Blog

  • ग्राम पंचायत बसोली में लगाया जागरूकता शिवर             

    ग्राम पंचायत बसोली में लगाया जागरूकता शिवर             

     ऊना/सुशील पंडित: बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत ग्राम पंचायत बसोली में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत प्रधान श्री मति शशि की अध्यक्षता में लगाया गया जिसमें की विशेष रूप से बाल विकास परियोजना  पर्यवेक्षक सुलिंदर पाल ने उपस्थित गर्भवती  धात्रि  महिलाओं और किशोरियों को व्यक्तिगत स्वच्छ्ता, आस – पास की स्वच्छ्ता  व खान  – पान वारे जानकारी दी गई। वहीं दूसरी और उपसत महिलाओं व् किशोरियों को अपने घर में लोहे की कडाही में सब्जी पकाने जानकारी दी व् बताया की लोहे की कडाही में खट्टी सब्जी ,अंडे , मीट, नहीं पकाया जाता है। इसमें मात्र हरी पत्तेदार सब्जियां पकाना ही उत्तम होता है इस मौके पर बाल विकास परियोजना की बसोली से कार्यकर्ता सतबीर कौर , रजनी देवी , सीमा देवी , शिला देवी , और सिलाई अध्यपिका तारो देवी , व् अंजू बाला भी उपस्थित थीं           

  • नमन बने इकाई अध्यक्ष और महक पूरी को सौंपी इकाई मंत्री की कमान 

    नमन बने इकाई अध्यक्ष और महक पूरी को सौंपी इकाई मंत्री की कमान 

    ऊना/ सुशील पंडित : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ऊना जिला के भटोली महाविद्यालय में  नव कार्यकारणी गठित की गई।     
    विद्यार्थी परिषद के ऊना विभाग संगठन मंत्री अमन कुमार राणा ने विद्यार्थी परिषद की नई कार्यकारणी की घोषणा की और कहा की भटोली में विद्यार्थी परिषद सदेव छात्र हित के कार्य करती आई है और आगे भी करती रहेगी विद्यार्थी परिषद के नए अध्यक्ष नमन और इकाई मंत्री महक पूरी को बनाया ।
    विद्यार्थी परिषद ने लगभग 45 नए दायित्व की घोषणा की जिसमे हितेश , उजवल  , प्रणव , अमन मनप्रीत को इकाई उपाध्यक्ष बनाया गया ।   प्रथम , आयुषी , उदय , दिव्यांशु सागर को इकाई सह सचिव बनाया गया । सोशल मीडिया प्रमुख की कमान आर्यन को और सह प्रमुख मोहित को बनाया गया । कोषाध्यक्ष आशुतोष को बनाया गया । SFD प्रमुख मनप्रीत सिंह और सह निखिल को बनाया गया SFS प्रमुख वरुण को और सह पार्थ को बनाया गया ।
     नवीन इकाई अध्यक्ष  नमन ने कहा कि विद्यार्थी  परिषद के कार्य को आगे बढ़ाने के लिया कार्य करूंगा ।
  • डीएवी सेनेटरी  पब्लिक स्कूल में अग्निशमन अधिकारियों ने दी आग बुझाने की जानकारी

    डीएवी सेनेटरी  पब्लिक स्कूल में अग्निशमन अधिकारियों ने दी आग बुझाने की जानकारी

    ऊना/।सुशील पंडित: डीएवी सेनेटरी  पब्लिक स्कूल, ऊना में अग्निशमन अधिकारियों द्वारा आपातकालीन स्थितियों में बचाव हेतु आग बुझाने व नियंत्रण करने की जानकारी दी गई|  अग्निशमन अधिकारी नितिन धीमान ने शिक्षकों को अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग की विधि से भी अवगत करवाया |  उन्होंने  अग्निशमन यंत्र ‘ए’ के बारे में बताया कि इसका प्रयोग लकड़ी ,कागज आदि में लगी आग बुझाने हेतु किया जाता है |अग्निशमन यंत्र  ‘ बी’  का प्रयोग तेल से लगने वाली आग बुझाने के लिए किया जाता है| अग्निशमन उपकरण ‘सी’ का प्रयोग विद्युत उपकरणों में लगी आग के लिए किया जाता है, तथा ए .बी.सी.डी और ‘के.’आदि उपकरणों के बारे में जानकारी दी तथा भविष्य में आपातकालीन जैसी विशेष परिस्थितियों से निपटने के लिए योजना की तैयारी के बारे में बताया | प्राचार्य अतुल महाजन ने अग्निशमन अधिकारियों  का विशिष्ट जानकारी देने के लिए धन्यवाद किया और अपने वक्तव्य में कहा कि इस जानकारी द्वारा विद्यालय में ही नहीं अपितु घर में भी होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है| शिक्षकों के द्वारा  उपकरणों का अभ्यास  भी करवाया गया ताकि घर में होने वाली व विद्यालय में होने वाली किसी भी अनहोनी घटना से बचा जा सके|
  • पंजाबः इस मामले में पंचायत सचिव सहित दो पर मुकदमा, पूर्व सरपंच गिरफ्तार

    पंजाबः इस मामले में पंचायत सचिव सहित दो पर मुकदमा, पूर्व सरपंच गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार को खत्म करने के अभियान के तहत पंचायत सठियाली, जिला गुरदासपुर के फंड में गबन करने के आरोप में पूर्व सरपंच और पंचायत सचिव प्रखंड काहनूवान के खिलाफ मामला दर्ज कर पूर्व सरपंच सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य मामले में विजिलेंस ने बलजिंदर कुमार कानूनगो तहसील खमानो व उसके केंद्र के एक निजी व्यक्ति सतपाल सिंह सत्ता निवासी भैणी कलां जिला फतेहगढ़ साहिब को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

    विजीलैंस के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ब्यूरो द्वारा की गई जांच में पता चला है कि वर्ष 2013 से 2018 तक सरकार द्वारा ग्राम पंचायत सठियाली के विकास कार्यों के लिए मिलने वाली अनुदान राशि और पंचायत फंड में से 20,08,602 रुपये का गबन किया गया, जिसके चलते इस मामले में विजीलैंस ने आरोपी सतनाम सिंह, पूर्व सरपंच, ग्राम सठियाली एवं सुखदेव सिंह पंचायत सचिव, प्रखंड कहनुवां, जिला गुरदासपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य मामले में जरनैल सिंह नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बलजिंदर कुमार कानूनगो ने अपने एजेंट सतपाल सिंह सत्ता के माध्यम से गांव बिलासपुर में खरीदी गई जमीन की तकसीम एवं मापने के लिए 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की है। उन्होंने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि उक्त कानूनगो पहले ही उनसे 3000 रुपये रिश्वत के रूप में ले चुका है। उन्होंने बताया कि विजिलेंस द्वारा जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ पटियाला विजिलेंस ब्यूरो थाना में मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • जालंधर : लैंटर खोलते समय गुंबद सहित गुरुद्वारा साहिब की छत गिरी  

    जालंधर : लैंटर खोलते समय गुंबद सहित गुरुद्वारा साहिब की छत गिरी  

    जालंधर/वरुणः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा अर्बन स्टेट फेज-2 में चल रहे नवनिकरण दौरान नए डाले गए लैंटर को खोलते समय गुम्बद सहित गुरुद्वारा साहिब की छत के गिरने का मामला सामने आया है। इस दौरान गनीमत यह रही कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक पुराने लेंटर को गिराया जाना था लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण अचानक ही पुराने लेंटर में दरार आ गई।

    मौके पर मौजूद सेवादार आनंद ने बताया कि पुराने लेंटर को सपोर्ट के लिए खड़ा किया पिलर हिल गया और उसमें से एक पीस निकल गया इस वजह से यह दुर्घटना हुई है। पिलर में से एक पीस निकलते ही लेंटर में दरार की आवाज आई इसके बाद सभी मजदूरों को तुरंत बाहर निकाला गया और इस बीच पूरा लेंटर धराशाही हो गया और अगर इमारत में लगे शीशे चटकने की आवाज ना आती तो लेंटर में दरार का खतरा भी पता ना लगता। ऐसे में कई मजदूर नीचे रख सकते थे। वहीं मलबे को हटाने का काम जारी है।

  • फेस्टिव सीजन में पाएं 300 रुपए सस्ता गैस सिलेंडर!

    फेस्टिव सीजन में पाएं 300 रुपए सस्ता गैस सिलेंडर!

    नई दिल्लीः तीन द‍िन बाद यानी 26 स‍ितंबर से नवरात्र‍ि शुरू हो जाएंगे। इसके बाद व‍िजय दशमी और दीपावली आपकी खुश‍ियों में चार चांद लगाने आ जाएंगे। फेस्‍ट‍िव सीजन के दौरान आपका उत्‍साह रोजाना की तुलना में दोगुना रहता है, क्‍योंक‍ि इस दौरान आप खूब शॉप‍िंग करते हैं और घर में पकवान बनते हैं। लेक‍िन इस द‍िवाली आपको गैस स‍िलेंडर की महंगी कीमतें परेशान कर सकती हैं। यद‍ि ऐसा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।

    इस फेस्‍ट‍िव सीजन आपको गैस स‍िलेंडर पर पूरे 300 रुपए की बचत होगी। इस स‍िलेंडर को खरीदने पर आपको बाकी गैस देखने की सुव‍िधा भी म‍िलेगी। मार्केट में अब ऐसा स‍िलेंडर आसानी से म‍िल जाता है, ज‍िसमें आप बाकी बची हुई गैस देख सकते हैं। इससे आपको कभी भी अचानक गैस स‍िलेंडर खाली होने की द‍िक्‍कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    यह देखने में आकर्षक होने के साथ ही नॉर्मल 14.2 किलो वाले सिलेंडर से 300 रुपए सस्‍ता भी है। आपको बता दें यह सिलेंडर 10 किलो गैस के साथ म‍िलता है। यह इंड‍ियन ऑयल का कंपोज‍िट गैस स‍िलेंडर है। इंड‍ियन ऑयल की तरफ से शुरू की गई सुव‍िधा फ‍िलहाल चुन‍िंदा शहरों में म‍िल रही है। आइए चेक करें प्रमुख शहरों के 10 किलो वाले सिलेंडर के रेट…

    लखनऊ—- 777 रुपए
    जयपुर—- 753 रुपए
    पटना—- 817 रुपए
    दिल्ली—- 750 रुपए
    मुंबई—- 750 रुपए
    कोलकाता—- 765 रुपए
    चेन्नई—- 761 रुपए
    इंदौर—- 770 रुपए
    अहमदाबाद—- 755 रुपए
    पुणे—- 752 रुपए
    गोरखपुर—- 794 रुपए
    भोपाल—- 755 रुपए
    आगरा—- 761 रुपए
    रांची—- 798 रुपए

  • बदमाशों ने हथियार के दम पर लूटा पेट्रोल पंप , 10 दिन में दूसरी घटना

    बदमाशों ने हथियार के दम पर लूटा पेट्रोल पंप , 10 दिन में दूसरी घटना

    भरतपुर : भरतपुर के नगर कस्बे में तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप पर 30 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। तीनों बदमाशों के पाश हथियार थे। उन्होंने हथियार के दम पर दो सेल्समैन को धमकाया और पेट्रोल पंप के ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ करते हुए 2 हवाई फायर किए और फरार हो गए। नगर कस्बे में यह 10 दिन में दूसरी घटना है। इससे पहले 11 सितंबर को बदमाशों ने अग्रवाल सर्विस स्टेशन पर 52 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना अलवर भरतपुर रोड की है। जहां जय भारत सर्विस स्टेशन नाम का पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप के मालिक नेम चंद ने बताया कि, कल रात पेट्रोल पंप पर दो सेल्समैन वेद प्रकाश और फतेह सिंह थे। रात करीब 9 बजकर 30 मिनट पर पेट्रोल पंप पर तीन बाइक सवार बदमाश आये। उन्होंने पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में 8 सौ रुपये का पेट्रोल भरवाया। पेट्रोल भरवाने के बाद बदमाशों ने दोनों सेल्समैन से 30 हजार रुपये लूट लिए।

    जब सेल्समैन ने उन्हें रोकना चाह तो बदमाशों ने हथियार दिखाकर उन्हें डरा दिया। बदमाश हवाई फायर करते हुए पेट्रोल पंप के ऑफिस में घुस गए। वहां उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की, अलमारी के कागजातों को निकाल कर बाहर फेंक दिया। ऑफिस के शीशे तोड़ दिए और हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी सेल्समैन ने पेट्रोल पंप के मालिक को दी जिसके बाद पेट्रोल पंप के मालिक बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करवा रहे हैं।

  • पंजाबः राजस्व विभाग के 9 अधिकारियों की हुई Promotion, देखें लिस्ट

    पंजाबः राजस्व विभाग के 9 अधिकारियों की हुई Promotion, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार की ओर से राजस्व विभाग के 9 अधिकारियों को पदोन्नत कर पीसीएस बनाया गया। देखें लिस्ट

  • NIA की 11 राज्यों में PFI के ठिकानों पर छापेमारी, 4 नेता सहित 106 गिरफ्तार

    NIA की 11 राज्यों में PFI के ठिकानों पर छापेमारी, 4 नेता सहित 106 गिरफ्तार

    भोपालः देश भर में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पीएफआई के ठिकानों पर पड़े छापे की जद में मध्य प्रदेश भी आ गया है। ईडी, एनआईए और राज्यों की पुलिस ने 11 राज्यों से पीएफआई से जुड़े 106 लोगों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया। वहीं एनआईए ने इंदौर और उज्जैन में छापा मारकर इस संगठन के 4 नेताओं को गिरफ्तार किया है। इस संगठन के देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का इंटेलिजेंस इनपुट लगातार मिल रहा है। उसके बाद से अब मध्य प्रदेश में इस संगठन पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है सरकार कभी भी इस संगठन पीएफआई पर प्रतिबंध लगा सकती है। एमपी में पीएफआई के नेटवर्क को लेकर अब इंटेलिजेंस अलर्ट पर आ गई है।

    इस संगठन की संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रदेश के कई जिलों में इसका नेटवर्क है। एनआईए ने इंदौर और उज्जैन में छापा मारकर इस संगठन के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। देशभर में पीआईएफ के ठिकानों पर एनआईए ने रेड की। पीएफआई के मध्यप्रदेश के 4 स्टेट लीडर्स को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से टेरर फंडिंग से जुड़े दस्तावेज और साहित्य बरामद किया गया। कट्टरवादी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का जाल अचानक तेजी से फैला है। इंटेलिजेंस भी प्रदेश को इस संगठन से बड़ा खतरा बता चुकी है। सिमी से कनेक्शन मिलने के बाद ये संगठन सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। सरकार तमाम इनपुट और एविडेंस के आधार पर अब इस संगठन पर बैन लगाने की तैयारी में है। प्रदेश में पीएफआई के 650 से ज्यादा सदस्य सक्रिय हैं। यह संख्या तेजी से बढ़ रही है।

    इस संगठन का इंदौर, उज्जैन, खंडवा, बुरहानपुर, रतलाम समेत प्रदेश में नेटवर्क है। संगठन की कई अलग-अलग शाखाएं हैं। महिलाओं के लिए नेशनल वीमेंस फ्रंट और विद्यार्थियों के लिए कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया हैं। एमपी में चूड़ी वाली घटना के बाद पीएफआई सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आया था। उसके बाद से इस संगठन पर नजर और पैनी कर दी गई थी. झारखंड और केरल में इस पर पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है। यूपी में भी इसकी देश विरोधी गतिविधियां उजागर हुई थीं। इंटेलिजेंस इनपुट के बाद अब सरकार एमपी में भी पीएफआई को बैन करने की तैयारी में है।

  • पंजाबः गोल्डी बराड़ की बंबीहा ग्रुप को नसीहत, कहा- पहले भी हमने कई सरप्राइज दिए और आगे भी देंगे

    पंजाबः गोल्डी बराड़ की बंबीहा ग्रुप को नसीहत, कहा- पहले भी हमने कई सरप्राइज दिए और आगे भी देंगे

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के बाद गैंगस्टर सोशल मीडिया पर आए दिन पोस्ट शेयर कर रहे है। हाल ही में राजस्थान में कोर्ट पेशी दौरान संदीप बिश्नोई का कत्ल कर दिया गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने लेते हुए गोल्डी बराड़ को चेतावनी दी थी। वहीं इस पोस्ट के कुछ देर बाद गोल्डी बराड़ ने भी बंबीहा गैंग को चेतावनी दी थी।

    लगातार दोनों गैंगस्टर सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए एक-दूसरे को धमकियां दे रहे हैं। वहीं आज फिर गोल्डी बराड़ ने बंबीहा ग्रुप को नसीहत दी है। गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पर पोस्ट लिखी है कि बेगानों के शवों पर उछलना नहीं चाहिए। झूठी वाहवाही के लिए किसी के कत्ल को अपने सिर नहीं लें। बाकी जहां तक बात सरप्राइज देने की हो रही है तो बता दें कि पहले भी हमने कई सरप्राइज दिए हैं और आगे भी सरप्राइज देते रहेंगे। पहले समय की सरकारें थीं, यदि उन्होंने हमारी सुनवाई की होती तो आज हमें हथियार न उठाने पड़ते। हमने हथियार उठाए है तो हम अपना बदला भी खुद ही लेंगे।

    बता दें कि पहले ही केन्द्र सरकार की जांच एजेंसियां पंजाब पुलिस को इनपुट दे चुकी हैं कि पंजाब में बड़ी गैंगवार होने की पूरी आशंका है। पंजाब पुलिस भी इस इनपुट के बाद सतर्क है। अब इस तरह दोनों ग्रुपों का एक दूसरे को धमकियां देना पंजाब का माहौल बिगाड़ सकता है। बंबीहा और लॉरेंस गैंग आपस में कभी भी भिड़ सकते हैं। मूसेवाला मर्डर के मुख्य साजिशकर्ता लॉरेंस और जग्गू भगवानपुरिया को बंबीहा गैंग टारगेट कर सकता है। बंबीहा गैंग पहले ही कह चुका है कि वह लॉरेंस और जग्गू को पुलिस कस्टडी में ही मौत के घाट उतारेंगे।