उर्फ फौजी (51) जिला संगरूर पंजाब निवासी के रूप में हुई है। जीआरपी को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-1 वेटिंग हाल के समीप एक व्यक्ति को सेना की वर्दी पहने कई बैग और सूटकेस के साथ बैठा नजर आया। उसकी आंखें भेंगी नजर आ रही थी।

    पुलिसकर्मियों को चेकिंग करते देखा तो मुंह नीचे करके बैठ गया। शक होने पर पुलिस ने पूछताछ कर उससे अपना आई कार्ड दिखाने को कहा। वह आई कार्ड दिखाने में आनाकानी करने लगा। पुलिस ने बैग और सूटकेस के बारे में पूछा तो उसने बताया कि फौजियों से मित्रता कर धोखे से हरिद्वार, मथुरा, कोटा, नई दिल्ली और अन्य स्थानों से चार माह में चोरी किए हैं। बैग और सूटकेस की जांच करने पर उसके अंदर से कपड़े, तीन मोबाइल फोन, 42,500 रुपये नकद और अन्य सामान बरामद मिला।

  • मशहूर रैपर को Police ने किया गिरफ्तार, फैंस को लगा झटका

    मशहूर रैपर को Police ने किया गिरफ्तार, फैंस को लगा झटका

    न्यूयार्कः हॉलीवुड के मशहूर रैपर शॉन ‘डिडी’ कॉम्ब्स को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार न्यूयॉर्क पुलिस ने मशहूर रैपर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मशहूर रैपर के गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। रैपर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया की नजरें भी इसी केस पर आकर टिक गई हैं। पिछले साल से ही कॉम्ब्स का नाम यौन उत्पीड़न के कई मुकदमों और मानव तसकरी जैसे सीरियस अपराधों में सामने आ रहा था, जिन आरोपों की जांच चल रही थी और अब रैपर की गिरफ्तारी ने सभी को हैरान कर दिया है।

    बताया जा रहा है कि मैनहटन के पार्क हयात होटल से रैपर को गिरफ्तार किया गया है, जहां कॉम्ब्स ठहरे हुए थे। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें लगभग 8:15 बजे होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशंस ने हिरासत में लिया। फिलहाल, गिरफ्तारी से जुड़े आरोप और केस की पूरी जानकारी साफ नहीं हो पाई है लेकिन उनके खिलाफ कई गंभीर मामलों को लेकर आरोप लगे थे, जिसमें यौन उत्पीड़न भी शामिल है।

    कॉम्ब्स के वकील मार्क अग्निफिलो ने सीएनएन से बात करते हुए कहा, ‘हम इस फैसले से निराश हैं कि अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने कॉम्ब्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ये एक्शन लिया है। उन पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं।’ अग्निफिलो ने आगे बात करते हुए ये भी जोड़ा कि कॉम्ब्स ने इस जांच में पूरा सहयोग किया है और वो पिछले हफ्ते खुद ही न्यूयॉर्क में इन आरोपों की सुनवाई के लिए आए थे। उनका कहना है कि कॉम्ब्स निर्दोष हैं और उनके पास छुपाने के लिए कुछ भी नहीं है।

    बता दें इसी साल मार्च में कॉम्ब्स के लॉस एंजेल्स और मियामी वाले घर में जांच एजेंसी ने छापा भी मारा था, इस छानबीन के बाद उनके खिलाफ कई यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर जांच शुरू हुई, लेकिन इसके साथ ही सेक्स ट्रैफिकिंग, मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध ड्रग्स जैसे मामलों को लेकर भी उनका नाम सामने आया। अभी तक उनके खिलाफ कुल 10 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, जिसमें से 9 तो यौन उत्पीड़न के ही मामले हैं। मई में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, रैपर के खिलाफ गवाहों को पेश करने की तैयारी की जा रही है जो इस मामले में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।