लोगों की सहानुभूति लेने के लिए कर रहे झूठा प्रचार : हरदेव सिंह

बददी/सचिन बैंसल : ग्राम पंचायत सुनेड के उप प्रधान हरदेव सिंह ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि उनकी पंचायत के कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनके गांव टालीवाला में सीवरेज के कार्य को अधूरा बता रहे हैं जो कि सरासर झूठ है ।उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक लोग जानबूझकर इस कार्य को अधूरा ठहरा रहे हैं और कह रहे है कि इस कार्य को करवाने के लिए पंचायत के पास पैसे नही है ताकि आने वाले चुनावों में लोगों की सहानुभूति प्राप्त कर सकें ।उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए विधायक निधि से दो बार पैसा आ चुका है जिसमें तीन लाख रुपये की राशि पहली किस्त और दूसरी किस्त में 2 लाख की राशि आई है। उन्होंने बताया कि पंचायत के कुछ लोग झूठा प्रचार कर रहे हैं कि इस कार्य के लिए फंड नहीं है जबकि इसका पूरा पैसा आ गया है और एक कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *