Blog

  • पंजाबः मार्कफैड करेगा आंगनवाड़ी केंद्रों को सूखे राशन की सप्लाई  

    पंजाबः मार्कफैड करेगा आंगनवाड़ी केंद्रों को सूखे राशन की सप्लाई  

    चंडीगढ़ः राज्य के आंगनवाड़ी केन्द्रों के 11 लाख लाभार्थियों को मानक, पौष्टिक ख़ुराक मुहैया करवाने के लिए रास्ते से हटकर नवीन पहल करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सूखे राशन की सप्लाई के लिए सामाजिक सुरक्षा, महिलाएं एवं बाल विकास विभाग और मार्कफैड के दरमियान समझौता सहीबद्ध किया। इस समझौते के मुताबिक मार्कफैड द्वारा सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग को बेसन, गेहूं का आटा और अन्य खाद्य वस्तुओं के रूप में सूखा राशन सप्लाई किया जाएगा, जिससे आंगनवाड़ी केन्द्रों और अन्य स्थानों में लाभाथ्र्यियों के लिए पौष्टिक भोजन तैयार होगा। 

    दोनों विभागों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक प्रयास का मकसद आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों को गुणवत्ता भरपूर भोजन मुहैया करवाने के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं और बच्चों को दूध पिलाने वाली माताओं को अपेक्षित पौष्टिक ख़ुराक दी जायेगी। भगवंत मान ने कहा कि वह स्कूलों में मिड-डे-मील के लिए और आंगनवाडिय़ों में बच्चों को मानक खाद्य वस्तुएं मुहैया करने के पक्ष में हैं, जिसके लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के बच्चों के समग्र विकास के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध है।  

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्कफैड और विभाग में हुआ यह तालमेल बेमिसाल है, जिससे आंगनवाडिय़ों को राशन की सप्लाई सुचारू और समयबद्ध होनी सुनिश्चित बनेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के कल्याण को सुनिश्चित बनाने के अलावा यह समझौता राज्य की अग्रणी सहकारी संस्था मार्कफैड के और अधिक विस्तार में मददगार साबित होगा, जिससे पंजाब में सहकारिता लहर मज़बूत होगी। भगवंत मान ने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्रों को राशन की बुरी सप्लाई के बारे में पहले काफ़ी शिकायतें मिलती थीं, परन्तु अब इस समझौते से मार्कफैड द्वारा बढिय़ा गुणवत्ता वाला राशन सप्लाई किया जाएगा, जिससे बच्चों एवं महिलाओं की सेहत में सुधार होगा।

  • विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित करके उसी पर ध्यान केंद्रित कर आगे बढे़ – देवेंद्र भुट्टो 

    विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित करके उसी पर ध्यान केंद्रित कर आगे बढे़ – देवेंद्र भुट्टो 

    ऊना/सुशील पंडित : विधायक कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र देवेंद्र भुट्टो ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चराड़ा व अरलू के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने स्कूलों की वार्षिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर नवाज़ा।

    विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में विद्यार्थी शुरू से ही अपना लक्ष्य निर्धारित कर लें तथा उसी लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर आगे बढे़ ताकि उन्हें अपनी मंजिल को प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने बताया कि बेहतर शिक्षा सभी के लिए जीवन में आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत आवश्यक होती है। यह हमें आत्मविश्वास विकसित करने के साथ-साथ हमारे व्यक्तित्व निर्माण में भी सहायता करती है। स्कूली शिक्षा सभी के जीवन में अहम भूमिका निभाती है। इसके अतिरिक्त विधायक ने स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहने का आहवान करते हुए कहा कि वे अपनी ऊर्जा सकारात्मक एवं रचनात्क गतिविधियों में लगाएं।

    इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा भव्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विधायक ने वार्षिक शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में विजेता रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी इस वर्ष पुरस्कार लेने से वंचित रहे गए हैं वे अभी से ही मेहनत शुरू करें ताकि आगामी वे भी पुरस्कार प्राप्त कर सकें। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को बधाई भी दी। विधायक देवेंद्र भुट्टो ने चराड़ा व अरलू विद्यालयों को अपनी ऐच्छिक निधि से 51-51 सौ रूपये दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने बीएससी नर्सिंग कर रही लड़की को 15 हज़ार रूपये आर्थिक सहायता के रूप में दिए। इस अवसर पर एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान, बीडीओ राकेश कुमार, जिप सदस्य सत्या देवी, विधायक की धर्म पत्नी सलोचना देवी, माता रतनी देवी, पिता प्यारे लाल, अभिभावक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • पंजाबः जेल में भिड़े कैदी, रोकने गए वार्डन पर किया हमला, फाड़ी वर्दी

    पंजाबः जेल में भिड़े कैदी, रोकने गए वार्डन पर किया हमला, फाड़ी वर्दी

    लुधियानाः जेल में दो कैदियों के भिड़ने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक कैदी को दूसरे कैदी की पीटाई करने से रोका तो कैदी ने वार्डन पर हमला कर दिया और उसकी वर्दी फाड़ दी। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने सहायक अधीक्षक सतनाम सिंह की तहरीर पर आरोपी अजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहायक अधीक्षक सतनाम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी अजय कुमार के खिलाफ शिमला पुरी थाने में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया था। वह उस मामले में अभी भी जेल में है। देर रात वह जेल में सिकंदर नाम के व्यक्ति की पिटाई कर रहा था।

    इसी बीच मौके पर पहुंचे वार्डन जसकरन सिंह ने अजय कुमार को ऐसा करने से रोका तो गुस्से में अजय कुमार ने वार्डन जसकरन सिंह को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया और गाली गलौज की धमकी दी। आरोपियों ने जसकरन सिंह की पहनी वर्दी की शर्ट भी फाड़ दी और सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 7 के एएसआई राजिंदर सिंह का कहना है कि पुलिस ने सहायक अधीक्षक की शिकायत पर आरोपी अजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • कई पैसेंजर्स को लिए बिना उड़ी Go First फ्लाइट, DCGA ने मांगी रिपोर्ट

    कई पैसेंजर्स को लिए बिना उड़ी Go First फ्लाइट, DCGA ने मांगी रिपोर्ट

    नई दिल्लीः गो फर्स्ट की बेंगलुरु-दिल्ली फ्लाइट 50 पैसेंजर्स को लिए बगैर ही उड़ गई। इन 50 पैसेंजर्स ने चेक इन और बोर्डिंग वगैरह की हर औपचारिकता को पूरा कर लिया था। फिर भी गो फर्स्ट की फ्लाइट इन 50 यात्रियों के लिए बगैर ही बेंगलुरु से दिल्ली के लिए उड़ गई। Go First इस मामले में अपनी इंटरनल जांच कर रहा है। ये घटना कल की है। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर ही छूट गए इन सभी 50 पैसेंजर्स को Go First ने दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने Go First से इस पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के बाद Go First पर डीसीजीए जरूरी एक्शन ले सकता है।

    इस घटना के बाद से नाराज यात्री ट्विटर पर एयरलाइन से जवाब मांग रहे हैं। उनमें से कई ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी टैग किया है। गो फर्स्ट ने अभी तक इस घटना के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों में से एक ने लिखा कि फ्लाइट G8 116 (BLR – DEL) ने यात्रियों को छोड़ कर उड़ान भरी! 1 बस में 50 से अधिक यात्रियों को एयरपोर्ट पर छोड़ दिया गया और केवल 1 बस के यात्रियों के साथ उड़ान भरी गईष क्या @GoFirstairways नींद में काम कर रहा है? कोई बुनियादी जांच नहीं हो रही है क्या?

    यात्रियों के इन दोनों ट्वीट्स के बाद गो फर्स्ट एयरलाइन ने प्रतिक्रिया देते हुए पैसेंजर्स से अपना पीएनआर, संपर्क नंबर और ईमेल आईडी देने के लिए कहा, जिससे गो फर्स्ट एयरलाइन की टीम मामले को देख सके। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब उड़ानों में यात्रियों से खराब व्यवहार किए जाने के कई मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कई विमान कंपनियां इस बारे में जांच का सामना कर रही हैं। उड़ानों में गलत बर्ताव की कई घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें सह-यात्रियों पर शराब पीकर पेशाब करने के दो मामले भी शामिल हैं।

  • जालंधरः नकली वीजा लगा 2 एजेंटों ने मारी 40 लाख की ठगी, हुए फरार, देखें वीडियो 

    जालंधरः नकली वीजा लगा 2 एजेंटों ने मारी 40 लाख की ठगी, हुए फरार, देखें वीडियो 

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में ट्रैवल एजेंटो द्वारा ठगी करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन कुछ ट्रैवल एजेंटो भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे ठगी मार रहे है। वहीं अब ऐसा ही एक और मामला ठगी का सामने आया है। जहां परगट सिंह और शशि नाम के एजेंट करीब 40 लाख की ठगी मार कर फरार हो गए। धोखाधड़ी का शिकार हुए बलबीर ने बताया कि उक्त ट्रैवल एजेंटों ने हमसे 22 लाख कुल रकम ली थी।

    जिसके बाद इन्होंने हमसे पासपोर्ट भी ले लिए और नकली विजय की फोटो खींचकर हमें भेज दी। फोटो लेने के बाद जो पहले आधी रकम दी हुई थी। उसके बाद बाकी रकम के लिए भी उन्होंने कहा तो हमने बाकी रकम भी इनको दे दी। लेकिन बाद में जब एयर टिकट करवाई तो पहली टिकट फ्रॉड निकली। उसके बाद एक अन्य टिकट हमने अपने पैसों से बुक करवाई। जिसको लेकर जब एयरपोर्ट पर पहुंचा तो इमीग्रेशन पर ही उन्होंने बता दिया कि यह वीजा नकली है। तब उन इमीग्रेशन वालों ने कहा कि आप पर कार्रवाई भी की जाएगी। लेकिन जब उन्हें बताया कि हमारे साथ भी फ्रॉड हुआ है, तब उन्होंने हमें वार्निग छोड़ दिया।

    वहीं दूसरी ओर कुलदीप ने बताया कि हमारे पास पहले परगट आया उसके बाद उसने हमें शशि के साथ मिलवाया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर अपनी बातों में कन्वेंस किया और हमसे मल्टीपल वीजा लगवाने के लिए पैसे लेकिन अब फरार हो गए हैं। उन्होंने अभी तक मेरा पासपोर्ट तक भी वापस नहीं किया। अब तो हमें शशि फोन पर धमकी अभी दे रहा है कि हमने अगर किसी को मरवा ना हो तो हमें कुछ मिनट ही लगते हैं।

  • महिला से युवकों ने किया गैंगरेप, दो गिरफ्तार, अन्य की तालाश जारी

    महिला से युवकों ने किया गैंगरेप, दो गिरफ्तार, अन्य की तालाश जारी

    मुंबईः गैंगरेप के मामले लगातार बढ़ रहे है। वहीं मुबंई की 49 साल की महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उसके कुछ साथियों ने ही उसके साथ यह घिनौना काम किया है। जानकारी के मुताबिक महिला के साथ अहमदाबाद में गैंगरेप किया गया है। फिलहाल इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश जारी है।

    पुलिस जांच में पता चला है कि पकड़े गए आरोपियों में लालसाहेब महिला को जानता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के विले पार्ले की रहने वाली 49 वर्षीय एक महिला के साथ उसके दोस्तों ने अहमदाबाद में गैंगरेप किया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था जिनमें से आरोपी लालसाहेब महिला को जानता था। फरार लोगों को पकड़ने के प्रयास जारी है।

  • श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन 24 अवतार व समुद्र मंथन की कथा सुन मंत्रमुग्ध हुए लोग

    श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन 24 अवतार व समुद्र मंथन की कथा सुन मंत्रमुग्ध हुए लोग

    संसार भगवान का एक सुंदर बगीचा है: गणेश दत्त शास्त्री

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के गांव वदोली के ठाकुरद्वारा मंदिर के प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास गणेश दत्त शास्त्री जी ने भगवान के चौबीस अवतारों की कथा के साथ-साथ समुद्र मंथन की बहुत ही रोचक एवं सारगर्भित कथा सुनाते हुए कहा कि यह संसार भगवान का एक सुंदर बगीचा है।यहां चौरासी लाख योनियों के रूप में भिन्न- भिन्न प्रकार के फूल खिले हुए हैं। जब-जब कोई अपने गलत कर्मो द्वारा इस संसार रूपी भगवान के बगीचे को नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करता है तब-तब भगवान इस धरा धाम पर अवतार लेकर सजनों का उद्धार और दुर्जनों का संघार किया करते हैं ।

    समुद्र मंथन की कथा सुनाते हुए कहा कि मानव हृदय ही संसार सागर है। मनुष्य के अच्छे और बुरे विचार ही देवता और दानवों के द्वारा किया जाने वाला मंथन है। कभी हमारे अंदर अच्छे विचारों का चिंतन मंथन चलता रहता है और कभी हमारे ही अंदर बुरे विचारों का चिंतन मंथन चलता रहता ।
    कथा व्यास गणेश दत्त शास्त्री जी ने बताया कि जिसके अंदर के दानव जीत गया उसका जीवन दु:खी, परेशान और कष्ट कठिनाइयों से भरा होगा और जिसके अंदर देवता जीत गया उसका जीवन सुखी, संतुष्ट और भगवत प्रेम से भरा हुआ होगा । इसलिए हमेशा अपने विचारों पर पैनी नजर रखते हुए बुरे विचारों को अच्छे विचारों से जीतते हुए अपने मानव जीवन को सुखमय एवं आनंदमय बनाना चाहिए । 

    भागवत कथा के दौरान सती चरित्र के प्रसंग को सुनाते हुए भगवान शिव की बात को नहीं मानने पर सती के पिता के घर जाने से अपमानित होने के कारण स्वयं को अग्नि में स्वाह होना पड़ा था।  उत्तानपाद के वंश में ध्रुव चरित्र की कथा को सुनाते हुए कथा व्यास जी ने समझाया कि ध्रुव की सौतेली मां सुरुचि के द्वारा अपमानित होने पर भी उसकी मां सुनीति ने धैर्य नहीं खोया जिससे एक बहुत बड़ा संकट टल गया। परिवार को बचाए रखने के लिए धैर्य संयम की नितांत आवश्यकता रहती है। भक्त ध्रुव द्वारा तपस्या कर श्रीहरि को प्रसन्न करने की कथा को सुनाते हुए बताया कि भक्ति के लिए कोई उम्र बाधा नहीं है। भक्ति को बचपन में ही करने की प्रेरणा देनी चाहिए क्योंकि बचपन कच्चे मिट्टी की तरह होता है उसे जैसा चाहे वैसा पात्र बनाया जा सकता है। गणेश दत्त शास्त्री जी ने कहा कि व्यक्ति अपने जीवन में जिस प्रकार के कर्म करता है उसी के अनुरूप उसे मृत्यु मिलती है।  उन्होंने कहा कि ध्रुव की साधना,उनके सत्कर्म तथा ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा के परिणाम स्वरूप ही उन्हें वैकुंठ लोक प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा  कि संसार में जब-जब पाप बढ़ता है, भगवान धरती पर किसी न किसी रूप में अवतरित होते हैं। 

    उन्होंने कहा कि कलयुग में भी मनुष्य सतयुग में भगवान कृष्ण के सिखाए मार्ग का अनुसरण करे तो मनुष्य का जीवन सफल हो सकता है। उन्होंने बताया कि पाप के बाद कोई व्यक्ति नरकगामी हो, इसके लिए श्रीमद् भागवत में श्रेष्ठ उपाय प्रायश्चित बताया है। कथा के साथ साथ भजन संगीत भी प्रस्तुत किए गए। साथ ही प्रतिदिन श्री भागवत महापुराण की आरती के बाद भण्डारे का आयोजन भी किया जा रहा है।

  • खेत में गोबर फेंकने गई नाबालिग नाबालिग के साथ रेप

    खेत में गोबर फेंकने गई नाबालिग नाबालिग के साथ रेप

    विरोध किया तो बांध दिए हाथ, दी जान से मारने की धमकी 

    चंबाः हिमाचल के चंबा जिले में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता खेतों में गोबर फेंकने गई थी, जब आरोपी ने उसे पकड़ लिया। परिजनों ने किहार थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस थाना प्रभारी बाबू राम शर्मा ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और IPC की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने सिविल अस्पताल सलूणी में पीड़िता का मेडिकल करवाया है। नाबालिग अपने घर से गोबर लेकर जा रही थी। रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे अकेला पाकर दबोच लिया।

    नाबालिग ने परिजनों को बताया कि वह उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध किया तो शॉल से उसके हाथ बांध दिए। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया। साथ ही उसे इस घटना के बारे में किसी को भी न बताने के लिए धमकाया, लेकिन जब पीड़िता अपने घर पहुंची तो उसके चेहरे के हाव भाव उड़ चुके थे। नाबालिग की हालत देखकर परिजनों ने जब गहनता से पूछताछ की तो उसने आप बीती सुनाई। परिजनों ने बिना समय गंवाए इसकी शिकायत पुलिस थाना किहार में जाकर दर्ज करवाई। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

  • पंजाबः पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका

    पंजाबः पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका

    चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की अग्रिम जमानत को लेकर आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने सुनाई थी। इस सुनवाई में हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री को बड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। यह फैसला आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस राज मोहन की कोर्ट में लिया गया। हाईकोर्ट के जज ने फिर से सुनवाई किए जाने के निर्देश दिए है। पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने दिसंबर में फैसला सुरक्षित रखा था, लेकिन आज हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि हाईकोर्ट इस मसले को फिर से सुनेगी और उसके बाद अपना फैसला सुनाएगी । 

    बता दें कि मुकद्दमा नंबर 1 तिथि 5-1-2023 अधीन 13 (1) (ए), 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना विजीलेंस ब्यूरो एफएस-1 पंजाब एसएएस नगर में दर्ज किया गया है। यह मुकद्दमा पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा और 10 सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ एक औद्योगिक भूखंड को एक रियल एस्टेट कंपनी को स्थानांतरित करने और इसे एक टाउनशिप स्थापित करने की अनुमति देने के लिए विजिलेंस द्वारा मामला दायर किया गया था। 

  • जालंधरः खड़ी कार पर तेल डालकर व्यक्ति ने लगाई आग, देखें CCTV

    जालंधरः खड़ी कार पर तेल डालकर व्यक्ति ने लगाई आग, देखें CCTV

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर के तिलक नगर में बीती देर रात एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के बाहर खड़ी कार में लगा दी। हालांकि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले को लेकर कार मालिक ने पुलिस को जानकारी दे दी है। कार के मालिक मनविंदर सिंह ने बताया कल देर रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। जिसकी सूचना रात को ही पुलिस को दे दी गई थी और मौके पर पीसीआर की टीम आई थी। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और सुबह इसकी कंप्लेंट पुलिस को भी कर दी गई है।