Blog

  • BMW ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, नर्स समेत 2 की मौत, 3 घायल

    BMW ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, नर्स समेत 2 की मौत, 3 घायल

    नोएडाः दिल्ली शहर से सटे नोएडा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक BMW कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हादसे का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आगामी कार्रवाई जारी है। इलाके में लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

    हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। आरोपी नशे में था या नहीं, इसके बारे में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। नोएडा पुलिस के मुताबिक, आज सुबह करीब 6 बजे के आसपास थाना सेक्टर-24 पुलिस को एक एक्सीडेंट के बारे में सूचना मिली। एक ई-रिक्शा (UP16 JT 4052) में ड्राइवर समेत 5 लोग सवार थे। वे सिटी सेंटर से 12-22 की तरफ जा रहे थे कि सुमित्रा हॉस्पिटल के सामने तेज रफ्तार BMW (HR 26 EB 7770) ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिसमें 2 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई।

    3 घायलों को निजी अस्पताल सेक्टर-110 में भर्ती कराया गया है। कार सवार शख्श तुषार नोएडा सेक्टर-41 का रहने वाला है। उसके साथ एक और युवक था। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी का एक साथी अमन सिसौदिया मौके से फरार हो गया है। उसके बारे में भी हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ जारी है। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान मोहम्मद मुस्तफा पुत्र कदम रसूल उम्र 50 वर्ष, रश्मि स्टाफ नर्स मेट्रो हॉस्पिटल उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। घायलों के नाम राजेंद्र पुत्र रामदास निवासी गिझौड रिक्शा चालक उम्र 45 वर्ष, पवन उम्र 27 वर्ष और सूरज उम्र 20 वर्ष है।

  • पंजाब : ज्वेलरी की दुकान में चोरी के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब : ज्वेलरी की दुकान में चोरी के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : पुलिस ने ज्वेलर की दुकान में चोरी के मामले को ट्रेस कर लिया है। इस मामले में 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। मीडिया को जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बीते दिनों छेहरटा थाने के अधीन नारायणगढ़ इलाके में 3 युवकों ने एक ज्वेलर की दुकान पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

    आरोपियों की पहचान ध्रुव और गगन और साहिलजीत के तौर पर हुई है। यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर मामले को सुलझा लिया। उन्होंने बताया कि लूट मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी उम्र 25 से 26 साल के बीच है। उन्होंने बताया कि लूट से पहले आरोपियों ने दुकान की रैकी की थी। आरोपियों से 3 पिस्तौल, 7 अंगुठियां, 15 सोने की चैन बरामद की है।

    वारदात में इस्तेमाल किया गया एक तेज हथियार दातर और फर्जी नंबर एक्टिवा भी बरामद की है। सादियोरा ज्वैलर्स के मालिक ने पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और छेहर्टा और वाना पुलिस स्टेशन की पूरी टीम का धन्यवाद किया। जिन्होंने दुकान में लूटपाट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और लूट का सामान बरामद कर लिया है।

  • पंजाबः वोट बैंक को लेकर आप पार्टी और अकाली दल के उम्मीदवार हुए आमने-सामने, देखें वीडियो

    पंजाबः वोट बैंक को लेकर आप पार्टी और अकाली दल के उम्मीदवार हुए आमने-सामने, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर गांवों में सभी उम्मीदवारों द्वारा जोरों शोरों से प्रचार किया जा रहा है। हालांकि इसके बीच भाजपा का गांवों में किसानों द्वारा विरोध किया जा रहा है। इस बीच आप पार्टी के उम्मीदवार अशोक पाराशर पप्पी को जब पत्रकारों द्वारा यह पूछा गया कि गांव की वोट को लेकर शिरोमणि दल यह दावा कर रही है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में गांव की वोट उन्हें ही हासिल होगी। तो इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने सुखबीर बादल पर तंज कसा और कहा कि वह पहले हलवाई के लड्डुओं के पैसे दे उसके बाद गांव के वोटो की बात करें।

    वहीं दूसरी तरफ शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार रणजीत सिंह ढिल्लों ने जवाब देते हुए कहा कि अशोक पाराशर पप्पू इस लायक नहीं है कि वह सुखबीर सिंह बादल पर टिप्पणी कर सकें। उन्होंने कहा कि वह सुखबीर सिंह बादल के मुकाबले अभी बच्चे हैं उन्हें ऐसी बात नहीं करनी चाहिए। इससे एक बात तो साबित हो रही है कि हर पार्टी इस जोड़ तोड़ में जुटी हुई है, ताकि वह किसी न किसी प्रकार में गांव की वोट को अपने साथ जोड़ सके और लोकसभा सीट में एक बड़ी जीत हासिल कर सके। क्योंकि लुधियाना के पास लगते गांव में लगभग 15 लाख के करीब वोटर है जो अपनी वोट का मतदान करेंगे।

  • पंजाबः सगे भाईयों पर बदमाशों ने सुए से किया हमला, एक की मौ+त, देखें वीडियो

    पंजाबः सगे भाईयों पर बदमाशों ने सुए से किया हमला, एक की मौ+त, देखें वीडियो

    लुधियानाः सलेम टाबरी में युवक की सूए मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां दो सगे भाईयों पर बदमाशों ने सूए से हमला कर दिया। इस हादसे में घायल दोनों भाईयों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीरू बंदा मोहल्ला में कुछ बदमाशों ने अजय नाम के शख्स पर हमला कर दिया। इस दौरान वह अपनी जान बचाने के लिए किसी के घर में घुस गया।

    जब उस घर में रहने वाले दो भाइयों ने उन बदमाशों को रोकना चाहा, लेकिन गुस्से में आकर अजय नाम के शख्स को बचा रहे भाइयों पर बदमाशों ने सूए से हमला कर दिया, जिसमें एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। शम्मी नाम के युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दूसरे भाई साजन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस पूरी घटना की तस्वीरें सीसी टीवी कैमरे में भी कैद हो गईं।

    सीसीटीवी में देखा जा सकता है किस तरह बदमाश ने मारपीट करते हुए युवक पर हमला कर रहे है। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि आरोपियों को काबू करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीड़ित परिवार के परिजनों का कहना है कि उनके पड़ोस में रहने वाले युवक आए दिन इस तरह की गुंडागर्दी करते हैं। आरोप है कि इसकी जानकारी पुलिस को होती है, लेकिन पुलिस इसे नजरअंदाज कर देती है। परिजनों का कहना था कि जब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ जाते, तब तक मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

  • पंजाबः पेड़ से फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी, देखें वीडियो

    पंजाबः पेड़ से फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले को भंगी चौ से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना को लेकर इलाके के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं इलाका निवासियों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के मोर्चुरी में रखवा दिया है।

  • पंजाबः भाजपा-अकाली गठजोड़ पर चुनाव लड़ चुकी बीबी आप पार्टी में हुई शामिल, देखें वीडियो

    पंजाबः भाजपा-अकाली गठजोड़ पर चुनाव लड़ चुकी बीबी आप पार्टी में हुई शामिल, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के हलका केंद्री और दक्षिणी विधानसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी तब और मजबूत हो गई, जब अमृतसर के केंद्री विधानसभा क्षेत्र में अकाली भाजपा गठबंधन से चुनाव लड़ने वाली बीबी दलबीर कौर अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। इस अवसर पर बीबी दलबीर कौर ने कहा कि उन्होंने अमृतसर के केंद्री हलके से अकाली भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा है और आज वह अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुई हैं और उन्हें आश्वासन दिया है कि आम आदमी पार्टी को चुनाव में समर्थन करेगी। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग विकास के नाम पर आम आदमी पार्टी को वोट दें।

  • इस बार वक्त से पहले आएगा मानसून, जानिए कब-कहां देगा दस्तक

    इस बार वक्त से पहले आएगा मानसून, जानिए कब-कहां देगा दस्तक

    नई दिल्लीः भारत मौसम विभाग ने बुधवार को जनकारी देते हुए कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 31 मई को केरल में दस्तक देने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून  इस साल वक्त से पहले आ रहा है। आमतौर पर यह अंडमान-निकोबर द्वीप के तट पर 22 मई के आसपास दस्तक देता है लेकिन, इस बार यह तीन दिन पहले 19 मई तक पहुंच जाएगा। इस साल मानसून के 31 मई के आसपास केरल पहुंचने की उम्मीद है। मानसून के उत्तर की ओर बढ़ने पर चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है। 

    दक्षिण पश्चिम मॉनसून 19 मई को अंडमान सागर के साथ बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करेगा। इसके बाद यह पूर्वोत्तर भारत में 25 मई को आगे बढ़ेगा। उत्तर भारत में मॉनसून के 27 जून तक पहुंचने की उम्मीद है।इसके बाद 29 मई से 1 जून के बीच ये केरल में दस्तक दे सकता है। महाराष्ट्र में मॉनसून की एंट्री 10 जून, वहीं 15 जून तक गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में मॉनसून की एंट्री हो सकती है। 20 जून तक ये गुजरात और मध्य प्रदेश के आंतरिक इलाकों में दस्तक दे सकता है। इसके बाद मानसून उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में दस्तक दे सकता है।

  • पंजाबः अटारी वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का बदला समय 

    पंजाबः अटारी वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का बदला समय 

    अमृतसरः अटारी वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदल गया है। बीएसएफ ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए अटारी बाघा सीमा पर पर्यटकों के लिए रिट्रीट सेरेमनी देखने का समय बदल दिया है। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि अधिक गर्मी के कारण रिट्रीट सेरेमनी अब शाम 6 बजे आयोजित की जा रही है। पहले यह समय शाम 5:30 बजे था जिसे अब 6 बजे कर दिया गया है। रिट्रीट समारोह देखने के लिए हर दिन हजारों पर्यटक वाघा सीमा पर आते हैं।

    अटारी-वाघा सीमा पर, भारत-पाकिस्तान संयुक्त चेक प्वाइंट पर हर शाम दोनों देशों के बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच ध्वजारोहण समारोह (रिट्रीट समारोह) आयोजित किया जाता है। मौसम की स्थिति में बदलाव को देखते हुए दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बलों द्वारा ध्वजारोहण समारोह का समय अब ​​भारतीय समय के अनुसार शाम 6 बजे किया जा रहा है। बता दें कि पहले रिट्रीट शाम 5:30 बजे होती थी। सीमा सुरक्षा बल ने देश-विदेश से आए पर्यटकों को सूचित किया है कि वे अब ध्वजारोहण समारोह (रिट्रीट सेरेमनी) देखने के लिए निर्धारित समय से पहले अटारी सीमा पर पहुंचें।

    करीब 30 से 40 मिनट तक चलने वाली इस रिट्रीट सेरेमनी के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत हो जाता है। भारतीय सीमा पर भारतीय और पाकिस्तानी नागरिक अपने देश के नारे लगाकर अपनी देशभक्ति दिखाते हैं। लोग देशभक्ति के गानों पर थिरकते नजर आ रहे हैं। रिट्रीट समारोह के दौरान जब बीएसएफ गार्ड पाकिस्तानी रेंजरों को अपनी भुजाओं की ताकत और करतब दिखाते हैं तो आसमान भारत माता दी जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठता है।

  • मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ पहुंचे दिल्‍ली हाईकोर्ट, जानें मामला

    मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ पहुंचे दिल्‍ली हाईकोर्ट, जानें मामला

    नई दिल्लीः मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अपने व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा की मांग करते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। जैकी श्रॉफ से पहले भी अनिल कपूर और अमिताभ बच्चन इस तरह का मामला लिए कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट ने दोनों की याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसला भी उनके पक्ष में सुनाया था।

    यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। एक्टर का कहना है कि उनके आवाजा, उनकी चाल ढाल और उनके तकिया कलाम का इस्तेमाल बिना उनकी अनुमति के पैसा कमाने के लिए किया जा रहा है, जो कि गलत है।

    वहीं पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीता। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की। उनका कहना था कि इसका प्रयोग वित्तीय लाभ और गलत तरीके से न किया जाए। 

  • रिश्ते हुए तार-तार, मामा ने भांजे की चाकू मारकर की ह’त्या

    रिश्ते हुए तार-तार, मामा ने भांजे की चाकू मारकर की ह’त्या

    नई दिल्ली : यूपी के बिजनौर जिले के गांव बेगावाला में उस समय हड़कंप मच गया, जब सगे मामा ने अपने बेटे और अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने दो भांजों पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। जिसमें एक भांजे इंतजार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने घटना का जायजा लिया। पुलिस ने इस हत्या में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यहां इकबाल नाम के शख्स ने अपने बेटे अकिल और अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने दो सगे भांजों पर धारदार चाकू से हमला कर दिया, जिसमें एक भांजे इंतजार की मौके पर मौत हो गई।

    मृतक इंतजार का भाई यानी दूसरा भांजा भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मामा को अपने भांजों पर शक था कि उसके भांजे उसके भाई की बेटी का रिश्ता तुड़वाने में शामिल है। इसीलिए गुस्से में आकर मामा ने अपने बेटे और कुछ अन्य लोगों के साथ अपने ही सगे भांजे पर धारदार चाकू से कई बार हमला किया।

    घटना की सूचना मिलने के बाद तुंरत एसपी सिटी संजीव वाजपेई अन्य पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में 2 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनसे घटना की पूछताछ कर रही है। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करेगी। घायल युवक को इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।