Blog

  • Punjab News: श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी पर्व को समर्पित light&sound show में पहुंचे कैबिनेट मंत्री कटारूचक, दिया ये संदेश, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी पर्व को समर्पित light&sound show में पहुंचे कैबिनेट मंत्री कटारूचक, दिया ये संदेश, देखें वीडियो

    पठानकोटः श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को मनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि गुरु साहिब के शहीदी पर्व को यादगार बनाया जा सके, जिसके चलते आज पठानकोट में श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर एक लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया, जिसमें गुरु साहिब जी के संपूर्ण जीवन के बारे में विस्तार से बताया गया कि कैसे गुरु साहिब ने जन्म के बाद एक भगवान, एक संतान का संदेश दिया और कैसे बिना झुके अपना बलिदान दिया।

    कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने भी इस लाइट एंड साउंड शो में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गुरु साहिब के 350वें शहीदी दिवस को यादगार बनाने और वर्तमान पीढ़ी को हमारे गुरु साहिब के बारे में बताने के लिए प्रयास कर रही है। यह लाइट एंड साउंड शो 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में से एक है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम होते रहेंगे।

    इन कार्यक्रमों से युवा पीढ़ी को हमारे गुरुओं द्वारा दिए गए बलिदानों और उनकी शिक्षाओं का पता चलता है और वह गुरुओं की शिक्षाओं पर चलकर आगे बढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर को जम्मू-कश्मीर से नगर कीर्तन पठानकोट पहुंच रहा है, इसलिए जिस तरह पठानकोट में इस लाइट एंड साउंड शो में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, उसी तरह उस नगर कीर्तन का स्वागत करने के लिए भी लोग भारी संख्या में पहुंचेंगे।

  • Punjab News: कांग्रेस प्रधान Raja Warring की बढ़ी मुश्किलें, हुई FIR दर्ज

    Punjab News: कांग्रेस प्रधान Raja Warring की बढ़ी मुश्किलें, हुई FIR दर्ज

    कपूरथलाः पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह पर की गई जातिसूचक टिप्पणी के मामले में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। इस मामले को लेकर जहां राजा वडिंग का विरोध हुआ था। वहीं अब राजा वडिंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। यह एफआईआर पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह पर की गई जातिसूचक टिप्पणी के मामले को लेकर की गई शिकायत पर दर्ज की है। दरअसल, पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह सिद्धू ने मामले को लेकर शिकायत की थी, जिसके बाद राजा वडिंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। राजा वडिंग के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी मामले में धारा 353, 196 बीएनएस 2023 तथा धारा 3(1)(u), 3(1)(v) एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

    वहीं मजहबी सिख संगठन लगातार राजा वडिंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है। पंजाब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर SC कमीशन ने भी राजा वडिंग को नोटिस भेजा हुआ है। नेशनल SC कमीशन ने तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर और SSP से 7 दिन में कार्रवाई को लेकर जवाब तलब कर लिया है। यह कार्रवाई भाजपा नेता तरूण चुग के बयान पर की गई है।

     

    इससे पहले पंजाब SC कमीशन ने भी वड़िंग से 7 दिन के भीतर जवाब मांगा था। इसके बाद मंगलवार दोपहर को तरनतारन के जिला चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर 6 नवंबर को सुबह 10 बजे व्यक्तिगत रूप से पेश होने के आदेश दिए हैं। उनसे पूछा गया कि अनाप-शनाप बोलने वाले राजा वड़िंग को अब तक जिले की सीमा से बाहर तड़ीपार क्यों नहीं किया गया। इसके अलावा, पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार भी एक्टिव हो गई है। वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि वड़िंग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से उन्हें पार्टी से बाहर निकालने की मांग की है।

    वहीं कांग्रेस सांसद व पूर्व CM चरणजीत चन्नी ने कहा कि राजा वड़िंग ने जो कहा, वह बेहद गलत है, इसके लिए उन्होंने माफी मांग ली है। मैं समूची कौम से निवेदन करता हूं कि उन्हें माफ कर देना चाहिए। वहीं लुधियाना के घंटाघर चौक पर दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन विजय दानव की अगुआई में दलित समाज ने राजा वड़िंग का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया। इसके अलावा जालंधर में AAP सरकार के मंत्री मोहिंदर भगत की अगुआई में राजा वड़िंग का पुतला फूंका गया।

     

  • उड़ान भरते ही आग का गोला बना Cargo Plane, कई किलोमीटर तक उठे धुएं के गुबार, 4 की मौत, देखें वीडियो

    उड़ान भरते ही आग का गोला बना Cargo Plane, कई किलोमीटर तक उठे धुएं के गुबार, 4 की मौत, देखें वीडियो

    वॉशिंगटन डीसीः अमेरिका के केंटकी राज्य में बुधवार को लुईविल में एक कार्गो प्लेन क्रैश हो गया है। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कम से कम 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। फेडरल एविएशन अथॉरिटी के मुताबिक, यूपीएस कंपनी की फ्लाइट 2976 ने मोहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होनोलुलु (हवाई) के डेनियल इनौये इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी।

    एफएए ने बताया कि यह हादसा शाम करीब 5:15 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुआ। इसके बाद एयरपोर्ट के दक्षिण हिस्से में घना धुआं और आग की लपटें देखी गईं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में तेज आग और मलबा दिखाई दे रहा है। पुलिस ने एयरपोर्ट से 8 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को घर के अंदर रहने का आदेश दिया है। साथ ही, एयरपोर्ट को फिलहाल बंद कर दिया है।

    लुईविल पुलिस ने कहा कि हादसे वाली जगह पर अभी भी आग लगी हुई है और मलबा फैला है। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है प्लेन में लिथियम बैटरियों से आग लगी हो, ठीक वैसे ही जैसे 2010 में UPS फ्लाइट 6 के हादसे में हुआ था। यूपीएस कंपनी ने बताया कि विमान में 3 क्रू मेंबर थे।

    मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विमान में करीब 25,000 गैलन (95 हजार लीटर) जेट फ्यूल भरा हुआ था, जिससे आग तेजी से फैल गई। यह विमान मैकडॉनेल डगलस MD-11 मॉडल था और यूपीएस वर्ल्डपोर्ट सुविधा के पास गिरते ही धमाके के साथ आग का गोला बन गया। यूपीएस एयरलाइंस ने कहा कि केंटकी विमान के बारे में नई जानकारी मिलने पर अपडेट शेयर किया जाएगा। एफएए और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड दोनों मिलकर इस हादसे की जांच कर रहे हैं। यह एयरपोर्ट यूपीएस वर्ल्डपोर्ट के नाम से जाना जाता है, जो कंपनी का सबसे बड़ा सेंटर है।

  • Punjab News: गुरु पर्व पर दरबार साहिब में CM Mann सहित लाखों श्रद्धालु हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरु पर्व पर दरबार साहिब में CM Mann सहित लाखों श्रद्धालु हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    शाम को होगी दीपमाला और आतिशबाजी

    अमृतसरः गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के मौके पर आज सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब (दरबार साहिब) में श्रद्धा और भक्ति का भव्य नज़ारा देखने को मिल रहा है। सुबह से ही पंजाब, देश के अन्य राज्यों और विदेशों से आईं बड़ी संख्या में संगतें गुरुघर में माथा टेकने पहुंच रही हैं। श्री दरबार साहिब “वाहेगुरु” के स्मरण से गूंज रहा है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज परिवार के सा​थ अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब पहुंचे। मुख्यमंत्री ने दरबार साहिब में नतमस्तक होकर सरबत के भले, पंजाब की तरक्की और लोगों की सुख-शांति की अरदास की। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए भगवंत मान ने कहा कि आज पूरी दुनिया में लाखों-करोड़ों नानक नाम लेवा संगत गुरु नानक देव जी के पवित्र स्थानों पर माथा टेक रही है और उनकी वाणी को श्रवण कर रही है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के दिन श्री दरबार साहिब में आकर श्रद्धा के भाव से नतमस्तक होने का अवसर मिला। श्रद्धालु पवित्र सरोवर में नहाकर मन को शुद्ध कर रहे हैं और फिर गुरुघर में श्रद्धा के साथ अरदास कर रहे हैं। हर कोने में भक्ति की लहर दिखाई दे रही है। सुबह से ही श्री दरबार साहिब में गुरबाणी के सुरीला कीर्तन चल रहा हैं। श्रद्धालु गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को याद कर रहे हैं और यह संदेश ले रहे हैं कि मानवता, सच्चाई और विनम्रता का मार्ग ही गुरु साहिब द्वारा दिखाया गया सच्चा मार्ग है। सचखंड श्री दरबार साहिब के प्रबंधकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। लंगर सेवा निरंतर जारी है जिसमें हज़ारों श्रद्धालु प्रसाद का आनंद ले रहे हैं। शाम के समय सचखंड श्री दरबार साहिब में सुन्दर दीपमाला का आयोजन किया जाएगा। हज़ारों दीपों की रोशनी से पूरा परिसर स्वर्ग जैसा दिखाई देगा। इसके बाद रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आकाश चमक उठेगा। दर्शनार्थी इस दृष्य को देखने के लिए उत्सुक हैं और शाम के समय दरबार साहिब में संगतें और भी बड़ी संख्या में आनी जारी रहेंगी।
  • बद्रीनाथ धाम में चारों और बिछी बर्फ की सफेद चादर

    बद्रीनाथ धाम में चारों और बिछी बर्फ की सफेद चादर

    देहरादूनः पंजाब सहित उत्तराखंड में भी मौसम ने करवट ले ली है। बदरीनाथ धाम में बर्फबारी होने के बाद ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं धाम समेत निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट सही साबित हुआ और जनपद में देर रात बारिश के साथ-साथ ऊंचाई वाली क्षेत्र में बर्फबारी भी है। बर्फबारी के बाद पूरे बद्रीनाथ क्षेत्र ने चांदी की सी चादर ओढ़ ली है। बद्रीनाथ के चारों ओर बर्फ के चलते नजारे बेहद ही खूबसूरत हो गए हैं। प्रदेश भर में आने वाले दिनों में हल्की बारिश व बर्फबारी से मौसम में बदलाव हो सकता है।

    मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट सही साबित हुआ और जनपद में देर रात बारिश के साथ-साथ ऊंचाई वाली क्षेत्र में बर्फबारी भी है। बर्फबारी के बाद पूरे बद्रीनाथ क्षेत्र ने चांदी की सी चादर ओढ़ ली है। बद्रीनाथ के चारों ओर बर्फ के चलते नजारे बेहद ही खूबसूरत हो गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश व बर्फबारी होने से पर्वतीय जिलों में शीतलहर सुबह व शाम के समय परेशान कर सकती है। हालांकि छह से आठ नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उधर मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से सामान्य तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

    मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई है। देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। पर्वतीय जिलों में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। बता दें कि इस समय चारधाम यात्रा में सिर्फ बदरीनाथ की यात्रा चल रही है। बदरीनाथ के कपाट 25 नवंबर को बंद होने हैं। तब तक यात्रा का संचालन होता रहेगा।

  • मोमोस फैक्ट्री सील, जायका बढ़ाने के लिए हो रहा इस चीज का इस्तेमाल

    मोमोस फैक्ट्री सील, जायका बढ़ाने के लिए हो रहा इस चीज का इस्तेमाल

    नई दिल्ली : इंदौर में खाद्य मिलावट के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत खातीपुरा क्षेत्र में एक अवैध मोमोज की फैक्ट्री में कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया गया। फैक्ट्री बिना किसी वैध लाइसेंस के संचालित की जा रही थी और यहां से विभिन्न फास्ट फूड स्टॉल, ठेले एवं रेस्टोरेंट्स को बड़ी मात्रा में मोमो की सप्लाई की जाती थी। छापेमारी के दौरान परिसर से अजिनोमोटो की भारी मात्रा बरामद हुई। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे मोमोज में जायका बढ़ाने वाले रसायन अजिनोमोटो का इस्तेमाल तय मानकों से कई गुना अधिक मात्रा में किया जा रहा था।

    जिसकी चलते फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इसे सील किया गया है। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री के कर्मियों द्वारा स्वाद बढ़ाने वाली इस्तेमाल की जाने वाली ये सामग्री ज्यादा मात्रा होने के कारण सेहत के लिए खतरनाक मानी जाती है।जांच में पाया गया कि मोमोज में इसे निर्धारित सीमा से अधिक मिलाया जा रहा था, ताकि स्वाद को बढ़ाया जा सके और ग्राहकों को लुभाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अजिनोमोटो की अधिक मात्रा खासकर गर्भवती महिलाओं और 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए हानिकारक हो सकती है।

    यह सिरदर्द, उलझन, एलर्जी जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है और शरीर में रासायनिक संतुलन को प्रभावित करता है। खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार, इसकी सीमित मात्रा में उपयोग की अनुमति है, लेकिन इस फैक्ट्री में इसका अत्यधिक प्रयोग पाया गया, जो सीधे तौर पर उपभोक्ताओं की सेहत के साथ खिलवाड़ है. फैक्ट्री की सफाई व्यवस्था भी बेहद खराब स्थिति में पाई गई। कच्चा माल बिना सुरक्षा और स्वच्छता के खुले में जमीन पर रखा हुआ था।

    निर्माण स्थल पर गंदगी थी। इतनी लापरवाही और मिलावट की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने मौके पर ही यूनिट को सील करने के आदेश जारी कर दिए। इस यूनिट के पास वैध लाइसेंस नहीं मिला, जिसको लेकर इसे अगले आदेश तक बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन द्वारा संयंत्र के खिलाफ विस्तृत जांच की जा रही है।

  • आज का राशिफल, 5 नवंबर 2025

    आज का राशिफल, 5 नवंबर 2025

    ज कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और बुधवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज शाम 6 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज देव दीपावली का त्योहार भी मनाया जायेगा। आज दोपहर पहले 11 बजकर 28 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज बड़ा फैसला लेने से पहले बड़ों की राय अवश्य लें। आज बिजनेस में बढ़ोतरी के लिये नए मौके मिल सकते हैं। आज कुछ मामलों में किसी अनुभवी से सलाह-मशविरा लेकर ही फैसला लें, अच्छा रहेगा। आज का दिन आनंद से भरा रहेगा, आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे।

     

    वृष राशि:आज आपका दिन खास रहने वाला है। आज आपके रुके हुए काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज किसी बड़ी पार्टी में मनचाहा पद मिल सकता है। आज दोस्तों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं। आज स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज के दिन ब्राह्मण को भोजन करायें, घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा।

     

    मिथुन राशि:आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपका व्यक्तित्व देखकर लोग आपसे काफी प्रभावित हो सकते हैं। इस राशि के छात्रों को आज उनकी मेहनत का फल मिल सकता है। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आज आप नई योजना बना सकते हैं। आज रुका हुआ काम फिर से शुरू कर सकते हैं। आज के दिन घर से बाहर निकलते समय शहद खाकर निकलें, आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

     

    कर्क राशि:आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। आज छोटी-मोटी बातों पर अपना समय व्यर्थ ना करेंǀ इस राशि के छात्रों को आज उनकी सफलता का कम परिणाम मिलेगा। नये काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह भी लेंगे। आज कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रहेंगे। जॉब के कुछ अच्छे ऑफर भी आज आपको मिल सकते हैं। जहां जरूरत होगी, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे।

     

    सिंह राशि:आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज अपने परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने के लिये दिन अच्छा है। आज पैसों को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। आज आपका मन काम में कम लगेगा। आज जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। आज थोड़ी वीकनेस फील हो सकती है। आज के दिन घर से निकलने से पहले थोड़ा-सा दही खाकर निकलें, आपका दिन अच्छा गुजरेगा।

     

    कन्या राशि:आज के दिन तक़दीर का पूरा साथ मिलेगा। आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। अगर आप अपनी सोच को सकारात्मक रखेंगे, तो जल्द ही इसका बेहतर परिणाम हासिल होगा। आज दोस्तों के साथ मन की बात शेयर करके आपको अच्छा महसूस होगा। आज अपनी इच्छाओं को पूरा करने का मौका मिलेगा। आज आपके मन में किसी बात को लेकर उत्सुकता बनी रहेगी। आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। आपके अन्दर कॉन्फिडेंस बना रहेगा।

     

    तुला राशि:आज आपका दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कारोबार में आ रही परेशानियों के समाधान के लिये आज किसी खास व्यक्ति से सहयोग प्राप्त हो सकता है। आज आपको एक्टिव रहने की जरूरत है। आज जरूरी काम पहले पूरा कर लें, वरना समय धीरे-धीरे निकलता जायेगा और आपको पता भी नहीं चलेगा। विवाहितों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज के दिन सुबह उठकर धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपका दिन ठीक रहेगा।

     

    वृश्चिक राशि:आज का दिन खुशियां लेकर आया है। अगर आपके मन में कोई योजना चल रही है, तो उस पर काम करने के लिए आज का दिन बेहतर है। आज दोस्तों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आज आपको कुछ रोचक जानकारी मिलेगी। ऑफिस में आज उत्साहजनक स्थिति बन सकती है। आज कामकाज में मन लगेगा। आज आसपास किसी स्थान की यात्रा के योग बन रहे हैं। आज सफलता मिलने से थकान दूर हो जाएगी। आज आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे।

    धनु राशि:आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, उसका दोगना फल आपको मिल सकता है। आज कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष काम करेंगे, जिससे आपको काफी धन लाभ होगा। इस राशि के छात्रों की बंद किस्मत का ताला आज खुल जाएगाǀ करियर में अच्छे बदलाव का अवसर प्राप्त होगा। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज का दिन कुछ व्यस्तता पूर्ण रहेगा। आज समय की कीमत को पहचान कर काम पर ध्यान देंगे।

     

    मकर राशि:आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के छात्र आज खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जिससे आप तन्दुरुस्त बने रहेंगे। आज जीवनसाथी की छोटी-मोटी गलतियों को इग्नोर करें। आज कॉन्फिडेंस अधिक रहेगा, लेकिन इसका गलत फायदा न उठाएं। आज किसी से बहस करने से बचें। आज आपकी धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। आज आपके खर्च में बढ़ोतरी होगी। आज बेकार में समय न गवाकर कुछ न कुछ काम करते रहें जहां तक संभव हो दूसरों की हेल्प करें।

     

    कुंभ राशि:आज एक के बाद एक अच्छी ख़बरें मिलेगी। आज अचानक कुछ नए स्रोतों से धन प्राप्त होने का योग बन रहा है। आज चारों तरफ खुशी का माहौल बना रहेगा। इस राशि के छात्रों को आज तरक्की के लिये कई नये ऑप्शन मिलेंगे। आज मन की दुविधा का हल खोज सकेंगे, जिससे घर और ऑफिस में शांति महसूस करेंगे। आपकी सोसाइटी मे आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे।

    मीन राशि:आज परिवार और मित्रों को समय देने से हर्ष में वृद्धि होगी। आज जीवनसाथी के सहयोग से जरुरी काम बन सकते हैं। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। आज किसी मांगलिक कार्य के लिये यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफिस में आज किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है। आज परिवारजन आपसी सामजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का शोल्युशन निकालने में सक्षम रहेंगे, परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

  • Haryana News: युवक ने फांसी लगाने से पहले वीडियो बनाकर किया सुसाइड

    Haryana News: युवक ने फांसी लगाने से पहले वीडियो बनाकर किया सुसाइड

    पंचकूलाः रायपुर रानी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब 24 वर्षीय युवक सागर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने अपनी मौत से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने कुछ लोगों पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में सागर साफ-साफ कहते हुए दिखाई दे रहा है कि “जब मैं फांसी लगाऊंगा तो उससे पहले आरोपियों के नाम लूंगा,” जिसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। सूचना मिलते ही रायपुर रानी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रायपुर रानी के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने वीडियो को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि तकनीकी और फॉरेंसिक एंगल से पूरे मामले की गहराई से जांच की जा सके। मृतक के परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश और मानसिक उत्पीड़न से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जिन लोगों पर सागर ने आरोप लगाए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
  • Jalandhar News: हॉर्न बजाने पर PRTC बस ड्राइवर की रॉड मारकर हत्या, देखें वीडियो

    Jalandhar News: हॉर्न बजाने पर PRTC बस ड्राइवर की रॉड मारकर हत्या, देखें वीडियो

    जालंधर (Ens): पंजाब के मोहाली जिले के कुराली में मंगलवार शाम एक दर्दनाक वारदात हुई। रोडवेज बस के ड्राइवर की हत्या कर दी गई। बस चंडीगढ़ से जालंधर जा रही थी। जब बस कुराली के रेड लाइट पर पहुंची तो आगे एक बोलेरो गाड़ी खड़ी थी। बस ड्राइवर ने साइड लेने के लिए हॉर्न बजाया, जिसके बाद कार चालक ने गुस्से में आकर बस ड्राइवर से झगड़ा शुरू कर दिया।

    छाती में रॉड मारने से हुई मौत
    झगड़े के दौरान बोलेरो चालक गाड़ी से उतरा और उसने ड्राइवर की छाती में लोहे की रॉड मार दी। रॉड लगते ही ड्राइवर मौके पर ही गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उठाकर कुराली के सिविल अस्पताल पहुंचाया।

    वहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) देने के बाद मोहाली अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक की ये हुई पहचान
    मृतक ड्राइवर का नाम जगजीत सिंह (36) है। वह जालंधर रोडवेज डिपो में बतौर ड्राइवर तैनात था और अमृतसर जिले के मालोवाल टांगरा गांव का रहने वाला था। उसके साथी चानण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह वह बस लेकर चंडीगढ़ गया था और वापसी के रास्ते में यह घटना हुई।

    हॉर्न बजाने को लेकर हुआ झगड़ा
    चानण सिंह के अनुसार, कुराली की ट्रैफिक लाइट पर बस ड्राइवर साइड लेने के लिए हॉर्न बजा रहा था। इसी बात पर बोलेरो ड्राइवर ने गालियां देना शुरू कर दिया। जब जगजीत सिंह ने उसे रोकने की कोशिश की, तो बोलेरो चालक ने गुस्से में आकर रॉड से वार कर दिया।

    जगजीत सिंह विवाहित था और उसके दो छोटे बच्चे हैं-एक बेटा और एक बेटी, जिनकी उम्र 4 से 8 साल के बीच बताई जा रही है।

    पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
    कुराली पुलिस ने बताया कि आरोपी बोलेरो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कुराली के पास स्थित पडियाला गांव का रहने वाला है।

    रोडवेज कर्मचारियों ने घटना को लेकर जताई नराजगी
    जालंधर रोडवेज के कर्मचारियों ने इस घटना पर गहरी नाराज़गी और दुख जताया है। उनका कहना है कि सिर्फ हॉर्न बजाने जैसी मामूली बात पर हत्या होना बेहद शर्मनाक है। साथियों ने सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो।

     

  • Jalandhar News: श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में भव्य लाइट एंड साउंड शो का आयोजन, देखें LIVE

    Jalandhar News: श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में भव्य लाइट एंड साउंड शो का आयोजन, देखें LIVE

    गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्त्रोत है: मोहिंदर भगत

    Jalandhar (Ens): श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के 350 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पंजाब सरकार की ओर से जालंधर में एक भव्य लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला प्रशासन की तरफ से गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में किया गया, जिसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु और नागरिक शामिल हुए।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, मेयर विनीत धीर और डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने विशेष रूप से शिरकत की। मंच पर पहुंचने पर अतिथियों का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। शो के दौरान श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, त्याग, और मानवता के लिए किए गए बलिदान को आधुनिक तकनीक और प्रभावशाली प्रकाश-ध्वनि प्रस्तुति के माध्यम से दिखाया गया। इस दौरान दर्शकों ने गुरु साहिब के जीवन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं को जीवंत रूप में देखा, जिससे वातावरण भावनाओं और श्रद्धा से भर उठा। कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गुरु साहिब के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब के उपदेशों को याद करते हुए अरदास की और एकता व भाईचारे का संदेश दिया।