जालंधरः आप पार्टी का कुनबा खाली, बिना स्क्रीनिंग पार्टी में शामिल किए जा रहे कई ‘दागी’ छवि वाले कांग्रेसी

एक साल से टिकट की आस लगाए बैठे आप वर्करों के मुरझाए चेहरे, निगम चुनावों में टकराव होना तय

जालंधर/अनिल वर्माः अगले महीने जालन्धर लोकसभा उपचुनावों के लिए मैदान में उतरने वाली सभी राजनैतिक पार्टियों की ओर से अपना कुनबा मजबूत करने के लिए कई जोड़ तोड़ लगाए जा रहे हैं। जिसमें आप पार्टी सबसे आगे चल रही है। पार्टी हाईकमान बिना स्कीनिंग किए ही कांग्रेसी नेताओं और पार्षदों को आप में शामिल रही है जिसमें कई दागी छवि वाले नेता भी शामिल हैं जिन्हे उनके वार्ड  के ही लोग पसंद नहीं करते। आम आदमी पार्टी वार्डस्तर पर होने वाले डैमेज को बचाने के लिए बिना स्क्रीनिंग ही कांग्रेसी नेताओं को पार्टी का एंर्टी पास दे रही है जोकि आने वाले निगम चुनावों दौरान आम आदमी पार्टी के लिए गले की हड़्डी बनेगा।

पूर्व विधायक सहित 12 पार्षदों और पूर्व पार्षदों ने दिया इस्तीफा

मिली जानकारी अनुसार सुशील रिंकू ने आज अपने करीबी 12 कांग्रेसी पार्षदों को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाकर जिनको निगम चुनावों में आप की टिकट देने का प्रलोबन दिया गया है। वहीं इन्ही पार्षदों के वार्ड में पिछले एक साल से आम आदमी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ने वाले कई नए चेहरों के सपनों पर पानी फिर गया है आने वाले समय में इस मुद्दे पर आप पार्टी में बड़े स्तर पर फूट पड़ने के लक्षण साफ दिखाई देने शुरु हो गए हैं। जिसे तब संभालना पार्टी हाईकमान के लिए भी बड़ी चुनौती बन सकता है। बीते विधानसभा चुनावों दौरान पंजाब की जनता ने जिस तरह कांग्रेसियों, अकालियों तथा भाजपाईओं को नकार कर आम आदमी पार्टी के नए चेहरों को मौका दिया था अब उन लोगों के दिलों में आम आदमी पार्टी के खिलाफ भी भड़ास पैदा हो गई है कि जिन पार्षदों ने कांग्रेस की सत्ता दौरान वार्ड का कोई सुधार नहीं करवाया वह लोग अब किस मुंह से वार्ड में वोट लेने आएंगे। 

अंदर खाते पार्टी के नेता की नहीं है पसंद सुशील रिंकू

बता दें कि अगर लोकसभा उपचुनाव में आप के उम्मीदवार सुशील रिंकू अपनी सीट जीतते हैं तो उनके नीचे 9 हल्कों के विधायक काम करेंगे। जिसमें सबसे अधिक टकराव आप के ही विधायकों के साथ होगा जोकि अंदरखाते सुशील रिंकू को पसंद नहीं करते। रिंकू सीट जीत कर अपने करीबियों की लॉबी को और ज्यादा मजबूत करेंगे और निगम चुनावों में अपने करीबियों को टिकट दिलाने में अहम भूमिका निभाएगे। वहीं आम आदमी पार्टी वैस्ट तथा सैंटर हल्के के विधायकों की ओर से वार्डस्तर पर अपने कई चहेतों को टिकट देने का वायदा किया जा चुका है जिनसे एक साल से मुफ्त में वार्डवासियों की सेवा भी करवाई जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *