जिला सचिव अनिल मनकोटिया की अगुवाई में निकली तिरंगा बदलाव यात्रा

ऊना/सुशील पंडित: आम आदमी पार्टी कुटलैहड ने आज रायपुर मैदान के समीप गोविंद सागर झील स्थित जिला सचिव अनिल मनकोटिया की अगुवाई में तिरंगा बदलाव यात्रा निकाली। अनिल मनकोटिया ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि वर्तमान में कुटलैहड़ से मंत्री होने के बावजूद गोविंद सागर झील को पर्यटन की दृष्टि से विकसित नहीं किया गया। आगामी विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही इस झील को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। यहां स्थानीय नौजवानों को रोजगार की बहुत संभावना है बशर्ते यहां वाटर स्पोर्ट्स इंडस्ट्री चलाई जाए। आम आदमी पार्टी का कारवां दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। हर वर्ग के लोग चाहते हैं कि इस बार हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बने। इस मौके पर हमीरपुर संसदीय सचिव देवेंद्र वत्स भी खास तौर पर मौजूद रहे। संगठन मंत्री संजय, सहित विशाल ढिल्लो, युवा नेता विजय, संदीप सहित सैंकड़ों लोगों ने इस रैली में हिस्सा लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *