मुंबईः नवी मुंबई में नवी मुंबई नगर निगम भवन के पास कल रात एक कार एक ट्रक से टकरा गई। इस दौरान हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है। इस घटना की जानकारी प्रमोद तोराडमल, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एनआरआई पुलिस स्टेशन ने दी है।
Blog
-
जालंधर में किसानों के प्रदर्शन से एयरलाइन के काउंटरों पर उमड़ी भीड़, टिकटों के बढ़े दाम
जालंधर, ENS: महानगर में नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रैक किसानों द्वारा लगातार चौथे दिन से जाम किया गया है। दरअसल, गन्ना के दामों में बढ़ोतरी करने और अन्य मांगों को लेकर किसानों ने अनिश्चितकाल के लिए हाईवे और रेलवे ट्रैक पर धरना लगा दिया है। किसानों के इस प्रदर्शन के बाद अमृतसर के राजासांसी स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों का भारी रश उमड़ रहा है। रेल यातायात खत्म हो जाने के बाद अमृतसर दिल्ली के मध्य चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को भी लुधियाना में ही शार्ट टर्मिनेट और ओरिजिनेट किया जा रहा है, जिसके चलते अमृतसर, व्यास, जालंधर और फगवाड़ा तक के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शताब्दी एक्सप्रेस में अपनी टिकट बुक करवा चुकी जालंधर की निवासी सुमन शर्मा ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से आगे वंदे भारत एक्सप्रेस भी बुक करवा रखी थी, लेकिन अब शताब्दी एक्सप्रेस जालंधर से न चलने की वजह से उन्होंने अपनी टिकट कैंसिल करवा दी और अमृतसर से अपनी फ्लाइट बुक करवा दी। जालंधर के ही यात्री एसएस शर्मा ने बताया कि आनंद-पणन में अमृतसर से हवाई टिकट बुक करवानी पड़ी और रूटिंग के दिनों से वह लगभग 20 फीसद महंगी मिली है। अमृतसर समेत जालंधर, ब्यास कपूरथला आदि के यात्रियों का भारी रश अमृतसर एयरपोर्ट पर उमड़ रहा है और एयरपोर्ट पर चेक इन करने के लिए ही लंबी कतारे लगी हुई हैं। एयरलाइन के काउंटरों पर भी भारी रश है और सुरक्षा बलों को यात्रियों की भारी भीड़ मैनेज करने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।
-
पंजाबः सरकारी स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने किया ऐलान
चंडीगढ़ः पंजाब के सरकारी स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने ऐलान किया है। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा है कि पंजाब के 19 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों में जल्द ही ऑनलाइन उपस्थिति शुरू की जाएगी। उन्होंने लिखा कि हमारे मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब जल्द ही शिक्षा क्रांति में एक और उपलब्धि हासिल करेगा और जल्द ही सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन उपस्थिति शुरू की जाएगी। इस संबंध में अभिभावकों को SMS Alert मिलेंगे, जब भी उनका बच्चा स्कूल से गैर हाजिर होगा।

-
जालंधरः किसानों के रेलवे ट्रैक पर बैठने के कारण आज 24 ट्रेनें कैंसल, देखें लिस्ट
जालंधर, ENS: महानगर के नेशनल हाईवे पर रेलवे ट्रैक पर किसान धरना लगाकर बैठे हुए है। जिसके चलते दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रैक बंद है। किसान लगातार गन्ने का रेट बढ़ाने और अपनी अन्य मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक सरकार मीटिंग करके उनकी मांगों को हल नहीं कर देती, तब तक धरना जारी रहेगा। दूसरी ओर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अभी तक किसानों के साथ बातचीत के लिए मीटिंग का कोई ऐलान नहीं किया है। जिसके कारण किसानों में रोष है और हाईवे व रेलवे ट्रैक जाम करके किसान लगाताार चौथे दिन भी बैठे हुए है।
किसानों द्वारा हाईवे और रेलवे ट्रैक जाम होने से सैकड़ों लोगों परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। दरअसल, किसानों ने लुधियाना की तरफ जाते वक्त पीएपी चौक से कुछ दूरी पर धन्नोवाली फाटक के पास ही रेलवे ट्रैक और नेशनल हाईवे को बंद किया है। हालांकि देर रात किसानों द्वारा हाईवे की सर्विस लेन खोल दी गई थी। जिसके बाद ट्रैफिक सुचारू रूप से चलने लगा था।
वहीं जिस रेलवे ट्रैक पर किसान धरने पर बैठे हैं, उस ट्रैक पर करीब 150 ट्रेनों की रोजाना आवाजाही है। स्वर्ण शताब्दी समेत कई ट्रेनें लुधियाना से बनकर चलेगी, जोकि पहले अमृतसर से बनकर चलती थी। वहीं कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। बता दें कि शुक्रवार को अब तक कुल 24 ट्रेनें रद्द हो चुकी हैं। बता दें कि इससे पहले वीरवार को करीब 51 ट्रेनें रद्द हुई थी।
-
पंजाब: इस दिन हो सकती है बारिश, बढ़ेंगी ठंड
चंडीगढ़ः पंजाब में मौसम करवट बदल रहा है। 25 नवंबर की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से पंजाब में 27 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में दो डिग्री तक कमी दर्ज की जा सकती है। साथ ही कोहरे का कहर भी बढ़ेगा। फिलहाल पंजाब में कुछ स्थानों पर सुबह के समय कोहरा पड़ रहा है लेकिन बारिश के बाद कोहरा घना होने की संभावना है।
हालांकि बीते कई दिन से बारिश नहीं हो रही है। बावजूद इसके तीन दिन में रात के तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिली है। जबकि अधिकतम तापमान में बीते तीन दिनों में 1.4 डिग्री और बीते पांच दिन में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच अब नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश की संभावना प्रबल है। उधर, विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के स्तर में भी गिरावट आएगी। बारिश से हवा में मौजूद धूल के कण साफ हो जाएंगे।
-

आज का राशिफल, 24 नवंबर 2023
मेष : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। धर्नाजन होगा, जोखिम न लें। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। जोखिम के कार्यों में सावधानी रखें।
वृष : विवाद से क्लेश होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। वस्तुएं संभालकर रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। कहासुनी, बहस हो सकती है। विवाद समाप्त होने से शांति एवं संतोष मिलेगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा।मिथुन: प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। मनोरंजक यात्रा होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान मिलने की संभावना है। भूमि संबंधी लेन-देन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।कर्क: अतिथियों का आवागमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। व्यापारिक उन्नति होगी। अनायास किसी समस्या का समाधान हो सकता है। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करना जरूरी है।सिंह: यात्रा मनोरंजक रहेगी। वरिष्ठ जन सहयोग करेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनलाभ के अवसर आएँगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। अहम का भाव मन में न पनपने दें। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा।कन्या: घर में अशांति रह सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। तनाव रहेगा। जल्दबाजी न करें। नौकरी, व्यवसाय में इच्छित वातावरण तैयार होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है।तुला: वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। बकाया वसूली होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। धनार्जन होगा। आलस्य को त्यागकर प्रत्येक काम समय पर करें। व्यापार अच्छा चलेगा। परोपकारी स्वभाव होने के कारण दूसरों की मदद करके सुख अर्जित करेंगे।वृश्चिक: नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा। आजीविका में प्रगति होगी। समय का दुरुपयोग न करें। अधिकारी कामकाज में सहयोग करेंगे। शत्रु भय रहेगा।धनु: देव दर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। बाहरी सहयता मिलेगी। रुके कार्य बनेंगे। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। सोच-समझकर व्यय करें। पारिवारिक समस्याओं का हल सूझ-बूझ से करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा।मकर: कष्ट, भय, तनाव का माहौल बनेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। शत्रु पक्ष से सतर्क रहें। आपके कार्यों की परिवार एवं समाज में प्रशंसा होगी। संतान की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में नए अनुबंधों से लाभ होगा।कुंभ: वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य कर पाएँगे। अनसोचे काम होंगे। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। कुसंगति से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।मीन: घर-परिवार की चिंता रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बाहरी सहायता प्राप्त होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अनायास समस्या सुलझेगी। व्यापार-व्यवसाय में आशानुकूल स्थिति बनेगी। संत-समागम होगा। -
ਪੰਜਾਬ: ਵੱਡੀ ਵਾਰਦਾਤ, 3 ਮੁੰਡਿਆਂ ਨੇ ਕੁੜੀ ਤੇ ਕੀਤਾ ਤੇਜ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਹਮਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ
ਲੁਧਿਆਣਾ: ਲੁਧਿਆਣਾ: ਅਮਰਪੁਰਾ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਉਸ ਵਕਤ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਹੋ ਗਿਆ ਜਦੋਂ ਮੁਹੱਲੇ ਵਿੱਚ ਰਹਿੰਦੇ ਤਿੰਨ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਲੜਕੀ ਦੇ ਉੱਪਰ ਤੇਜ ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ । ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਉਹਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਲੜਕੀ ਨੂੰ ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਕੁੜੀ ਨਾਲ ਛੇੜਖਾਨੀ ਕੀਤੀ ਸੀ।
ਜਦੋਂ ਕੁੜੀ ਨੇ ਇਸਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਤਾਂ ਹਮਲਾਵਰ ਨੌਜਵਾਨ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਉਸਨੂੰ ਧਮਕੀ ਵੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਅੱਜ ਉਹਨਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਕੁੜੀ ਦੇ ਉੱਪਰ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਜਖਮੀ ਕੁੜੀ ਦਾ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਇਲਾਜ ਚਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਜਾਂਚ ਪੜਤਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਕੁੜੀ ਤੇ ਹਮਲਾ ਘਰੋਂ ਬਾਹਰ ਹੋਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਜਾਂਚ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਇਸ ਮਾਮਲਾ ਦਾ ਖੁਲਾਸਾ ਹੋਵੇਗਾ।
-
ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਹਾਕੀ ਅਕੈਡਮੀ ਨੇ ਅੰਡਰ 14 ਚ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ ਕੀਤਾ ਹਾਸਿਲ , ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ
ਰਾਏਕੋਟ: ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਹਾਕੀ ਅਕੈਡਮੀ ਚਚਰਾੜੀ ਵਲੋਂ ਅੰਡਰ 14 ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਪੱਧਰੀ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਪੱਧਰੀ ਇਨ੍ਹਾਂ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਤੋਂ ਕੁੱਲ 33 ਟੀਮਾਂ ਨੇ ਭਾਗ ਲਿਆ ਸੀ । ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਹਾਕੀ ਅਕੈਡਮੀ ਚਚਰਾੜੀ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਈਨਲ ‘ਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ ਸੀ, ਜਦਕਿ ਸੁਰਜੀਤ ਅਕੈਡਮੀ ਨਾਲ ਹੋਏ ਮੈਚ ਚ ਪਛੜ ਕੇ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤਾ।
ਇਲਾਕਾ ਵਸਿਆ ਨੇ ਟੀਮ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਜਿੱਤ ਦੀ ਖੁਸ਼ੀ ਵਿੱਚ ਲੱਡੂ ਵੀ ਵੰਡੇ ਗਏ। ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਅਕੈਡਮੀ ਦੀ ਜਿੱਤ ‘ਤੇ ਖੁਸ਼ੀ ਜ਼ਾਹਿਰ ਕਰਦਿਆਂ ਕੋਚ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ ਹਾਸਿਲ ਕਰਨ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਨੈਸ਼ਨਲ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਚਾਰ ਖਿਡਾਰੀ ਚੁਣੇ ਗਏ ਹਨ ਜੋ ਕਿ ਸਾਡੀ ਅਕੈਡਮੀ ਦੀ ਵੱਡੀ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਹੈ।
-
ਪੰਜਾਬ: ਵਿਦੇਸ਼ ਬੈਠੇ ਨਾਮਵਰ ਗੈਂਗਸਟਰ ਦਾ ਸਾਥੀ ਅਸਲੇ ਸਮੇਤ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਸਪੈਸ਼ਲ ਅਪਰੇਸ਼ਨ ਸੈੱਲ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਇਕ ਨਾਮਵਰ ਗੈਂਗਸਟਰ ਦੇ ਸਾਥੀ ਨੂੰ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਪਿਸਤੌਲਾਂ ਸਮੇਤ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ । ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਐਸ.ਓ.ਐਸ ਦੇ ਸਬ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਅਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਟੀਮ ਨੂੰ ਇਕ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਨਾਮਵਰ ਗੈਂਗਸਟਰ ਹੈਪੀ ਪੱਛਿਆ ਵਲੋਂ ਵਿਦੇਸ਼ ਚ ਬੈਠ ਪੰਜਾਬ ਚ ਇਕ ਗੈਂਗ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ । ਇਹ ਗੈਂਗ ਪੰਜਾਬ ਚ ਗੈਰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇ ਰਿਹਾ ਹੈ । ਜਿਸ ਚ ਫਿਰੌਤੀ ਅਤੇ ਲੂਟਾ ਖੋਹਾਂ ਦੀਆ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਲਈ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਜੋੜਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।
ਸੂਚਨਾ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਗੈਂਗ ਦੇ ਇਕ ਮੈਂਬਰ ਸੁਖਮਨੀ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਮਾਨ ਨੇੜੇ ਰਾਮਦਾਸ ਨੂੰ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਆਲੀਵਾਲ ਰੋਡ ਤੋਂ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਇਸ ਕੋਲੋਂ ਤਿੰਨ ਪਿਸਤੌਲਾਂ, ਜਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਇਹਨਾਂ ਪਿਸਤੌਲਾਂ ਚ ਇਕ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਪਿਸਤੌਲ ਵੀ ਹੈ। ਇਸ ਗੈਂਗ ਦਾ ਮੁਖੀ ਹੈਪੀ ਅਮਰੀਕਾ ਤੋਂ ਗੈਂਗ ਨੂੰ ਉਪ੍ਰੇਟ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਫੜੇ ਗਏ ਦੋਸ਼ੀ ਨੇ ਪੁੱਛ ਗਿੱਛ ਦੇ ਦੋਰਾਨ ਗੈਂਗ ਦੇ ਹੋਰ ਮੇਮ੍ਬਰ ਬਾਰੇ ਦਸਿਆ ਹੈ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਾਮਜਦ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। ਜੋ ਕਿ ਫਰਾਰ ਸਨ ਪੁਲਿਸ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ ਚ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ।
-
मैहतपुर में बंसल ऑर्थो हेल्थ सेंटर एंड मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल देगा नए भवन में आधुनिक सेवाएं
ऊना/सुशील पंडित: मैहतपुर में बंसल ऑर्थो हेल्थ सेंटर एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने ऊना नंगल हाईवे पर स्थित जखेड़ा मोड़ पर अपने नए भवन में अस्पताल की शुरुआत कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बंसल ऑर्थो हेल्थ सेंटर की एमडी डॉ प्रिया ने बताया कि हमारे ऑर्थो केअर सेंटर में ऑर्थो स्पेशलिस्ट पहले से सेवाएं दे रहे थे वहीं अब मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉक्टर भी अपनी सेवाएं देंगे।उन्होंने बताया कि हमारे इस नए अस्पताल में अन्य डॉक्टर भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं जिनमें एमबीबीएस डॉक्टर के साथ साथ एम एस ऑर्थो डॉ तजिंदर बंसल, नवदीप गुप्ता, डॉ प्रवीन, डॉ त्रिलोक,डॉ जेसमीन फिजियोथैरेपी स्पेशलिस्ट डॉ प्रशांत गुप्ता शामिल है। वहीं डॉक्टर प्रिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां कैशलेस स्कीम के तहत आयुष्मान, हिमकेअर कार्ड धारक ऑर्थो सुविधाएं ले सकते हैं।इसके अलावा एन एफ एल (NFL) कर्मचारियों के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि हम इस नए भवन में ट्रॉमा सिंपल कंपलेक्स ,ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, शोल्डर, नी, एल्बो हिप स्पाइन सर्जरी, एंडोस्कोपी ओपन जैसी सेवाएं मरीजों के लिए उपलब्ध करवा रहे हैं वहीं उन्होंने कहा कि इसके अलावा आपातकालीन सेवा में 24 घंटे हमारे डॉक्टर इन फैकल्टी के लिए मौजूद रहते हैं। जिनमें फिजियोथैरेपी लैब जनरल मेडिसिन आईसीयू वेंटीलेटर एक्स-रे व ईसीजी जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि इन सारी सुविधाओं को हम एक ही स्थान पर उपलब्ध करवा रहे हैं ताकि मरीज को कहीं बाहर जाना न पड़े। आज इसकी शुरुआत नए भवन में जो की ऊना मैहतपुर हाईवे पर स्थित जखेड़ा मोड पर स्थापित की गई है और इन सभी सेवाओं का लाभ यहां से आप ले सकते हैं।