जालंधर कांग्रेसी नेता व पूर्व पार्षद सहित इस होटल के मालिक को निगम ने जारी किया नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

जालंधर/वरुणः महानगर में निगम चुनाव से पहले कांग्रेसी नेताओं की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, नगर निगम एक्शन के मूड में दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार वर्कशाप चौक के पास बने होटल रैड पैटल व कांग्रेसी नेता और पूर्व पार्षद मोहिंदर सिंह गुल्लू की इमारतों को लेकर बिल्डिंग ब्रांच की टीम एक्शन में है।

निगम ने दोनों इमारतों से संबंधित कागजात दफ्तार में जमा करवाने के लिए नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि इन इमारतों का मामला चंडीगढ़ स्थित लोकपाल दफ्तर में पहुंच गया है। आरटीआई एक्टिविस्ट रविंदरपाल सिंह चड्ढा ने शिकायत की है कि होटल का न तो कोई नक्शा पास हुआ है, न ही सीएलयू और न ही कोई कागजात जमा करवाए गए हैं। नगर निगम के कमिश्नर दविंदर सिंह ने कहा कि अगर 3 दिनों में इमारतों से संबंधित दस्तावेज जमा नहीं करवाएंगे तो इन दोनों इमारतों पर कार्रवाई की जाएगी। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *