Blog

  • मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ऊना को देंगे 296.32 करोड़ रुपए की सौगातः सत्ती

    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ऊना को देंगे 296.32 करोड़ रुपए की सौगातः सत्ती

    प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह में होंगे शामिल, पुराना बस स्टैंड पर होगा समारोह

    ऊना/सुशील पंडित: सात अक्तूबर को ऊना विस क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 296.32 करोड़ रुपए की सौगात देंगे। यह जानकारी देते हुए छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 7 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे पुराना बस स्टैंड ऊना पर प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे हैं तथा इस दौरान वह ऊना के लिए 296.35 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। 

    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर  128 करोड़ की लागत से बने  ट्रिपल आईटी ऊना (सलोह) का लोकार्पण करने के साथ-साथ 36.29 करोड़ से बने नेशनल करियर सर्विस सेंटर ऊना, 33.88 करोड़ से बने मिनी सचिवालय, 28.20 करोड़ से बने आईटीआई ऊना के अतिरिक्त भवन, 8.55 करोड़ से बने आईटीआई मैहतपुर, 6.78 करोड़ से बने सर्किट हाऊस ऊना, 6.20 करोड़ की लागत से निर्मित बचे हुए घरों को पानी के कनेक्शन देने के लिए परियोजना, 4.34 करोड़ से बने 30 बिस्तर वाले बसदेहड़ा अस्पताल, 2.03 करोड़ की लागत से बने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ऊना के कार्यालय, 1.22 करोड़ से निर्मित मलाहत के लिए पेयजल परियोजना, 1.20 करोड़ से बनी रामपुर पेयजल योजना, 1.09 करोड़ से बनी नंगड़ा पेयजल परियोजना, 71.19 लाख से बने बीज केंद्र भवन, 57.68 लाख रुपए की लागत से बने पशु चिकित्सालय ऊना के सभागार, 55 लाख से ग्रीन एवेन्यू के लिए बनी पेयजल योजना , 51.50 लाख से बने प्रैस क्लब भवन ऊना, लोअर लालसिंगी के लिए 40 लाख से बनी पेयजल परियोजना, 42 लाख से लोअर बसोली के लिए निर्मित पेयजल परियोजना, 48 लाख से बनी बहडाला पेयजल परियोजना तथा 48 लाख रुपए से ग्राम पंचायत बनगढ़ में पींग बैरी पेयजल परियोजना का लोकार्पण करेंगे। 

    छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 23.38 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास भी करेंगे। जिनमें 11.93 करोड़ की लागत से बनने वाले ई-किसान भवन, 4.39 करोड़ की लागत से संतोषगढ़ पुल से शमशान घाट जनकौर से सुनेहड़ा पुल तक सड़क के सुधारीकरण कार्य, 5.92 करोड़ से बनने वाले जिला कोषाधिकारी ऊना के कार्यालय तथा 1.13 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले कल्याण विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों के आवास की आधारशिला भी रखेंगे। 

    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह के तहत पुराने बस स्टैंड पर विभिन्न विभाग अपनी विकासात्मक प्रदर्शनियां भी लगाएं। सत्ती ने कहा कि इन प्रदर्शनियों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने ऊनावासियों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ हिस्सा लें।

  • जालंधरः त्यौहारी सीजन में यातायात का बुरा हाल, अस्पताल से कुछ ही दूरी पर ट्रैफिक में फंसी एंबुलेंस  

    जालंधरः त्यौहारी सीजन में यातायात का बुरा हाल, अस्पताल से कुछ ही दूरी पर ट्रैफिक में फंसी एंबुलेंस  

    जालंधर/वरुणः महानगर में त्यौहार का सीजन शुरू होते ही ट्रैफिक की समस्या से लोगों के काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस ट्रैफिक अव्यवस्था के कारण आम लोग ही नहीं एंबुलेंस को भी काफी परेशानी आ रही है। वहीं आज दोपहर थाना डिवीजन नंबर 4 से कुछ मीटर दूर ही सिविल अस्पताल में प्रवेश करने के लिए एंबुलेंस को भी काफी समय तक जाम में फंसना पड़ा और खासी मशक्कत के बाद एंबुलेंस सिविल अस्पताल में प्रवेश कर पाई। दरअसल, एंबुलेंस ड्राइवर बस्तियात इलाके से बुजुर्ग मरीज को लेकर आए थे।

    कई बार हूटर बजाए लेकिन गेट के बाहर खड़े आटो रिक्शा वालों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। अस्पताल के निजी सुरक्षाकर्मी को भनक लगी तो मौके पर पहुंचा लेकिन जाम खुलवाने में उसको भी जूझना पड़ा। कुछ दिन पहले पुलिस प्रशासन की ओर से वहां पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की थी परंतु बाद में ड्यूटी पर जवान गायब दिखने लगे।

    वहीं इस मामले को लेकर मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. राजीव शर्मा से बात की गई तो उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेने की बात कही है। उनका कहना है कि ट्रैफिक पुलिस के साथ तालमेल कर समस्या का समाधान किया जाएगा। बता दें कि पुलिस प्रशासन ने अस्पताल में बनी चौकी में भी पुलिसकर्मियों की तादाद बढ़ाई है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। 

  • चैतन्य शर्मा ने 251 कन्याओं के साथ किया अष्टमी पूजन

    चैतन्य शर्मा ने 251 कन्याओं के साथ किया अष्टमी पूजन

    ऊना/सुशील पंडित: शक्ति स्वरूपा मां जगत जननी दुर्गा जी के पावन नवरात्र पर्व के तहत दुर्गा अष्टमी के शुभ अवसर पर युवा शक्ति पराक्रम संस्था के संस्थापक और गगरेट जिला पार्षद चैतन्य शर्मा ने अपने कार्यालय में  251 कन्याओं के साथ अष्टमी पूजन सम्पन्न किया।

    इस मौके पर युवा शक्ति पराक्रम के कार्यकर्ताओं ने “शिक्षा में शक्ति” को संबल देते हुए पूरे गगरेट में घर-घर जाकर 10 हजार से अधिक कन्याओं को कंजक उपहार के रूप में स्टेशनेरी किट्स बांटी। इस कंजक किट में शिक्षा से जुड़ी स्टेशनरी शामिल थी, जिससे क्षेत्र की बेटियों को पढ़ाई करने में मदद मिलेगी।

    “शिक्षा में शक्ति” अभियान के तहत गगरेट के 26 हजार से अधिक छात्रों को YSP ने छात्रवृत्ति प्रदान की है। जिससे आज उनकी शिक्षा में किसी भी तरह की समस्या नहीं आ रही है। यही नहीं छात्रवृत्ति वितरण का कार्यक्रम आए दिन आयोजित किया जा रहा है और जरूरतमंद छात्रों की मदद की जा रही है।

    चैतन्य शर्मा ने इस मौके पर जगत कल्याणी रूप में घर पर पधारी सभी कन्याओं से अपने क्षेत्र गगरेट विधानसभा, प्रदेश और देश की खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनका मानना है कि अगर मातारानी ने चाहा तो “ग्रेट गगरेट” बनाने का सपना जल्द ही हासिल किया जाएगा।

  • इनोसेंट हार्ट्स में बुक फेयर का आयोजन: छात्रों ने खरीदी मनपसंद पुस्तकें

    इनोसेंट हार्ट्स में बुक फेयर का आयोजन: छात्रों ने खरीदी मनपसंद पुस्तकें

    जालंधर/विजय: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारा, कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वर्ल्ड व कपूरथला रोड) में बुक फेयर का आयोजन किया गया। टीचर पेरेंट्स मीट के दौरान लगातार तीन दिनों तक चलने वाले इस बुक फेयर में बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी आए‌। उन्होंने भी पुस्तकों में काफी दिलचस्पी दिखाई और अपनी मनपसंद पुस्तकें भी खरीदी। इस बुक फेयर को लगाने का उद्देश्य बच्चों की पुस्तकों के प्रति रुचि उत्पन्न कर उनका ज्ञानवर्धन करना था। इस बुक फेयर में विभिन्न प्रकार की पुस्तकें जैसे पत्र-पत्रिकाएँ, शब्दकोश, पंचतंत्र- हितोपदेश की कहानियाँ, दंतकथाएँ, इनसाइक्लोपीडिया, ऑटो बायोग्राफी, ज्ञान-विज्ञान संबंधित पुस्तकें, सामान्य ज्ञान, चित्रकला की पुस्तकें, खेल जगत पर आधारित पुस्तकें, चित्रकथाएँ, खेल-खेल में गणित सीखें आदि पुस्तकें थीं। बच्चों ने इस बुक फेयर में अपनी-अपनी रुचि अनुसार पुस्तकें खरीदी।

    इस अवसर पर शैली बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ऑफ स्कूल्स) ने बताया कि आजकल बच्चों का रुझान सोशल मीडिया में इतना बढ़ गया है कि वे पुस्तकों को भूल गए हैं, उन्हें किताबें पढ़ने की आदत ही नहीं रही है; जबकि पुस्तकें केवल हमारी सच्ची मित्र ही नहीं बल्कि सही मार्गदर्शक भी हैं जो अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान की ज्योति प्रज्वलित करती हैं। इसलिए बच्चों के बौद्धिक, मानसिक विकास के लिए उन्हें किताबें अवश्य पढ़नी चाहिए। इससे न केवल उनके ज्ञान में वृद्धि होगी बल्कि  उनकी रीडिंग स्किल भी निखरेगी।

  • पंजाबः 3 करोड़ रुपए की ड्रग सहित ट्रक चालक काबू

    पंजाबः 3 करोड़ रुपए की ड्रग सहित ट्रक चालक काबू

    अमृतसरः कस्टम विभाग ने अंतरराष्ट्रीय अटारी सीमा पर अफगानिस्तान से आए एक ट्रक में भारी मात्रा में नशा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि नशे की यह खेप 3 करोड़ रुपए की है। इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह ड्रग ट्रक के नीचे चुंबक के साथ एक काले पैकेट में चिपकाई गई थी। जांच के दौरान यह 400 ग्राम पाई गई। ड्राइवर से पूछताछ की गई तो उसने कोई भी जानकारी होने से इनकार किया। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राइवर बलूचिस्तान का रहने वाला है और उसका नाम अब्दुल है।

  • पंजाबः इस मामले में DSP के खिलाफ FIR दर्ज

    पंजाबः इस मामले में DSP के खिलाफ FIR दर्ज

    पटियालाः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। पटियाला पुलिस ने एक महिला से रेप के आरोप में पंजाब पुलिस के डीएसपी संजीव सागर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए अपने बयानों में आरोप लगाया है कि वह डीएसपी संजीव सागर के घर किराए के मकान में रहती थी। जहां उक्त डीएसपी द्वारा उसके (पीड़िता) के साथ दुष्कर्म किया जा रहा था। पुलिस की ओर से डीएसपी संजीव सागर के खिलाफ आईपीसी धारा 376, 506 एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • जालंधर कांग्रेसी नेता व पूर्व पार्षद सहित इस होटल के मालिक को निगम ने जारी किया नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

    जालंधर कांग्रेसी नेता व पूर्व पार्षद सहित इस होटल के मालिक को निगम ने जारी किया नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

    जालंधर/वरुणः महानगर में निगम चुनाव से पहले कांग्रेसी नेताओं की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, नगर निगम एक्शन के मूड में दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार वर्कशाप चौक के पास बने होटल रैड पैटल व कांग्रेसी नेता और पूर्व पार्षद मोहिंदर सिंह गुल्लू की इमारतों को लेकर बिल्डिंग ब्रांच की टीम एक्शन में है।

    निगम ने दोनों इमारतों से संबंधित कागजात दफ्तार में जमा करवाने के लिए नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि इन इमारतों का मामला चंडीगढ़ स्थित लोकपाल दफ्तर में पहुंच गया है। आरटीआई एक्टिविस्ट रविंदरपाल सिंह चड्ढा ने शिकायत की है कि होटल का न तो कोई नक्शा पास हुआ है, न ही सीएलयू और न ही कोई कागजात जमा करवाए गए हैं। नगर निगम के कमिश्नर दविंदर सिंह ने कहा कि अगर 3 दिनों में इमारतों से संबंधित दस्तावेज जमा नहीं करवाएंगे तो इन दोनों इमारतों पर कार्रवाई की जाएगी। 

  • पंजाबः कोर्ट में पेशी के लिए पहुंची बहू पर तलवारों से हमला, आरोपी काबू

    पंजाबः कोर्ट में पेशी के लिए पहुंची बहू पर तलवारों से हमला, आरोपी काबू

    अमृतसर: जिले के कचहरी परिसर में पेशी को पहुंची एक बहू पर ससुर ने मंगलवार की दोपहर तलवारों से हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। बहू अपने पति के केस में दो साथियों के साथ फताहपुर जेल (न्यायिक हिरासत) में बंद है। घायल हालत में मनरीत कौर को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कोर्ट कांप्लेक्स पुलिस चौकी के इंचार्ज सुख दयाल ने बताचा कि मामले की जांच करवाई जा रही है। वडाला भिट्टे वड्ढ गांव निवासी करनैल सिंह ने बताया कि कुछ साल पहले उन्होंने अपने बेटे जोधबीर सिंह की शादी मनरीत कौर के साथ की थी।

    शादी के बाद मनरीत कौर के जगप्रीत सिंह के साथ प्रेम संबंध स्थापित हो गए थे। जब परिवार को पता चला तो उन्होंने बहू को समझाने का प्रयास किया था। इसके विरोध में बहू ने अपने आशिक जगप्रीत सिंह, उसके साथी गुरजंट सिंह और अमन सिंह के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या कर दी। इस बाबत कंबो थाने की पुलिस ने बहू सहित चारों के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज किया था। पुलिस ने तीनों का काबू कर लिया जबकि अमन सिंह आज भी फरार है।

    करनैल सिंह ने बताया कि आज उन्हें पता चला था कि बहू ने कोर्ट में अपनी जमानत अर्जी दायर कर रखी है। जमानत रोकने के लिए वह अपने वकील के पास पहुंचा था। कचहरी में जैसे ही बहू पहुंची तो उसे देख कर उसका खून खोल गया। उसने तलवार से बहू मनरीत कौर पर कई बार वार किए और वह लहू लुहान होकर जमीन पर गिर गई। घटना के बाद उसने भागने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने पीछा कर उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।

  • पंजाबः ISI की बड़ी साजिश नाकामः टिफिन बम सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद

    पंजाबः ISI की बड़ी साजिश नाकामः टिफिन बम सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद

    अमृतसर : पंजाब के अमृतसर से आईएसआई मॉड्यूल को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अमृतसर से टिफिन बम बरामद हुआ है। इसके साथ योगराज योगी नाम के अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब में दहशत फैलाने की बड़ी वारदात को नाकाम करते हुए आईएसआई समर्पित आतंकी मॉड्यूल के एक गुर्गे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार किए गए अपराधी से टिफिन बम, 2 किलो हेरोइन, 2 एके 56, 25 कारतूस, 1 पिस्तौल, व कार भी बरामद की है। जानकारी मिली है कि यह आरोपी आतंकी लंडा और रिंदा के इशारे पर काम करता था। त्योहारों से पहले टिफिन बम व अन्य हथियारों की बरामदगी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है।

    डीजीपी ने कहा कि आतंकी व गैंगस्टर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पंजाब पुलिस की कड़ी निगरानी के कारण वह इसमें सफल नहीं हो पा रहे। बताया जा रहा है कि अमृतसर देहाती पुलिस ने भारत-पाक सीमा के साथ लगती कंटीली तार के पास पाकिस्तान से भेजी गई हथियारों की खेप बरामद की।

  • शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर, 6 दिन नहीं मिलेगी शराब, सरकार ने जारी की नई लिस्ट

    शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर, 6 दिन नहीं मिलेगी शराब, सरकार ने जारी की नई लिस्ट

    नई दिल्लीः दिल्ली में अब दिवाली समेत 6 दिन नहीं मिलेगी शराब, सरकार ने जारी की ड्राई डे की नई लिस्ट दिल्ली में अब साल में 6 दिन शराब नहीं मिलेगी। दिल्ली सरकार ने नई शराब नीति के तहत ड्राई डे की नई लिस्ट जारी की है। इसके तहत साल में 6 दिन शराब नहीं मिलेगी। केजरीवाल सरकार की जिस नीति पर विवाद हुआ था, उसमें तीन दिन ही ड्राई डे घोषित किया गया था। दिल्ली में इस साल अब 6 दिन शराब नहीं मिलेगी। दिल्ली सरकार ने नई शराब नीति के तहत ड्राई डे की नई लिस्ट जारी की है. इसके तहत साल में 6 दिन शराब नहीं मिलेगी. केजरीवाल सरकार की जिस नीति पर विवाद हुआ था, उसमें तीन दिन ही ड्राई डे घोषित किया गया था।

    दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 2022 के बाकी दिनों के लिए नई ड्राई डे लिस्ट जारी की है। सरकार के मुताबिक, 5 अक्टूबर यानी दशहरा, मिलाद उन नबी (पैंगबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन) 9 अक्टूबर, महर्षि बाल्मीकि जयंती (9 अक्टूबर), दिवाली 24 अक्टूबर, गुरु नानक जयंती 8 नवंबर और गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस 21 नवंबर को ड्राई डे घोषित किया गया है. यानी इन दिनों शराब नहीं मिलेगी। दिल्ली में पिछले साल केजरीवाल सरकार ने नई शराब नीति लागू की थी. इसमें कई बड़े बदलाव किए गए थे. लेकिन यह नीति भ्रष्टाचार के आरोप के चलते सवालों में आ गई. इस मामले में सीबीआई जांच कर रही है। विवादों में आने के बाद सरकार ने इस नीति को वापस ले लिया. इसके बाद 1 सितंबर से दिल्ली में एक बार फिर से पुरानी शराब नीति लागू की गई है।