Blog

  • बद्दी में टीवी उन्मूलन अभियान का एसएमओ ने किया शुभारंभ

    बद्दी में टीवी उन्मूलन अभियान का एसएमओ ने किया शुभारंभ

    टीबी उन्मूलन अभियान को लेकर टीमों का गठन किया
    बददी/सचिन बैंसल:  बीबीएन में टीबी उन्मूलन अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने टीमों का गठन कर दिया है। इन टीमों में आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बाल रक्षा भारत को जोड़ा गया  है। बाल रक्षा भारत  की ओर से नालागढ़ और बद्दी अस्पताल परिसर में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सहयोग किया जा रहा है। 
    यह सभी टीमें लोगों से टीबी से संबंधित जानकारी लेंगी और टीबी रोगियों का पता लगाएगी। लंबी खांसी और बलगम की शिकायत होने पर रोगियों की संबंधित अस्पताल में जांच की जाएगी। वहीं लोगंो को स्वयं जांच करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान 2 अक्तूबर तक चलेगा। सरकार ने टीबी मुक्त करने के लिए 2024 को लक्ष्य  रखा गया है। इस लक्ष्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की शुरूात की है। अभियान के तहत लोगो को जागरूक किया जा रहा है।
    वहीं इससे क्षय रोगियों का भी पता लग जाएगा। इसके साथ एक्टिव केस की भी जानकारी मिल जाएगी। 
    समाजिक संस्था बाल रक्षा भारत को सदस्यों को इस अभियान के लिए प्रचार प्रसार सामग्री का वितरण किया जाएगा। खंड चिकित्सा अधिकारी मुक्त रस्तोगी और बद्दी  में एसएमओ डॉ. अनिल आरोड़ा ने संस्था की ओर से शुरू किए गए अभियान का शुभारंभ किया।  प्रचार प्रसार सामग्री के वितरण से जागरूक करने तथा लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य भी बताए। बाल रक्षा भारत संस्था के संचालक अनूप निर्मोही, जसंवत सिंह, खेमपाल, समाज सेवी दिनेश चंद, सचिन, बिंदिया, किरण चड्ढा  ने बताया कि यह संस्था पिछले सात वर्ष से बीबीएन में कार्य कर रही है। वर्तमान में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों के माध्यम से स्वास्थ्य परिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ बनाने का कार्य कर रही है।
  • विशेष प्रचार अभियान के तहत मदनपुर, जनकौर, मंधोली व शिवपुर में जागरुक किए ग्रामीण

    विशेष प्रचार अभियान के तहत मदनपुर, जनकौर, मंधोली व शिवपुर में जागरुक किए ग्रामीण

    ऊना/सुशील पंडित: सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत आज विभागीय सूचीबद्ध सांस्कृतिक दलों आरके कलामंच, चिंतपुर्णी तथा पूर्वी कलामंच, जलग्रां के कलाकारों ने ग्राम पंचायतों मदनपुर, जनकौर, मंधोली व शिवपुर में लोक संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने का आहवान किया। फोक मीडिया दलों के कलाकारों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा हस्तशिल्प कलाओं के संरक्षण के लिए प्रदेशभर के पारम्परिक हस्तशिल्पियों, बुनकरों व अन्य कारीगरों को समय-समय पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
    वर्तमान में प्रदेश में चलाए जा रहे प्रशिक्षण केन्द्रों के माध्यम से हस्तशिल्प कलाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों को प्रतिमाह प्रदान की जाने वाली राशि को 950 रुपये से बढ़ाकर 2400 रुपये किया गया है।  इसके अलावा प्रशिक्षण प्रदान करने वाले प्रशिक्षकों को दिए जाने वाले मानदेय को भी पांच हजार रुपये से बढ़ाकर 7500 रुपये किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा बिना आय सीमा सामाजिक सुरक्षा पेन्शन की पात्रता आयु को सर्वप्रथम 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया गया तो वहीं इस योजना से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से इस आयु को पुनः घटाकर अब 60 वर्ष कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को 125 युनिट तक निशुल्क बिजली और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल माफ करने से प्रदेश के लाखों लोगों को राहत मिली है। इसके अलावा एचआरटीसी  की बसों में महिलओं को किराए में पचास प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, अन्य पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
  • Punjabi University में कर्मचारी ने की आत्महत्या, पंखे से लटकता मिला शव

    Punjabi University में कर्मचारी ने की आत्महत्या, पंखे से लटकता मिला शव

    पटियालाः पंजाबी यूनिवर्सिटी में वीरवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब यूनिवर्सिटी के वारिस भवन में काम करने वाले एक डेलीवेज कर्मचारी का शव उसके कमरे में पंखे से लटकता मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल इसके पीछे के कारणों का खुलासा मृतक के परिजनों का बयान लेने बाद ही हो सकेगा। मृतक की पहचान 28 साल के रोहताश कुमार के तौर पर हुई है।

    वह मूलरूप से हरियाणा के जाखल के नजदीक का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक पटियाला में वह अपने फूफा के पास रहकर यूनिवर्सिटी में नौकरी कर रहा था। वारिस भवन के जिस कमरे में रोहताश ने फंदा लगाया, उसे जांच पूरी होने तक पुलिस द्वारा सील कर दिया गया है। उधर, पंजाबी यूनिवर्सिटी के चीफ सिक्योरिटी अधिकारी कैप्टन गुरतेज सिंह ने बताया कि रोहताश कुमार वारिस भवन की किचन में मसालची के तौर पर साल 2016 से काम कर रहा था। पिछले कुछ समय से वह ठीक नहीं था। किसी बात को लेकर वह परेशान रहता था।

    उन्होंने बताया कि रोहताश कुमार की ड्यूटी रात 10 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक की थी।  वीरवार सुबह ड्यूटी बदलने पर जब दूसरा कर्मचारी पहुंचा तो इस घटना के बारे में पता चला। संबंधित थाना अर्बन इस्टेट के प्रभारी अमृतवीर सिंह ने बताया कि रोहताश के हरियाणा स्थित परिवार वालों को घटना के बारे में सूचना दे दी है। उनके बयान के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि रोहताश विवाहित था और उसकी एक साल की बेटी भी है। उधर, पीयू के वीसी प्रोफेसर अरविंद का कहना है कि यूनिवर्सिटी कैंपस में ऐसी घटना का होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। दुख की इस घड़ी में यूनिवर्सिटी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

  • हीरा नगर में कृषि विभाग ने किया प्रशिक्षण शिविर  का आयोजन 

    हीरा नगर में कृषि विभाग ने किया प्रशिक्षण शिविर  का आयोजन 

    ऊना/सुशील पंडित: प्राकृतिक खेती के बारे में विकास खंड हरोली की ग्राम पंचायत हीरा नगर में कृषि विभाग  आत्मा परियोजना के अधिकारियों द्वारा किसानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर  का आयोजन किया। प्रगतिशील किसान वीना, जो सफलतापूर्बक प्राकृतिक खेती कर रहे हैं उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न सिद्धांतों व बीज संस्कार के लिए देसी गाय के गोबर गोमूत्र से निर्मित बीजामृत   व जीवामृत घनजीवामृत, अग्निअस्त्र आदि को  वास्तविक रूप से बना कर बताया गया  । इस शिविर में डा॰अंकुश शर्मा ने बताया कि किस प्रकार रासायनिक खेती धरती, वातावरण ओर शरीर का नुक़सान कर रही है। साथ ही विभाग की स्कीम के बारे में बताया । इसमें आत्मा परियोजना हरोली के सहायक तकनीकी प्रबंधक ड़ा॰ दविंदर कौर  ने किसानों को अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए प्राकृतिक खेती व  देशी गाय के गुणों से भी अवगत करवाया। शिविर में गाँव के प्रधान बलजीत कौर उप प्रधान हरमेश चंद व वार्ड पंच उपस्थित रहे ।
  • आप पार्टी प्रदेश की जनता की पहली पसंद बन गई है : अभि चड्ढा

    आप पार्टी प्रदेश की जनता की पहली पसंद बन गई है : अभि चड्ढा

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना विधानसभा में आप पार्टी को गांव गांव स्तर पर जो प्यार स्नेह  भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ा कर आ रहा है। उससे विरोधियों पार्टियों की नींद उड़ चुकी है। यह बात एक जारी प्रेस बयान में  प्रदेश सह सचिव अभी चड्डा ने कही।  उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण लोग मंहगाई और बेरोजगारी से त्रस्त हो चुके हैं। खासकर युवा ,बेरोजगार और महिला वर्ग ने इस सरकार को बदलने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा जयराम सरकार की लचर कानून व्यवस्था के कारण प्रदेश में कानून-व्यवस्था का भी दिवाला निकल चुका है। आए दिन कभी गोली कांड ,कभी अवैध विस्फोट फैक्ट्री और महिलाओं  पर अत्याचार के मामले बढ़े हैं। प्रदेश में 1500 से अधिक मामले महिलाओं को उत्पीड़न और बलात्कार के दर्ज हुए हैं।  अभी चड्डा ने कहा शनिवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आ रहे हैं युवाओं की रैली को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री जी आपने दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था प्रतिवर्ष उस वादे का क्या हुआ युवाओं को नौकरी चाहिए। इन भाषणों से युवाओं का पेट नहीं भरेगा।उन्होंने कहा कि अगर रोजगार की बात करें तो प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की बजाय बाहरी राज्यों के लोगों को चोर दरवाजे से नौकरियां दी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बताएं कि हमारे प्रदेश के युवाओं में काबिलियत की कमी थी। जो बाहरी राज्यों के लोगों को नौकरियां बांटी गई।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार में एक ही काम हो रहा है एक ही काम के दो-तीन बार उद्घाटन व शिलान्यास हो रहें हैं।  उन्होंने कहा कि  आप पार्टी  में बढ़ रही मंहगाई, बेरोजगारी और बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान शुरू करेगी। जिस के तहत लोगों को विशेष रूप से अवगत करवाया जाएगा और आने वाले विधानसभा चुनावों में आप पार्टी को अधिक से अधिक सहयोग और वोट देने के लिए आवाहन किया जाएगा।
  • जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने वर्चुअली माध्यम से की बैठक की अध्यक्षता
    ऊना/सुशील पंडित: केंद्र प्रायोजित विभिन्न परियोजनाओं तथा योजनाओं की कार्य प्रगति संबंधी समीक्षा बारे ऊना में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने वर्चुअली की। बैठक के दौरान अनुराग ठाकुर ने पीजीआई  सेटेलाइट सेंटर, ट्रिपल आईटी सलोह, दौलतपुर मरवाड़ी रेलवे लाइन प्रोजेक्ट तथा केंद्रीय विद्यालयों के अलावा केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति बारे विस्तृत जानकारी हासिल की। 
    इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह केंद्र प्रायोजित परियोजनाओं तथा योजनाओं से संबंधित कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित करें। अधिकारी कार्य संबंधी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें ताकि जनहित में चलाई जा रही योजनाएं का वास्तविक लाभ आम आदमी तक पहुंच सके।
    बैठक में सर्वप्रथम उपायुक्त राघव शर्मा ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत किया तत्पश्चात पीजीआई सेटेलाइट सेंटर के निदेशक संजय अग्रवाल ने सेटेलाइट सेंटर के भवन निर्माण कार्य संबंधी प्रगति बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट की 303 करोड़ की डीपीआर स्वीकृत हुई है तथा 255 करोड रुपए से बनने वाले भवन की टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण के लिए 2 वर्ष की समय सीमा तय की गई है तथा अक्तूबर 2024 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने ट्रिपल आईटी सलोह, दौलतपुर-मरवाड़ी रेलवे प्रोजेक्ट तथा केंद्रीय विद्यालय के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी हासिल की।
    बैठक में उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग देवेंद्र चंदेल ने बताया कि मिड डे मील योजना के तहत पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को जिला में उच्च गुणवत्ता का भोजन प्रदान किया जा रहा है इसके अलावा सरकारी प्राथमिक पाठशालाओं में आरंभ की गई प्री प्राइमरी कक्षाओं के 3276 बच्चों को भी मिड डे मील प्रदान किया जा रहा है।
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ मंजू बहल ने ऊना जिला में आयुष्मान योजना के तहत अब तक 12 करोड 10 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने हिम केयर तथा टीवी मुक्त अभियान सहित स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कई महत्वपूर्ण पहलुओं बारे भी जानकारी सांझा की। नेशनल हाईवे के अधिशासी अभियंता ने राष्ट्रीय राजमार्गों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित लठियानी मंदली पुल की 624 करोड रुपए की डीपीआर संबंधित मंत्रालय को आगामी कार्यवाही के लिए भेज दी गई है।
    डीआरडीए के परियोजना अधिकारी संजीव ठाकुर ने स्वच्छ भारत मिशन तथा सांसद आदर्श ग्राम योजना, आरटीओ ऊना ने दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों बारे विस्तृत जानकारी दी।
    बैठक में चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर सिंह, सामान्य उद्योग निगम के उपाध्यक्ष प्रोफेसर रामकुमार ने भी अपने क्षेत्रों से संबंधित विकास कार्यों बारे अनुराग ठाकुर से वर्चुअली संवाद किया।
    बैठक में उपायुक्त उना राघव शर्मा, चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलबीर सिंह, सामान्य उद्योग निगम के उपाध्यक्ष प्रोफेसर रामकुमार,जिला परिषद ऊना की अध्यक्ष नीलम कुमारी, जल शक्ति विभाग की अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान व अधिशासी अभियंता अश्विनी बंसल, उपनिदेशक उद्यान विभाग डॉ अशोक धीमान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ मंजू बहल, जिला रोजगार अधिकारी अनिता गौतम,  नेहरू युवा केंद्र ऊना के उपनिदेशक डॉक्टर लाल सिंह, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
  • मनाली-लेह हाईवे बंद, मनाली में पुलिया बही, रोहतांग-बारालाचा दर्रा में देखें बर्फबारी की तस्वीरें

    मनाली-लेह हाईवे बंद, मनाली में पुलिया बही, रोहतांग-बारालाचा दर्रा में देखें बर्फबारी की तस्वीरें

    शिमला: हिमाचल प्रदेश के रोहतांग व बारालाचा दर्रा समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। वहीं कुल्लू, शिमला व अन्य क्षेत्रों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। बारालाचा और तंगलंगला में 10 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी होने से मनाली-लेह मार्ग को सैलानियों सहित सभी तरह के वाहनों के लिए बंद कर दिया है। मनाली से जाने वाले वाहनों को आगामी आदेशों तक दारचा में रोका जाएगा। लाहौल-स्पीति प्रशासन मौसम के हालात को देखते हुए सतर्क हो गया है। प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर मनाली-लेह मार्ग को अगले आदेश तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। वहीं बारालाचा दर्रे सहित जांस्कर व शिंकुला की ओर जाने वाले पर्यटकों को भी दारचा में रोक दिया है। शिंकुला दर्रे में भी बीती रात से भारी बर्फबारी हो रही है।

    प्रशासन ने घाटी में ट्रैकिंग पर लगाई रोक

    वहीं, लाहौल-स्पीति प्रशासन ने मौसम के तेवरों को देखते हुए घाटी में ट्रैकिंग पर रोक लगा दी है। वाहन चालक संजू, नरेंद्र व विक्रम ने बताया कि मनाली-लेह मार्ग के सभी ऊंचाई वाले दर्रों में बर्फबारी हो रही है। उन्होंने बताया फिलहाल वाहनों की आवाजाही जारी है। लेकिन बर्फबारी का दौरा ऐसा ही रहा तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं। दूसरी ओर रोहतांग दर्रे में भी बर्फ के फाहे गिर रहे हैं। दर्रों में बर्फबारी को देखते हुए देश भर के पर्यटक कुल्लू मनाली का रुख करने लगे हैं। उपायुक्त लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने बताया कि लाहौल घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग  बारालाचा टॉप के पास बर्फ जमने से बंद हो गया है।  कहा कि मनाली-लेह मार्ग की सीमा सड़क संगठन जांच करेगा और इसके बाद ही अनुमति दी जाएगी। भारी बारिश के चलते लाहौल के पागलनाला में बाढ़ आ गई। पूरी सड़क मलबे से भर गई। इससे मनाली-केलांग मार्ग बाधित हो गया है। 

    गोशाल में अस्थायी पुलिया चौथी बार बही

    कुल्लू में के मनाली में सोलंग गांव को जोड़ने वाली अस्थायी पुलिया चौथी बार बह गई है। बुधवार को ब्यास नदी में आई बाढ़ में देखते ही देखते गोशाल पुलिया बह गई। गोशाल पुलिया बहने से सोलंग गांव का संपर्क कट गया है। बीते 16 अगस्त को पुलिया समेत दो किशोर बह गए थे।

    इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है जिसके परिणामस्वरूप अगले 2 से 3 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर अचानक बाढ़ और भूस्खलन हो सकता है। पहाड़ों में बर्फबारी से लाहौल के साथ कुल्लू-मनाली में तापमान गिरने से ठंडक बढ़ गई है। लोगों ने गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। 

    27 सितंबर तक रह सकता मौसम खराब 

    उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 27 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। इस दौरान कई भागों में बारिश की संभावना है। दक्षिण पश्चिम मानसून पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सक्रिय रहा। मनाली में 48.0, मशोबरा शिमला 21.0 और गोहर मंडी में 15.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शिमला में भी आज मौसम खराब बना हुआ है। प्रदेश से अगले सप्ताह तक मानसून के विदा होने की संभावना है।

    रात को वाहनों की आवाजाही की अनुमति पर रोक

    लाहौल-स्पीति जिला पुलिस ने बताया कि NH3 पर बारालाचा दर्रे में फंसे सभी वाहनों और यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है रात के समय वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं है।

  • पंजाबः आटा-दाल स्कीम को लेकर हाईकोर्ट का आया बडा़ फैसला 

    पंजाबः आटा-दाल स्कीम को लेकर हाईकोर्ट का आया बडा़ फैसला 

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार को हाईकोर्ट ने आटा-दाल स्कीम को लेकर बड़ी राहत दी है।  सिंगल बेंच के आदेश के खिलाफ मार्कफेड की ओर से दाखिल अर्जी पर आज सुनवाई हुई। अदालत ने आटा-दाल योजना की बांटने की योजना डिपो होल्डरों से लेकर और एजेंसियों को देने के मामले में सिंगल जज द्वारा लगाई रोक को हटा दिया है। अदालत ने कहा कि इस मामले की सुनवाई सिंगल बैंच नहीं कर सकता। अदालत द्वारा यह मामला डब्ल बैंच को रैफर करने की बात कही गई है। घर-घर आटे का मामला रोस्टर के तहत डबल बेंच में जाएगा। सिंगल बेंच ने जो फैसला सुनाया वह अब लागू नहीं होगा। इसके साथ ही संभावना है कि अक्टूबर से घर-घर आटा योजना शुरू हो जाएगी।

    दरअसल, टेंडर से जुड़े सभी मामले डबल बेंच के पास जाते हैं, लेकिन तकनीकी कारणों से यह मामला सिंगल बेंच में चला गया और इस वजह से ये आदेश उच्च न्यायालय की एकल पीठ के आदेश लागू नहीं होंगे। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच द्वारा किसी तीसरे पक्ष को कोई अधिकार नहीं देने के आदेश जारी किए गए थे। घर-घर आटा योजना मामले की अब दो बार सुनवाई होगी। इस योजना को पंजाब कैबिनेट ने 3 मई को हरी झंडी दे दी थी। इस योजना के लिए मार्कफेड को नोडल एजेंसी बनाया गया था और होम डिलीवरी आदि के लिए टेंडर लगाने का काम चल रहा था।

    उल्लेखनीय है कि एनएफएसए डिपो होल्डर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा घर-घर के आटे के मुद्दे को उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी। इसके बाद डेपू होल्डर्स फेडरेशन और पंजाब स्टेट डेपू होल्डर्स यूनियन (सिद्धू) आदि ने भी हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जस्टिस विकास सूरी ने याचिका पर सुनवाई करते हुए घर-घर आटा योजना में तीसरे पक्ष को कोई अधिकार देने पर रोक लगा दी थी।

  • लोगों की सहानुभूति लेने के लिए कर रहे झूठा प्रचार : हरदेव सिंह

    लोगों की सहानुभूति लेने के लिए कर रहे झूठा प्रचार : हरदेव सिंह

    बददी/सचिन बैंसल : ग्राम पंचायत सुनेड के उप प्रधान हरदेव सिंह ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि उनकी पंचायत के कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनके गांव टालीवाला में सीवरेज के कार्य को अधूरा बता रहे हैं जो कि सरासर झूठ है ।उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक लोग जानबूझकर इस कार्य को अधूरा ठहरा रहे हैं और कह रहे है कि इस कार्य को करवाने के लिए पंचायत के पास पैसे नही है ताकि आने वाले चुनावों में लोगों की सहानुभूति प्राप्त कर सकें ।उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए विधायक निधि से दो बार पैसा आ चुका है जिसमें तीन लाख रुपये की राशि पहली किस्त और दूसरी किस्त में 2 लाख की राशि आई है। उन्होंने बताया कि पंचायत के कुछ लोग झूठा प्रचार कर रहे हैं कि इस कार्य के लिए फंड नहीं है जबकि इसका पूरा पैसा आ गया है और एक कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है।
  • 2 देसी कट्टे सहित 20 साल के युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

    2 देसी कट्टे सहित 20 साल के युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

    चंडीगढ़ः पुलिस ने एक युवक को दो देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया और उसे कजेहड़ी के पास गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 20 वर्षीय मुन्ना के तौर पर हुई है। सेक्टर-36 पुलिस स्टेशन में आरोपी मुन्ना के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार एएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम ने आरोपी मुन्ना को दो देसी पिस्टल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने सूचना के आधार पर कजहेड़ी के पास नाकाबंदी की थी। तभी पैदल आ रहे युवक को देख पुलिस को उसपर शक हुआ। युवक के पास एक पीट्ठू बैग था, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से दो देसी कट्टे और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी युवक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक मुन्ना गांव कजेहड़ी का ही रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी मुन्ना से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह ये देसी कट्टे बिहार से लेकर आया था। पुलिस आरोपी युवक को कोर्ट में पेश करेगी।

    अदालत में पेश करने के बाद पुलिस उसे रिमांड पर लेकर यह जानने की कोशिश करेगी कि आरोपित इन देसी पिस्टल का कहां इस्तेमाल करना वाला था। या इन्हें किसी दूसरे को आगे सप्लाई करना था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे बरामद हथियारों को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपी मुन्ना के पुराना क्रिमिनल रिकार्ड भी खंगाल रही है।