Blog

  • बद्दी में बिक रहा था नामी कंपनियों का नकली माल

    बद्दी में बिक रहा था नामी कंपनियों का नकली माल

    पुलिस ने सामान कब्जे में लेने के बाद संचालकों के खिलाफ किया मामला दर्ज

    बददी/सचिन बैंसल : बद्दी पुलिस ने फेक सामान बेचने पर बद्दी की तीन दुकानदारों के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत  मामला दर्ज किया है। आरसी एसोसिएट मौहाली के जांच अधिकारी विशाल चौधरी को सूचना मिली कि बद्दी में नामी कंपनियों का नकली माल बिक रहा है। जिस पर उन्होंने  बद्दी पुलिस की मद्द से बद्दी साई मार्ग पर गोयल इलेक्ट्रिक, एमएच इलेक्ट्रिक और हरियंत  की दुकानों पर दबिश दी। इस दौरान गोयल और एमएच इलेक्ट्रिक की दुकानों पर एंकर कंपनी के स्टिकर लगे हुए 120 सिलिंग और टेबल फेन मिले। जबकि हरियंत के स्टोर से फ्यूमा कंपनी के साढ़े चार सौ बैग मिला। जब इन दुकानदारों से इसके बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह दिल्ली की एक कंपनी से लाते है। जिस पर पुलिस ने सामान कब्जे में लेने के बाद संचालकों के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
    डीएसपी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने गोयल इलेक्ट्रिक के अशोक कुमार, एमएच इलेक्ट्रिक के हरिराम और हरियंत के राजेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 


  • पंजाबः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के 2 सदस्य गिरफ्तार

    पंजाबः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के 2 सदस्य गिरफ्तार

    रूपनगर: पंजाब पुलिस ने क्राइम पर नकेल कसते हुए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ग्रुप को लोगों को गिरफ्तार किया है। लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के 2 सदस्यों को रूपनगर पुलिस गिरफ्तार किया है। दोनों सदस्य खुद को सिंघा गैंगस्टर बताकर लोगों को फोन पर धमकी देकर फिरौती मांग रहे हैं।

    आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन तक कोर्ट में पेश कर हिरासत में भेजा है। जानकारी के अनुसार उक्त लोगों ने मोहाली से एक, खरड़ से 2 तथा रूपनगरसे 4 व्यक्तियों से 3-3 लाख रुपए फिरौती मांगी थी। पुलिस द्वारा शुरू किया गया सर्च अभियान के तहत आरोपी रमनदीप सिंह उर्फ रमन तथा बलविंदर सिंह उर्फ बिंदरी निवासी गांव बड़ी झल्लियां थाना श्री चमकौर साहिब को गिरफ्तार किया था। 

  • सेक्टर 18 के ऑफिस में लगी आग, इमारत से फायर कर्मचारियों ने 15 लोगों को किया रेस्क्यू 

    सेक्टर 18 के ऑफिस में लगी आग, इमारत से फायर कर्मचारियों ने 15 लोगों को किया रेस्क्यू 

    नई दिल्लीः नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित एक बिल्डिंग में बुधवार को आग लग गई। सूचना मिलने पर तत्काल दमकल की 3 गाड़ियों को मौके पर पहुंचा दिया गया। फायर कर्मचारियों ने इमारत से 15 लोगों को रेस्क्यू किया। इसके अलावा अभी कई और लोगों के फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में शार्ट सर्किट से आग लगी है। 

    मुख्य दमकल अधिकारी ने बताया कि सेक्टर 18 मार्केट में स्थित इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर आग लगने से लगभग लोग फंस गए थे। अभी तक किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुई है। आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।

  • नेत्रदान पखवाड़े के तहत जिला स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित

    नेत्रदान पखवाड़े के तहत जिला स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : इंडियन इंस्टिट्यूट आॅफ कंप्यूटर टेक्नोलोजी ऊना में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के तहत जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया।  यह जानकारी देते हुए सीएमओ ऊना डाॅ मंजू बहल ने बताया कि जागरूकता शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों में नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाना है। नेत्रदान मृत्यु होने के छः घंटे के अंदर कराया जा सकता है। नेत्रदान से केवल कोर्निया से नेत्रहीन व्यक्ति ही लाभान्वित हो सकते हैं। कोई भी व्यक्ति किसी भी उम्र, लिंग, ब्लड ग्रुप का हो वह अपनी आँखें दान कर सकता है। नेत्र निकालने में केवल 10 से 15 मिनट ही लगते हैं तथा चेहरे पर इससे कोई भी निशान या  विकृति नहीं होती।

    सीएमओ ने बताया कि पंजीकृत नेत्रदाता बनने के लिए नेत्र बैंक मेडिकल कॉलेज टांडा या शिमला से संपर्क कर सकते हैं। नेत्रदाता की मृत्यु के उपरांत मौके पर उपस्थित व्यक्ति नेत्रदाता की पलकों के साथ-साथ पंखा बंद कर और जल्द से जल्द अपने नजदीकी नेत्र बैंक से संपर्क करें। उन्होंने बताया कि कोई व्यक्ति जब नेत्र दान के लिए अपने आप को पंजीकृत करवाता है या घोषणा पत्र भरता है तो वह अपने पारिवारिक सदस्यों, रिश्तेदारों तथा आस-पडोस को अपने नेत्रदान के संकल्प के बारे में जरूर बताएं ताकि मृत्यु उपरांत नेत्रदान के संकल्प को पूरा किया जा सके। मृतक व्यक्ति की आँखों को बंद कर के सिर के नीचे तकिया रख कर ऊँचा कर दें।

    इस मौके पर संस्थान के प्रशिक्षार्थियों के बीच भाषण व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन करवाया तथा सभी प्रतिभागियों को नकद पुरुस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।

    इस अवसर पर जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी शारदा सारस्वत, जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण, बीसीसी समन्वयक कंचन माला, जिला समन्वयक दीपक चब्बा, संस्थान प्रभारी बिंदु महाजन सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। 

  • पंजाबः एयरपोर्ट से तस्कर गिरफ्तार, शरीर में छिपाकर ला रहा था 36 लाख का सोना 

    पंजाबः एयरपोर्ट से तस्कर गिरफ्तार, शरीर में छिपाकर ला रहा था 36 लाख का सोना 

    अमृतसरः कस्टम विभाग ने अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर अपने शरीर में छिपाकर 36 लाख रुपये का सोना लेकर एयरपोर्ट पहुंचा था। फिलहाल उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 06-07/09/22 को नाइट शिफ्ट के दौरान दुबई से स्पाइस जेट की फ्लाइट में एक व्यक्ति को एआईयू स्टाफ ने प्रोफाइलिंग के आधार पर रोका।

    उसकी तलाशी ली गई तो पता चला कि उक्त व्यक्ति ने अपने गुदे में सोना छिपा रखा था। उसने सोने का पेस्ट बनाया था ताकि किसी भी एयरपोर्ट पर मेटल डिटेक्टर उसे पकड़ न सके लेकिन वह पकड़ा गया। आरोपी ने सोने के पेस्ट को कैप्सूल में छिपाकर अपने गुदा में डाल लिया था। जिसमें से एक कैप्सूल का कुल वजन 755 ग्राम और दूसरे कैप्सूल का वजन 690 ग्राम था, जिसकी कीमत 36 लाख रुपये है. मामले की आगे की जांच जारी है।

  • पंजाब से बड़ी ख़बरः आरोपी ने कैबिनेट मंत्री का पीए बन सरकारी नौकरी दिलाने के लिए मांगे 10 लाख रुपए, गिरफ्तार

    पंजाब से बड़ी ख़बरः आरोपी ने कैबिनेट मंत्री का पीए बन सरकारी नौकरी दिलाने के लिए मांगे 10 लाख रुपए, गिरफ्तार

    मुक्तसरः पंजाब सरकार और डीजीपी की हिदायतों के तहत श्री मुक्तसर साहिब के एसएसपी डॉ. सचिन गुप्ता की ओर से जिले में शरारती तत्वों पर नकेल कसी जा रही हैं। इसी के तहत पुलिस ने कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर के फर्जी पीए को गिरफ्तार किया है। जो कैबिनेट मंत्री का फर्जी पीए बनकर सरकारी अध्यापक की नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग कर रहा था।

    एसएसपी सचिन गुप्ता ने प्रेस कॉंफ्रेंस करते हुए बताया कि गुरवीर सिंह पुत्र बिंदर सिंह निवासी फकसर ने थाना कबरवाला में सूचना दी कि वह गांव कोलियांवाली में तिथि 05.09.2022 में पहुंचा था और वहां टायर पेंचर की दुकान पर मुजे गुरमीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी कोलियांवाली से मुलाकात हुई। इस दौरान गुरमीत सिंह उन्हें कहने लगा कि मै कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर विधायक हलका मलौट का निजी पीए लगा हूं।

    आरोपी ने कहा कि गुरवीर सिंह को कहा कि अगर वह अध्यापक की सरकारी नौकरी चाहता है तो इस नौकरी के उसे 10 लाख रुपए देने होंगे। जिस पर गुरवीर ने कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक के बारे में सरकारी दफ्तर से पता लगाया तो पता चला कि गुरमीत सिंह नाम का कोई भी व्यक्ति कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर का निजी सहायक नहीं लगा हुआ है। 

    जिसके बयान पर पुलिस ने मुकद्दमा नंबर 133 तिथि 07.09.2022 क्रमांक 420,51,384 आईपीसी थाना कबरवाला में दर्ज कर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि गुरमीत सिंह से शुरुआती पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने पहले भी खुद ही अपनी नौकरी के लिए कैबिनेट मंत्री के फर्जी पीए बनकर प्राइवेट कंपनी वेरका के अंदर फोन करके नौकरी देने के लिए कहा था और जिस पर उन्होंने गुरमीत सिंह को वेरका में नौकरी दे दी। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।

  • पोते ने पिता संग मिलकर दादी को मार डाला, शव के  किए 9 टुकड़े 

    पोते ने पिता संग मिलकर दादी को मार डाला, शव के  किए 9 टुकड़े 

    महाराष्ट्र –महाराष्ट्र के मुंढवा में पिता के साथ मिलकर पोते ने दादी की बेरहमी से हत्या कर डाली. फिर शव के 9 टुकड़े किए और मुला-मुठा नदी में अलग-अलग जगह फेंक दिए। मामला पैसों और प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, 62 साल की उषा गायकवाड़े पुणे के देहु इलाके में स्थित भारतीय सेना के कार्यालय में बतौर सफाई कर्मचारी काम करती थीं. दो साल पहले ही वह रिटायर हुई थीं। 
    पड़ोसियों ने बताया कि उन्हें 6 दिनों से उषा नजर नहीं आईं तो उनकी बेटी को इस बारे में जानकारी दी। बेटी ने पुलिस में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई जांच के दौरान पुलिस उषा के घर पहुंची।

    उन्होंने उषा के बारे में पिता और बेटे से पूछताछ की। दोनों के अलग-अलग बयानों के कारण पुलिस को उन पर शक हुआ। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पिता-बेटे ने गुनाह कबूल कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उषा की पेंशन से ही घर खर्च चलता था। कुछ दिनों से उषा अपने पोते को बार-बार ताना मार रही थी कि उसकी पेंशन घर खर्च के लिए काफी नहीं है. इसलिए वो भी कुछ कमाए। पोता अक्सर दादी से प्रॉपर्टी भी अपने नाम करने को कहता रहता था। लेकिन उषा ने प्रॉपर्टी उसके नाम करने से साफ इनकार कर दिया था। साथ ही यह भी कहा कि वह घर छोड़कर चला जाए।
    इसी बात को लेकर पोता गुस्से में आ गया और पिता के साथ मिलकर दादी की हत्या का प्लान बनाया । फिर मौके का फायदा उठाकर उन्होंने घर के अंदर ही धारधार हथियार से उषा की बेरहमी से हत्या कर डाली। दिक्कत आ रही थी शव ठिकाने लगाने की। दोनों ने आरी से शव के 9 टुकड़े किए फिर सभी टुकड़ों को मुला-मुठा नदी में अलग-अलग जगह फेंक दिया । पुलिस ने जब घर का बाथरूम देखा तो वह पूरा खून से लाल हो गया था. उषा के पोते 20 साल के साहिल ने बताया कि उन्होंने बाथरूम में ही महिला के शव को काटा था. फिलहाल पिता-बेटे दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

  • धीरे-धीरे कम हो रही है महंगाई; रोजगार सृजन और विकास पर रहेगा फोकस: निर्मला सीतारमण

    धीरे-धीरे कम हो रही है महंगाई; रोजगार सृजन और विकास पर रहेगा फोकस: निर्मला सीतारमण

    नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि देश की आर्थिक वृद्धि सरकार की प्राथमिकता बनी हुई है और मुद्रास्फीति नीचे गिरकर उस सीमा पर आ गई है, जहां उसे संभालना अधिक मुश्किल नहीं होगा। इंडिया आइडियाज समिट के उद्घाटन सत्र के बाद बोलते हुए उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन और धन का समान वितरण जैसी बुनियादी चीजों पर हमारा फोकस अधिक है।

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत की डिजिटल क्रांति ने संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए निवेश के अवसर पैदा किए हैं। डिजिटल कॉमर्स के लिए भारत के ओपन नेटवर्क ने खुदरा और विनिर्माण क्षेत्र में क्रांति ला दी है। वित्त मंत्री ने कहा कि वह इस बारे में नए सुझावों पर गौर करने, परेशानियों को समझने और जहां तक संभव हो, उनको दूर करने की कोशिश करेंगी।

    धीरे-धीरे कम हो रही महंगाई
    वित्त मंत्री ने कहा कि निश्चित रूप से कुछ क्षेत्र सरकार की प्राथमिकता में हैं। इसमें नौकरियां और धन का समान वितरण जैसी चीजें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हम सुनिश्चित करेंगे कि भारत विकास के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ता रहे। मुद्रस्फीति के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति को लेकर अब कोई खास चिंता नहीं है। हमने पिछले कुछ महीनों में दिखाया है कि हम इसे एक प्रबंधनीय स्तर पर लाने में सक्षम हैं।

  • सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! नए रेट हुए जारी

    सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! नए रेट हुए जारी

    नई दिल्लीः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है। इसके बावजूद पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं की हैं। आज सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल नए रेट जारी कर दिए गए। महाराष्ट्र और मेघायलय को छोड़ राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत सभी राज्यों में लगातार 109 दिन से कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिर भी आइए देखें कि सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल कहां बिक रहा है और आपके शहर में क्या हैं रेट? बता दें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेट क्रूड 99.17  रुपये पर आ गया है। वहीं, US वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड ऑयल की कीमत भी 86.13 डॉलर प्रति बैरल रहा। 

    IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता के अनुसार आने वाले दिनों में क्रूड 85 डॉलर प्रति बैरल पर आ सकता है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 से 3 रुपए प्रति लीटर की कमी आ सकती है। रेटिंग एजेंसी इक्रा के वाइस प्रेसिडेंट और को-ग्रुप हेड प्रशांत वशिष्ठ के मुताबिक, कच्चा तेल 1 डॉलर प्रति बैरल महंगा होने पर देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 55-60 पैसे प्रति लीटर बढ़ जाती हैं।

    इसी तरह इसमें 1 डॉलर की कमी होने पर पेट्रोल-डीजल के दाम भी 55-60 पैसे प्रति लीटर कम हो जाते हैं। इंटरनेशल मार्केट में क्रूड की कीमतें जून में 125 डॉलर प्रति बैरल के करीब थीं, जो सितंबर के पहले हफ्ते में 92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं। इस हिसाब से क्रूड करीब 26% कमजोर हो चुका है। चीन और यूरोप के कई देशों की अर्थव्‍यवस्‍थाएं दबाव में हैं। ऐसे में आगे भी क्रूड की डिमांड कमजोर रह सकती है।

  • पंजाबः CM Mann ने जिला योजना बोर्ड के जालंधर सहित 8 नए अध्यक्षों को दी बधाई, जाने क्या कहा

    पंजाबः CM Mann ने जिला योजना बोर्ड के जालंधर सहित 8 नए अध्यक्षों को दी बधाई, जाने क्या कहा

    चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जिला योजना बोर्ड के नए अध्यक्षों को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, मुझे आशा है कि नए पदाधिकारी पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। हमारा प्रयास है कि सरकारी नीतियों का लाभ हर घर तक पहुंचे। जिसके लिए आपकी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। पंजाब की “रंगला पंजाब” टीम में आपका स्वागत है।