जालंधर (वरुण)। थाना लोहियां की पुलिस ने लड़ाई झगड़े के मामले में वांछित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुखजिंदर सिंह पुत्र गुरिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा पुत्र तरसेम, निर्मल सिंह उर्फ निम्मा पुत्र तरसेम लाल वासी मैहरीवाल के तौर पर बताई जा रही है। थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी 4.02.2022 मुकद्दमा नंबर 16 में आईपीसी की धारा 323/324/326 में फरार थे, जिन्हें पुलिस ने काबू कर लिया है। इस मामले में आरोपियों के 2 और साथियों की गिरफ्तारी बाकी है, जिनकी तलाश में छापामारी जारी है।
Blog
-

जालंधरः 2 सगे भाई करते थे नशे का कारोबार, नशीली गोलियां और ड्रग मनी सहित हुए गिरफ्तार
जालंधर (वरुण)। थाना मैहतपुर की पुलिस ने नशीली गोलियों और ड्रग मनी सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी जसबिंदर सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी महिन्दर पाल सिंह गशत के दौरान कसबा मोहल्ला मौजूद थे, इसी दौरान बिना नंबर के रायल इनफिल्ड पर सवार 2 व्यक्तियों को रोका, जिनकी पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और जसवंत सिंह उर्फ संता दोनो पुत्र गुरमेज सिंह वासी मोहल्ला कसबा मैहतपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने जब दोनो की तलाशी ली तो आरोपी गोपी से 70 नशीली गोलियां,21 हजार रुपए की ड्रग मनी और आरोपी संता से 230 नशीली गोलियां व 30 हजार ड्ग मनी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
-

20 ग्राम हेरोइन सहित एक गिरफ्तार…
जालंधर (वरुण)। देहात पुलिस क्राईम ब्रांच की टीम ने नशीले पदार्थ सहित 1 तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जसप्रीत उर्फ जस्सी पुत्र जसविन्दर कुमार वासी खजूरलां के तौर पर बताई जा रही है। क्राईम ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी स्विफ्ट गाड़ी नंः पीबी 08 एई 0089 में सवार होकर नूरपूर अड्डे से जालंधर की ओर जा रहा है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को 20 ग्राम हेरोईन सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
-

ਪੋ੍. ਹਰਬੰਸ ਸਿੰਘ ਕਾਲਰਾ ਦੀ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿਚ ਮੌਤ ਤੇ ਵਰਲਡ ਰਾਜਪੂਤ ਔਰਗੇਨਾਈਜੇਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਦੁੱਖ ਦਾ ਡੂੰਘਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ
ਆਦਮਪੁਰ (ਗਣੇਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ)। 23 ਮਈ ਇੱਥੋਂ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਪਿੰਡ ਕਾਲਰਾ ਦੇ ਵਿਅਕਤੀ ਪੋ੍. ਹਰਬੰਸ ਸਿੰਘ ਕਾਲਰਾ ਦੀ ਇੱਕ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਨਾਲ ਹੋਈ ਮੌਤ ਤੇ ਵਰਲਡ ਰਾਜਪੂਤ ਔਰਗੇਨਾਈਜੇਸ਼ਨ ਵਲੋਂ 2 ਮਿੰਟ ਦਾ ਮੋਨ ਰੱਖ ਕੇ ਦੁੱਖ ਪ੍ਰਗਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਰੋਆ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਅਤੇ ਉੱਘੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵਕ ਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਰੋਆ ਤੇ ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਭੱਟੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ. ਹਰਬੰਸ ਸਿੰਘ ਕਾਲਰਾ ਜੀ ਧਾਰਮਿਕ ਖੇਤਰ ਵਿਚ ਬਹੁੱਤ ਸਤਿਕਾਰਯੋਗ ਵਿਅਕਤੀ ਸਨ। ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਇਸ ਬੇਵਕਤ ਹੋਈ ਮੌਤ ਦਾ ਸਮੁੱਚੀ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਨੂੰ ਨਾ ਪੂਰਾ ਹੋਣ ਵਾਲਾ ਘਾਟਾ ਪਿਆ।
ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ ਡੋਡ ਯੂ.ਐਸ.ਏ., ਕੁਲਦੀਪ ਮਿਨਹਾਸ ਕਨੇਡਾ, ਰੌਸ਼ਨ ਮਿਨਹਾਸ ਯੂ.ਐਸ.ਏ., ਸਲਿੰਦਰ ਭੱਟੀ ਕਨੇਡਾ, ਦਲਵਿੰਦਰ ਪਰਮਾਰ ਯੂ.ਕੇ., ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਰੋਆ ਯੂ.ਕੇ (ਸਿੱਖ ਚੈਨਲ), ਗਗਨ ਮਿਨਹਾਸ ਯੂ.ਐਸ.ਏ., ਸੋਨੂੰ ਸਰੋਆ ਯੂ.ਐਸ.ਏ., ਸਨੀ ਸਰੋਆ ਯੂ.ਐਸ.ਏ., ਕਰਨ ਯੂ.ਐਸ.ਏ. ਕੁਲਵੰਤ ਪਰਮਾਰ ਕਨੇਡਾ, ਬਿੱਲਾ ਕਨੇਡਾ, ਰਾਣਾ ਕਨੇਡਾ, ਅੰਮਿ੍ਤ ਯੂ.ਐਸ.., ਸ. ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਫੁਗਲਾਣਾ, ਡਾ. ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਪਰਮਾ, ਸ. ਡਾ. ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਤਰਸੇਮ ਸਰੋਆ, ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੱਟੀ, ਹਰਦੀਪ ਪਵਾਰ, ਜਤਿੰਦਰ ਇਟਲੀ, ਗੁਰਮੋਹਨ ਇਟਲੀ, ਦਲਜੀਤ ਭੱਟੀ ਇਟਲੀ, ਮਿਕੂ ਮਿਨਹਾਸ ਇਟਲੀ, ਪਰਵਿੰਦਰ ਮਿਨਹਾਸ (ਸਾਬੀ) ਪਧਿਆਣਾ, ਗੁਰਮੇਲ ਭੱਟੀ ਇਟਲੀ, ਸੁਖਦੇਵ ਅਸਟਰੀਆ, ਸਤਿੰਦਰ ਪਰਹਾਰ ਇਟਲੀ, ਭੱਟੀ, ਸ਼ੀ੍ ਬੂਟਾ ਰਾਮ ਜਸਵਾਲ, ਸ਼ੀ੍ ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਪਰਮਾਰ, ਬਾਵਾ ਸਿੰਘ ਪਰਮਾਰ, ਗੋਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜਸਵਾਲ, ਹਰਮਨ ਪਰਮਾਰ, ਪਰਮਜੀਤ ਪਰਮਾਰ, ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮਿਨਹਾਸ, ਸੁਰਿੰਦਰ ਕੌਰ ਮਿਨਹਾਸ ਕਨੇਡਾ, ਸਰਜੀਤ ਕੌਰ ਭੱਟੀ, ਕਮਲਜੀਤ ਕੌਰ, ਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪਰਹਾਰ, ਵਰਿੰਦਰ ਪਰਹਾਰ, ਹਰਿ ਕਿ੍ਸ਼ਨ ਜਸਵਾਲ, ਗਗਨਦੀਪ ਪਰਮਾਰ, ੳਂਕਾਰ ਸਿੰਘ ਭੱਟੀ, ਗੁਰਜੀਤ ਪਰਾਮਰ, ਹਰਪੀ੍ਤ ਪਰਮਾਰ, ਸੰਦੀਪ ਜਸਵਾਲ, ਸਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਿਨਹਾਸ ਅਤੇ ਹੋਰ ਦੇਸ਼ ਵਿਦੇਸ਼ ਵਿਚ ਵਸਦੀਆਂ ਉੱਘੀਆਂ ਸ਼ਖਸ਼ੀਅਤਾਂ ਵਲੋਂ ਦੁੱਖ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਰੋਆ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੋ੍. ਹਰਬੰਸ ਸਿੰਘ ਕਾਲਰਾ ਜੀ ਦਾ ਸੰਸਕਾਰ 24 ਮਈ 2022 ਨੂੰ ਸਵੇਰੇ 10 ਵਜੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਜੱਦੀ ਪਿੰਡ ਕਾਲਰਾ, (ਨਜ਼ਦੀਕ ਆਦਮਪੁਰ), ਜਿਲਾ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਹੋਵੇਗਾ।
-

जालंधर में सोमवार को आया कोरोना मरीजों की गिनती में उछाल, मिले इतने मरीज….
जालंधर (वरुण)। जालंधर में कोरोना मरीजों की संख्या में उछाल देखने को मिला है। सोमवार को जिले में 6 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से जालंधर में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिली थी।
-

बंगाणा में आयोजित हुआ तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम
ऊना/सुशील पंडित: नेहरू युवा केंद्र ऊना ने तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बंगाणा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को आयोजित करने का उद्देश्य संयुक्त रुप से युवाओं को निवेश शिक्षा जागरूकता तथा संरक्षण के प्रति क्रियाशील करना है। उन्होंने कहा कि एनवाईके उतर भारत के 8 राज्यों के 50 जिलों के 150 चयनित विकास खंडों में कार्यक्रमों का आयोजन करेगा जिसका उद्देश्य युवा स्वयंसेवकों व युवा मंडलों के प्रतिनिधियों को सरकार की निवेश योजनाओं के बारे में जानकारी के साथ-साथ फाइनेंशियल फ्रोड तथा उनके निधान हेतु सरकारी सहायता के बारे में प्रशिक्षित करना है।
इस पायलट योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश, ऊना, मंडी, धर्मशाला, हमीरपुर व सोलन जिला का चयन किया गया है जिसमें नेहरू युवा केंद्र 23 से 25 मई को विकासखंड बंगाणा, 28 से 30 में विकासखंड अम्ब-भरवाई तथा 31 मई से 2 जून तक जिला मुख्यालय पर 3-3 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिसने 240 युवा स्वयंसेवी/युवा मंडल प्रतिनिधि भाग लेंगे।
उपनिदेशक एनवाईके डाॅ लाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बैंक पोस्ट-ऑफिस इंश्योरेंस तथा अन्य वित्तीय संस्थानों व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा युवाओं को उपरोक्त विषय अंतर्गत जानकारी प्रदान की जाएगी ताकि युवा भारत सरकार की वित्तीय योजना निवेश के अवसरों तथा इससे जुड़े हुए जोखिमो के प्रति जागरूक हो सके।
-

फोक मीडिया ने कल्याणकारी योजनाओं बारे किया ग्रामीणों को जागरुक
ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री रोशनी योजना के तहत प्रदेश के गरीब लोगों को निःशुल्क घरेलू बिजली कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें कनेक्शन प्राप्त करने के लिए जमा किए जाने वाले 7500 रूपये के शुल्क से छुटकारा मिला है। लाभार्थियों को अग्रिम खपत भुगतान में भी 50 प्रतिशत की छूट का प्रावधान है। इस योजना के तहत अब तक 11,084 घरेलू कनेक्शन प्रदान किए गए है। यह जानकारी सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सूचीबद्ध सांस्कृतिक दलों ने विशेष प्रचार अभियान के तहत आयोजित जागरुकता कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों को दी।इस मौके पर पूर्वी कला मंच जलग्रां ने गिंडपुर मलौण व घंघरेट ग्राम पंचायतों और आरके कला मंच चिंतपूर्णी के कलाकारों ने नंगल सलांगड़ी व नारी ग्राम पंचायतों में गीत-संगीत व नुक्कड़ के जरिए जानकारी देते हुए बताया हिमाचल आॅनलाईन सेवा (ई-जिला) पोर्टल का उद्देश्य जिला और उपमंडल स्तर पर नागरिक केंद्रित सेवाओं की इलैक्ट्राॅनिक डिलिवरी सुनिश्चित बनाना है, ताकि नागरिकों को अपने कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों में बार-बार न जाना पडे़। इसके माध्यम से सेवाओं की डिलीवरी को समयबद्ध तथा पारदर्शी बनाने में मदद मिली है। प्रदेश में इस समय 4500 लोकमित्र केंद्र कार्यरत है। पोर्टल से कुल 96 सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही है जिनमें से 37 सेवाएं लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही है।सांस्कृतिक दलों ने बताया कि प्रदेश में चल रही महत्वपूर्ण योजनाओं व परियोजनाओं की आॅनलाईन निगरानी के लिए हिम प्रगति पोर्टल आरंभ किया गया है। पोर्टल से विद्युत, औद्योगिक, पर्यटन व अन्य अधोसंरचनात्मक परियोजनाओं की स्वीकृतियां व अनुमोदन जैसे कार्य भी किए जा रहे हैं।जागरुकता कार्यक्रमों के दौरान सांस्कृतिक दलों ने मुख्यमंत्री खेल विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना, कौशल विकास भत्ता, बेरोजगारी भत्ता योजना, मुख्यमंत्री दस्तकार सहायता योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर नंगल सलांगड़ी प्रधान आशा देवी, उप प्रधान महेंद्र सिंह, नारी के प्रधान राम कुमार, गिंडपुर मलौण की घंगरेट की प्रधानप्रधान मीनाक्षी धीमान, उप प्रधान हरदेव सिंह, वार्ड सदस्य सुनीता, वरिंदर कुमार, कुसुम, लक्ष्मी, तरसेम लाल, सदेश कुमारी, नरेश कुमारी, शीला कुमारी सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। -

पंजाबः रैली में SSP ने लगाए ‘भगवंत मान जय’ के नारे…
चंडीगढ़। संगरूर में तैनात SSP मनदीप सिद्धू ने CM भगवंत मान जिंदाबाद के नारे लगाए। यह नारे संगरूर में साइकिल रैली के दिन लगाए गए। जिसमें CM भगवंत मान चीफ गेस्ट बनकर पहुंचे थे। एसएसपी ने जमकर मान की तारीफों के पुल बांधे। हालांकि इस पर अब विरोधी हमलावर हो गए हैं।
कांग्रेस ने कहा कि मनदीप सिद्धू संगरूर से आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट हैं। वह अपनी पहली इलेक्शन रैली को संबोधित कर रहे हैं। संगरूर सीट से भगवंत मान लगातार 2 बार सांसद बने हैं। हालांकि दूसरी बार में विधायक चुने जाने और पार्टी को बहुमत मिलने के बाद उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। इस सीट पर अब उपचुनाव होना है।
एसएसपी ने पहले पंजाब पुलिस की जय के नारे लगवाए। लोग धीरे बोल रहे थे तो एसएसपी ने इस पर नाराजगी भी जताई। इसके बाद तेज आवाज में लोगों से पंजाब पुलिस की जय करवाई। इसके बाद उन्होंने सीएम भगवंत सिंह मान की जय के नारे लगवाए।
-

ट्यूबवैल को बिजली कनेक्शन देने के लिए 10.50 करोड़ की परियोजना स्वीकृति के लिए भेजीः राम कुमार
प्रो. राम कुमार ने सैंसोवाल में किया पेयजल योजना का लोकार्पण
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज सैंसोवाल में पेयजल योजना का लोकार्पण किया, जिससे लगभग 250 परिवारों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर प्रो. राम कुमार ने कहा कि हरोली में अधिकांश घरों को नल से साफ पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप जहां जितनी भी आवश्यता रही, उतनी पाइपें उपलब्ध करवा कर पानी की कनेक्शन दिया गया है।
प्रो. राम कुमार ने कहा कि किसानों को सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए भी भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार लगभग 3000 होदियों का निर्माण कर रही है, जिससे उन्हें सिंचाई की सुविधा प्रदान की जा रही है। साथ ही खेती के लिए उपयोग किए जाने वाले किसानों के ट्यूबवैलों को बिजली के कनेक्शन भी प्रदान किए जा रहे हैं। वर्तमान सरकार ने 1400 ट्यूबवैल में से लगभग 1000 को बिजली के कनेक्शन पहले ही प्रदान किए हैं, ताकि उनके आर्थिक बोझ को कम किया जा सके। बाकि बचे लगभग 400 ट्यूबवैल को बिजली का कनेक्शन प्रदान करने के लिए 10.50 करोड़ रुपए की परियोजना स्वीकृति के लिए सरकार को भेजी है, जो जल्द ही हरोली में शुरू हो जाएगी।
-

सतपाल सत्ती ने बडैहर में 71.33 लाख से निर्मित सिंचाई योजना का किया लोकार्पण
ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत गत देर सायं ग्राम पंचायत बडैहर में 71.33 लाख रुपये की राशि से निर्मित सिंचाई योजना का लोकार्पण किया। इस योजना से 23 हैक्टेयर भूमि को सिंचाई योग्य जल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इस मौके पर उन्होंने जन समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को समुचित समाधान हेतु निर्देश दिए।
इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है और 70 प्रतिशत अपनी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर हैं। पर्याप्त मात्रा में कृषि उपज काफी हद तक सिंचाई पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर खेत को जल उपलब्ध करवाने सिंचाई योजनाओं पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हर खेत को जल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शुरु की गई प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 17881 हैक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मुहैया करवाने के लिए 111 भूतल लघु सिंचाई योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। इस योजना पर 253.36 करोड़ की अनुमानित लागत आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उपयुक्त स्थानों पर चैकडैम व तालाबों का निर्माण कर सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए भी वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत अब तक 83 करोड़ रुपये व्यय करके 1344 किसानों को लाभान्वित किया गया है।
सत्ती ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक गांव का एक समान विकास हो रहा है। बडैहर में 50 लाख से रामतलाई के नजदीक एक और सिंचाई योजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है तो वहीं 20 लाख से सामुदायिक भवन भी निर्माणाधीन है। लमलेहड़ा से बडैहर के सोहल मोहल्ला तक 70 लाख से पुलियों व डंगों सहित संपर्क मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव के 415 व्यक्तियों को किसान सम्मान निधि, 135 को सामाजिक सुरक्षा, 137 को निशुल्क गैस कनैक्शन तथा 50 पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता का लाभ मिला है। इसके अलावा गांव में 25 सोलर स्ट्रीट लाईट्स भी स्थापित की गई हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही बडैहर में नाले का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए 22 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 20 लाख रुपये की राशि व्यय करके पंचायत घर का निर्माण भी आने वाले समय में किया जाएगा।
इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, प्रधान बडैहर अवतार सिंह, उपप्रधान ओंकार सिंह, बराना के प्रधान स्वर्णी देवी, प्रधान खानपुर रेखा देवी, प्रधान झूड़ोवाल राम कुमार, पूर्व बीडीसी सदस्य पिशोरी लाल, मोनिका देवी, चंचला देवी, अंजना देवी, एसडीओ आईपीएच पंकज कुमार, गुरमेल चंद, बिहारी लाल, सतपाल फौजी सहित अन्य उपस्थित रहे।
