Blog

  • 1 किलो 250 ग्राम अफीम सहित एक गिरफ्तार

    1 किलो 250 ग्राम अफीम सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने 1 किलो 250 ग्राम अफीम सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जवाहर लाल यादव उर्फ भैरो वासी फगवाड़ा के रूप में हुई है। 

    एसीपी वेस्ट मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि भार्गव कैंप थाना प्रभारी गगनदीप सिंह ने वडाला चौक पर नाकेबंदी के दौरान जवाहर लाल को 1 किलो 250 के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • गगरेट मे हुए शिक्षा सम्मेलन में भारी संख्या में पहुँचे छात्र

    गगरेट मे हुए शिक्षा सम्मेलन में भारी संख्या में पहुँचे छात्र

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के  गगरेट विधानसभा के निजी होटल में हुए शिक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिस मे युवाओं को मार्गदर्शन देने के लिए विभिन्न एजुकेशन इंस्टिट्यूशन को युवा शक्ति पराक्रम की टीम द्वारा आमंत्रित किया गया था इस कार्यक्रम में युवा शक्ति पराक्रम व जिला परिषद सदस्य चैतन्य शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। 

    भंजाल वार्ड के जिला परिषद व युवाशक्ति फाउंडर के सदस्य  चैतन्य शर्मा अपने कार्यों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते है । पिछले दिनों क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन उनके द्वारा किया गया और इसी कड़ी में आज गगरेट शिक्षा सम्मेलन  कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जिसमे  भारी संख्या में छात्रों ने इस सम्मेलन में भाग लिया। 

    शिक्षा सम्मेलन कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्वलित कर 10 बजे आरम्भ किया गया।  जिसमे अलग अलग इंस्टीट्यूट व यूनिवर्सिटी ने इस सम्मेलन में  हिस्सा लिया और वहाँ पहुंचे हुए युवाओं को अपनी योजनाओं से अवगत करवाया। इस सम्मेलन में युवाओं और छात्रों को  मुफ़्त शिक्षा, छात्रवृति, करियर काउन्सलिंग, और  नौकरियों के बारे में बताया गया। इसके साथ ही मनरेगा कार्ड्ज़ बनवाए गए। 

    वहीं पॉलिटेक्निकल के छात्र  बी. टेक के दूसरे साल में दाख़िला ले सकते हैं इस बारे में बताया गया ।दीनदयाल उपाध्याय कौशल योजना के बारे में जानकारी दी भी दी गई। साथ ही, “शिक्षा में शक्ति” की छात्रवृति के लिए भी बच्चों का पंजीकरण करवाया गया। बच्चों और युवाओं में  शिक्षा सम्मेलन में  ख़ासा उत्साह देखने  को मिला। 

    इस मौके पर युवा शक्ति पराक्रम के फाउंडर सदस्य चैतन्य शर्मा ने कहा कि शिक्षा के स्तर को  ऊंचा उठाने के लिए यह एक छोटा सा प्रयास है  ऐसे प्रयास ओर भी किए जाएंगे, उंन्होने कहा कि ये नॉन पॉलीटिकल कार्य है और इस मे हर वर्ग के छात्र को लाभ देने की नीयत से इस कार्यक्रम को किया गया है उंन्होने कहा कि इस से पहले चरण में हम ने लगभग तीन हजार छात्रों को छात्रवृति दी थी उस के उपरान्त जो छात्र आगे पढ़ना चाहते है लेकिन आर्थिक तौर पर कमजोर है उनके दाखिले के लिए भी लगभग अभी तक चार सौ छात्रों को हम ने कुछ राशि देकर राहत कार्य उनके लिए किया है ताकि पढ़ाई को वो आगे निरंतर जारी रख सकें, ओर अब हमने गग्रेट के छात्रों के लिए घर द्वार पर पढ़ाई को लेकर एक प्रयास किया है जिस का लाभ निश्चित तौर पर इन छात्रों को मिलेगा।

  • जिला सचिव अनिल मनकोटिया की अगुवाई में निकली तिरंगा बदलाव यात्रा

    जिला सचिव अनिल मनकोटिया की अगुवाई में निकली तिरंगा बदलाव यात्रा

    ऊना/सुशील पंडित: आम आदमी पार्टी कुटलैहड ने आज रायपुर मैदान के समीप गोविंद सागर झील स्थित जिला सचिव अनिल मनकोटिया की अगुवाई में तिरंगा बदलाव यात्रा निकाली। अनिल मनकोटिया ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि वर्तमान में कुटलैहड़ से मंत्री होने के बावजूद गोविंद सागर झील को पर्यटन की दृष्टि से विकसित नहीं किया गया। आगामी विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही इस झील को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। यहां स्थानीय नौजवानों को रोजगार की बहुत संभावना है बशर्ते यहां वाटर स्पोर्ट्स इंडस्ट्री चलाई जाए। आम आदमी पार्टी का कारवां दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। हर वर्ग के लोग चाहते हैं कि इस बार हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बने। इस मौके पर हमीरपुर संसदीय सचिव देवेंद्र वत्स भी खास तौर पर मौजूद रहे। संगठन मंत्री संजय, सहित विशाल ढिल्लो, युवा नेता विजय, संदीप सहित सैंकड़ों लोगों ने इस रैली में हिस्सा लिया।

  • भाजपा की जीत के लिए अहम भूमिका निभाएगा महिला मोर्चा: मीनाक्षी राणा

    भाजपा की जीत के लिए अहम भूमिका निभाएगा महिला मोर्चा: मीनाक्षी राणा

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की शहरी इकाई द्वारा जिला मुख्यालय के वार्ड 3 में अहम बैठक का आयोजन किया गया इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला प्रभारी मीनाक्षी राणा, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, शहरी इकाई महिला मोर्चा की अध्यक्ष रितु अशोत्रा और महामंत्री रजनी ठाकुर विशेष रूप से बैठक में मौजूद रही। इस मौके पर प्रदेश भाजपा सरकार के मौजूदा कार्यकाल में शहर भर में किए गए विकास कार्यों पर चर्चा की गई जबकि विशेष रुप से वार्ड नंबर 3 में करवाए जा रहे विकास कार्यों पर विचार मंथन करते हुए कठिन परिस्थितियों में भी विकास कार्यों को लगातार जारी रखने के लिए सरकार को साधुवाद दिया गया। वही जिला मुख्यालय समेत विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में एक समान विकास करवाने के लिए वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का आभार भी जताया गया।

    इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला प्रभारी मीनाक्षी राणा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र से जिस व्यक्ति को जनता ने विधायक चुनकर विधानसभा भेजा था वह केवल मात्र माफिया के हाथों की कठपुतली बन कर रह चुका है। रेत माफिया बोलता है तो वह सरकारी कार्यालय में घुसकर गुंडागर्दी करता है शराब माफिया पकड़ा जाता है तो स्टाफ को भेजकर बीच सड़क हंगामा किया जाता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा विधायक की हालत अब ऐसी हो गई है कि माफिया बोलेगा तो वह उठेगा माफिया बोलेगा तो वह बैठेगा।

    उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिसे जनता ने अपने विकास के लिए चुना वहीं जनप्रतिनिधि विकास कार्यों में और रोडे अटकाने का काम करता रहा। उन्होंने कहा कि अब सदर विधानसभा क्षेत्र की जनता जागरुक हो चुकी है और आने वाले विधानसभा चुनाव में जन भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले व्यक्ति को सबक सिखाने का मूड बना चुकी है। मीनाक्षी राणा ने कहा कि महिला मोर्चा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए अहम भूमिका निभाएगा। जिसके लिए हर बूथ पर भाजपा को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम की शुरुआत कर दी गई है। इस मौके पर महिला मोर्चा शहरी इकाई से सीमा दत्ता,पूर्व पार्षद गुरदेव कोर,सुमनजीत कौर,राज कुमारी, सीमा शर्मा, किरण राणा, बलजीत कौर, गंगा,जगतार कौर,पार्षद बलविन्द्र बाबा, सुखविंदर सांगरा, छिंदर पाल सैणी समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

  • नशा तस्कर सहित वांछित आरोपी गिरफ्तार…

    नशा तस्कर सहित वांछित आरोपी गिरफ्तार…

    जालंधर (हर्ष)। थाना रामामंडी की पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बंटी निवासी वेयरहाउस रामा मंडी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी नवदीप सिंह और एसआई बिंदर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर बंटी को टी पॉइंट काली सड़क के पास दबोच कर उसके कब्जे से 55 ग्राम नशीले पदार्थ बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    इसी तरह एएसआई सोमनाथ ने वांछित भगौड़े को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रंजीत सिंह उर्फ बंटी निवासी काजी मंडी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया 2017 से चल रहे मुकद्दमें से आरोपी को अदालत ने भगौड़ा करार कर दिया था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है।

  • जालंधरः  115 ग्राम अफीम सहित नशा तस्कर गिरफ्तार 

    जालंधरः  115 ग्राम अफीम सहित नशा तस्कर गिरफ्तार 

    जालंधर (वरुण)।  थाना लांबड़ा की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि पुलिस पार्टी वंडरलैंड मोड़ पर मौजूद थी, इसी दौरान एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर जब व्यक्ति की तलाशी ली तो उससे 115 ग्राम अफीम बरामद हुई।

    आरोपी की पहचान चरनजीत पुत्र सुखपाल वासी बसंत नगर सतनामपुरा फगवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के ऊपर साल 2015 मैं  थाना गोराया में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था । जिसमे माननीय अदालत ने उसे सजा भी सुनाई थी। आरोपी ने पैरोल पर बाहर आते ही फिर से नशा तस्करी का काम शुरू कर दिया था।

  • प्रो. राम कुमार ने 8 करोड़ से बनने वाले धार्मिक कॉरिडोर का किया शिलान्यास

    प्रो. राम कुमार ने 8 करोड़ से बनने वाले धार्मिक कॉरिडोर का किया शिलान्यास

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत धार्मिक कॉरिडोर का शिलान्यास किया। इसके अंतर्गत क्षेत्र के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों गुरुद्वारा श्री गिड़गिड़ा सहिब, डेरा रोटी राम जी, डेरा रंगी राम जी और श्री टाहली साहिब को आपसे में जोड़ने के लिए 9 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण किया जाएगा जिस पर लगभग 8 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
    इस मौके पर जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रो. राम कुमार ने कहा कि गुरुद्वारा गिड़गिड़ा सहिब, डेरा रोटी राम जी, डेरा रंगी राम जी और श्री टाहली सहिब हरोली विधानसभा क्षेत्र के धार्मिक आस्था और भाईचारे के प्रतीक हैं। इस कॉरिडोर के बनने से जहां स्थानीय श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी तो वहीं धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के गत 19 नवंबर के एक दिवसीय प्रवास के दौरान इस कॉरिडोर के निर्माण की मांग रखी गई थी जिसे पूरा करने को उन्होंने आश्वासन दिया था। उन्होंने धार्मिक कॉरिडोर की मांग को पूरा करने और इसके शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
    प्रो राम कुमार ने बताया कि जय राम ठाकुर के नेतृत्व में गत साढे़ 4 वर्षों में हरोली हल्के का एक समान विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि हरोली हल्के में जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर को नल से स्वच्छ जल मुहैया करवाया गया है। इसके अलावा लोगों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध करवाने के लिए जगह-जगह टयूबवैलों का निर्माण भी किया जा रहा है ताकि किसान का रूझान नकदी फसलों को पैदा करने की ओर बढे़। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में 7.78 लाख घरों को पेयजल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं जिससे राज्य के लगभग 89.17 प्रतिशत घरों को स्वच्छ पेयजल सुविधा मिली है।प्रो. राम कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बिना आय सामाजिक सुरक्षा पेंशन की आयु सीमा को 60 वर्ष करना, 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली, एचआरटीसी की बसों में महिलाओं को किराए में पचास प्रतिशत की छूट और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल माफ करने जैसे निर्णयों में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की जनहितैषी व दूरदर्शी सोच झलकती है।
    इस अवसर पर भाजपा महामंत्री रंजित गागो, लखविन्द्र लक्खी, कुलविन्द्र, ओम कुमार, सतनाम सिंह व दर्शन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • जालंधरः लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले लुटेरा गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार 

    जालंधरः लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले लुटेरा गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार 

    जालंधर (वरुण)। थाना मकसूदां की पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कुनन सिंह पुत्र जगदेव सिंह, दलेर सिंह पुत्र ज्ञान सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह वासी घुमान खल्चियां जिला अमृतसर के तौर पर बताई जा रही है।

    थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम चैकिंग के दौरान नूरपुर अड्डे पर मौजूद थी, तभी अनिल कुमार और सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि गत रात्रि 2 बजे वह क्रैशर लोड़ कर लुधियाना की ओर जा रहे थे, तभी 3 लुटेरों ने ट्रक के आगे मोटरसाइकिल लगाकर तेजधार हथियारों और पिस्तौल दिखाकर उन्हें डरा धमका कर अनिल से 13 हजार रुपए और सुरेंद्र से 3400 रुपए की नगदी छीन ली।

    जब लुटेरे वारदात को अंजाम देकर जाने लगे तो अनिल ने लुटेरों का मोटरसाइकल नंबर पीबी 29 जेड 5456 नोट कर लिया।  पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर उक्त आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से एक खिलौना पिस्तौल, दातर, किरपान और मोटरसाइकल बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होने पठानकोट रोड, करतापुर और सुभानपुर इलाके में15 लूटपाट की  वारदातों को अंजाम दिया है। जिसका जांच पुलिस कर रही है।

  • जयराम सरकार आमजन हिताय व सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर बढ़ी: सुमीत

    जयराम सरकार आमजन हिताय व सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर बढ़ी: सुमीत

    कांग्रेस नेताओं की गैर जिम्मेदार टिप्पणियों से राजनीति का स्तर गिरा

    ऊना/सुशील पंडित: आज यहां जारी एक प्रेस बयान में प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी सुमीत शर्मा ने पिछले कुछ दिनों से लगातार कांग्रेस नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाज़ी को उनकी हताशा व नकरात्मकता से परिपूर्ण करार दिया है। साथ ही उन्होंने जयराम सरकार के कामकाज को आमजन हिताय व सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर आगे बढ़ते कदम करार दिया है।

    उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे चुनावों का समय नजदीक आ रहा है कांग्रेस के नेताओं की भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रति की जा रही टिप्पणिया गैर जिम्मेदार व हताशा का प्रतीक बनकर सामने आ रही हैं।

    सुमीत ने बताया कि सार्वजनिक जनसभाओं में नेता प्रतिपक्ष राजनीतिक टिप्पणियां कर प्रदेश में गुमराह वाले वातावरण का निर्माण कर रहें और सत्ता के लालियत इतने हो गए है कि कर्मचारियों को ओपीएस देने की बात कर रहें है लेकिन यह नहीं बता रहे कि जब वो वर्ष 2003 की कांग्रेस सरकार में मुख्य संसदीय सचिव थे तो उस वक़्त के कांग्रेस सरकार के मुखिया ने क्यों एनपीएस को स्वीकार किया था?और अब कौनसा अलादीन का चिराग आ गया कि ओपीएस को लागू करेंगे।

    उन्होंने कहा कि ऐसा बोलने से पहले ज्यादा अच्छा होता कि नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ और राजस्थान के वित्त विभाग की केंद्र सरकार को भेजे उस पत्र को पढ़ लेते जिसमें बजट का इजाफा करने की मांग की है ताकि प्रदेश में ओपीएस को लागू करने की स्थिति बन सके। उन्होंने बताया कि न सिर्फ नेता प्रतिपक्ष बल्कि कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा सहित सारे कांग्रेसी नेता सत्ता पाने के लिए हताशा में बयानबाजी करने की प्रतिस्पर्धा में लगे हुए हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष लगातार प्रदेश को शर्मसार व गुमराह करने वाली घटिया, बेहद शर्मनाक बयानबाजी कर लोगों के सामने एक्सपोज़ हो रहें है।ऐसी घटिया बयानबाजियों के लिए हिमाचल की जनता कांग्रेस नेताओं को कभी भी क्षम्य नहीं करेगी।

    उन्होंने बताया कि सत्ता से दूर कांग्रेस के नेता ऐसी ओछी बयानबाजी कर मात्र मीडिया में बने रहने के लिए लगातार आतुर हो रहे हैं जोकि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।

    उन्होंने बताया कि वहीं दूसरी ओर जयराम जी के नेतृत्व में गत साढे 4 वर्षों में हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक वर्ग का सर्वागीण एवं चहुंमुखी विकास हुआ है और जयराम सरकार ने ऐसी बहुत सारी लाभकारी योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित किया है जिससे कि प्रदेश के लगभग प्रत्येक व्यक्ति को किसी न किसी योजना के माध्यम से लाभ मिला है। 

    सुमीत ने बताया कि हाल ही में 125 यूनिट फ्री बिजली, पीने के पानी का फ्री करना और बस किराए में महिलाओं को 50 फ़ीसदी कटौती करना जैसे निर्णयों से प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को लाभ देने का कार्य जयराम जी के नेतृत्व में हुआ है।

    उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए प्रत्येक कैबिनेट के पश्चात अलग-अलग विभागों के रिक्त पदों को भरने के निर्णय लिए जा रहे हैं। जोकि प्रदेश के पढ़े-लिखे नौजवानों को रोजगार देने की ओर जयराम सरकार की एक अग्रणी पहल भी बना है जोकि एक सराहनीय कदम है।

    उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा संगठन व प्रदेश के आम जनमानस के सहयोग से मिशन रिपीट को पाने में सफल होगी।

  • आईईसी विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर होगा तीन दिवसीय मेगा इवेंट

    आईईसी विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर होगा तीन दिवसीय मेगा इवेंट

    बरोटीवाला/सचिन बैंसल: जिले के अटल शिक्षा कुञ्ज स्थित आईईसी विश्वविद्यालय ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत सरकार की ओर से चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को ध्यान में रखते हुए 13 से 15 अगस्त तक कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर आईईसी विश्वविद्यालय, दिल्ली रॉयल एनफील्ड राइडर्स समूह के सहयोग से भव्य बाइक रैली का आयोजन करेगा, जिसमें कोई भी युवा आसान रजिस्ट्रेशन के बाद भाग ले सकता है। तीन दिवसीय इस मेगा इवेंट में आईईसी विश्वविद्यालय ने एक अनूठी पहल करते हुए बरोटीवाला – बद्दी – नालागढ़ (बीबीएन) के लोगों को मुफ्त 2000 तिरंगा और पौधे वितरित करने का निर्णय भी लिया है। इस अवसर पर देश-भक्ति का संदेश देने के लिए राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी अपलोड करने वालों को सुनिश्चित उपहार भी दिया जायेगा।

    आईईसी विश्वविद्यालय मैनेजमेंट ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को ध्यान में रख कर इस पूरे कार्यक्रम के आयोजन के लिए कमेटियां गठित कर हर घर तिरंगा अभियान को सफस बनाने के लिए अपना सहयोग सुनिश्चित कर लिया है।  केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर तिरंगा अभियान के लिए राष्ट्रीय ध्वज फहराने के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किये हैं, जिसके बाद आम नागरिक सरकार के दिए निर्देशों का पालन करते हुए दिन के साथ रात में भी राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकते हैं।