Blog

  • Punjab : 10 मोबाइल फोन, सोने की बाली व लैपटॉप सहित 2 काबू, देखें वीडियो

    Punjab : 10 मोबाइल फोन, सोने की बाली व लैपटॉप सहित 2 काबू, देखें वीडियो

    बठिंडा। पुलिस ने लूटपाट और चोरी की वारदात को अंजाब देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये लोगों से 10 मोबाइल फोन, सोने की बाली और लैपटॉप बरामद किया गया है। एसएसपी अवनीत कौड़ल ने बताया कि एसपी (डी) अजय गांधी की देखरेख में शहर और आसपास के इलाकों में हो रही लूटपाट और चोरी की वारदातों को ट्रेस करने के लिए डीएसपी डी राजेश शर्मा और सीआईए वन लगातार सर्च कर रही थी।

    इसी के तहत 17 सितंबर को सीआईए वन की टीम को सूचना मिली कि कुणाल उर्फ टिंकू निवासी गली नंबर 36 परसराम नगर बठिंडा और सनम कुमार उर्फ गोलू निवासी गली नंबर चार इंदरा नगरी अबोहर शहर में मिलकर चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने का काम कर रहे हैं। मंगलवार को इन दोनों रेलवे स्टेशन बठिंडा की तरफ स्कूटी में सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान उनके पास चोरी और लूट का सामान भी था। जिसे वे दिल्ली में बेचने के लिए जा रहे थे।

    पुलिस ने स्कूटी सहित रेलवे स्टेशन के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उनके पास से सोने की बालियों के दो जोड़े, 10 मोबाइल, एक लैपटॉप बरामद किया गया। आरोपियों को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो जिन्होंने पूछताछ में कबूल किया कि उन्होंने ये मोबाइल, सोने की अंगूठियां, लैपटॉप बठिंडा शहर के अलग-अलग स्थानों, भुच्चो मंडी से चुराए थे। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, जिनसे गहनता से पूछताछ की जाएगी, जिसमें अहम खुलासे होने की संभावना है।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर थाना में 201 लोगों ने किया स्वेच्छिक रक्तदान

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर थाना में 201 लोगों ने किया स्वेच्छिक रक्तदान

    पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल ने किया शिविर का शुभारंभ

    बद्दीसचिन बैंसल: नोबल चैरिटी वेलफेयर सोसाइटी  की ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर थाना गांव स्थित  श्री राधे गौशाला परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 201 लोगों ने रक्तदान किया।  शिविर का शुभारंभ प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल ने किया। इसके पश्चात उन्होंने हवन में पूर्णाहुति डाली।डॉ राजीव सहजल ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदर्शों पर चलना चाहिये। उन्होंने आयोजकों की इस पुनीत कार्य के लिए सराहना की और कहा कि क्षेत्र की अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी बढ़चढ़ कर इस तरह शिविर लगाने चाहिए।  शिविर में रोटरी एंड ब्लड बैंक चंडीगढ़ की डॉ रौली अग्रवाल की अगुवाई में उनकी 15 सदस्यीय टीम ने रक्त एकत्रित  किया।

    इस अवसर पर जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, नगर परिषद बद्दी की पूर्व अध्यक्ष उर्मिला चौधरी, समाजसेवी गुरमैल चौधरी, जिला परिषद सदस्य अमर चंद संधू,  भाजपा के जिला सदस्य कृष्ण कौशल, समाजसेवी विधि चंद राणा, पूर्व प्रधान अशोक धर्मपुरी, गुरनाम सिंह, प्रेम चंद कौंड़ी, डॉ करनैल सिंह, परमिंदर सिंह, रॉजन बांठ,संजीव ठाकुर, सोनी प्रधान,सोनी थाना, गोगी थाना, शेर सिंह,कमल चंदेल, पंकज बासरा, काला, मनु पनित, दिनेश कौशल अजय ठाकुर, पाली थाना,रोहन, गुरनाम कड़ुआना, गुरनाम गुल्लरवाला, देव राज चौधरी, सुरिंद्र ठाकुर, ओजस शरणा, तरुण, निशांत, सुखविंदर, राम पंच बलदेव चौधरी, राज कुमार, विपन ठाकुर, विजय चौधरी, खेम चंद, अंशुमन उप्पल, रंजीत,सौरव दीपक लबाना उपस्थित रहे।

  • सुरिंदर राणा बने राष्ट्रवादी कांग्रेस के श्रमिक विंग के अध्यक्ष

    सुरिंदर राणा बने राष्ट्रवादी कांग्रेस के श्रमिक विंग के अध्यक्ष

    प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सिंह डोगरा ने मजदूर हित में दी नियुक्ति

    मजदूरों के हितों के लिए जान लगा दूंगा-सुरिंदर राणा

    बददीसचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह डोगरा ने बददी बरोटीवाला नालागढ़ में मजदूरों और गरीबों की आवाज़ को प्रदेश भर में मजबूती प्रदान करने के लिए कामगार नेता सुरिंदर सिंह राणा को पार्टी के मजदूर मोर्चे का राज्य अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।

    गौरतलब है कि सुरिंदर सिंह राणा वही शख्स हैं जिन्होंने पूर्व की भाजपा सरकार पर कोरोना के दौरान उद्योग धंधों का भठ्ठा बिठाने को लेकर जमकर विरोध किया था और तत्कालीन सरकार को खूब खरी खोटी भी सुनाई थी। इसके चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।

    सुरिंदर सिंह राणा ने पत्रकारों को बताया कि कुछ कार्यों को सही अंजाम तक पहुंचने के लिए राजनीतिक पद प्रतिष्ठा की जरूरत होती है जो उन्हें एनसीपी जोकि एनडीए गठबंधन में शामिल है ने दे दी है और अब वह मजदूरों और उद्योगों की बेहतरी के लिए पूरे प्रदेश में काम करेंगे।

    नवनियुक्त राज्य अध्यक्ष श्रमिक विंग सुरिंदर सिंह राणा का कहना है कि जल्द ही वह प्रदेश कार्यकारणी का गठन करके बददी बरोटीवाला नालागढ़ में पार्टी का विधिवत् कार्यालय स्थापित कर देंगे ताकि मजदूरों को अपनी परेशानियों के लिए इधर उधर भटकना ना पड़े। दून विधानसभा के सुरिंदर राणा ने अपनी नियुक्ति पर केन्द्रीय नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह डोगरा का आभार जताया है।

  • Punjab : अवैध हथियारों सहित 4 आरोपी गिऱफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : अवैध हथियारों सहित 4 आरोपी गिऱफ्तार, देखें वीडियो

    1. बठिंडा। जिला पुलिस ने चलाये गये शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। जिनसे 15 बोर 04 जिंदा कारतूस, 315 बोर, 2 देशी पिस्तौल 32 बोर, 2 राउंड, 32 के 2 जिंदा रौंद बरामद किए है। बठिंडा पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस के संयुक्त ऑपरेशन के तहत 4 लोगों को 4 अलग-अलग अवैध हथियारों और 6 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
    एसएसपी अमनीत कौड़ल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा की देखरेख में डीएसपी राजेश शर्मा की टीम ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ शुरू किए अभियान में सफलता हासिल की है। इसके बाद उन्होंने ने कहा कि बठिंडा के नजदीक मुखबिर खास ने सूचना दी कि 2-3 दिन पहले गुरु काशी यूनिवर्सिटी तलवंडी साबो के पास दो गुट एकजुट होकर लड़ाई करने आए हैं, उनमें से एक गुट मंगू सिंह उर्फ ​​जस्सी पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी गांव फतेहगढ़ नंबर-आबाद जिला बठिंडा, मनप्रीत है सिंह उर्फ ​​अनिल पुत्र राजिंदर सिंह निवासी गांव फतेहगढ़ नौआबाद जिला बठिंडा और दलजीत सिंह उर्फ ​​डिंपा पुत्र सतिंदरपाल सिंह निवासी झुंबा भाईका, बठिंडा के पास अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया है, जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे। जांच में पता चला कि उक्त लोगों के साथ एक अन्य व्यक्ति गगनदीप सिंह निवासी चंडीगढ़ भी शामिल है। उसे बठिंडा की सीआईए टीम ने चंडीगढ़ सेक्टर 17 से गिरफ्तार कर एक 32 बोर का पिस्टल बरामद किया है, जिसे उसने मध्य प्रदेश से खरीदा था। पुलिस ने चारों आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार करने के बाद रिमांड में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
  • हरि ओम फूड प्रोडक्टस ऊना में भरे जाएंगे 9 पद, साक्षात्कार 21 सितम्बर को

    हरि ओम फूड प्रोडक्टस ऊना में भरे जाएंगे 9 पद, साक्षात्कार 21 सितम्बर को

    ऊनासुशील पंडित: मैसर्ज हरि ओम फूड प्रोडक्टस ऊना में 9 पद भरे जाएंगे। इन पदों में बार कोड स्कैनर, बिल ऑपरेटर और हेल्पर के पद शामिल है। इस बारे जानकारी देते हुए बताया जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 21 सितम्बर को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में लिया जाएगा।

    जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वी, बीकॉम और बीसीए में स्नातक होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष तक होनी चाहिए। साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को प्रतिमाह 14 हज़ार रूपये दिए जाएंगे।

    अक्षय शर्मा ने बताया कि इच्छुक व योग्यक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली बोनाफाइड, बायोडाटा और मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 70187-38885 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • अतुल ऑटोमोटिव सेफ्टी ग्लास उद्योग में भरे जाएंगे 24 पद

    अतुल ऑटोमोटिव सेफ्टी ग्लास उद्योग में भरे जाएंगे 24 पद

    ऊनासुशील पंडित: मैसर्ज अतुल ऑटोमोटिव सेफ्टी ग्लास उद्योग में 24 पद भरे जाएंगे। इन पदों में इलेक्ट्रीशियन और फिटर के 10 पद, लाइन इंचार्ज/कोऑर्डिनेटर/सुपरवाइजर के 4 पद और हेल्पर के 10 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 21 सितम्बर को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में लिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता इलेक्ट्रीशियन और फिटर पद के लिए संबंधित टेªड में आईटीआई, लाइन इंचार्ज/कोऑर्डिनेटर/सुपरवाइजर पदों के लिए मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा तथा हेल्पर पद के लिए 8वीं, 10वीं और 12वीं पास होना जरूरी है। अभ्यर्थी की उम्र 18 से 44 वर्ष होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को सरकारी मानदंडों और अुनभव आधार पर वेतन दिया जाएगा। अक्षय शर्मा ने बताया कि इच्छुक व योग्यक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली बोनाफाइड, बायोडाटा और मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 99901-06611 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • प्राइवेट गाड़ियों को टैक्सी चलाने पर टैक्सी यूनियन बंगाणा ने किया धरना प्रदर्शन

    प्राइवेट गाड़ियों को टैक्सी चलाने पर टैक्सी यूनियन बंगाणा ने किया धरना प्रदर्शन

    एसडीएम बंगाणा ने दिया आश्वासन,सोमवार को कोर्ट में होगी वार्ता ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा की कुटलैहड़ टैक्सी यूनियन ने मंगलवार को बंगाणा बस अड्डे पर धरना प्रदर्शन करके पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। टैक्सी यूनियन के प्रधान दिलावाग सिंह राणा ने बताया कि उपमंडल बंगाणा में प्राइवेट गाड़िया टैक्सी बनकर सवारियां लेकर जाती हैं और हमने एक निजी गाड़ी को रंगे हाथों सवारियों सहित पकड़ा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस अधिकारी द्वारा उक्त प्राइवेट गाड़ी का चालान करने का हमें आश्वासन दिया गया लेकिन जब हमने पता किया तो उक्त गाड़ी का कोई चालान नहीं हुआ था। इसी रोष स्वरूप हमने मंगलवार को बंगाणा की सभी टैक्सियों की चाबियां पुलिस थाना में जमा करवा दीं और अपनी मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया है। ज्ञात रहे सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक उक्त सभी टैक्सी चालक अपनी मांग को लेकर कड़ी धूप में बैठे रहे। करीब शाम चार बजे बंगाणा उपमंडल के उपमंडलाधिकारी नागरिक सोनू गोयल पुलिस टीम के साथ टैक्सी चालकों से बात करने पहुंचे। लंबी खींचातानी के बाद यह निर्णय हुआ कि सोमवार को उक्त प्राइवेट गाड़ी चालक और टैक्सी यूनियन के प्रधान को टीम सहित एस डी एम बंगाणा कोर्ट के बुलाकर पूरी सच्चाई निकाली जाएगी। तब जाकर टैक्सी चालकों ने धरना प्रदर्शन बंद किया। बहीं एस डी एम बंगाणा सोनू गोयल ने कहा कि सवारियों को ले जाना सबसे पहले टैक्सी चालकों का काम है क्योंकि टैक्सी चालक सरकार को टैक्स देते है। अगर कोई प्राइवेट गाड़ी चालक सवारियों को गाड़ी में बैठकर ले जाता पकड़ा जाता है तो पहली बार चालान के साथ उक्त गाड़ी चालक को बर्निग दे दी जाएगी। अगर दूसरी बार प्राइवेट गाड़ी चालक सवारियों सहित पकड़ा जाता है तो उक्त गाड़ी की रजिस्ट्रेशन रद्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब जनता को भी जागरूक होना पड़ेगा। अगर सफर करना है और किराए पर गाड़ी करनी है तो केवल टैक्सी ही यूज करें। जिससे खुद और परिवार भी सुरक्षित रहे। उन्होंने बंगाणा पुलिस को भी आदेश दिए हैं कि अगर टैक्सी चालक किसी प्राइवेट गाड़ी में सवारियों के होने की सूचना देते है तो आप भी टैक्सी चालकों की मदद कीजिए। बहीं टैक्सी यूनियन के प्रधान दिलवाग सिंह राणा ने कहा कि हमें बंगाणा प्रशासन पर पूरा भरोसा है और जो अवैध रूप से प्राइवेट गाड़ियों को टैक्सी बना कर सरकार को व टैक्सी चालकों को टैक्सी चुना लगा रहे हैं उन पर कानूनी करवाई होनी चाहिए।
  • गगरेट: गहने चोरी के आरोपी पुलिस ने पकड़े, कैश व आभूषण बरामद

    गगरेट: गहने चोरी के आरोपी पुलिस ने पकड़े, कैश व आभूषण बरामद

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के गगरेट पुलिस थाना के अंतर्गत आते गांव टटेहडा में चोरों द्वारा एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था और ज्वेलर की दुकान में आभूषणों पर हाथ साफ किया गया था। बीती 10 सितंबर 24 को टटेहडा की एक बाबा ज्वेलर की दुकान पर सेंध लगाई गई थी और आभूषण चोरी कर लिए गए थे। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने इस मामले में चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है ।पुलिस ने चोर के कब्जे से कुछ कैश व आभूषण भी बरामद किए हैं।  पुलिस के अनुसार ऊना जिला में हुई अन्य चोरियों की घटनाओं में भी इनके शामिल होने की आशंका है, यह चोर घुमंतू गुज्जर रफीक मोहम्मद है जिसे गांव चीमापौडा, मुकेरियां जिला होशियारपुर से काबू किया गया है। इस के और साथियों के जल्द पकड़े जाने की संभावना है । पुलिस के अनुसार जिला में हुई अन्य चोरियों की घटनाओं में भी इनके शामिल होने की आशंका है, चोर के पकड़े जाने के बाद अब कई और रहस्य भी उजागर होने की संभावना है । इस संबंध में पुष्टि करते हुए राकेश सिंह एसपी ऊना ने बताया कि आरोपी का माननीय अदालत से तीन दिन का रिमांड मिला है और मामलों के संबंध में भी आरोपी से पुछताछ की जा रही है।
  • श्री चिंतपूर्णी जी में 3 से 12 अक्तूबर तक मनाया जाएगा असूज नवरात्र मेला : उपायुक्त

    श्री चिंतपूर्णी जी में 3 से 12 अक्तूबर तक मनाया जाएगा असूज नवरात्र मेला : उपायुक्त

    ऊनासुशील पंडित: छिन्नमस्तिका धाम मंदिर माता श्री चिंतपूर्णी जी में 3 से 12 अक्तूबर तक असूज नवरात्र मेला आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को इस मेले के सफल संचालन के लिए अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की और सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिए।

    उपायुक्त ने बताया कि मेले के सुचारू आयोजन के लिए एसडीएम अंब को मेला अधिकारी और डीएसपी अंब को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। चिकित्सा सुविधा के लिए एसएमओ मेले में चिकित्सा अधिकारी के रूप में तैनात रहेंगे। मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा, और प्रत्येक सेक्टर में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और होमगार्ड के सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।

    स्वच्छता और सुविधा पर विशेष ध्यान
    उपायुक्त ने कहा कि मेला क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सुपरवाइजर नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने जल शक्ति विभाग को मेला क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पेयजल टैंकों की सफाई और उपयुक्त स्थानों पर प्याऊ स्थापित करने के निर्देश दिए । विद्युत विभाग को मेले के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने और अग्निशमन विभाग को अग्निशामक वाहनों की सही स्थिति बनाए रखने के लिए निरीक्षण करने को कहा।

    भिक्षावृत्ति पर कड़ी नजर रखेगी स्पेशल टास्क फोर्स
    उपायुक्त ने कहा कि मेले के दौरान स्पेशल टास्क फोर्स गठित करके भिक्षावृत्ति पर कड़ी नजर रखी जाएगी। यदि कहीं कोई बच्चों से भीख मंगवाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि मेलावधि के दौरान जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षित किए गए सामाजिक आपातकालीन प्रतिक्रिया स्वयंसेवक भी सुरक्षा कर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे।

    लंगर लगाने के लिए अनुमति अनिवार्य
    उपायुक्त ने बताया कि श्रद्धालुओं को मंदिर माता के दर्शनों के लिए माई दास सदन से सुगम दर्शन प्रणाली की प्रर्ची मिलेगी। इसके अलावा वहां दिव्यांगजनों के लिए भी पर्ची सुविधा रहेगी। इसके अतिरिक्त श्रद्धालु शंभू बैरियर और एमआरसी (चिंतपूर्णी बस अड्डा) से सामान्य दर्शन पर्ची प्राप्त कर सकेंगे। लंगर लगाने के लिए एसडीएम अंब से अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, एएसपी संजीव भाटिया, एसडीएम अम्ब सचिन शर्मा, डीएसपी वसुधा सूद, मंदिर अधिकारी अजय सिंह और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी तथा पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • देव भूमि हिमाचल प्रदेश में इस्लामिक जिहाद के खिलाफ संघर्ष कर रहे सन्त को किया सम्मानित: यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज

    देव भूमि हिमाचल प्रदेश में इस्लामिक जिहाद के खिलाफ संघर्ष कर रहे सन्त को किया सम्मानित: यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज

    अगर सभी संत अपने मठ्ठों से बाहर निकल कर देश और धर्म की लड़ाई नही लड़ेंगे तो इसका दोष संतो को जायेगा: महामंडलेश्वर राम मोहन दास

    एक सन्त होने के नाते मेरी प्राथमिकता है कि मैं अपने समाज खतरे के लिए लड़ूं : महामंडलेश्वर श्री राम मोहन दास

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश में चल रहे इस्लामिक के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत करने वाले सन्त महामंडलेश्वर स्वामी राम मोहन दास जी को सम्मानित करने अखिल भारतीय सन्त परिषद् के हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के प्रभारी यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज उनके श्री राम कृष्ण मठ्ठ अनपूर्णा मन्दिर लादरूही पहुंचे।

    महामंडलेश्वर जी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज कहा कि जब जब भी धर्म और सनातनियों पर संकट छाया है तब तब सन्त खड़े हुए हैं। हमारा हिमाचल प्रदेश देव भूमि हैं यहां देवी देवताओं का बास है और यहां देवताओं की संताने रहती हैं। शान्ति प्रिय इस प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों की घटिया वोटो के स्वार्थ के कारण यहां रोहिंग्या मुसलमान और बांग्लादेशी मुसलमान तथा प्रवासी अपराधिक की के लोगों को शरण दे कर देव भूमि को दूषित कर दिया है।

    इसी खतरे को भावते जोगिंदर नगर के सन्त महामंडलेश्वर स्वामी राम मोहन दास जी ने हिमाचल प्रदेश में बांग्लादेशियों तथा रोहिंग्या मुसलमान और अवैध मुस्लिमो के 19,8,2024 शुक्रवार को जोगिंदर नगर की एक मस्जिद में रह रहे मुस्लिमों के नकली आधार कार्ड पकड़ कर उन पर स्वयं कार्यवाही करके मसाल जला कर सुरुयात की थी जो आज शिमला संजौली तथा मंडी से लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन का रूप के चुका है।

    आज प्रदेश के सनातनी खतरे को और उसके कारणों को समझ कर राजनीतिक और संगठनों से ऊपर उठ कर स्वयं कार्यवाही शुरू कर दी इसके लिए प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने भी महाराज का निरादर करने की कोशिश करने की कोशिश करी थी। बाद में प्रशासन ने माफी मांगी थी।

    इस अवसर पर महामंलेश्वर स्वामी राम मोहन दास जी ने महामंडलेश्वर यति नरसिंहानन्द गिरी जी महाराज का धन्यवाद करते हुए कि बह एक सन्त है और एक सन्त होने के नाते मेरी प्राथमिकता है कि मैं अपने समाज खतरे के लिए लड़ूं । उन्होंने भारत के सभी संतो से निवेदन करते हुए कहा कि देव भूमि और भारत देश में एक ऐसी विचारधारा का प्रभाव बढ़ रहा है जो अपने सिवा किसी को भी जीवित नहीं देखना चाहती हमारी संस्कृति और संस्कार तथा अनुयाइयों को मिटाने की फिराक में लगे हुए हैं यह समय है सभी संत अपने मठ्ठों से निकल कर अपने अनुयाइयों का मार्ग दर्शन तथा उनके संघर्ष में उनका साथ दें। यह धर्म और संस्कृति बचेगा तो हमारे मठ मंदिर बचेंगे।

    उन्होंने स्वामी यति सत्यदेवानंद सरस्वती जी को हिमाचल प्रदेश की आश्वासन दिया कि वो हर वक्त उनके साथ रहेंगे। इस अवसर पर उनके साथ मास्टर बीरबल, रमेश सैनी, चिराग आदि उपस्थित रहे।