आदमपुर/गणेश शर्माः आदमपुर एयरपोर्ट अंतर्राज्यीय स्तर पर विकसित करने की मोहर सरकार लगा चुकी है। एयरपोर्ट को जाने वाली सड़कों का काम प्रशासन द्वारा लंबे समय से करवाया जा रहा है। आदमपुर और उसके आस-पास के इलाके के निवासियों को सड़कों का निर्माण ना होने से खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके रोष में आज शहर वासियों ने निर्माण ना होने पर को लेकर जनता की अदालत लगाई। इस दौरान शहर वासियों ने कहा कि अगर 16 तारीख तक सड़क का काम नहीं शुरू हुआ तो 17 अप्रैल को आदमपुर में चक्का जाम होगा। इस मौके पर आदमपुर के अलग-अलग राजनीति पार्टियों के लीडर भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई राजनीति को पीछे छोड़ के शहर वासियों की तरफ से की गई है। उन्होंने कहा कि हमें इकट्ठे होकर आदमपुर की सड़क के निर्माण करवाने में जुटे है।
जालंधरः सड़क का निर्माण ना होने पर लगी लोक अदालत के बाद लोगों ने दी चेतावनी, करेंगे चक्का जाम, देखें वीडियो

Leave a Reply