Blog

  • जालंधरः आप पार्टी का कुनबा खाली, बिना स्क्रीनिंग पार्टी में शामिल किए जा रहे कई ‘दागी’ छवि वाले कांग्रेसी

    जालंधरः आप पार्टी का कुनबा खाली, बिना स्क्रीनिंग पार्टी में शामिल किए जा रहे कई ‘दागी’ छवि वाले कांग्रेसी

    एक साल से टिकट की आस लगाए बैठे आप वर्करों के मुरझाए चेहरे, निगम चुनावों में टकराव होना तय

    जालंधर/अनिल वर्माः अगले महीने जालन्धर लोकसभा उपचुनावों के लिए मैदान में उतरने वाली सभी राजनैतिक पार्टियों की ओर से अपना कुनबा मजबूत करने के लिए कई जोड़ तोड़ लगाए जा रहे हैं। जिसमें आप पार्टी सबसे आगे चल रही है। पार्टी हाईकमान बिना स्कीनिंग किए ही कांग्रेसी नेताओं और पार्षदों को आप में शामिल रही है जिसमें कई दागी छवि वाले नेता भी शामिल हैं जिन्हे उनके वार्ड  के ही लोग पसंद नहीं करते। आम आदमी पार्टी वार्डस्तर पर होने वाले डैमेज को बचाने के लिए बिना स्क्रीनिंग ही कांग्रेसी नेताओं को पार्टी का एंर्टी पास दे रही है जोकि आने वाले निगम चुनावों दौरान आम आदमी पार्टी के लिए गले की हड़्डी बनेगा।

    पूर्व विधायक सहित 12 पार्षदों और पूर्व पार्षदों ने दिया इस्तीफा

    मिली जानकारी अनुसार सुशील रिंकू ने आज अपने करीबी 12 कांग्रेसी पार्षदों को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाकर जिनको निगम चुनावों में आप की टिकट देने का प्रलोबन दिया गया है। वहीं इन्ही पार्षदों के वार्ड में पिछले एक साल से आम आदमी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ने वाले कई नए चेहरों के सपनों पर पानी फिर गया है आने वाले समय में इस मुद्दे पर आप पार्टी में बड़े स्तर पर फूट पड़ने के लक्षण साफ दिखाई देने शुरु हो गए हैं। जिसे तब संभालना पार्टी हाईकमान के लिए भी बड़ी चुनौती बन सकता है। बीते विधानसभा चुनावों दौरान पंजाब की जनता ने जिस तरह कांग्रेसियों, अकालियों तथा भाजपाईओं को नकार कर आम आदमी पार्टी के नए चेहरों को मौका दिया था अब उन लोगों के दिलों में आम आदमी पार्टी के खिलाफ भी भड़ास पैदा हो गई है कि जिन पार्षदों ने कांग्रेस की सत्ता दौरान वार्ड का कोई सुधार नहीं करवाया वह लोग अब किस मुंह से वार्ड में वोट लेने आएंगे। 

    अंदर खाते पार्टी के नेता की नहीं है पसंद सुशील रिंकू

    बता दें कि अगर लोकसभा उपचुनाव में आप के उम्मीदवार सुशील रिंकू अपनी सीट जीतते हैं तो उनके नीचे 9 हल्कों के विधायक काम करेंगे। जिसमें सबसे अधिक टकराव आप के ही विधायकों के साथ होगा जोकि अंदरखाते सुशील रिंकू को पसंद नहीं करते। रिंकू सीट जीत कर अपने करीबियों की लॉबी को और ज्यादा मजबूत करेंगे और निगम चुनावों में अपने करीबियों को टिकट दिलाने में अहम भूमिका निभाएगे। वहीं आम आदमी पार्टी वैस्ट तथा सैंटर हल्के के विधायकों की ओर से वार्डस्तर पर अपने कई चहेतों को टिकट देने का वायदा किया जा चुका है जिनसे एक साल से मुफ्त में वार्डवासियों की सेवा भी करवाई जा रही है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਮੋਬਾਇਲ ਠੀਕ ਕਰਵਾਉਣ ਗਿਆ ਨੌਜਵਾਨ ਨਹਿਰ ‘ਚ ਡਿੱਗਿਆ, ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਮੋਬਾਇਲ ਠੀਕ ਕਰਵਾਉਣ ਗਿਆ ਨੌਜਵਾਨ ਨਹਿਰ ‘ਚ ਡਿੱਗਿਆ, ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਨੰਗਲ : ਕਹਿੰਦੇ ਨੇ ਮੌਤ ਦੱਸ ਕੇ ਨਹੀਂ ਆਉਂਦੀ ਜੇ ਆ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਫਿਰ ਇਨਸਾਨ ਇਸ ਵੱਲ ਆਪਣੇ ਆਪ ਖਿੱਚਿਆ ਚਲਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।  ਇਹੋ ਜਿਹਾ ਇੱਕ ਮਾਮਲਾ ਅੱਜ ਬਾਬਾ ਉਦੋ ਨੰਗਲ ਘਾਟ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਜਦੋਂ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਆਪਣੇ ਦੋਸਤ ਦੇ ਨਾਲ ਘਰ ਤੋਂ ਮੋਬਾਈਲ ਠੀਕ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਨੰਗਲ ਆਇਆ, ਪਰ ਬਾਬਾ ਉਦੋ ਘਾਟ ਉੱਤੇ ਉਸਦੀ ਪਾਣੀ ਵਿੱਚ ਡੁੱਬ ਜਾਣ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਹਾਲਾਕਿ ਉਸ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋ ਚੇਤਾਵਨੀ ਬੋਰਡ ਵੀ ਲਗਾਏ ਗਏ ਨੇ ਕਿ ਪਾਣੀ ਵਿੱਚ ਉਤਰਨਾ ਮਨਾ ਹੈ।

    ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਕ ਨੰਗਲ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਪਿੰਡ ਸੰਘੇ ਤੋਂ ਦੋ ਦੋਸਤ ਮੋਬਾਇਲ ਠੀਕ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਨੰਗਲ ਆਏ ਸਨ। ਪਰ ਉਸਦੇ ਠੀਕ ਹੋਣ ਉਪਰ ਕੁੱਝ ਸਮਾਂ ਲੱਗਣ ਕਾਰਣ ਉਹ ਬਾਬਾ ਉਦੋ ਘਾਟ ਤੇ ਸਮੇਂ ਬਿਤਾਉਣ ਵਾਸਤੇ ਚਲੇ ਗਏ । ਪਰ ਓਥੇ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਪੈਰ ਫਿਸਲਣ ਕਰਕੇ ਉਹ ਡੂੰਘੇ ਪਾਣੀ ਵਿਚ ਡੁੱਬ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਪਰ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਨਾਕਾਮ ਰਹੀ। ਗੋਤਾਖੋਰਾਂ ਨੂੰ ਬੁਲਾ ਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਪਾਣੀ ਵਿਚੋਂ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਵਾਰਸਾਂ ਨੂੰ ਸੌਂਪ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ । ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪੁੱਜ ਕੇ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

  • स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल्य ने किया प्रथम द्वारा प्रशिक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण

    स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल्य ने किया प्रथम द्वारा प्रशिक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण

    एक माह में निर्माण कार्य पूरा करने के लिए दिए निर्देश

    बददी/सचिन बैंसल : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने सोमवार को दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी में प्रदेश की प्रथम दवा परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण किया।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बद्दी को एशिया में सबसे बड़े फार्मा हब के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में लगभग 600 फार्मा उद्योग क्रियान्वित है। इन उद्योगों में देश की लगभग 35 प्रतिशत दवाओं का निर्माण होता है।  डाॅ. शांडिल ने कहा कि दवा परीक्षण प्रयोगशाला का निर्माण 35 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लैब का कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि यह प्रयोगशाला हिमाचल प्रदेश में दवाओं का परीक्षण करने वाली पहली प्रयोगशाला होगी। इसके शुरू होने से दवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब दवाईयों के परीक्षण के लिए किसी और राज्य में भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से दवा परीक्षण प्रयोगशाला बद्दी में दवाइयों का परीक्षण किया जाएगा। इससे जहां समय की बचत होगी वहीं शीघ्र परीक्षण के परिणाम मिलने से दवा उत्पादन में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रयोगशाला के बनने से प्रति माह लगभग 450 दवाओं का परीक्षण सुनिश्चित होगी और दवाओं की जांच की रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध होगी। एक साल में 05 हजार से अधिक दवाओं का परीक्षण संभव होगा।  डाॅ. शांडिल ने संबंधित अधिकारियों को एक माह के भीतर प्रयोगशाला का निर्माण पूर्ण करने व उपकरण स्थापित करने के निर्देश दिए।

     इससे पूर्व, उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी में स्थित शहीदी स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक में उन्होंने क्षेत्र की कानून व्यवस्था के बारे में चर्चा की और पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी का निरीक्षण भी किया।डाॅ. शांडिल ने बद्दी पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि बद्दी पुलिस द्वारा कार्यन्वित किया जा रहा जागृति कार्यक्रम महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहा है।इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार, प्रदेश कांग्रेस समिति के उप कोषाध्यक्ष मदन लाल चैधरी, खण्ड कांग्रेस बद्दी के अध्यक्ष कुलतार सिंह ठाकुर, ज़िला कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष अच्छर पाल, नगर परिषद के पार्षद कुलदीप सिंह, सुरजीत चैधरी, पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, दवा नियंत्रक नवनीत मारवाह, पुलिस उपाधीक्षक बद्दी प्रियांक गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल, युवा इंटक के राज्य अध्यक्ष जसविंदर चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
     

  • पंजाबः एक और टोल प्लाजा होगा बंद! जानें मामला 

    पंजाबः एक और टोल प्लाजा होगा बंद! जानें मामला 

    चंडीगढ़ः पंजाब के लोगों को सीएम भगवंत मान एक और बड़ी राहत देने जा रहे है। बताया जा रहा है कि दो दिन बाद पटियाला-राजपुरा हाईवे पर धरेड़ी जट्टा टोल प्लाजा  बंद हो सकता है। बता दें कि अब तक मान सरकार ने राज्य के 8 टोल प्लाजा को बंद कर दिए। इन टोल प्लाजा को बंद किए जाने से उन हाईवे से होकर गुजरने वाले राहगीरों को बड़ा फायदा हो रहा है। मुख्यमंत्री भगंवत मान ने टोल प्लाजा को बंद किया।

    टोल प्लाजा को बंद किए जाने पर मुख्यंत्री ने कहा कि राज्य में किराए पर सड़क का युग समाप्त हो रहा। राज्य की पहले की सरकार पर हमला करते हुए सीएम मान ने कहा कि कांग्रेस और अकालियों ने टोल एजेंसियों के साथ सांठगांठ कर लोगों की मेहनत की कमाई हड़प रहे थे। आज इन्हें बंद कर दिया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आठ टोल प्लाजा बंद करने के बाद कहा कि इससे आम लोगों के रोजाना 10.12 लाख रुपये की बचत होगी।

  • ऑप्टेक आई टी आई टकारला में साक्षात्कार 13 अप्रैल को

    ऑप्टेक आई टी आई टकारला में साक्षात्कार 13 अप्रैल को

    300 पदों के लिए होगा युवाओं का चयन : सुशील 

    ऊना/सुशील पंडित : ऑप्टेक आई टी आई संस्थान  टकारला में कैंप्स साक्षात्कार 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे होगा। यह जानकारी संस्थान के प्रबंध निदेशक सुशील शर्मा ने दी। उन्होने बताया कि लावा इंटर नैशनल कंपनी की ओर से  आई टी आई केंद्र टकारला में  पासआउट हो चुके युवाओं का साक्षात्कार होगा। 300 पदों के लिए युवाओं का चयन किया जाना है। जिसमे 25 साल आयु से कम युवा भाग ले सकेंगे। सभी ट्रेड के पासआउट युवा भाग  ले सकते हैं। कम्पनी की ओर सिलेक्ट युवाओं को 10 हजार वेतनमान व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होने कहा की युवा इस चयन प्रक्रिया में भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
  • विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने गौ अभ्यारण थानाखास का किया निरीक्षण, अधिकारी रहे मौजूद

    विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने गौ अभ्यारण थानाखास का किया निरीक्षण, अधिकारी रहे मौजूद

    गौ अभ्यारण को निजी आय से दिए 11 हजार

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के गौ अभ्यारण थानाखास में विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने पशुपालन टीम सहित मौके का निरीक्षण किया और गौ अभ्यारण की व्यवस्थाऐं जांचीं । भुट्टो ने कहा कि इस गौ अभ्यारण में करीब 205 बेसहारा गौवंश को आश्रय मिला है। लेकिन पूर्व सरकार ने गौ अभ्यारण को चलाने के लिए क्या- क्या व्यवस्थाएं की है। इसकी पूरी रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों से तलव की है। ताकि हमें जानकारी हो कि इस गौ अभ्यारण में सरकार से कितनी आर्थिक सहायता मिलती है। भुट्टो ने कहा कि गौ अभ्यारण में 205 गौवंश को चलाने की क्या व्यवस्थाएं है और कैसे यह गौ अभ्यारण ओर बढ़िया तरीके से चल सकता है। इस पर पशुपालन विभाग के साथ बैठक करके नई रूप रेखा तैयार की जाएगी।

    भुट्टो ने कहा कि राज्य की सूक्खू सरकार बेसहारा गौवंश को सहारा देने के लिए बचनबद्ध है। और अच्छे ढंग से इस गौ अभ्यारण को चलाने की पूरी कोशिश की जाएगी। और विभाग को जहाँ भी हमारी जरूरत लगे। हम उसी समय सेवा में तत्पर रहेंगे। भुट्टो ने कहा कि पशुपालन विभाग बंगाणा के बरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ सतिन्द्र ठाकुर व उनकी पूरी टीम के सहयोग से सैकड़ों लोग गौ अभ्यारण के साथ जुड़े है। और आर्थिक मदद भी गौ अभ्यारण को दे रहे है। इस पुनीत कार्य के लिए हम पशुपालन विभाग बंगाणा की समस्त टीम का आभार भी प्रकट करते है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर इस गौ अभ्यारण को ओर बढ़िया बनाकर राज्य में एक मिसाल पेश करेंगे। और उसकी शुरुआत आज से ही हम 11 हजार की धनराशि सदस्यता के रूप में गौ अभ्यारण को प्रदान कर रहे है। 

    भुट्टो ने कहा कि पूर्व सरकार ने गौ अभ्यारण थानाखास में आनन फानन में खोल तो दिया था। लेकिन इसकी पूरी व्यवस्था नहीं की। किस प्रकार इस गौ अभ्यारण केंद्र को किस प्रकार चलाया जाएगा। कर्मचारियों को कहां से प्रति माह सैलरी प्रदान होगी।   इस मौके पर उपमण्डल बंगाणा के बरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ सतिन्द्र ठाकुर वैटनरी अस्पताल थानाकला के प्रभारी डॉ राजेश कुमार जंगा, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा,कुलदीप शर्मा, सुन्दन शर्मा अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। 

  • पंजाबः  रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

    पंजाबः  रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

    बरनालाः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बरनाला के व्यक्ति की शिकायत पर विजिलेंस ने एएसआई को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने सोमवार को पुलिस चौकी, बस स्टैंड, बरनाला में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) कर्मजीत सिंह को 5,000 की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस अधिकारी को तपा शहर निवासी अनिल कुमार की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

    विवरण देते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने वीबी से संपर्क किया है और आरोप लगाया है कि उक्त पुलिस अधिकारी ने शहर बरनाला थाना में शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज धोखाधड़ी के मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए रिश्वत के रूप में 5,000 की मांग की है।

    प्रवक्ता ने बताया कि पटियाला रेंज से आई वीबी टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी पुलिस अधिकारी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में आरोपी एएसआई के खिलाफ वीबी थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच चल रही थी।

  • ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत पंचायत प्रतिनिधियों व पंचायत सचिवों के लिए प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

    ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत पंचायत प्रतिनिधियों व पंचायत सचिवों के लिए प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

    प्रशिक्षण शिविर में 990 पदाधिकारियों व कर्मचारियों को किया जाएगा प्रशिक्षित – श्रवण कुमार

    ऊना/सुशील पंडित : जिला में तीन दिवसीय ग्राम पंचायत विकास योजना प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन विकास खंड गगरेट व हरोली के प्रधान, उप प्रधान, पंचायत निरीक्षक, उप निरीक्षकों, पंचायत सचिवों सहित अन्य पंचायत सदस्यों ने भाग लिया। यह जानकारी देते हुए जिला पंचायत अधिकारी ऊना श्रवण कुमार ने दी। श्रवण कुमार ने प्रशिक्षण शिविर में ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने बारे विस्तारपूर्वक जानकारी मुहैया करवाई गई। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को विकास अंब व बंगाणा, 12 अप्रैल को विकास खंड ऊना के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 990 पदाधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि 30 अप्रैल से पहले जीपीडीपी ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड किया जा सके।

    प्रशिक्षण शिविर में जिला अकेक्षण अधिकारी राकेश कुमार, जिला मास्टर प्रशिक्षक सुनील कुमार ने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों और पंचायत सचिवों, कम्पयूअर आॅप्रेटरों व आरजीएसए को जीपीडीपी प्लान को आॅनलाइन ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड करने बारे प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवों को वर्ष 2023-24 के लिए एक आदर्श ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने जोकि सतत विकास लक्ष्यों पर आधारित हो तथा पंचायतों को एक समग्र जीपीडीपी योजना भी बनानी होगी जिसमें 15वां वित्तायोग, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, विधायम निधि, संसद निधि, वन संरक्षण, पंचायत निधि की योजनाएं सम्मिलित होगी। इसके साथ ही वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, महिला एवं बाल विकास व स्वासिय विभाग की योजनाएं भी जीपीडीपी प्लान का हिस्सा बनेंगी। 

  • अच्छी पहल:अति निर्धन व अनाथ बच्चों की पढ़ाई में रुकावट न आए तो बना दी स्टूडेंट वेलफेयर कमेटी

    अच्छी पहल:अति निर्धन व अनाथ बच्चों की पढ़ाई में रुकावट न आए तो बना दी स्टूडेंट वेलफेयर कमेटी

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान स्कूल के प्रधानाचार्य नरदेव सिंह राणा के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में आए दिन नए कीर्तिमान और मील के पत्थर स्थापित कर रहा है। बच्चों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए विद्यालय में नए प्रयोग और विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में विद्यालय में  स्टूडेंट वेलफेयर कमेटी बनाई गई है। प्रधानाचार्य ने बताया अति निर्धन व अनाथ बच्चों की पढ़ाई में कोई रुकावट न आए। इस के लिए सभी के सहयोग से ₹75000 की एक एफ डी  पंजाब नैशनल बैंक में खोली गई है। जिससे प्रति तिमाही प्राप्त होने वाले ब्याज से इन गरीब बच्चों की फीस इत्यादि की व्यवस्था व आर्थिक मदद की जाएगी। यह एफ डी काफी लंबे समय तक रहेगी और पैसे की तंगी के कारण किसी भी बच्चे की शिक्षा नहीं रुकेगी।

    भविष्य में इस एफ डी की राशि को बढ़ाने के भी ठोस प्रयास किए जाएंगे। प्रधानाचार्य  ने बताया कि नए सत्र में विद्यार्थियों को प्रातः कालीन प्रार्थना सभा के बाद एक्टिविटी पीरियड के माध्यम से इंग्लिश स्पीकिंग और नैतिक शिक्षा भी दी जा रही है। आजकल बच्चों और अभिभावकों का अंग्रेजी माध्यम की ओर बढ़ता रुझान देखते हुए विद्यालय में गणित और विज्ञान विषय की कक्षाएं दोनों माध्यमों में शुरू की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों के बच्चे हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा में निजी स्कूलों के बच्चों से आगे हैं। शिक्षा का मतलब है कि विद्यार्थी अपने विषयों के ज्ञान के साथ-साथ खेलकूद, संगीत, भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, कला, व्यवसायिक शिक्षा, विभिन्न भाषाओं का ज्ञान, सामान्य विज्ञान व अन्य रुचिकर गतिविधियां में भी भाग लेता रहे ताकि वह केवल किताबी कीड़ा न बने। वर्तमान में विद्यालय में तैनात अनुभवी अध्यापकों की टीम शिक्षा के उच्च उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए लगातार प्रयासरत है।

  • लठियानी कांगड़ा बैंक के शाखा प्रबंधक सुरेंद्र कुमार तनोह के लिए बने मसीहा

    लठियानी कांगड़ा बैंक के शाखा प्रबंधक सुरेंद्र कुमार तनोह के लिए बने मसीहा

    केयर हेल्थ इंश्योरेंस  से दिलाए 20 लाख

    ऊना/ सुशील पंडित : लठियानी दी कांगड़ा सहकारी सभा सीमित बैंक लठियानी द्वारा सुरेंद्र कुमार तनोह को उसके भवन निर्माण के लिए 7लाख रुपए का लोन जनवरी 2018 में सवीकृत किया गया था और उस दौरान उसे एक किस्त 350000 लाख रुपए दे दी गई हैं ठीक उसी दौरान 5 माह के बाद जून 2018 में उसकी मकान की छत से गिरने से रीढ़ की हड्डी टूट गई और उसे बिस्तर पर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। बैंक द्वारा दी गई राशि की अदायगी ना करने पर बैंक के शाखा प्रबंधक पवन कुमार द्वारा उसके खाते की जांच की जांच के दौरान पाया कि जब बैंक द्वारा उसे लोन दिया गया था तो केयर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा उस लोन की एवज में 2000000 की इंश्योरेंस करवाई गई थी ।

    शाखा प्रबंधक पवन कुमार द्वारा सूझबूझ दिखाते हुए केयर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के उच्च अधिकारियों से संपर्क साधा व उनके द्वारा सुरेंद्र कुमार की इंश्योरेंस के बारे में जानकारी दी। जिसके चलते केयर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के एरिया हेड बालम राम ने अपनी टीम सहित उस लोन दाता के घर का निरीक्षण किया तथा उड़ोस पढ़ोस से जानकारी प्राप्त की ऐसे में सब ठीक पाए जाने पर उन्होंने लोन दाता को अपने कागजात बनाने के लिए कहा ताकि उसे कंपनी द्वारा की गई इंश्योरेंस की अदायगी की जा सके। जिसके चलते उसे कंपनी द्वारा 2000000 रुपए की इंश्योरेंस की अदायगी एरिया हेड एवं ब्रांच मैनेजर की उपस्थिति में उसे प्रदान की गई। दी कांगड़ा सहकारी सभा समिति लठियानी के शाखा प्रबंधक पवन कुमार एवं केयर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के एरिया हेड बालम राम का परिवार के सदस्यों एवं स्थानीय ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों ने धन्यवाद किया।