Blog

  • घर के बाहर से 38 सेकेंड में कार ले फरार हुए चोर, देखें CCTV 

    घर के बाहर से 38 सेकेंड में कार ले फरार हुए चोर, देखें CCTV 

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में आए दिन चोरी और लूट की वारदातें दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। अब तो चोर भी हाई प्रोफाइल तरीके से आते हैं और चोरी करके फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला जालंधर के लडोवली रोड स्थित प्रीत नगर का सामने आया है। जा कुछ युवक एक कार में आते हैं और वहां पर खड़ी कारों में से एक कार को बड़ी आसानी से खोलकर स्टार्ट कर वहां से चला कर रफूचक्कर हो गए। इस वारदात को चोरों ने अंजाम देने में सिर्फ 38 सेकंड लगाए और कार लेकर फरार हो गए।

    वही जानकारी देते हुए कार के मालिक विजय शर्मा ने बताया कि वह रोजाना की तरह गली के चौराहे में बनी पार्किंग में अपनी सफेद रंग की कार सिटी हांडा जैडएक्स कार नंबर PB-08AU-1155 लगाकर अपने घर आए। सोने से पहले सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो देखा कि उनकी कार चोरी हो चुकी है। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।

  • गांव दईया में पूर्व सरपंच और हमलावरों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत

    गांव दईया में पूर्व सरपंच और हमलावरों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत

    बटाला: गांव दईया में कार सवार 6 व्यक्ति पूर्व सरपंच के घर में घुस आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद पूर्व सरपंच की तरफ से अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से जवाबी फायर किए गए। पूर्व सरपंच के छाती के पास कांख में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पूर्व सरपंच द्वारा किए गए जवाबी फायर में हमलावरों में से दो हमलावर को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायल पूर्व सरपंच को सिविल अस्पताल बटाला में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं गोली लगने से दो हमलावर घायल हुए थे उनके साथी उन्हें लेकर सिविल अस्पताल में पहुंच गए ।

    जहां दोबारा दोनों पक्ष आमने सामने हो गए और इमरजेंसी वार्ड में भी दोनो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान फिर से गोली चलने की संभावना बन गई। हालत ऐसी बन गई कि इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर और स्टाफ भी अपनी जान बचाने के लिए यहां वहां भागने लगे। बता दें कि, अस्पताल में उस वक्त पुलिस मुलाजिम भी उपस्थित थे। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों पर काबू पाया। डॉक्टर की तरफ से दूसरे पक्ष के घायल आए दो हमलावर की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें अमृतसर अस्पताल में रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    मृतक पूर्व सरपंच की पहचान स्वर्ण सिंह (55) पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव दईया के तौर पर हुई है और घायल हुए दो हमलावर की पहचान हरपिंदर सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी भांबोई, अकाशप्रीत सिंह पुत्र इंदरजीत सिंह निवासी भाजी नंगल के तौर पर हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक स्वर्ण सिंह के बेटे जतिंदर सिंह ने बताया कि रविवार रात लगभग 10 बजे वह अपने घर में सो रहे थे, कि उनके घर के बाहर कार पर लगभग 6 व्यक्ति सवार होकर आए और उसके पिता का नाम लेकर आवाज लगाई। जब उसके पिता बाहर आए और गेट खोला तो उक्त सभी घर में जबरन घुसने लगे। उन्हें बाहर निकाला जा रहा था, कि उन्होंने गोली चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद उसके पिता ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से जवाबी फायर किए, लेकिन हमलावरों की तरफ से गोली चलने के दौरान एक गोली उसके पिता के छाती के पास गांव में जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में कार पर आए हमलावर मौके से फरार हो गए।

    वहीं बटाला के एसएसपी सतिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर लाया है। जिनके खिलाफ धारा 307 और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। आगे उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है, पुलिस उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

  • पुतलीघर मार्केट में ट्रैफिक में फंसे व्यक्ति ने निकाली रिवाल्वर, वीडियो वायरल

    पुतलीघर मार्केट में ट्रैफिक में फंसे व्यक्ति ने निकाली रिवाल्वर, वीडियो वायरल

    अमृतसर: शहर के पुतलीघर मार्केट में एक व्यक्ति जाम में फंसा तो उसने रिवॉल्वर निकाल ली। रिवाल्वर की नोक पर उसने जाम खुलवाया और चला गया। हालांकि इस दौरान उसने कोई फायरिंग नहीं की। इसी दौरान किसी ने उसके गनपॉइंट पर ट्रैफिक खुलवाने की वीडियो बना ली। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई है। वीडियो सामने आने के बाद उसमें दिख रहे व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गई है। अभी यह भी पता नहीं चल सका है कि रिवाल्वर लाइसेंसी है या फिर अवैध तरीके से रखा गया है।

    कार में आया था, जाम से गुस्से में आया पुलिस की शुरूआती जांच के मुताबिक यह घटना रविवार दोपहर अमृतसर के पुतलीघर मार्केट की है। यहां पर व्यक्ति कार में आया था। इस दौरान वहां काफी देर तक जाम लगा रहा। जब आगे गाड़ियां नहीं हटी तो उसका गुस्सा फूट पड़ा। वह कार से निकला और लोगों को गाड़ियां हटाने के लिए कहा। जब किसी ने नहीं सुनी तो उसने रिवाल्वर निकाल ली। इसके बाद वह रिवाल्वर को आगे लहराकर गाड़ियां हटाने को कहता रहा। इसे देखकर वहां गाड़ियां रोककर खड़े लोग भी डर गए।

    उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ियां हटा ली। थोड़ी देर में उसने ट्रैफिक क्लियर करवा दिया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि व्यक्ति के हाथ में रिवाल्वर है। वह रिवाल्वर पकड़े हाथ से ही इशारे कर गाड़ियों को चलने के लिए कह रहा है। उसके हाथ में रिवाल्वर देख दोनों तरफ की रुकी हुई गाड़ियां भी तेजी से चल रही हैं। हालांकि इस दौरान वह किसी पर रिवाल्वर तानता हुआ नजर नहीं आ रहा। इलाके के दुकानदार भी इस बारे में कुछ कहने से कतरा रहे हैं। पुलिस अपने स्तर पर व्यक्ति की पहचान कर रही है।

  • श्री ज्वाला जी मंदिर का पुनर निर्माण की गयी मूर्ति स्थापितः पंचानंद गिरी

    श्री ज्वाला जी मंदिर का पुनर निर्माण की गयी मूर्ति स्थापितः पंचानंद गिरी

    इस मौके पर एरिया पार्षद कँवर राणा पार्षद गुरप्रीत गापी आदि उपस्थित रहे

    चंडीगढ़ः आज जगतगुरु पंचानंद गिरी महाराज के संदिग्ध में प्रचार श्री ज्वाला मंदिर का पुनर र्निर्माण करवाया गया मंदिर में भगवान भोलेनाथ ठाकुर जी राम परिवार एवं सभी नवग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की गई इस मौके पर काफी संख्या में भक्त मौजूद रहे भक्तों ने कहा यह मंदिर बिल्कुल खंडहर बन चुका था | लेकिन जब अनंत श्री विभूषित जगतगुरु पंचानंद गिरि महाराज यहां आए उन्होंने 1 साल पहले इस मंदिर का जीर्णोद्धार करवाना शुरू किया 1 साल के अंदर ही है मंदिर बनकर तैयार हो गया हम लोगों के लिए बहुत खुशी की बात है वही हिंदू तख्त से अशोक तिवारी मनीष दुबे चंडीगढ़ की पूरी हिंदू तखत की टीम ने कहा महाराज जी के दिशा निर्देशों से श्री हिंदू तखत पूरे विश्व में सनातन के प्रचार के प्रसार के लिए काम कर रहा है आज हमारे लिए सबसे खुशी की बात है चंडीगढ़ के अंदर महाराज जी के द्वारा प्राचीन श्री ज्वाला जी मंदिर का पूर्ण निर्माण करवाया गया |

    वहां पर और भी सभी देवी देवताओं की प्राप्त निष्ठा की गई हमारे लिए गर्व की बात है इस मौके पर चंडीगढ़ के सभी धार्मिक सामाजिक संगठन पहुंचे महाराज जी का आशीर्वाद ग्रहण किया इस मौके पर एरिया पार्षद कँवर राणा गुरप्रीत गोपी गुरबख्श रावत नरेंद्र रावत सोनी गोयल वही मंदिर के हर तरह के कार्य को आगे बढ़ाने वाले गुलाब सिंह जी उनकी पूरी टीम बड़े हर्षोल्लास से महाराज जी का गुणगान कर रहे थे और सब ने यही कहा आज यह मंदिर का निर्माण अनंत श्री विभूषित जगतगुरु पंचानंद गिरी महाराज जी के द्वारा किया गया है हम महाराज जी का दिल से आभार प्रकट करते हैं एवं महाराज जी को यह विश्वास दिलाते हैं जहां भी सनातन के लिए हमारी ड्यूटी महाराज जी लगाएंगे हम तन मन धन से समर्पित रहेंगे अंत में श्री हिंदु तख्त के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी सभी धार्मिक सामाजिक संगठनों का धन्यवाद किया एवं कहा अनंत श्री विभूषित जगतगुरु पंचानंद गिरि महाराज हमेशा ही सनातन के लिए कार्य करते हैं यहां भी सनातन के लिए कोई बुलाता है वहां पर महाराज जी तुरंत पहुंचते हैं और भक्तों को पूरे जोश से भर देते हैं साथ ही तिवारी ने यह भी कहा आने वाले समय में श्री ज्वाला जी प्राचीन मंदिर सेक्टर 45 बुरैल एक ऐतिहासिक मंदिर होगा चंडीगढ़ का इस मंदिर में जो भी व्यक्ति आस्था से आता है उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है|

  • राजस्थान परिवार संस्था द्वारा चंडीगढ़ में मेडिकल चेकउप का आयोजन

    राजस्थान परिवार संस्था द्वारा चंडीगढ़ में मेडिकल चेकउप का आयोजन

    स्वस्थ इंसान ही मजबूत देश का निर्माण कर सकता हैः रंजीता मेहता

    चंडीगढ़ः राजस्थान परिवार सेवा संस्था और देश हित फाउंडेशन के सौजन्य से संत श्री गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता ने किया। राजस्थान परिवार सेवा संगठन से पवन शर्मा, महेंद्र जाखड़ और देश हित फाउंडेशन से संजीत कुमार सिंह, हरदीप सिंह, पवन शर्मा व संजीत सिंह ने रंजीता मेहता का स्वागत किया। रंजीता मेहता ने शिविर का निरीक्षण किया और डाक्टरों एवं चेकअप करवाने आए लोगों से बातचीत की। रंजीता मेहता ने कहा कि एक स्वस्थ इंसान ही मजबूत देश का निर्माण कर सकता है। इस शिविर में 75 लोगों ने दंत जांच,  30 लोगों ने कैंसर जांच, 215 लोगों ने  नेत्र जांच, 260 लोगों ने सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में 300 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य संबंधी जांच करवाई। प्रगति वेलफेयर सोसायटी और बच्चों की देखभाल और महिला अधिकारिता के लिए आई-केयर संगठन ने भी सहयोग दिया। इस अवसर पर 250 जरूरतमंदों को कम्बल भी वितरित किए। 

    इस अवसर पर प्रगति वेलफेयर सोसायटी चंडीगढ़ के अध्यक्ष शर्मिला यादव, आई केयर एनजीओ के बोर्ड आफ मेंबर अभी मेहता, राजस्थान परिवार सेवा संगठन से पवन शर्मा, महेंद्र जाखड़, भेरू गिरी, कुंदन गोदरा, नरेश कुमार, लक्ष्मीनारायण, दलवीर सिंह, रामचंदर, सुरेंद्र शर्मा, सीए संजीव कुमार, (एसएलके एंड सीओ) महिंदर चरण, आरके यादव, कमल किशोर अग्रवाल, मोहन लाल, अमित सिंह (राधे राधे) , प्रशांत कुमार सिंह आईटी पार्क चंडीगढ़ थाना इंचार्ज रोहिताश यादव, देश हित फाउंडेशन से संजीत कुमार सिंह, हरदीप सिंह, अर्जुन, पूजा रानी, प्रशांत कुमार सिंह, जसविंदर कौर, राजेश कुमारी, सरोज बाला, डॉ अंकित तिवारी, डॉ अभय ठाकुर, जगमेंद्र सोनी, राज कुमार, सुभाष, लाइफकेयर फिजियोथेरेपी डॉ सौरव किशोर, तेरा ही तेरा सेक्टर 18 से डॉ मनीषा खोखर, डॉ. परवीन, डॉ. विनीता, डॉ कविता, रविंद्र सिंह नरेश, संजीव ग्रोवर सहित अन्य उपस्थित थे।

  • एक किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

    एक किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमारः एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गगनदीप उर्फ गगन पुत्र हरीकृष्ण निवासी राज नगर बस्ती बावा खेल के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई मोहन सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान बस्ती बावा खेल नहर की पुली के पास मौजूद थे, उसी दौरान वहां पैदल आता व्यक्ति पुलिस को देख घबराकर पीछे भागने की कोशिश करने लगा।

    एएसआई मोहन सिंह ने मौजूद पुलिस कर्मचारियों के साथ रोक कर जब उसकी तलाशी ली उसके कब्जे से 1 किलो गांजा बरामद हुआ पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • अमेरिकी वीजा के लिए लम्बा इंतजार खत्म, नया नियम लागू

    अमेरिकी वीजा के लिए लम्बा इंतजार खत्म, नया नियम लागू

    नई दिल्लीः अमेरिका का वीजा पाने के लिए भारतीयों को अपॉइंटमेंट प्राप्त करने में 500 से अधिक दिनों का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। बैकलॉग को कम करने के प्रयासों के बावजूद लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इस समय को कम करने के लिए अमेरिकी दूतावास अब एक नया तरीका भी लेकर आया है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने रविवार को कहा कि जो भारतीय विदेश यात्रा कर रहे हैं, वे उस जगह के अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास से वीजा अपॉइंटमेंट प्राप्त कर सकते हैं।

    अमेरिकी दूतावास ने थाईलैंड का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां भारतीय यात्री बी1 और बी2 वीजा (यात्रा और कारोबार) के लिए अपॉइंटमेंट हासिल कर सकते हैं। वीजा प्राप्त करने के प्रोसेस में होने वाली देरी को कम करने के लिए अमेरिका ने हाल ही में नई पहल शुरू की, जिसमें पहली बार अमेरिका जाने वाले लोगों के लिए Special Interview आयोजित करना और कांसुलर स्टाफ की संख्या बढ़ाना शामिल है। वीजा बैकलॉग को कम करने के लिए दिल्ली में अमेरिकी दूतावास, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद में वाणिज्य दूतावासों ने भी 21 जनवरी को “विशेष शनिवार साक्षात्कार दिवस” ​​​​आयोजित किया था।

    आपको बता दें कि अमेरिकी विदेश विभाग ने पिछले दिनों अमेरिकी वीजा के आवेदकों के लिए कई तरह की छूट का भी प्रावधान किया है। साथ ही भारत में अमेरिकी मिशन ने दो सप्ताह पहले 2,50,000 से अधिक अतिरिक्त बी1/बी2 अपॉइंटमेंट जारी किए। गौरतलब है कि भारत उन कम देशों में से एक था जहां कोरोनोवायरस से संबंधित यात्रा प्रतिबंध हटाए जाने के बाद अमेरिकी वीजा के लिए आवेदनों में बड़ी तेजी देखी गई।

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरेड को सी.एस.आर में मिली 3 कमरों की सौगात

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरेड को सी.एस.आर में मिली 3 कमरों की सौगात

    सी.पी.एस रामकुमार चौधरी ने  किया उदघाटन

    अन्य कंपनिया भी आयुर्वेट कंपनी से प्रेरणा लें – राम कुमार

    बददी/ सचिन बैंसल : दून विधानसभा की पिछडी पंचायत नालका के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक घरेड में सामाजिक दायित्व निर्वहन (सीएसआर) के तहत निर्माण किए गए तीन कमरों का शुभारंभ मुख्य संसदीय सचिव रामकुमार चौधरी ने विधिवत पूजा अर्चना करके किया।  बददी की कंपनी आयुर्वेट लिमिटेड ने सीएसआर के तहत विद्यालय में भवन की कमी देखते हुए इसका निर्माण करवाया है। इन तीन भव्य कमरों को कंपनी का निर्माण कंपनी ने रिकार्ड तोड चार माह में पहाडी चीर करवाया है जिस पर 25 लाख रुपये की लागत आई है।

    आयुर्वेट लिमिटेड कंपनी के अध्यक्ष प्रदीप बर्मन की दूरदर्शिता व समपर्ण को देखकर कंपनी का मानना है कि शिक्षा ही हमारा स्तर उपर उठा सकती है और यह भारत के हर बच्चे को मिलनी चाहिए। यह कंपनी शिक्षा व पर्यावरण पर काम करना अपना फर्ज समझती है। दून के विधायक एवं सीपीएस रामकुमार चौधरी ने तीनों कमरों का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए इस पुनीत कार्य के लिए आयुर्वेट लिमिटेड कंपनी का आभार जताया और कहा कि बीबीएन के अन्य उद्योगों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। कंपनी के निदेशक आपरेशन एंड रिसर्च के रविंकात ने कहा कि सीसएआर के तहत हम 10 फीसदी से ज्यादा राशि अपने शुद्व लाभ में से शिक्षा व पर्यावरण को समर्पित करते हैं।

    चाहे किसी पिछडे विद्यालय में कमरों का निर्माण हो, सोलर निर्माण हो रेन वाटर हार्वेस्टिंग हो हर समय इसके लिए कंपनी के अलग अलग प्रोजेक्ट काम करते हैं।  संस्थान द्वारा बददी क्षेत्र में  सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं चलाई गई है, जिसमे शिक्षा और पर्यावरण मुख्य है। शिक्षा को बढ़ावा देन और पर्यावरण के क्षेत्र में अभी तक कंपनी 8 स्कूलों में कार्य कर चुकी हैं जिसका लाभ सभी स्कूल कई सालों तक उठाते रहेंगे। इस अवसर पर पंचायत प्रधान प्रेम चंद, प्राध्यापक अमर सिंह, निदेशक आपरेशन एंड रिसर्च के रविंकात, विजय प्रताप सिंह, मदन लाल शर्मा, संदीप बकशी, संजीव राणा, अरुणेश कुमार, सतीश ठाकुर, एच सुधीर, विमल धर, अनिरुद्व शर्मा, नितीन खुराना, रजनीश, रामपाल, गुरमिंद्र उपस्थित थे।

  • पोलियो समूल उन्मूलन के बाद अब रोटरी का फोक्स साक्षरता पर : डॉ दुष्यंत चौधरी

    पोलियो समूल उन्मूलन के बाद अब रोटरी का फोक्स साक्षरता पर : डॉ दुष्यंत चौधरी

    ऊना/ सुशील पंडित : भारत में पोलियों के समूल उन्मूलन के बाद अब रोटरी का फोक्स साक्षरता पर होगा। यह बात ऊना के माया होटल में रोटरी क्लब ऊना के पद स्थापना व गर्वनर आफिशियल विजिट समारोह में बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन में रोटरी जिला 3070 के जिला गर्वनर रोटेरियन डा.दुष्यंत चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल ने विश्व में पोलियों उन्मूलन के लिए जोरदार प्रयास किए। जिसकी बदौलत विश्व में पोलियों की बीमारी लगभग समाप्ति की और है। उन्होंने कहा कि रोटरी ने पोलियों उन्मूलन के लिए अभी तक 1.2 विलियन डालर की सहायता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि साक्षरता अभियान को जनाभियान बनाकर पूरे देश में शिक्षा की अलख जगाई जाएगी।

    उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बहुत कुछ किए जाने की संभावना है। डा.दुष्यंत चौधरी ने रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन के तहत टीच कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रोजेक्ट शुरु करने का भी आहवान किया। उन्होंने कहा कि हैप्पी स्कूल कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों में बच्चों को बैठने के लिए बैचिंस, पढऩे लिखने के लिए कापी किताबें व अन्य शैक्षणिक सामग्री तथा यूनिफार्म व शूज इत्यादि की मदद भी की जा सकती है। उन्होंने टीचर टे्रनिंग, ई-लर्निंग, एडल्ट लिटरेसी, चाईल्ड डिवेलपमेंट व हैप्पी स्कूलिंग कार्यक्रमों पर फोक्स करने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि रोटरी मूवमेंट को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भी कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के प्रतिष्ठित लोगों को इससे जोड़कर विभिन्न जनसेवा के कार्य चलाए जाएं। उन्होंने महिला सदस्यों को भी रोटरी क्लब में शामिल करने तथा युवाओं को अधिक से अधिक रोटरी संगठन से जोडऩे का परामर्श दिया। रोटरी मूवमेंट को ग्रामीण क्षेत्रों तक में लेकर जाने की जरूरत है।  

    उन्होंने इस वर्ष के रोटरी थीम ‘इमेजिन रोटरीÓ के बारे में बोलते हुए कहा कि रोटरी अंर्तराष्ट्रीय संस्था ने वर्ष 2022-23 के लिए महान थीम प्रस्तूत की है। हमें रोटरी की कल्पना को विश्व की वास्तविकता में बदलना है तथा इसे अपने कार्यो से दर्शाना भी है। डा.दुष्यंत चौधरी ने रोटरी क्लब ऊना द्वारा किए गए समाजसेवा के कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऊना में रोटरी क्लब ने अपनी अनूठी छाप छोड़ी है। रोटरी क्लब के प्रधान बलदेव चंद ने कहा कि क्लब समाजसेवा के विभिन्न प्रकल्पों को सरंजाम देते हुए रोटरी मूवमेंट को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने क्लब की अहम जिम्मेवारी सौंपे जाने पर क्लब सदस्यों का आभार भी जताया। कार्यक्रम को रोटरी क्लब ऊना के सचिव ई.संजीब अग्रिहोत्री ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रोटेरियन एचएन चीटू,नरेंद्र कपिला,संजीब पुरी,बरजिंद्रजीत सिंह गोल्डी,जगदीश राव,ओंकार नाथ कसाणा,रमेश ठाकुर,एमके बस्सी,इंद्रजीत सिंह अरोड़ा,रंजीत सिंह जसवाल,जतिंद्र कंवर,मनु पुरी,जयंाश शर्मा,अखिल चीटू,शिखा चीटू,इन्नर व्हील क्लब सदस्य रमा कंवर,ज्योति चौधरी,नीलम अग्रिहोत्री,डा.अरूणधति शर्मा,रोटरी ग्रेटर ऊना के सदस्य महिंद्र वर्मा,अजय शर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

    इनको किया गया सम्मानित

    रोटरी जिला गवर्नर रोटे.डा.दुष्यंत चौधरी ने रोटरी क्लब ऊना के चार्टर सदस्य रमेश ठाकुर व एमके बस्सी तथा वैटरन सदस्य जतिंद्र पुरी व इंद्रजीत अरोड़ा को शाल,टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। डा.दुष्यंत चौधरी ने नवगठित रोटे्रेक्ट क्लब सलोह के प्रधान जयंाश शर्मा को भी पिन अप करते हुए चार्टर प्रधान का प्रमाण पत्र भेंट किया। जबकि नए सदस्य के रूप में रंजीत सिंह जसवाल व जतिंद्र कंवर को पिन अप किया गया।

    रोटरी पार्क का किया लोकार्पण

    रोटरी जिला गर्वनर डा.दुष्यंत चौधरी ने लालसिंगी गांव स्थित हिम इन्कलेव कालोनी में स्थापित किए गए रोटरी पार्क का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधा भी रोपित किया। ऊना रोटरी क्लब सदस्यों ने रोटरी गवर्नर को रोटरी फाऊंडेशन के लिए 2500 डालर की योगदान राशि भी भेंट की।

  • सिपला कंपनी ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत दी बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी

    सिपला कंपनी ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत दी बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खेड़ा ना नानोवाल में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत दी जानकारी

    नालागढ़/ सुशील कौशल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खेड़ा ननोवाल में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा माह मनाया गया ।जिसमें सिपला कंपनी की ओर से यशवंत सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ विद्यालय के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षाव जीवन रक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना से बचने के लिए हमें यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए और 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को गाड़ी चलाने को नहीं देनी चाहिए क्योंकि यह कानून जुर्म है।

    उन्होंने कहा कभी भी नशा करके वाहन नहीं चलाना चाहिए और हमें हमेशा गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करना चाहिए और इसके बाद उनकी टीम ने सभी बच्चों को आग से बचाव की भी जानकारी दी कि अगर आग लग जाती है तो स्वयं व अपने आसपास के लोगों को किस तरह बचाया जा सकता है। प्रधानाचार्य बबीता परमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा माह के तहत सिपला कंपनी की ओर से उनके बच्चों को बेहद महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है ।

    जिसके लिए उनका धन्यवाद करते हैं और उन्होंने कहा कि इस प्रकार की जानकारी हर स्कूल में बच्चों को देनी चाहिए ताकि बच्चों को यातायात नियमों व अन्य जरूरी जानकारी मिल सके। इस मौके पर सिपला कंपनी के प्रबंधक दौलतराम, सहायक प्रबंधक संतोष कुमार ,सुधीर कुमार,  रोड सेफ्टी क्लब के प्रभारी अनिल कुमार व स्कूल का स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे।