आप पार्टी प्रदेश की जनता की पहली पसंद बन गई है : अभि चड्ढा

ऊना/सुशील पंडित : ऊना विधानसभा में आप पार्टी को गांव गांव स्तर पर जो प्यार स्नेह  भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ा कर आ रहा है। उससे विरोधियों पार्टियों की नींद उड़ चुकी है। यह बात एक जारी प्रेस बयान में  प्रदेश सह सचिव अभी चड्डा ने कही।  उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण लोग मंहगाई और बेरोजगारी से त्रस्त हो चुके हैं। खासकर युवा ,बेरोजगार और महिला वर्ग ने इस सरकार को बदलने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा जयराम सरकार की लचर कानून व्यवस्था के कारण प्रदेश में कानून-व्यवस्था का भी दिवाला निकल चुका है। आए दिन कभी गोली कांड ,कभी अवैध विस्फोट फैक्ट्री और महिलाओं  पर अत्याचार के मामले बढ़े हैं। प्रदेश में 1500 से अधिक मामले महिलाओं को उत्पीड़न और बलात्कार के दर्ज हुए हैं।  अभी चड्डा ने कहा शनिवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आ रहे हैं युवाओं की रैली को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री जी आपने दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था प्रतिवर्ष उस वादे का क्या हुआ युवाओं को नौकरी चाहिए। इन भाषणों से युवाओं का पेट नहीं भरेगा।उन्होंने कहा कि अगर रोजगार की बात करें तो प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की बजाय बाहरी राज्यों के लोगों को चोर दरवाजे से नौकरियां दी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बताएं कि हमारे प्रदेश के युवाओं में काबिलियत की कमी थी। जो बाहरी राज्यों के लोगों को नौकरियां बांटी गई।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार में एक ही काम हो रहा है एक ही काम के दो-तीन बार उद्घाटन व शिलान्यास हो रहें हैं।  उन्होंने कहा कि  आप पार्टी  में बढ़ रही मंहगाई, बेरोजगारी और बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान शुरू करेगी। जिस के तहत लोगों को विशेष रूप से अवगत करवाया जाएगा और आने वाले विधानसभा चुनावों में आप पार्टी को अधिक से अधिक सहयोग और वोट देने के लिए आवाहन किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *