Blog

  • Punjab News: काम से लौट रहे दोस्तों पर चाकू गोदकर लूटी चेन, हालत नाजुक, देखें वीडियो

    Punjab News: काम से लौट रहे दोस्तों पर चाकू गोदकर लूटी चेन, हालत नाजुक, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में में लुटेरों के हौसले लगातार बढ़ रहे है। लुटेरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा। यही कारण है कि अब वह लूट की वारदातों के लिए जानलेवा हमले करने लगे है। डायरी चौक के पास रहने वाले 2 दोस्तों पर लुटेरों ने जानलेवा हमला कर दिया। दरअसल, दोनों दोस्त काम से पैदल घर लौट रहे थे। इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें अपना शिकार बनाया। लुटेरों ने रास्ता रोककर दोनों युवकों के पीठ के निचले हिस्से में दो-दो बार चाकू घोंपे और एक युवक से चेन लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना में घायल नौजवानों अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

    अस्पताल में भर्ती घायल युवक निलेश शर्मा ने बताया कि वह डायरी चौक के पास रहता है और मजदूरी का काम करता है। घटना के समय वह अपने दोस्त के साथ पैदल ही घर लौट रहा था। निलेश के अनुसार, 2 बाइक पर 4 लुटेरे वहां आए और उन्होंने सबसे पहले उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की। जब लुटेरे मोबाइल नहीं छीन पाए, तो उन्होंने उसे चाकू मार दिया। निलेश ने बताया कि उसे एक ही जगह पर दो बार चाकू मारा गया है।

    हमले में घायल दूसरे युवक ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि हमलावरों ने पीछे से आकर उसे चाकू मारा। बदमाशों ने उसके गले पर झपट्टा मारा और चेन छीनकर फरार हो गए। घायल ने लुटेरों की बाइक का नंबर देख लिया था। घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के सवाल पर निलेश ने बताया कि पुलिस को इत्तला दे दी गई है,फिलहाल दोनों युवकों का पीजीआई में इलाज चल रहा है और दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

  • अहमदाबाद से Mumbai जा रही फ्लाइट की Surat में इमरजेंसी लेडिंग, ये आईं समस्या

    अहमदाबाद से Mumbai जा रही फ्लाइट की Surat में इमरजेंसी लेडिंग, ये आईं समस्या

    सूरतः अहमदाबाद से मुंबई जा रही इंडिगो की एक उड़ान को आपात स्थिति में लेडिंग करवाई गई। जानकारी के अनुसार फ्लाइट में एक बच्चे की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद बच्चा बेहोश हो गया। विमान को लेडिंग करवा मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार दिया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवा दिया।

    आपकों बता दें ये घटना सोमवार की है। अधिकारियों के अनुसार स्थिति की गंभीरता को देखते पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क किया, जिसके बाद विमान का मार्ग बदलकर सूरत हवाई अड्डे पर उतारने का फैसला लिया गया।

    सूचना मिलते ही सूरत हवाई अड्डे पर आपातकालीन व्यवस्था सक्रिय कर दी गई। एयरपोर्ट की मेडिकल टीम, सीआईएसएफ के जवान और इंडिगो का ग्राउंड स्टाफ पहले से तैयार रहा। विमान के उतरने के तुरंत बाद मेडिकल टीम विमान में पहुंची, बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया और उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। बच्चे को अस्पताल भेजने के बाद आवश्यक तकनीकी और परिचालन औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद उड़ान को नवी मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया।

  • Punjab News: DJ की तेज आवाज रुकवाना पड़ा महंगा, पुलिसकर्मियों पर हमला, हेड कांस्टेबल घायल

    Punjab News: DJ की तेज आवाज रुकवाना पड़ा महंगा, पुलिसकर्मियों पर हमला, हेड कांस्टेबल घायल

    मोगा: कोटकपूरा बाईपास क्षेत्र में देर रात हुड़दंगियों द्वारा कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इलाके में देर रात तेज आवाज में बज रहे डीजे को बंद करवाने पहुंची पीसीआर पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। दरअसल, देर रात प्रवासी मजदूरों का एक समूह स्थानीय कोटकपुरा बाइपास के पास स्थित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के पीछे तेज आवाज में डीजे सिस्टम पर गीत चला रहा था। देर रात के शोर से परेशान होकर पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 में शिकायत दर्ज करवाई। इस पर कार्रवाई करते हुए एक पीसीआर गाड़ी मौके पर पहुँची।

    तभी प्रवासी मजदूरों ने पीसीआर कर्मियों पर लोहे की पाइपें, ईंटें और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले के दौरान एक पीसीआर अधिकारी को गंभीर चोटें आईं और उसका इलाज करवाने के लिए उसे मोगा के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घायल हेड कांस्टेबल सूबा सिंह ने बताया कि डीजे की तेज आवाज संबंधी कंट्रोल रूम से मिली शिकायत के बाद वह और उसका एक साथी स्कूल के पीछे की जगह पर पहुंचे थे।

    वहां प्रवासी मजदूरों ने बिना किसी उकसावे के उन पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। उसने कंट्रोल रूम को सूचित किया और एक पुलिस टीम उसे बचाने तथा सिविल अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर पहुंची। थाना पुलिस के उच्च अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घायल हेड कांस्टेबल सुबा सिंह के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस पर हमला करने और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • कांग्रेस में फेरबदल, शुभम देवगन बनें पंजाब प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष

    कांग्रेस में फेरबदल, शुभम देवगन बनें पंजाब प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष

    चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर लगातार कांग्रेस हाईकमान की मीटिंग चल रही है। वहीं मीटिंग के दौरान कांग्रेस में फेरबदल देखने को मिला है। पार्टी हाईकमान ने राज्य में नई नियुक्ति की है। पंजाब युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के पद पर शुभम देवगन के नाम को मंजूरी दी गई है। शुभम देवगन मोहित मोहिंद्रा की जगह लेंगे। मोहित मोहिंद्रा से पहले बरिंदर सिंह ढिल्लों पंजाब युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे। शुभम देवगन की नियुक्ति इसलिए अहम है क्योंकि उन्हें पंजाब में कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का करीबी माना जाता है। युवा कांग्रेस के चुनाव में शुभम देवगन को अमरिंदर सिंह का समर्थन हासिल था जबकि गगनदीप सिंह का समर्थन पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कर रहे थे। चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

    करणवीर सिंह ढिल्लों के साथ प्रताप सिंह बाजवा का समर्थन होने की बात सामने आई थी। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व बहुत जल्द अमरिंदर सिंह को हटाकर किसी दूसरे नेता को राज्य में पार्टी की कमान सौंप सकता है। इस तरह शुभम देवगन की नियुक्ति को अमरिंदर सिंह के खेमे के लिए कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है। पंजाब में अगले कुछ महीनों के भीतर विधानसभा के चुनाव होने हैं और इससे पहले पार्टी नेतृत्व संगठन में बदलाव की तैयारी में जुटा हुआ है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पंजाब कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं के साथ पिछले कुछ दिनों में बातचीत कर चुके हैं।

    शुभम देवगन के अलावा गगनदीप सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और करणवीर सिंह ढिल्लों को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। युवा कांग्रेस के चुनाव नतीजे पिछले सप्ताह घोषित किए गए थे जिसमें देवगन को 1,60,154 वोट मिले थे। उन्होंने गगनदीप सिंह को मामूली अंतर से हराया था। गगनदीप को 1,56,271 वोट मिले। करणवीर सिंह ढिल्लों 94,181 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। चुनाव में कुल 4,68,614 वोट डाले गए थे। युवा कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया में ज्यादा वोट हासिल करने के बाद भी प्रदेश अध्यक्ष का पद नहीं मिलता। शीर्ष स्तर पर आए तीन उम्मीदवारों का कांग्रेस नेतृत्व द्वारा इंटरव्यू लिया जाता है और उसके बाद पार्टी हाई कमान इस मामले में फैसला लेता है। इसलिए देवगन की नियुक्ति अमरिंदर सिंह के गुट के लिए अहम है।

  • Mall Road पर पर्यटकों का हुड़दंगः महिला का सिर फोड़ा, Video Viral

    Mall Road पर पर्यटकों का हुड़दंगः महिला का सिर फोड़ा, Video Viral

    मसूरीः मसूरी में एक लड़ाई की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसकी लोग निंदा कर रहे है। जानकारी के अनुसार वीडियो मसूरी के मॉल रोड की है, जहां हरियाणा के 4 पर्यटक लोगों का सिर फोड़ रहे है। वीडियो एक युवक क्रेट लेकर महिला के सिर पर हमला कर देता है, जिससे महिला गिर जाती है और युवक वहीं रुकता नहीं बल्कि अन्य लोगों पर भी क्रेट से हमला करता रहता है। युवक नशे में धुत्त थे।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    आपकों बता दें ये लड़ाई गाड़ी लगने से शुरू हुई थी। जिसपर हरियाणा पर्य़टक भड़क गए, जिसके बाद हाथापाई हो गई। मामला 28 जून की रात 10 से 11 बजे के बीच का है। जिस कार से ये लोग आए थे, वह टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस थी। मसूरी में कन्फेक्शनरी डेयरी चलाने वाले प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पर्यटकों ने करीब 10 मिनट तक स्थानीय लोगों की पिटाई की। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को बुलाया और पुलिस सभी को थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि ये लोग हरियाणा के गुरुग्राम से आए थे।
  • मकान सील ना करने के बदले 80 हजार की रिश्वत लेते नगर निगम का इंजीनियर गिरफ्तार

    मकान सील ना करने के बदले 80 हजार की रिश्वत लेते नगर निगम का इंजीनियर गिरफ्तार

    जयपुरः राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जयपुर नगर निगम के एक कनिष्ठ अभियंता को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय कुमार बैरवा के रूप में हुई है, जो नगर निगम के सिविल लाइंस जोन में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत है। ब्यूरो ने बताया कि संजय कुमार बैरवा ने शिकायतकर्ता से निर्माण कार्य निर्बाध रूप से जारी रखने और मकान को सील नहीं करने के बदले तत्कालीन उपायुक्त सुनील बैरवा के नाम पर दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

    एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने पुराने जर्जर मकान को ध्वस्त कर नया मकान बनाने की अनुमति के लिए आवेदन किया था और करीब चार माह की देरी के बाद उसे बेसमेंट, भूतल और प्रथम तल के निर्माण की अनुमति मिल गई थी। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद आरोपी अधिकारी ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दीनदयाल के साथ मिलकर निर्माण कार्य रुकवाने और संपत्ति को दोबारा सील करने की धमकी दी। गुप्ता ने बताया कि आरोपी निर्माण कार्य को बिना किसी बाधा के जारी रखने और संपत्ति को पुनः सील नहीं करने के एवज में दो लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

    उन्होंने बताया कि एसीबी ने शिकायत मिलने पर गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई और प्रारंभिक लेनदेन के तहत सह-आरोपी दीनदयाल ने 20 हजार रुपये रिश्वत के रूप में कथित तौर पर स्वीकार किए थे। इसके बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक रामेश्वर सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कौशिक और निरीक्षक अर्चना मीणा के नेतृत्व में एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी संजय कुमार बैरवा ने शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये लिए और उन्हें अपनी कार के डैशबोर्ड में रखने के लिए कहा। एसीबी टीम ने कार से रिश्वत की राशि बरामद कर ली। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

  • हल्दिया रिफाइनरी की नैफ्था पाइपलाइन में आग, 10 से अधिक लोग झुलसे

    हल्दिया रिफाइनरी की नैफ्था पाइपलाइन में आग, 10 से अधिक लोग झुलसे

    हल्दियाः हल्दिया रिफाइनरी की नैफ्था पाइपलाइन में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। जहां आग से 10 लोगों के झुलसने की भी खबर है। अधिकारियों के अनुसार आग तड़के 2ः45 पर लगी। आग इतनी तेजी से फैली की उसने साथ बनी बिल्डिंगों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर भेजी गई। आग को नियंत्रत किया जा रहा है।

    घायलों को तत्काल हल्दिया उपमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए तमलुक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया, जहां दो की हालत गंभीर बताई गई है।

    पुलिस ने पूरे इलाके को सुरक्षित कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। विस्तृत जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। आग से घटनास्थल के पास रेलवे की ओवरहेड विद्युत लाइन (ओएचई) भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे रेल सेवाएं प्रभावित रहीं। रेलवे और दमकल विभाग के अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

  • Jalandhar News: सिंघम बनकर रौब दिखाता फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर गिरफ्तार

    Jalandhar News: सिंघम बनकर रौब दिखाता फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे विजिलेंस इंस्पेक्टर बनकर घूम रहे एक नकली विजिलेंस इंस्पेक्टर रेलवे विभाग ने गिरफ़्तार किया है। रेलवे विभाग के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह व्यक्ति नकली विजिलेंस इंस्पेक्टर बनकर रेलवे के कामकाज में दखलंदाज़ी करते हुए पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान जावेद अली के रूप में हुई है, जो पहले यूपी के मुरादाबाद में भी इसी में सलाखों के पीछे जा चुका है। इस पूरे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश कमर्शियल मूवमेंट इंस्पेक्टर की मुस्तैदी से हुआ। जुर्म में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फिरोजपुर मंडल) परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी पहचान का इस्तेमाल करने और सरकारी काम में बाधा डालने के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    रेलवे ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटेगा। दरअसल, आरोपी फिल्मी स्टाइल में रौब, वीआईपी ट्रीटमेंट का चस्का और ट्रेनों में मुफ्त एसी सफर करता था। फिरोजपुर मंडल में पिछले 6 महीने से एक फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर रेलवे स्टाफ की नाक के नीचे सिंघम बना घूम रहा था। कैंट स्टेशन पर इस शातिर जालसाज का हाई-वोल्टेज ड्रामा उस वक्त खत्म हो गया, जब असली अधिकारियों ने इसके झूठ का गुब्बारा फोड़ दिया। जीआरपी की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी जावेद अली का जालसाजी का पुराना ट्रैक रिकॉर्ड है। वह एक साल पहले यूपी के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर भी इसी तरह फर्जी इंस्पेक्टर बनकर ठगी करते पकड़ा गया था।

    शातिर का पुराना आपरधिक रिकॉर्ड रहा है।इस घटना के बाद फिरोजपुर मंडल ने अलर्ट जारी किया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और रेल कर्मचारियों से अपील की है कि यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति खुद को विजिलेंस अफसर या बड़ा अधिकारी बताकर धौंस जमाए, तो सबसे पहले उसकी वैध आईडी जरूर चेक करें। जरा भी शक होने पर तुरंत आरपीएफ या स्टेशन मास्टर को सूचित करें। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी जावेद अली बेहद शातिर है। वह अमृतसर में वीआईपी ट्रीटमेंट लेकर जालंधर कैंट पहुंचा था और यहां से उसे एसी कोच में मुफ्त में लुधियाना जाना था।

    हद तो तब हो गई जब वह खुद चेकिंग स्टाफ को साथ लेकर ट्रेनों और जालंधर, फगवाड़ा, कपूरथला व लुधियाना के बुकिंग काउंटरों पर चेकिंग करने पहुंच जाता था। हाल ही में जब वह जालंधर कैंट पर चेकिंग स्टाफ पर धौंस जमा रहा था, तो उसकी कुछ अजीब हरकतों से स्टाफ को शक हुआ। स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी। सीएमआई मौके पर पहुंचे और आरोपी से उसका ऑफिशियल रेलवे आईडी कार्ड मांग लिया। आईडी कार्ड की मांग सुनते ही नकली साहब के पसीने छूट गए। वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके बाद तुरंत जीआरपी और आरपीएफ को बुलाकर उसे दबोच लिया गया।

  • शेयर बाजार में आया उछाल, निफ्टी 24000 के पार

    शेयर बाजार में आया उछाल, निफ्टी 24000 के पार

    नई दिल्लीः आज भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। एक तरफ सेंसेक्स कल 372 अंकों की गिरावट के बाद आज 277 अंक ऊपर 77005 के लेवल पर खुला है। वहीं, निफ्टी कल के क्लोजिंग स्तर 23946.25 के मुकाबले आज 85 अंकाें की बढ़त के साथ 24032.05 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की है। आज 30 जून को महीने के आखिरी दिन एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई 225 इंडेक्स में 1.4% की तेजी देखी जा रही है।

    बाजार खुलने के साथ ही दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1.17% का उछाल देखने को मिला। हालांकि, हांगकांग का हैंगसेंग करीब 0.42% की गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहा है। ब्रेंट क्रूड की कीमतें घटकर वापस से 72.50 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गई हैं। अमेरिका-ईरान के बीच भी तनाव कम होने की उम्मीदों से निवेशकों का सेंटिमेंट सुधरा है। कल रात 29 जून के ट्रेडिंग सेशन में अमेरिकी बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। ब्लू-चिप इंडेक्स डाऊ जोन्स 0.59% की बढ़त के साथ 52182.74 के अपने अब तक के सबसे हाई रिकॉर्ड लेवल पर बंद हुआ।

    S&P 500 ने भी 1.18% की बढ़त हासिल करते हुए 7440.43 पर बंद होने में कामयाब रहा, जबकि नैस्डैक कम्पोजिट 2.07% उछलकर 25820.14 पर पहुंच गया। अमेरिका और ईरान के बीच ताजा हमलों की खबरों के बाद दोहा में दोनों के बीच शांति वार्ता के आगे बढ़ने से क्रूड ऑयल की सप्लाई का जोखिम टलता नजर आ रहा है। इसके चलते आज वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 0.62% गिरकर 70.31डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं, अगस्त डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.77% गिरकर 72.59 डॉलर पर हैं, जो 75 डॉलर के अहम मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे है। COMEX पर क्रूड की कीमतें 0.75% गिरकर 70.22 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रही थीं।

  • आज का राशिफल, 30 जून 2026

    आज का राशिफल, 30 जून 2026

    आज बुधदेव के वक्री होने से हर राशि में एक ही संदेश है कि पुरानी बातों को एक नए नजरिए से देखें। नए कॉन्ट्रैक्ट, नए समझौते और बड़ी खरीदारी आज टाल दें। चंद्रदेव पूर्वाषाढ़ा में एक ताजगी और नई उम्मीद लाए हैं, लेकिन बुधदेव वक्री हैं इसलिए बोलने में और फैसले लेने में सावधानी जरूरी है। गुरु पुष्यामृत योग जारी है। मेष और वृष राशि वाले आज भूलकर भी नए कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर न करें। कुंभ और मीन राशि के जातकों को पुराने संपर्कों और नुस्खों से लाभ मिलेगा। आइए विस्तार से जानते हैं आपका आज का भविष्यफल।

    मेष राशि: भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन नई शुरुआत से पहले पुराने मुद्दे सुलझाएं। मेष राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य और घर दोनों के मामले में महत्वपूर्ण है। चंद्रदेव आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में भाग्य वाले घर में हैं, जिससे किस्मत में एक ऐसी ताजगी और नई उम्मीद है जो कल की थकान को पीछे छोड़ देती है। हालांकि, बुधदेव आज वक्री हो गए हैं जिसका सीधा असर घर और बातचीत पर पड़ेगा। घर में कोई पुरानी बात जो अनसुलझी रह गई हो, वो आज फिर से चर्चा में आ सकती है। उसे इस बार शांति और नए नजरिए से सुनें। बृहस्पति और शुक्रदेव घर में एक दिव्य साथ बनाए हुए हैं। लग्नेश मंगलदेव पैसों के घर में टिकाऊ कोशिश जारी रखते हैं। हालांकि, आज कोई नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से बचें।

    वृष राशि: छुपे मामलों में आज पुरानी बात एक नए रूप में आएगी सामने। वृष राशि वालों के लिए आज का दिन छुपी ताकतों और बातचीत दोनों के लिहाज से खास है। चंद्रदेव पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में छुपे मामलों वाले घर में हैं, जिससे आज कोई पुरानी और दबी हुई बात अचानक सामने आ सकती है। बुधदेव वक्री हो गए हैं जिससे बातचीत में भी पुरानी बातें वापस लौटेंगी। उन्हें एक नए नजरिए से देखें, इसमें कुछ न कुछ जरूरी बात छुपी होगी। लग्नेश शुक्रदेव करियर वाले घर में हैं जिससे करियर में गहरी और इंटेलेक्चुअल मेहनत जारी है। मंगलदेव लग्न पर हैं, जिससे आत्मविश्वास बना रहेगा। हालांकि, आज नई पार्टनरशिप का कोई समझौता करने से पहले पुरानी बातें और पुराने मुद्दों को पहले सुलझाएं।

    मिथुन राशि: रिश्ते में आज कोई पुरानी बात वापस आएगी, इस बार उसे नए नजरिए से देखें‌। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों और पैसों दोनों के मामले में बेहद महत्वपूर्ण है। लग्नेश बुधदेव आज वक्री हो गए हैं, जो मिथुन के लिए सबसे बड़ी बात है। लग्नेश का वक्री होना बताता है कि आज की बातचीत और फैसलों में अंदरूनी पुनर्विचार करना जरूरी है। साझेदारी वाले घर में चंद्रदेव एक ताजी और रिफ्रेशिंग एनर्जी लाए हैं। रिश्ते में कोई पुरानी बात आज दोबारा उठे तो उसे टालें नहीं, इस बार धैर्य से सुनें। पैसों और परिवार के घर में बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ बना हुआ है। हालांकि, आज कोई नई बड़ी खरीदारी या नया कॉन्ट्रैक्ट बिल्कुल नहीं साइन करें।

    कर्क राशि: आज तीन बड़े ग्रह लग्न पर हैं और बुधदेव वक्री हैं, सोचकर बोलें। कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद दिलचस्प है। बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों लग्न पर हैं जिससे व्यक्तित्व में एक गहराई और आकर्षण है। लेकिन बुधदेव आज वक्री हो गए हैं जिससे बातचीत में थोड़ी अतिरिक्त सावधानी जरूरी है। जो कहना हो वो सोचकर कहें, जल्दबाजी में बोली हुई बात आज गलतफहमी पैदा कर सकती है। लग्नेश चंद्रदेव सेहत वाले घर में पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में हैं जिससे सेहत में एक ताजगीभरी एनर्जी मिल रही है। पुरानी तकलीफ हो तो आज उसके लिए डॉक्टर से मिलें। योगकारक मंगलदेव लाभ वाले घर में एक टिकाऊ कमाई की कोशिश जारी रखते हैं। गुरु पुष्यामृत योग जारी है।

    सिंह राशि: एकांत में वक्त बिताएं, मंथन से मिलेगा नया रास्ता। सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन रचनात्मकता और एकांत दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। चंद्रदेव पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में रचनात्मकता वाले घर में हैं, जिससे मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। संतान पक्ष से लाभ होगा। बुधदेव आज वक्री हो गए हैं, जिससे एकांत वाले घर में पुरानी बातें दोबारा सामने आ सकती हैं। अकेले में बैठकर किसी पुराने रचनात्मक काम को नए सिरे से देखें, उसमें कुछ नया मिल सकता है। बृहस्पति और शुक्रदेव एकांत वाले घर में हैं, इसलिए आज अकेले में बिताया वक्त बेहद कीमती होगा। लग्नेश सूर्यदेव लाभ वाले घर में हैं। योगकारक मंगलदेव करियर में मजबूत और इंटेलेक्चुअल कदम आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

    कन्या राशि: लाभ में आज पुराने संपर्क काम आएंगे, घर में रहेगी नई ताजगी। कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और घर दोनों के मामले में अनुकूल है। लग्नेश बुधदेव आज वक्री हो गए हैं, जिससे लाभ वाले घर में पुरानी नेटवर्किंग और पुराने संपर्क आज काम आ सकते हैं। किसी पुराने दोस्त या सहयोगी का अचानक संदेश आ सकता है, जो फायदेमंद साबित होगा। घर में चंद्रदेव पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में एक ताजगी लाए हैं। बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ लाभ के घर में बना हुआ है। शनिदेव साझेदारियों में स्थिरता बनाए हुए हैं। हालांकि, आज कोई नई नेटवर्किंग स्कीम में पैसे न लगाएं, पुरानी बातों को पहले रिव्यू करें।

    तुला राशि: करियर में आज पुरानी फाइल खोलें, उसमें कुछ जरूरी छुपा हो सकता है। तुला राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और बातचीत दोनों के मामले में बेहद असरदार है। लग्नेश शुक्रदेव, बृहस्पति और बुधदेव तीनों करियर वाले घर में हैं, लेकिन बुधदेव आज वक्री हो गए हैं। इसका मतलब है कि करियर में जो पुराने काम, पुरानी फाइलें या पुरानी बातें अधूरी रह गई हों उन्हें आज दोबारा देखें, उनमें कुछ जरूरी मिल सकता है। बातचीत वाले घर में चंद्रदेव पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में नया जोश और ऊर्जा लाए हैं। योगकारक शनिदेव प्रतिस्पर्धा में बढ़त दे रहे हैं। हालांकि, आज करियर में कोई नया कॉन्ट्रैक्ट या नया समझौता टाल दें, बुधदेव वक्री हैं।

    वृश्चिक राशि: पैसों में आज एक पुराना मामला हल होने की राह पर है। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन पैसों और भाग्य दोनों के मामले में महत्वपूर्ण है। चंद्रदेव पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में पैसों वाले घर में हैं, जिससे धन के मामले में एक ताजगी और नई उम्मीद है। बुधदेव आज वक्री हो गए हैं, जिससे भाग्य वाले घर में पुरानी किस्मत वाली बातें दोबारा सामने आ सकती हैं। कोई पुराना काम जो कभी अधूरा रह गया हो, वो आज एक नए नजरिए से हल हो सकता है। बृहस्पति और शुक्रदेव भाग्य वाले घर में दिव्य साथ बनाए हुए हैं। लग्नेश मंगलदेव साझेदारी के भाव में ऊर्जा दे रहे हैं, जिससे पार्टनर के साथ बातचीत में सौम्यता बनाए रखें। भाग्य के भरोसे आज फैसले मत लें।

    धनु राशि: आज मन तरोताजा है, लेकिन बोलने में सावधानी रखें। धनु राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व और छुपे मामलों के लिहाज से अनोखा है। चंद्रदेव पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में सीधे आपकी राशि पर हैं। मन में एक ताजगी और नई उम्मीद है। लग्नेश बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव छुपे मामलों वाले घर में हैं। लेकिन बुधदेव आज वक्री हो गए हैं, जिससे कोई पुरानी और छुपी हुई बात आज दोबारा सामने आ सकती है। उसे शांति से देखें, उसमें कुछ जरूरी छुपा हो सकता है। मंगलदेव दुश्मनों पर हावी रहने में मददगार होंगे और कर्ज को निपटाएंगे। हालांकि, आज किसी नए समझौते या कॉन्ट्रैक्ट से बचें और पुरानी बातों को रिव्यू करने के लिए वक्त दें।

    मकर राशि: आज पुरानी साझेदारी की बात नए नजरिए से समझ आएगी। मकर राशि वालों के लिए आज का दिन साझेदारी के मामले में महत्वपूर्ण है। चंद्रदेव पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में एकांत वाले घर में हैं, जिससे आज थोड़ा वक्त खुद के साथ बिताएं, तो मन में एक ऐसी ताजी सोच आएगी जो आगे काम आएगी। बुधदेव आज वक्री हो गए हैं, जिससे साझेदारी वाले घर में पुरानी पार्टनरशिप की बातें दोबारा उठ सकती हैं। उन्हें एक नए नजरिए से देखें। योगकारक शुक्रदेव, बृहस्पति और बुधदेव साझेदारी वाले घर में एक साथ हैं, जिससे रिश्तों में एक गहरी और टिकाऊ एनर्जी है। लग्नेश शनिदेव की मेहनत रंग ला रही है। हालांकि, नई पार्टनरशिप का कोई नया कॉन्ट्रैक्ट आज के लिए टाल दें।

    कुंभ राशि: पुरानी नेटवर्किंग काम आएगी, सेहत के लिए पुराने नुस्खे आजमाएं। कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और सेहत दोनों के मामले में अनुकूल है। चंद्रदेव पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में लाभ वाले घर में हैं, जिससे नेटवर्किंग में ताजगी और नई उम्मीद है। बुधदेव आज वक्री हो गए हैं, जिससे सेहत वाले घर में पुरानी तकलीफ या पुरानी आदतें दोबारा सामने आ सकती हैं। उन्हें नजरअंदाज करने की बजाय उनका हल निकालें। योगकारक शुक्रदेव और बृहस्पति सेहत वाले घर में दिव्य साथ दे रहे हैं। लग्नेश शनिदेव की मेहनत रंग ला रही है। राहुदेव लग्न पर हैं, जिससे आज एक खास आकर्षण है। हालांकि, नई हेल्थ स्कीम लेने से पहले अच्छी तरह रिसर्च करें या नई दवाई शुरू करने से पहले डॉक्टर से जरूर पूछें।

    मीन राशि: प्रेम में आज पुरानी बात नए रूप में सामने आएगी। मीन राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और प्रेम दोनों के लिहाज से बेहद गहरा है। चंद्रदेव पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में करियर वाले घर में हैं, जिससे करियर में कुछ नया होने की उम्मीद है। आपके लग्नेश बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव प्रेम और रचनात्मकता वाले घर में एक साथ हैं। लेकिन बुधदेव आज वक्री हो गए हैं, जिससे प्रेम में कोई पुरानी और अनसुलझी बात आज वापस आ सकती है। उसे इस बार एक नए नजरिए से देखें, उसमें एक नई राह छुपी हो सकती है। मंगलदेव बातचीत में गर्मा-गर्मी दे सकते हैं। हालांकि, आज प्रेम में या रचनात्मक काम में कोई नया बड़ा फैसला मत लें, पहले पुराने को समझें।