Blog

  • आयुर्वेदिक चिकित्सालय की रोगी कल्याण समिति की वार्षिक बैठक आयोजित

    आयुर्वेदिक चिकित्सालय की रोगी कल्याण समिति की वार्षिक बैठक आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सालय की रोगी कल्याण समिति ने 32 लाख 10 हजार रुपये का बजट पारित किया है। यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को समिति की वार्षिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में रोगी कल्याण समिति द्वारा वर्ष 2024-25 के दौरान रोगियों को विभिन्न सुविधाएं देने पर व्यय व अर्जित आय के ब्यौरे पर विस्तृत चर्चा की गई।

    उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति हमारे पारंपरिक उपचार प्रणाली का अहम हिस्सा है। उन्होंने आयुष विभाग ऊना को मरीजों के लिए बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए कारगर कदम उठाने को कहा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस पारम्परिक आयुर्वेदिक पद्धति का लाभ मिल सके। उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों की सुविधाओं के विस्तार और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने को भी कहा।
    बैठक में जिला आयुष अधिकारी डॉ. किरण शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए बताया कि जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय द्वारा रोगियों को ओपीडी, आईपीडी लैब, आयुष्मान भारत, हिमकेयर की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ द्वारा अस्पताल में रोगियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में 1 अप्रैल 2024 से 31 जनवरी, 2025 तक ओपीडी में कुल 17,400 मरीजों का उपचार किया गया है। चिकित्सालय लैब के जरिए 3,39,907 रूपये से 824 मरीजों के निशुल्क टेस्ट किए गए। आइपीडी में 3,477 रोगियों का ईलाज़ किया गया तथा आयुष्मान और हिमकेयर के तहत कुल 228 रोगियों का उपचार किया गया है। क्षारसूत्र में 757 रोगियों तथा पंचकर्म में 2003 रोगियों का उपचार किया गया है।

    बैठक में सीएमओ ऊना संजीव वर्मा, जिला आयुष अधिकारी डॉ किरण शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार, सीपीओ संजय संख्यान, जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोम लाल धीमान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Vivek International School में जूनियरों ने अपने सीनियरों को दी Farewell Party

    Vivek International School में जूनियरों ने अपने सीनियरों को दी Farewell Party

    प्रियेश सिंह को मिस्टर व खुशी चौहान को मिस फेयरवेल चुना

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के विवेक इंटरनेशनल स्कूल के जमा एक  ने अपने सीनियरों को विदाई पार्टी दी।  इस मौके पर स्कूल  से विदा होने वाली जमा दो के छात्रों  ने  अपने साथियों के साथ स्कूल के दौरान अपने अनुभव सांझा किये। इन बच्चों के लिए यह जीवन का एक अध्याय का अंत हुआ तो दूसरे नए अध्याय की शुरूआत हुई।

    कार्यक्रम की शुरूआत स्नेहा सिंह व प्रियांशी के स्वागत भाषण के साथ हुई। इसके बाद स्कूल के निदेशक तुषार शर्मा ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने स्कूल के विदा होने वाले बच्चों को आत्म विश्वासन से चुनौतियों का सामना करने तथा स्कूल के मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया।

    इस मौके पर प्रियेश सिंह को मिस्टर व खुशी चौहान को मिस फेयरवेल चुना गया। ध्रूव शर्मा व रिया त्रिपाठी को मिस्टर वाईआईपी व मिस वीआईपीएस से उपाधि न नवाजा गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया जसमें 11 वीं कक्षा के छात्रों ने लोकनृत्य करके समारोह के बेहतरीन बनाया।

    इस मौके पर स्कूल से विदा होने वाला छात्रों ने अपने शिक्षकों को विशे उपाधियां से सम्मानित किया। स्कूल के हैड ब्वाय ने स्कूल के दौरान स्मृतियों को याद करते हुए अपने सीनियरों को विदा किया।  साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

  • बीबीएन उद्योग संघ ने दूध व पर्यावरण पर लगे टैक्स का जताया विरोध

    बीबीएन उद्योग संघ ने दूध व पर्यावरण पर लगे टैक्स का जताया विरोध

    बद्दी/सचिन बैंसल: बीबीएन उद्योग संघ ने दूध व पर्यावरण पर लगाए उपकर पर विरोध जताया है। संघ का मानना है कि अब तक के इतिहास में यह एचपीएसईबीएल की सबसे अधिक वृद्धि है।

    संघ के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को बिजली अधिशेष राज्य के रूप में जाना जाता था और निवेश को आकर्षित करने के लिए सस्ती बिजली का उपयोग राज्य की यूएसपी के रूप में किया जाता था। पिछले दो साल  से देखा जा रहा है क सरकार ने बिजली की सबसिड्‌डी को वापस ले लिया है और  बिजली के शुल्क का बढ़ा दिया है। इसके अलावा बिजली की खपत पर 10 पैसे का उपकर तथा 10  पैसे पर्यावरण उपकर लगाने से उद्योगों पर और बोझ बढ़ गया है। पिछले दो साल में यह बढौतरी करीब 50 फीसदी तक बढ़ गई है। इस बढ़ी हुए शुल्क के साथ उद्योग जगत के लिए राज्य में आगे निवेश करने में एक बड़ी बाधा बन गई है।

    संघ के महासचिव वाईएस गुलेरिया ने कहा क बीबीएनआईए इस मुद्दे को विभन्न मंचो पर और राज्य के राजनैतिक नेतृत्व के साथ उठाता रहा। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। बिजली हर उद्योग का बुनियादी इनपुट है। इस्पात, कपड़ा व अन्य बिजली गहन उद्योगों में उत्पादन लगात का 50 फीसदी तक इनपुट है।  अधिक बिजली से चलने वाले यह उद्योग 15 लाख लोगों को रोजगार दे रहे है। इसके साथ ही सरकारी खजाने में भी अच्छा योगदान दे रहे है।

    उद्योग संघ इस्पताल उद्योग की टैरिफ वृद्धि एवं पयार्वरण उपकर को तुंरत ‌वापस लेने की मांग का समर्थन करते है। सरकार से आग्रह किया है क राज्य में उद्योग के अस्तित्व के लिए बिजली की दरो में भारी बढ़ौतीर को वापल लेना होगा।

  • Punjab News : Crime को रोकने के लिए Police ने शुरू की मुहिम: DGP Arpit Shukla, देखें वीडियो

    Punjab News : Crime को रोकने के लिए Police ने शुरू की मुहिम: DGP Arpit Shukla, देखें वीडियो

    मोहाली :  मोहाली के थाना मटोर में शुक्रवार को डीजीपी ला एंड आर्डर अर्पित शुक्ला पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में अर्पित शुक्ला ने कहाकि डीजीपी पंजाब की तरफ से पूरे राज्य में स्ट्रीट क्राइम को रोकने के लिए मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत स्नैचिंग, इव टीजिंग जैसे लोगों को प्रभावित करने वाले मामलों पर फोकस किया जाएगा। इस मुहिम को पूरे राज्य में चलाया जा रहा है और स्ट्रेटजी को प्लान किया गया है।

    उन्होंने कहा कि देहात के क्षेत्रों में अलग और शहरी क्षेत्रों में अलग-अलग समस्याएं है, जिनको रोकने के लिए काम किया जाएगा। डीजीपी ने बताया रोपड़ रेंज के तहत आने वाले तीन जिलों मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और रोपड़ में पुलिस ने एक महीने 32,665 वाहनों के चालान काटे और 168 वाहनों को इंपाउंड किया है। यह उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई है, जो नियमों का पालन नहीं करते। इसी तरह क्राइम को रोकने के लिए हर जिले में अलग प्लान बनाकर लागू किया गया है।

    इसके अलावा पुलिस न प्रोजेक्ट संपर्क भी शुरू किया है ताकि हमारे पुलिस अधिकारी लोगों के बीच जाकर मीटिंग करें। उनसे सुझाव लें और उनको लागू करें, ताकि लोगों और पुलिस के बीच की दूर किया जाए सके। लोगों के सहयोग के बिना क्राइम को रोकना मुश्किल है। पंजाब में क्राइम कंट्रोल में है। सभी बड़े केसों को रिकार्ड समय में ट्रेस किया गया है। उन्होंने कहा कि मोहाली में आधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। सारे शहर में सीसीटीवी कैमरे प्लान किए गए है और इसपर काम भी शुरू हो गया है।

    हमें उम्मीद है यह काम बेहद जल्दी पूरा होगा। बार्डर एरिया पर पुलिस चौकी पर हमले के सवाल पर अर्पित शुक्ला ने कहाकि पंजाब एक सरहदी राज्य है। पंजाब पुलिस एक जाबांज पुलिस फोर्स है। जितने भी हमले हुआ है, वो सब ट्रेस किए गए है और अपराधी पकड़े जा रहे है। वहीं, अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों के मामले में कहाकि इस मामले में डीजीपी पंजाब की तरफ से एक कमेटी बनाई गई, जो इस सारे मामले की जांच करेगी। कमेटी पीड़ितों से बातचीत करेगी और अगर उनके साथ गलत हुआ है तो आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

     

     

     

  • हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती शारिरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 11 से 15 फरवरी तक

    हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती शारिरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 11 से 15 फरवरी तक

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती की जिला ऊना की शारिरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन दिनांक 11 फरवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 तक पुलिस लाईन झलेड़ा के मैदान में किया जा रहा है। जिला ऊना से इस भर्ती मे हिस्सा लेने के लिए 7789 (पुरुष – 5617 व महिला – 2172) अभ्यार्थियों के द्वारा आवेदन किया गया है। शारिरिक दक्षता परीक्षा सुबह 7 बजे से आरंभ होगी। सभा अभ्यार्थियों को एडमिट कार्ड हिमाचल प्रदेस लोक सेवा आयोग शिमला द्वारा जारी कर दिए गये हैं। सभी अभ्यार्थियों को शारिरिक दक्षता परीक्षा मे हिस्सा लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज लेकर आना आवश्यक है – 1. एडमिट कार्ड = 02 कॉपी 2. पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो = 02 3. दंसवी का सर्टिफिकेट Original (जन्मतिथी सत्यापन हेतु) 4. Category Certificate 5. आई.डी प्रूफ व उसकी कॉपी शारिरिक दक्षता परीक्षा के दौरान आयु एवं शारिरिक मानदंड निम्नलिखित प्रकार से रहेंगे – आयु- जनरल – 18 से 26 वर्ष OBC – 18 से 28 वर्ष SC/ST – 18 से 28 वर्ष होमगार्ड – 18 से 29 इसके अतिरिक्त ग्राउंड परीक्षा के मानदंड निम्नलिखित रहेंगे
    ग्रांउड                        पुरुष                               महिला
    100 मीटर                14 सैंकड                              17 सैंकड
    हाई जम्प                 1.35 मीटर                             1.10 मीटर
    लांग जम्प                 4 मीटर                                 3 मीटर
    1500/800 मीटर      5 मिन्ट 30 सैंकड                   3 मिन्ट 45 सैंकड
    सभी अभ्यार्थियों के लिए शारिरिक दक्षता परीक्षा के दौरान मोबाईल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध रहेगा। हिमाचल प्रदेश पुलिस में यह भर्ती पूर्णतः निष्पक्षता के साथ करवाई जा रही है।  यदि कोई व्यक्ति किसी अभ्यार्थी को पैसे देकर या कोई अन्य प्रलोभन देकर पुलिस में भर्ती करवाने की बात करता है तो उसकी शिकायत नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 82194-77707/01975-226048 पर कर सकते हैं।
  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा क्षय रोग सम्बन्धी विशेष अभियान

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा क्षय रोग सम्बन्धी विशेष अभियान

    ऊना/सुशील पंडित:  स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण विभाग जिला ऊना द्वारा राज्य सरकार के निर्देशनुसार 7 दिसंबर 2024 से 100 दिवसीय क्षय रोग सम्बन्धी विशेष अभियान के वारे में जानकारी देते हुए जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव कुमार वर्मा  ने बताया की डॉ अनिशा सिंह निदेशक , ACSM, NTSU द्वारा जिला ऊना में चल रहे इस क्षय रोग संबंधी विशेष अभियान का निरीक्षण किया। जिसमें विशेष रूप से जिला में चल रहे जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी प्राप्त की व बिभिन स्थानों पर चल रहे निक्षय शिवरों में भी हिस्सा लिया और उन्होंने वहाँ पर उपस्थित ग्रामीणों से क्षय रोग सम्बन्धी जानकारी हासिल करने के साथ – साथ उन्होंने अन्य बिभागों की सहभागिता संबंधी भी जानकारी एकत्रित की। इस उपलक्ष पर जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव कुमार वर्मा  ने बताया की इस विशेष अभियान के अंतर्गत उच्च जोखिम वाले समूह के लोगों की क्षय रोग सम्बन्धी विशेष जानकारी आशा बरकर के माध्यम से ली जा रही है व संभावित  लोगों की बलगम जांच व एक्स रे भी जगह जगह करवाए जा रहे हैं ताकि समय रहते क्षय रोग का पता चल सके और शीघ्र अति  शीघ्र रोगियों का उपचार भी सुनिश्चित किया जा सके उन्होंने जिला के सभी विभागों को जन सहभागिता अभियान के अंतर्गत क्षय रोग मुक्ति हेतु शपथ लेने, निक्षय मित्र बनकर क्षय रोगियों को पोषण किट देने व अपने बिभाग में क्षय रोग संबंधी जागरूकता शिवर लगवाने का भी आह्वान किया ताकि क्षय रोग संबंधी समाज में जागरूकता को बढ़ाया जा सके और आम जनमानस को इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया जा सके। जिला ऊना में अब तक इस अभियान के अंतर्गत लगभग 7500 लोगों को घर जा कर क्षय रोग संबंधी लक्षणों बारे जांच की और 3500 बलगम के नमूने भी ए एकत्रित किए और अभी तक 70 मरीज दर्ज किए जा चुके हैं जिनका इलाज भी शुरू कर दिया गया है उन्होंने वताया की क्षय रोग एक संक्रामक वीमारी है जो माइक्रोवेक्टिरियम ट्यूबरक्लोसिस वेक्टेरिया की वजह से होता है क्षयरोग भले ही एक संक्रामक वीमारी है लेकिन इसका इलाज पूर्णतय सम्भव है समय रहते यदि इस रोग का इलाज करवा लिया जाये तो रोगी पूरी तरह से ठीक हो सकता है। क्षय रोग आमतोर पर फेफडो में होता है लेकिन यह व्यक्ति के किसी भी अंग को प्रभावित कर  सकता है क्षय रोग के लक्षणों की पहचान कोई भी व्यक्ति आसानी से कर  सकता है  क्षय रोग के लक्षण जैसे दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी का होना , वलगम या वलगम के साथ खून का आना,  वुखार होना , भूख कम लगना , वजन कम होना , सेहत कमजोर होना, छाती में दर्द होना , रात के समय पसीना आना इत्यादि होते हैं। क्षय रोगी की जाँच व् उपचार सरकारी सस्थानो में पूर्णतय निशुल्क उपलब्ध है इस अबसर पर इस अबसर पर स्वास्थ्य  निरीक्षक डॉ संजय मनकोटिया, राज्य ACSM समन्वयक सुनील सविता, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विशाल ठाकुर, जिला कार्यक्रम समन्वयक राकेश ठाकुर, वरिष्ठ क्षय रोग निरीक्षक संदीप धीर, टी. वी. एच.आई.  वी. कार्यक्रम समन्वयक गुलशन कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण भी उपस्थित थे।
  • पैरागाॅन निट्स लिमिटेड में भरे जाएंगे हेल्पर के 5 पद

    पैरागाॅन निट्स लिमिटेड में भरे जाएंगे हेल्पर के 5 पद

    ऊना/सुशील पंडित: पैरागाॅन निट्स लिमिटेड ऊना द्वारा हेल्पर के 5 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 10 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे पैरागाॅन निट्स लिमिटेड, रामनगर गांव ठठल में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने दी।
    उन्होंने बताया कि हेल्पर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तथा आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा साक्षात्कार में चयन होने पर अभ्यर्थी को 12 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। अक्षय शर्मा ने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो व मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 98168-01916 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अलावा साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
  • श्री चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र की विकास योजना से संबंधित आपत्तियों एवं सुझावों की सुनवाई हेतु बैठक आयोजित

    श्री चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र की विकास योजना से संबंधित आपत्तियों एवं सुझावों की सुनवाई हेतु बैठक आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: श्री चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र की विकास योजना से संबंधित प्राप्त हुई आपत्तियों एवं सुझावों की सुनवाई को लेकर शुक्रवार को चिंतपूर्णी माई दास भवन में श्री चिन्तपुर्णी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में श्री चिन्तपुर्णी विशेष क्षेत्र के सुनियोजित विकास हेतु साल 2041 तक के लिए तैयार प्रारूप विकास योजना से संबंधित प्राप्त हुए 48 सुझावों और आपत्तियों पर विचार विमर्श किया गया।

    इस दौरान सभी आपत्तिकर्ता एवं सुझावकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी आपत्तियों को विस्तार से प्रस्तुत किया। मुख्य रूप से, आपत्तिकर्ताओं ने यह मुद्दा उठाया कि श्री चिंतपूर्णी क्षेत्र के निवासियों के पास छोटे-छोटे जमीन के टुकड़े हैं, जिन पर वर्तमान भवन निर्माण नियमों के तहत निर्माण करना कठिन है। उन्होंने उपायुक्त के समक्ष मांग रखी कि स्थानीय निवासियों की जरूरतों और क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भवन निर्माण के नियमों में विशेष संशोधन किए जाएं ताकि स्थानीय निवासियों को सहूलियत हो सके।

    उपायुक्त ने सभी आपत्तिकर्ताओं की आपत्तियों और सुझावों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया गया कि भवन निर्माण से संबंधित नियमों में फेरबदल के संबंध में प्राप्त हुए सुझावों और आपत्तियों पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए श्री चिन्तपुर्णी विशेष क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए न्यू रेसोलूशन बनाकर सरकार को भेजा जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि श्री चिंतपूर्णी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है, और विकास योजना में सुधार के उपायों को अपनाते हुए इस दिशा में आगे बढ़ा जाएगा। इसके अलावा उन्होंने सदस्य सचिव विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण चिन्तपूर्णी एवं सहायक नगर योजनाकार ऊना को भवन निर्माण से संबंधित विशेष नियमों को तैयार करने के निर्देश दिए।

    इस मौके पर एसडीएम अंब सचिन शर्मा, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के सदस्य सचिव एवं नगर योजनाकार पंकज शर्मा, मंदिर अधिकारी अजय सिंह सहित विभिन्न अधिकारी, आपत्तिकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  • Punjab News: PTM के बाद छठी की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: PTM के बाद छठी की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः सरकारी सीनियर स्मार्ट स्कूल जंडियाली की छठी की छात्रा ने पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (पीटीएम) से घर लौटने के फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपनी मां के साथ मीटिंग में शामिल होने गई थी। जहां स्कूल में टीचर्स ने छात्रा की मां से उसके पढ़ाई में कमजोर होने की बात कही थी। पुलिस ने पोस्टमार्ट्म के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर धारा 194 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

    परिवार के अनुसार बच्ची अपनी मां के साथ सुबह घर से स्कूल पेरेंट्स-टीचर मीटिंग में शामिल होने के लिए गई थी। वहां से घर लौटने के बाद उसकी मां फैक्ट्री में काम करने के लिए चली गई थी। पिता भी काम पर ही थे। जब मां शाम को घर लौटी तो बेटी का शव फंदे से लटक देखा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
    इस बारे में स्कूल प्रिंसिपल सुमन मदान ने बताया कि पीटीएम में छात्रा अपनी मां के साथ आई थी। वह पढ़ाई में कुछ कमजोर थी, इस बारे में अभिभावकों को बताया गया था। स्कूल किसी तरह की कोई बात नहीं हुई। अगर बच्चा पढ़ाई में कमजोर होता है तो अभिभावकों को बताया जाता है। इसके बाद छात्रा अपनी मां के साथ घर लौट गई थी। इसके क्या हुआ उनको नहीं पता। इस घटना के बारे में न्यूज आने पर उनको जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि स्कूल में बच्चों को पढ़ाई में अच्छा बनाने के लिए लगातार उनकी काउंसिलिंग की जाती है।

     

     

  • ऊना के ब्रह्मोटी मंदिर घाट पर रिमोट संचालित लाइफबॉय उपकरणों का रेस्क्यू प्रदर्शन

    ऊना के ब्रह्मोटी मंदिर घाट पर रिमोट संचालित लाइफबॉय उपकरणों का रेस्क्यू प्रदर्शन

    ऊना/सुशील पंडित: जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण ऊना द्वारा खोज एवं बचाव के लिए खरीदे गए दो रिमोट संचालित लाइफबॉय उपकरणों का रेस्क्यू प्रदर्शन शुक्रवार को ऊना के ब्रह्मोटी मंदिर घाट पर गोविंद सागर जलाशय में किया गया। यह प्रदर्शन अभियान होमगार्ड की 12वीं बटालियन ऊना के कमांडेंट मेजर (सेवानिवृत्त) विकास सकलानी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इसके अलावा होमगार्ड, अग्निशमन विभाग और यांत्रिक शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

    कमांडेंट विकास सकलानी ने बताया कि रिमोट संचालित लाइफबॉय उपकरण जिले में किसी भी जल संबंधित आपातकालीन स्थिति में भोजन, दवाइयाँ और संचार सुविधा प्रदान करने में मददगार साबित होंगे।
    इस दौरान सभी कंपनी कमांडरों, बीटीसी प्रभारी और फायर स्टेशन प्रभारी को भी इन उपकरणों के संचालन, असेंबली और हैंड-हैंडलिंग के बारे में प्रशिक्षित किया गया ताकि डूबने जैसी परिस्थितियों में बचाव कार्यों में मदद मिल सकें।

    इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन की ओर से धीरज कुमार व राजन कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने ये उपकरण संबंधित आपदा प्रतिक्रिया एजेंसियों को सौंपे। उन्होंने कहा कि इन उपकरणों को खरीदने का मुख्य उद्देश्य भविष्य में किसी भी आपदा जैसी मजबूती के साथ निपटना और जिले की प्रतिक्रिया क्षमता को सशक्त बनाना है।