Blog

  • 3 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, बुलेट प्रूफ जैकेट और हथियारों सहित सामान बरामद, देखें वीडियो

    3 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, बुलेट प्रूफ जैकेट और हथियारों सहित सामान बरामद, देखें वीडियो

    कपूरथलाः ढिलवां क्षेत्र में जनवरी 2023 में पिता को अगवा कर उसके विदेश रहते बेटों से तीन करोड़ की फिरौती मांगने वाले गिरोह का कपूरथला पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक आरोपी से 950 ग्राम हेरोइन भी बरामद की है। वहीं पांच हथियार, बुलेट प्रूफ जैकेट और काफी अन्य सामान बरामद किया है। वहीं सूचना मिली है कि थाना ढिलवां की पुलिस ने केस दर्ज करके गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश करके तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। थाना ढिलवां की पुलिस को दिए बयान में राजबीर कौर निवासी गांव गाजी गडाणा (ढिलवां) ने बताया कि उसके पति लखविंदर सिंह को गुरइकबाल सिंह निवासी गांव गाजी गुडाणा ने अगवा कर लिया है और उसके अमेरिका में रह रहे लड़के सुखजिंदर सिंह को फोन कर तीन करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की है।

    फिरौती न देने पर इसके गंभीर परिणाम निकलने की धमकी दे रहा है। जिसके खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। पुलिस रिमांड दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह हेरोइन खरीदने और बेचने का भी धंधा करता है। लखविंदर सिंह को अगवा करने से पहले वह फिरोजपुर बॉर्डर से एक व्यक्ति से एक किलो हेरोइन खरीद कर लाया था, जो उसने गांव गाजी गडाणा में बनी मोटर के कमरे में एक डिब्बे में छुपा रखी है।

    पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसकी मोटर पर रेड कर 950 ग्राम हेरोइन बरामद कर ली है। एसएसपी कपूरथला नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि यह रंगदारी मांगने वाला बहुत बड़ा गिरोह है। इसमें 12 से 15 लोग शामिल हैं। इस मामले के पटाक्षेप से करीब जिले की तीन-चार रंगदारी मांगने के केस सुलझेंगे। पुलिस को पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पांच हथियार, बुलेट प्रूफ जैकेट समेत काफी कुछ बरामद हुआ है। इन लोगों ने रंगदारी के लिए कई जगह कॉल किए थे। गिरोह के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी के बारे में एसएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

  • मूसेवाला कत्लकांड में आरोपी शार्प शूटर सहित 14 कैदियों से सामान बरामद

    मूसेवाला कत्लकांड में आरोपी शार्प शूटर सहित 14 कैदियों से सामान बरामद

    फरीदकोटः पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्लकांड में फरीदकोट जेल में बंद आरोपी शार्प शूटर मोनू डागर सहित 14 कैदियों से मोबाइल बरामद हुआ है। जिन कैदियों से मोबाइल बरामद हुए हैं उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मोनू डागर जेल से लोगों को फोन कर फिरौती मांगता था। उसने कुछ दिन पहले भी हरियाणा के रोहतक के ट्रांसपोर्टर से फिरौती मांगी थी। न देने पर फायरिंग करवाई थी। मूसेवाला केस में बंद गैंगस्टर तक मोबाइल पहुंच करवाने में किन अधिकारियों या कर्मचारियों का हाथ है यह भी जांच का विषय बन गया है। बता दें इससे पहले भी बठिंडा, पटियाला, नाभा आदि जेलों में भी मोबाइल मिलने के मामले सामने आ चुके हैं।

    बता दें हरियाणा के रोहतक में लॉरेंस गैंग के गुर्गों ने एक ट्रांसपोर्टर पर फायरिंग की थी। मोनू डागर द्वारा ट्रक यूनियन के प्रधान को फोन करके धमकी दी थी। बदमाश ने उसकी ट्रांसपोर्ट में हिस्सा मांगा था। दो दिन पहले पुलिस ने मोनू डागर के दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोनीपत के गांव रेवली का रहने वाला गैंगस्टर मोनू डागर लॉरेंस गैंग से जुड़ा है। उस पर 1 दिसंबर, 2021 को मोगा के डिप्टी मेयर पर गोली चलाने का भी आरोप है। जिस पर मोगा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। तब मोगा के एसपी सुरेंद्रजीत ने पत्रकारों को बताया था कि लॉरेंस गैंग का शार्प शूटर मोनू कनाडा में रह रहे गोल्डी बराड़ के कहने पर डिप्टी मेयर के भाई को मारने आया था। साथ ही उन्होंने बताया था कि वह अमृतसर में राणा कंडोवालिया की हत्या में भी आरोपी है।

  • अहम ख़बरः हाईवे पर धरने लगाकर बैठा इंसाफ मोर्चा संगठन, रुट किया गया डायवर्ट

    अहम ख़बरः हाईवे पर धरने लगाकर बैठा इंसाफ मोर्चा संगठन, रुट किया गया डायवर्ट

    फरीदकोटः बेअदबी मामले में इंसाफ की मांग को लेकर पिछले डेढ़ साल से बहबल कलां में चल रहे इंसाफ मोर्चा द्वारा पंजाब सरकार को दिया अल्टीमेटम बीते दिन समाप्त हो गया। जिसके चलते मोर्चा के नेताओं ने नेशनल हाईवे 54 बठिंडा-अमृतसर मार्ग को अनिश्चितकाल के लिए स्थायी रूप से बंद करने का ऐलान किया था। वहीं इस मामले को लेकर इंसाफ मोर्चा का ओर से आज यानी दूसरे दिन भी हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया जा रहा है। जिला प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने जाम हटाने से इनकार कर दिया।

    हालांकि, आप का कोई नेता धरना स्थल पर नहीं अभी पहुंचा। नाकाबंदी के बाद पुलिस ने ट्रैफिक को बजाखाना से जेतो शहर के रास्ते कोटकपूरा की ओर डायवर्ट कर दिया है। जेतो कस्बे की भीड़भाड़ वाली गलियों में भारी ट्रैफिक के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर पुलिस फायरिंग के अपराधियों को दी गई समय सीमा के भीतर सजा दिलाने का वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। पुलिस गोलीबारी की घटना स्थल पर अनिश्चितकालीन “बेदबी इंसाफ मोर्चा” शुरू करने के 400 से अधिक दिनों बाद, प्रदर्शनकारियों ने एक बार फिर से टेंट लगाकर और ‘श्री अखंड पाठ’ शुरू करके राजमार्ग (एनएच 54) को अवरुद्ध कर दिया।

    बता दें कि सरावां गांव के गुरजीत सिंह और नियामीवाला गांव के कृष्ण भगवान सिंह की 14 अक्टूबर, 2015 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वे अन्य लोगों के साथ बरगाड़ी और बुर्ज जवाहर सिंह वाला में बेअदबी की घटनाओं का विरोध कर रहे थे। वहीं अब प्रदर्शन में शामिल हो रहे लोगों का कहना है कि श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी के विरोध में बहबल कलां में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हो रहा था। इसके बावजूद पुलिस ने गोलियां चला दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। 7 साल बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें इंसाफ नहीं मिला। पुलिस ने इस मामले में पूर्व डीजीपी समेत कुछ और पुलिस अफसरों को आरोपी बनाया है, लेकिन अभी तक किसी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

  • कारण बताओ नोटिस मामले में कांग्रेस सांसद परनीत कौर का आया जवाब, जाने क्या कहा

    कारण बताओ नोटिस मामले में कांग्रेस सांसद परनीत कौर का आया जवाब, जाने क्या कहा

    पटियालाः कांग्रेस ने कुछ दिन पहले ही पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और सासंद परनीत कौर को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निलंबत कर दिया था। इस दौरान पार्टी ने परनीत कौर को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया था। जिसका आज परनीत कौर ने पत्र के जरिए जवाब भेज दिया है। पार्टी के कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए कांग्रेस सांसद परनीत कौर ने कहा कि मैं हमेशा अपने निर्वाचन क्षेत्र और पंजाब राज्य के साथ खड़ी रही हूं और पंजाब के मुद्दों को उठाया मैंने हमेशा उठाया है, चाहे कोई भी सरकार सत्ता में हो। उन्होंने कहा कि आप मेरे खिलाफ जो भी कार्रवाई करना चाहते हैं, उसके लिए आप स्वतंत्र हैं।

    परनीत कौर ने नोटिस के जवाब में भेजे गए अपने पत्र में कांग्रेस के अनुशासन समिति के सदस्य तारिक अनवर उनका इतिहास याद दिलाते हुए कहा कि किस तरह से हो 1999 में तत्कालीन कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी के विदेशी मूल का मुद्दा उठाते हुए पार्टी से बगावत करते हुए बाहर निकल गए थे। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो 20 साल तक पार्टी से बाहर रहे हैं वह आज उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ा रहे हैं।

    बता दें कि कांग्रेस की अनुशासनात्मक एक्शन कमेटी के मेंबर सेक्रेटरी तारिक अनवर की तरफ से जारी प्रेस बयान के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की तरफ से परनीत कौर के खिलाफ एक शिकायत मिली थी। जिसमें आरोप लगाए गए थे कि पटियाला से सांसद परनीत कौर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहते हुए भाजपा की मदद कर रही है।

    पंजाब कांग्रेस के कुछ अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने भी कुछ इसी तरह से विचार परनीत कौर के खिलाफ व्यक्त किए थे। इस शिकायत को अनुशासनात्मक एक्शन कमेटी के पास भेजा गया। कमेटी ने सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद परनीत कौर को पार्टी से तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया था।

  • केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, SBI के बाहर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, SBI के बाहर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः कांग्रेस ने कुछ दिन पहले एक सर्कुलर जारी कर कार्यकत्ताओं से कहा था कि मोदी सरकार की अपने करीबी दोस्तों और चुनिंदा अरबपतियों को फायदा पहुंचाने की नीति से पूरा देश, विशेषकर मध्यम वर्ग चिंतित है। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार ने अडानी समूह में एलआईसी और एसबीआई जैसे सरकारी संस्थानों के बेहद जोखिम भरे लेन-देन और निवेश करवाए हैं। जिसने भारत के निवेशकों-एलआईसी के 29 करोड़ पॉलिसी धारकों और एसबीआई के 45 करोड़ खाताधारकों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है।

    जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने 3 फरवरी को इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी ने जमीनी स्तर पर आन्दोलन करने का निर्णय किया था। इस दौरान 6 फरवरी यानि आज सभी प्रमुख कांग्रेसजन को एलआईसी कार्यालयों और सभी जिला मुख्यालयों में एसबीआई कार्यालयों पर बड़े पैमाने पर अपनी मांगों के साथ मार्च और विरोध प्रदर्शन करने के लिए कहा गया था।

    जिसके चलते आज ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश अनुसार मोदी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आज सर्किट हाउस के सामने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर कांग्रेसी वर्करों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें सेट्रल हलके के पूर्व विधायक रजिंदर बेरी, वेस्ट हलके के पूर्व विधायक सुशील रिंकू, शाहकोट से कांग्रेस के विधायक हरदेव सिंह लाडी सहित कांग्रेस के सभी वर्कर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

  • गौ तस्करी के लेकर पुलिस कमिशनर के दफ्तर पहुंचा हिंदू संगठन, देखें वीडियो

    गौ तस्करी के लेकर पुलिस कमिशनर के दफ्तर पहुंचा हिंदू संगठन, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्षः शहर कुछ दिन पहले देर गाय की तस्करी को लेकर हिंदू संगठनों में भारी रोष पाया जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर आज यानि सोमवार को हिंदू संगठन इकट्ठा होकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस कमिश्नर को एक ज्ञापन दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि बीते दिन पहले हिंदू संगठनों ने गायों की तस्करी करने वाले एक ट्रक को पीछा करके काबू किया था। यह ट्रक लुधियाना साइड से जन्मदिन की ओर आ रहा था।

    जिसके दौरान लुधियाना फगवाड़ा और जालंधर हिंदू संगठनों ने उसका पीछा किया कई बार रुकने का इशारा भी किया लेकिन ट्रक ड्राइवर ट्रक को भगाता रहा। जब वे जालंधर पठानकोट चौक के नजदीक पहुंचा तो उसके आगे गाड़ियां लगाकर ट्रक को बड़ी मुश्किल से रोका। ट्रक को जब रोका गया तो ट्रक चालक ने पठानकोट चौक के नजदीक लगी रेलिंग पर ट्रक चढ़ा दिया।

    जिस कारण ट्रक रुका ट्रक रुकने के पश्चात ही ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। ट्रक की जब तलाशी ली तो उसमें तो गाय मरी हुई थी जबकि बाकी जिंदा थी। इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई थी लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई भी मामला दर्ज नहीं किया था। जब हिंदू संगठन आज पुलिस कमिश्नर से मिले तो पुलिस कमिश्नर ने आश्वासन दिया है कि अभी पर्चा दर्ज कर दिया जाएगा।

  • इस इलाके में धड़ल्ले से चल रहा रहा सेक्स रैकेट, देखें वीडियो

    इस इलाके में धड़ल्ले से चल रहा रहा सेक्स रैकेट, देखें वीडियो

    लोगों का आरोपः नहीं कर रही पुलिस कार्रवाई

    लुधियानाः शहर के घंटा घर चौक के नजदीक ही नाला वाली गली में धड़ल्ले से सेक्स रैकेट चलने का मामला सामने आया है। इलाके के लोग बताते हैं इस नाले वाली गली से गुजरना तक मुश्किल हो जाता है। ये गली अनैतिक कार्यों का गढ़ बन चुकी है। इस गली में चिट्‌टा तक का महिलाएं और किन्नर बने युवक सेवन करते हैं। गौर हो कि 4 दिन पहले जिला पुलिस ने बस स्टैंड के स्थित होटलों पर रेड की थी। लेकिन अब नाला वाला गली में इस सेक्स रैकेट को लेकर लोगों का आरोप है कि पुलिस की ओर से यहां पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। हौजरी व्यापारियों का कहना है कि इस तरह के गंदे काम उनकी दुकानों के नजदीक हो रहें, जिससे उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है।

    उनका कहना है कि महिलाएं युवाओं को इशारों से बुलाती है और जिस्मफरोशी का रेट बताती है। महिलाएं खुद यह दावा करती हैं कि जिस होटल में वह ग्राहक को लेकर जा रही हैं, वह बिल्कुल सेफ है। इलाका में चल रहे इस रैकेट से हौजरी व्यापारी बहुत परेशान हैं। लोगों का कहना है कि कई बार थाना कोतवाली में वह शिकायत देकर आए हैं। छोटी कार्रवाई के बाद यहां फिर से जिस्मफरोशी का काम शुरू हो जाता है। महिलाएं नशा तक करके इन गलियों में पड़ी रहती हैं। कारोबारियों के मुताबिक यदि कभी उन्हें अपने परिवार के लोगों को दुकान पर लाना हो तो वह खुद शर्मसार हो जाते हैं।

    महिलाओं ने दावा किया कि पुलिस के साथ उनकी सेटिंग है, जिसके चलते जिस होटल में वह ग्राहकों को लेकर जाती है वहां कोई रेड का डर नहीं है। महिलाओं के इस दावे के बाद पुलिस भी सवालों के घेरे में आ रही है। ये सेक्स वर्कर ग्राहकों को होटल में ले जाने से पहले ही उसे पूरा हिसाब समझा देती हैं। 1 हजार रुपए में ग्राहक से डील करती है। इसमें से 500 रुपए होटल वाले को दिए जाते हैं और 500 खुद रखती हैं। महिलाओं ने बताया कि इस एरिया में कई ऐसे होटल हैं, जहां उनकी सेटिंग है। होटल मैनेजर भी इन महिलाओं के अच्छे से परिचित हैं, जिस कारण बिना किसी रोक टोक या ग्राहक की आईडी लिए ये कमरे इस गंदे काम के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं।

    इलाके के लोगों का आरोप है कि रविवार को इस गली में सुबह 10 बजे से रात 2 या 3 बजे तक ये गंदा काम चलता है। सैकड़ों की तादाद में प्रवासी मजदूर और अन्य युवक आते हैं। ये महिलाएं कई लोगों से लूट तक की वारदातें करवा देती हैं। इस मामले को लेकर जब वीडियों बनाई शुरू की गई तो महिलाएं कैमरा देखकर तुरंत वहां से ग्राहकों को साथ लेकर भागने लगी। इलाके के लोगों ने पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू से मांग की है कि वह इस इलाके में सख्त कार्रवाई करवाए। ताकि इस इलाके में हो रहे अनैतिक कार्यों को रोका जा सके। वहीं इस मामले को लेकर एडीसीपी रुपिंदर कौर सरां ने कहा कि मामला मेरे ध्यान में है। कल भी पेट्रोलिंग की थी, लेकिन पुलिस को देख कर अनैतिक कार्य करने वाले लोग भाग जाते हैं। इन्हें पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया जाएगा। लोगों से भी आह्वान है यदि कहीं इस तरह का कोई काम चलता है तो पुलिस को सूचित करें।

  • 7.8 तीव्रता से लगे भूकंप के झटकों से भारी तबाही, कई लोगों की मौत

    7.8 तीव्रता से लगे भूकंप के झटकों से भारी तबाही, कई लोगों की मौत

    इस्तांबुलः तुर्की और सीरिया में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के दो झटकों से बड़ी तबाही आई है। तुर्की और सीरिया में भूकंप से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई और कई इमारतें ध्वस्त हो गईं। तुर्की में भूकंप से अब तक 76, तो सीरिया में 86 मौतों की पुष्टि हुई है। बड़े पैमाने पर बचाव एवं राहत कार्य चल रहा है। मौतों का आंकड़ा बढ़ने का अनुमान है। सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। दोनों देशों में न जानें कितनी ही इमारतें जमींदोज हो चुकी हैं, जिनके मलबे में लोग फंसे हुए हैं। इधर इटली में सुनामी का अलर्ट जारी हुआ है। भूकंप ने दक्षिण तुर्की के गजिएनटेप शहर को दहला दिया है।

    तुर्की की इमरजेंसी सर्विस ने कहा कि 7.8 तीव्रता के भूकंप से सात प्रांतों में कम से कम 76 लोगों की मौत हुई है और 440 लोग घायल हुए हैं। तुर्की में आए भीषण भूकंप के असर से सीरिया में 86 लोगों क मौत हो गई और 200 लोग घायल हुए हैं। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने सोमवार को कहा कि दक्षिणी तुर्की में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया है। यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप जमीन से करीब 24.1 किलोमीटर (14.9 मील) की की गहराई पर आया है। इसका केंद्र तुर्की के गाजियांटेप प्रांत के नूरदागी से 23 किलोमीटर (14.2 मील) पूर्व में स्थित है। यूएसजीएस ने कहा कि मध्य तुर्की में इस भूकंप के आने के बाद तगड़े झटके महसूस किए गए हैं। पहले भूकंप के लगभग 11 मिनट बाद 9.9 किलोमीटर की गहराई में 6.7 तीव्रता का एक और भूकंप आने की खबर है।

    तुर्की में ये भूकंप सोमवार (6 फरवरी) को सुबह 6.47 बजे गाजियांटेप के करीब आया। इसका असर साइप्रस, तुर्की, ग्रीस, जॉर्डन, लेबनान, सीरिया, इराक और जॉर्जिया तक महसूस किया गया. सोमवार तड़के आए भूकंप से हुए नुकसान और हताहतों के बारे में अब जानकारी मिलने लगी है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो और फोटो से लगता है कि भारी पैमाने पर तबाही और जानमाल के नुकसान की आशंका है। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोवन ने ट्विटर पर कहा कि भूकंप से असर वाले इलाकों में खोज और बचाव दलों को तुरंत भेज दिया गया। एर्दोवन ने कहा कि खोज और बचाव दल लगातार काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि इस आपदा से हम जल्द से जल्द और कम से कम नुकसान के साथ निपट लेंगे।

    तुर्की का दक्षिणी इलाका गजियांटेप एक प्रमुख औद्योगिक और विनिर्माण केंद्रों में से एक है, जिसकी सीमा सीरिया से लगती है। गौरतलब है कि तुर्की दुनिया के सबसे ज्यादा सक्रिय भूकंप के इलाकों में से एक है। तुर्की में 1999 में 7.4 तीव्रता के भूकंप से इस्तांबुल में लगभग 1,000 सहित 17,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। एक्सपर्ट लंबे समय से चेतावनी देते आ रहे हैं कि एक बड़ा भूकंप इस्तांबुल को तबाह कर सकता है। क्योंकि वहां सुरक्षा सावधानियों के बिना बड़े पैमाने पर निर्माण की मंजूरी दी गई है।

  • आज का राशिफल, 06 फरवरी 2023

    आज का राशिफल, 06 फरवरी 2023

    मेषः रुका हुआ धन मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोमांस में सफलता मिलेगी, प्रसन्नता रहेगी। स्वयं के ही प्रयासों से जनप्रियता एवं मान-सम्मान मिलेगा। रुका काम समय पर पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा, नई योजनाएं बनेंगी।

    वृषः अप्रत्याशित खर्च होंगे। तनाव रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार होगा। उपहार मिल सकता है। संतान की चिंता दूर होगी।

    मिथुनः बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। यात्रा होगी। व्यावसायिक अथवा निजी काम से सुखद यात्रा हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों से न उलझें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

    कर्कः वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार बढ़ेगा। सतर्कता से कार्य करें। संतान के व्यवहार से सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें। आर्थिक तंगी रहेगी।

    सिंहः तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। बाहरी सहायता से काम होंगे। ईश्वर में रुचि बढ़ेगी। कामकाज की अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। रोमांस में सफलता मिलेगी, आपसी संबंधों को महत्व दें। पूंजी संचय की बात बनेगी।

    कन्याः चोट व रोग से बचें। जल्दबाजी से हानि होगी। दूसरों पर विश्वास हानि देगा। कार्य में बाधा होगी। पत्नी से आश्वासन मिलेगा। स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। मानसिक संतोष, प्रसन्नता रहेगी। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। दूसरों की नकल न करें।

    तुलाः घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्यों में विलंब से चिंता होगी। मानसिक उद्विग्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा।

    वृश्चिकः संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

    धनुः पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। प्रेम-संबंधों में सफलता मिलेगी। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

    मकरः शोक समाचार मिल सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। विवाद से बचें। मेहनत अधिक होगी। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएंगे। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा।

    कुंभः घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्य पूर्ण होंगे। आय बढ़ेगी। मनोरंजक यात्रा होगी। प्रसन्नता रहेगी। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है।

    मीनः पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें। लाभ होगा। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं। नई योजनाओं की शुरुआत होगी।

  • गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी

    गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी

    मोगा: पंजाब के सीएम भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव ने गैंगस्टरों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। वहीं पिछले कुछ दिनों में कई गैंगस्टरों के गुर्गों को पुलिस ने काबू किया है। हालांकि इस दौरान गैंगस्टरों और पुलिस में मुठभेड़ भी हो चुकी है। लेकिन इसके बावजूद गैंगस्टरों से पुलिस सख्ती से निपट रही है। इसी के तहत पंजाब भर में पुलिस की 200 टीमों ने 1490 से अधिक संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसी कड़ी के तहत मोगा पुलिस ने 20 टीमें बनाकर लॉरेंस बिश्नोई तथा कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ के गुर्गों की 96 संदिग्ध जगहों पर छापेमारी कर तलाशी अभियान चलाया।

    इस दौरान संदिग्ध सामग्री भी जब्त की गई। जिला पुलिस प्रमुख गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि पुलिस के 2000 मुलाजिमों द्वारा पूरा दिन ऑप्रेशन चलाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस की 20 टीमों ने कुख्यात गैंगस्टर सुखप्रीत बुड्ढा के गांव कुस्सा में परमिंदर के घर, गांव सुखानंद के जगसीर सिंह जगा व पवन कुमार वासी झंडेवाला के घरों में लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ से संपर्क के शक में सर्च अभियान चलाया गया।

    पुलिस ने इनके अलावा कुल 96 घरों में सर्च अभियान चलाया था। उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों तथा नशा तस्करों के गुर्गों की जमीन-जायदादों को जब्त करने के बारे में भी मान सरकार की मंजूरी के बाद आ रहे आदेश पर कार्रवाई की जा रही है तथा कई गुर्गों के घरों के बाहर नोटिस भी चिपकाए जा रहे हैं।