Blog

  • पंजाबः नशे में धुत पुलिसकर्मी ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    पंजाबः नशे में धुत पुलिसकर्मी ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिलें के सिविल अस्पताल में पुलिसकर्मी की ओर से हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। नशे में धुत पुलिसकर्मी की वीडियो काफी वायरल हो रही हैं। जानकारी के अनुसार यह सारा विवाद पार्किंग पर्चियों को लेकर हुआ है। अस्पताल में इलाज करवाने आए एक मरीज का परिजन जैसे ही बाइक पर जाने लगा तो पुलिस कर्मी उसे कहने लगा कि अपना ड्राइविंग लाइसेंस दिखा नहीं तो उसे घंटा घर तक छोड़ के आओ।

    उक्त बाइक सवार के साथ पुलिसकर्मी को उलझता देख वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस कर्मी की वीडियो बनानी शुरू कर दी और लोगों ने पुलिसकर्मी से पूछा कि तुम्हारी नेम प्लेट कहां है। इस पर पुलिस कर्मी ने कहा कि उससे नेम कभी डीजीपी ने नहीं मांगी तो तुम कौन होते हों। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मी नशे में धुत था। पुलिस कर्मी ने कहा कि उसकी नेम प्लेट दिल्ली एयरपोर्ट पर हैं। सीनियर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस वीडियों की जांच करके मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

  • अमृतसर में युवक की हत्या का मामलाः दो निहंग सिख गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

    अमृतसर में युवक की हत्या का मामलाः दो निहंग सिख गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

    अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में बीती रात गोल्डन टेंपल की तरफ जाने वाले रास्ते में निहंग सिखों द्वारा युवक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो निहंग सिखों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को पहले पुलिस ने दोपहर को ही काबू कर लिया था, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी अब की गई है। इस घटना में तीसरा आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसको पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

    बता दें कि श्री हरमंदिर साहिब के पास बीती रात निहंग सिखों और एक युवक के बीच सिगरेट पीने को लेकर तकरार हो गई थी, जिसके बाद गुस्से में आए निहंगों ने लड़के पर तेजधार हथियारों के साथ हमला करके उसे मौत के घाट उतर दिया था।

  • पंजाब में हो सकती है बड़ी गैंगवार, इस गैंग को लेकर केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पुलिस को दिया इनपुट

    पंजाब में हो सकती है बड़ी गैंगवार, इस गैंग को लेकर केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पुलिस को दिया इनपुट

    चंडीगढ़ः पंजाब में बड़ी गैंगवार की घटना को लेकर केंद्रीय खुफिया एजेंसियों द्वारा पुलिस को फिर से इनपुट भेजा गया है। खुफिया एजेंसियों द्वारा दिए गए इनपुट में पुलिस सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। क्योंकि बंबीहा गैंग किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। गौरतलब है कि पिछले दो माह में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की ओर से पंजाब पुलिस को भेजा गया यह चौथा इनपुट है। मूसेवाला की हत्या का बदला लेने के लिए बंबीहा ग्रुप लगातार इंटरनेट मीडिया पर दावा कर रहा है।

    वहीं, पिछले दिनों पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव और जेल मंत्री हरजोत बैंस को भी ई-मेल से धमकी मिल चुकी है। खुफिया एजेंसियों की ओर से कहा गया है कि पंजाब में बड़ी गैंगवार हो सकती है। बता दें कि बीते बुधवार को हिमाचल के बद्दी में पुलिस हिरासत से अपराधी को छुड़ाने की नाकाम कोशिश करने के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छह अपराधियों को गिरफ्तार किया।

    ये सभी कौशल व बंबीहा गिरोह से जुड़े हुए हैं। ये अपराधी बद्दी में सनी को छुड़ाने गए थे, जिसने पिछले साल पंजाब में सिद्धू मूसेवाला के कहने पर विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या की थी। विक्की की हत्या का बदला लेने के लिए ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई थी। इन आरोपितों से की गई पूछताछ के बाद फिर से पंजाब पुलिस को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

  • भाजयुमो ऊना के जिला मीडिया प्रभारी बने अर्चित शर्मा

    भाजयुमो ऊना के जिला मीडिया प्रभारी बने अर्चित शर्मा

    कुलदीप सिंह राजपूत को बनाया उपाध्यक्ष, नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू: कमल सैनी

    ऊना/सुशील पंडित : देवभूमि हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को मध्यनजर रखते हुए प्रदेश में सत्तापक्ष भाजपा द्वारा “सरकार नहीं, रिवाज बदलने के नारे” को लेकर विभिन्न मोर्चा व प्रकोष्ठों को सक्रिय करते हुए अपनी-अपनी ड्यूटी के प्रति कर्तव्य निभाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसी कड़ी के बीच जिला भाजपा जनता युवा मोर्चा ऊना के अध्यक्ष कमल सैनी ने गत बुधवार को जिला ऊना कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। कमल सैणी ने बताया कि कार्यकारिणी में विशेष रुप से कुटलैहड़ विस क्षेत्र के युवा नेता अर्चित शर्मा (झंबर) जिसने अपनी ग्राम पंचायत के उपचुनाव में बाई- इलेक्शन के तहत वार्ड पंच का चुनाव भी जीता है को जिला भाजयुमों का मीडिया प्रभारी बनाया गया हैं। जबकि सह-सोशल मीडिया प्रभारी संजय सैणी हरोली को बनाया गया हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी के विस्तार में उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव व सदस्य भी बनाए गए हैं।

    जिसमें जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह राजपूत चिंतपूर्णी, जयवीर ठाकुर ऊना, सुमित सिंह गगरेट, अभय सिंह कुटलैहड़, अमन ठाकुर हरोली को बनाया गया है। वहीं, सचिव सुनील कुमार चिंतपूर्णी, सह-सचिव महेश शर्मा ऊना, राकेश कुमार हरोली, जबकि प्रहलाद धुसाड़ा व अजय कुमार गगरेट को जिला भाजयुमो कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया हैं।
    जिला भायजुमों अध्यक्ष कमल सैनी ने बताया कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। उन्होंने नवनिर्वाचित युवा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों को निभाते हुए केंद्र की मोदी व हिमाचल की जयराम सरकार की जनहितेषी नीतियों व डबल इंजन की सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बूथ स्तर पर डट जाएं। ताकि भाजपा के मिशन रिपीट को युवा अहम भूमिका निभा सके।

    सरकार नहीं, रिवाज बदलने के नारे को लेकर आगे बढ़ेगा भाजपा युवा मोर्चा: अर्चित शर्मा

    वहीं, नवनिर्वाचित भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी ऊना अर्चित शर्मा ने जिला व प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ एवं सम्मानीय नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिला व प्रदेश भाजपा शीर्ष संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है, वह उसे पूरी ईमानदारी, लग्न व निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका आगामी विधानसभा चुनावों में यही मिशन रहेगा कि अधिक से अधिक युवा शक्ति भाजपा संगठन में समर्पित व संगठित होकर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में क्रियान्वित की जा रही अनेकों योजनाओं को आम नागरिक एवं हर घर, गली तक पहुंचाएगी।

    इसके अतिरिक्त उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती, चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर चौधरी, गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर, एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. रामकुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, जिला भाजपा प्रवक्ता विनय शर्मा, जिला भाजयुमो अध्यक्ष कमल सैनी सहित जिला व प्रदेश के अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं का धन्यवाद किया है।

  • पंजाबः आंतकी लंडा व रिंदा के तीन करीबी गिरफ्तार, डेढ़ किलो आइईडी सहित पिस्टल बरामद

    पंजाबः आंतकी लंडा व रिंदा के तीन करीबी गिरफ्तार, डेढ़ किलो आइईडी सहित पिस्टल बरामद

    आरोपियों ने किया खुलासाः ड्रोन के जरिए मंगवाते थे हथियार

    तरनतारनः जिलें की पुलिस ने कनाडा और पाकिस्तान में बैठकर आतंकियों से मिलकर नेटवर्क चला रहे लखबीर सिंह लंडा व हरविंदर सिंह रिंदा के तीन करीबी आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नछत्तर सिंह मोती, सुखदेव सिंह शेरा, अर्शदीप सिंह बाठी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डेढ किलो आइईडी, दो पिस्टल बरामद किए है।

    सरहाली रोड पर नाकाबंदी के दौरान इन आतंकियों को हीरो हांडा सप्लेंडर मोटरसाइकिल पर जाते समय गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उक्त आरोपियों ने खुलासा किया कि ड्रोन के माध्यम से वह एक्सप्लोसिव, हैंड ग्रेनेड, हथियार और गोली सिक्का के अलावा नशीले पदार्थ मंगवाते थे और विदेश बैठे लखबीर सिंह लंडा व हरविंदर सिंह रिंदा द्वारा दिए गए टारगेट के मुताबिक राज्य के अन्य व्यापारियों से फोन करके उनसे पैसे वसूल करते थे।

    एसपी (आइ) विशालजीत सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि लखबीर सिंह लंडा व हरविंदर सिंह रिंदा ने तरनतारन क्षेत्र से संबंधित दो दर्जन लोगों का गिरोह बनाया हुआ है। पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से एक्सप्लोसिव, हैंड ग्रेनेड, हथियार और गोली सिक्का के अलावा नशीले पदार्थ मंगवाकर राज्य भर में सप्लाई किए जाते थे और व्यापारियों को फोन पर धमकियां देकर करोड़ों की राशि वसूल चुके है।

    एसपी विशालजीत सिंह ने बताया कि लंडा और रिंदा के करीबी साथी नछत्तर सिंह उर्फ मोती निवासी गांव भट्ठल सहिजा सिंह, सुखदेव सिंह शेरा निवासी गंडीविंड, हरप्रीत सिंह हैप्पी निवासी चौधरीवाला को बिना नंबरी मोटरसाइकिल पर जाते काबू किया गया। उनके कब्जे से एक आइईडी, 30 बोर का एक पिस्टल (मिड इन चाइना), एक 315 बोर का पिस्तौल बरामद किया है। इनके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है।

  • जालंधरः मॉडल टाउन में ट्रैफिक समस्या को लेकर एडीसीपी सिटी-2 की एसोसिएशन के साथ हुई मीटिंग

    जालंधरः मॉडल टाउन में ट्रैफिक समस्या को लेकर एडीसीपी सिटी-2 की एसोसिएशन के साथ हुई मीटिंग

    जालंधर/हर्षः महानगर के पॉश इलाके में ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए पुलिस कमीश्नर गुरशरण सिंह संधू के निर्देशानुसार एडीसीपी-सिटी-2 आदित्य कुमार, एसीपी खुशबीर कौर और थाना 6 के प्रभारी परमदीन खान ने मॉडल टाउन मार्केट के अध्यक्ष दिलप्रीत खैहरा, मुख्य संरक्षक भूपिंदर सिंह भिंडा, जसवंत सिंह, हनी कक्कड़, सुखदीप सिंह, हरदीप पाल सिंह, कुलजीत सिंह के साथ मीटिंग की।

    इस मीटिंग के दौरान माडल इलाके में यातायात समस्या पर चर्चा की गई, कि जिसमें यातायात सुचारू ढंग से चलाने की योजना को लेकर विचार विर्मश किया गया। दरअसल, मॉडल टाउन मार्केट में आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। देर शाम ट्रैफिक की समस्या को लेकर एक मिनट का रास्ता महज 10 मिनट में तय करना पड़ता है। इस समस्या को हल करने के लिए मार्किट एसोसिएशन की ओर से पुलिस को सुझाव दिए गए ताकि मॉडल टाउन मार्केट के दुकानदार से बाजार में आ रही दिक्कतों और ट्रैफिक का समाधान हो सके।

  • डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल में पर्यावरण  स्वच्छ रखने की ली गई शपथ

    डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल में पर्यावरण  स्वच्छ रखने की ली गई शपथ

    ऊना/सुशील पंडित : डीएवी सेनटेनरी  पब्लिक स्कूल, ऊना में  स्वयंसेवियों  द्वारा’ स्वच्छता पखवाड़ा’ के अंतर्गत पर्यावरण को स्वच्छ रखने की शपथ ली गई| इसमें लगभग 60 स्वयंसेवियों ने भाग लिया| एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने स्वयंसेवियों  को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि हमें अपने आपको अपने समाज को व देश को स्वच्छ रखने का प्रण लेना होगा| किसी भी मनुष्य की सभ्यता और संस्कृति का पता उसके रहन सहन और स्वच्छ वातावरण से ही चलता है|

    विद्यालय स्तर पर सफाई के प्रति छोटे-छोटे प्रयास कर हम स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दे सकते हैं| प्राचार्य अतुल महाजन ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें स्वच्छता की शुरुआत खुद से शुरू कर देश तक ले जानी है| स्वच्छता हमारे स्वभाव का अंग होना चाहिए |स्वच्छता का दायित्व केवल सफाई कर्मचारियों का नहीं, बल्कि हम सबका है |वास्तव में आंतरिक संस्कार और सामाजिक व्यवस्था  के इक्ट्ठे प्रयास से स्वच्छता हो सकती है| केंद्र व राज्य सरकार द्वारा  स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए  कार्यक्रम आयोजन करना सराहनीय प्रयास है|

  • हरोली को 20 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम : प्रो. राम कुमार 

    हरोली को 20 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम : प्रो. राम कुमार 

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा कि 10 सितंबर 2022 को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर हरोली विस क्षेत्र में  प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समारोह में केंद्रीय सूचना प्रसारण, युवा सेवाएं तथा खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर तथा छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

    उन्होंने कहा कि समारोह हरोली विस क्षेत्र के कांगड़ में दोपहर एक बजे से आरंभ होगा। 
    प्रो. राम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर अपने हरोली प्रवास के दौरान लगभग 19.84 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर 4.50 करोड़ की लागत से हरोली के बचे हुए घरों को नल प्रदान करने की परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही वह 4.65 करोड़ की लागत से ईसपुर जोन की पेयजल परियोजना, 4.40 करोड़ की लागत से बाथड़ी जोन परियोजना, 2.10 करोड़ की लागत से धर्मपुर जोन परियोजना, पालकवाह गांव के लिए 2.07 करोड़ की पेयजल परियोजना का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर खड्ड में 69.28 लाख की सिंचाई परियोजना, 75.25 लाख रुपए की पंजुआणा सिंचाई परियोजना तथा 68 लाख रुपए की लागत से पालकवाह में बने जल गुणवत्ता एवं निगरानी प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ करेंगे। 

  • NEET UG Result 2022: जालंधर के अनमोल ने देश में 19वां और पंजाब में दूसरा स्थान किया हासिल

    NEET UG Result 2022: जालंधर के अनमोल ने देश में 19वां और पंजाब में दूसरा स्थान किया हासिल

    जालंधर/वरुणः राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी NTA ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, अंडर ग्रेजुएट NEET UG 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसके बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही एनटीए की ओर से टॉपर रैंक भी जारी कर दी गई है।

    वहीं जालंधर के अनमोल गर्ग ने नीट यूजी 2022 में 705 अंक लेकर देश भर से 19वां और राज्य भर से दूसरा स्थान हासिल किया है। अनमोल के पिता नीतीश गर्ग कार्डियोलॉजिस्ट हैं। जानकारी के मुताबिक अनमोल गर्ग अपनी आगे की पढ़ाई दिल्ली एम्स से करना चाहते हैं। बता दें कि अनमोल गर्ग पिछले 4 साल से नीट की परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और पिता से प्रेरणा लेकर डॉटकारी का पेशा अपनाया है।

  • पंजाबः तालाब से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में दहशत का माहौल

    पंजाबः तालाब से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में दहशत का माहौल

    बटाला: जिलें के हरचोवाल कस्बे से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां ऐतिहासिक गुरुद्वारा गोके शाह के पास तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय कुमार हरचोवाल पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों ने इस शव को देखा और उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

    थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक बटाला सिविल अस्पताल में रख दिया गया है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि उन्हें आज तड़के शव तालाब के पानी पर तैरता दिखाई दिया। इस घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कहा कि शव की शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।