Blog

  • Punjab News: चलती गाड़ी में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News: चलती गाड़ी में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के आत्म पार्क पुल के नीचे एक चलती पिकअप गाड़ी (छोटा हाथी) को अचानक आग लग गई। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। वहीं के इंजन से आग की लपटें देखकर ड्राइवर ने छलाग लगाकर जान बचाई। जिसके बाद लोगों की मदद से पहले आग पर काबू पाने की ड्राइवर द्वारा कोशिश की गई। लेकिन आग ज्यादा लगी होने के चलते पिकअप गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। आग की लपटें और ड्राइवर के जोर-जोर से रोने की आवाज से राहगीर इक्ट्ठे हो गए।

    लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन आग की चपेट में आने से गाड़ी जलकर खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित बस स्टैंड की तरफ से सामान अनलोड करके धुरी लाइन अपने घर जा रहा था। दूसरी ओर घटना की जानकारी देते हुए एएसआई कर्मजीत सिंह ने बताया कि आग लगने के कारण पिकअप गाड़ी जलकर राख हो गई। हालांकि इस घटना में ड्राइवर का बचाव रहा।

  • Jalandhar News: पार्क से 27 वर्षीय युवक का मिला शव

    Jalandhar News: पार्क से 27 वर्षीय युवक का मिला शव

    जालंधरः आदमपुर बस स्टैंड के पास पार्क में से एक 27 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हुई है। जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को तुरंत सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। मृतक युवक की पहचान वरिंदर कुमार उर्फ बिंदू पुत्र राम लुभाया निवासी राम नगर आदमपुर के रूप में हुई।

    वीरेंद्र कुमार बिंदु जो कि फ्लैक्स-लगाने का काम करता था और नशे का आदी था। पिछले दिनी ही परिजनों की ओर से ओट सेंटर में इलाज करवाया गया था। मृतक बिंदु अभी कुंवारा था। वहीं क्षेत्रवासियों ने पंजाब सरकार से जल्द से नशे पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि युवाओं को नशे की दलदल में डूबने से बचाया जा सके।

  • Punjab News: ट्यूशन पढ़ने गया 5वीं का छात्र हुआ लापता

    Punjab News: ट्यूशन पढ़ने गया 5वीं का छात्र हुआ लापता

    लुधियानाः थाना डिवीजन नंबर 2 के अंतगर्त आते इलाके में ट्यूशन पढ़ने गया 5वीं कक्षा का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। मिली जानकारी के अनुसार छात्र पिछले 5 दिनों से लापता है। बच्चे का नाम अमन कुमार है। बताया जा रहा है कि वह घर से टयूशन पढ़ने के लिए गया था, लेकिन वह ट्यूशन सेंटर पर बात की तो पता चला कि वह वहां भी नहीं पहुंचा। जिसके बाद परिजनों ने हर जगह उसे ढूंढा लेकिन उसका कही कुछ पता नहीं चला।

    मामले की जानकारी देते हुए अमन के पिता शिव कुमार ने बताया कि उनका बेटा AVM स्कूल ईस्सा नगरी पुली में पड़ता है। पढ़ाई करके वह दोपहर घर आया। कपड़े बदल कर खाना खाया और ट्यूशन पढ़ने का कहकर घर से चला गया। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी ट्यूशन सेंटर पर जाकर चैक किया वहां शिक्षका ने कहा कि वह टयूशन बढ़ने आया ही नहीं।

    सभी रिश्तेदारों आदि को भी फोन किया, बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन सभी जगह देखा लेकिन अमन मिला नहीं। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी अमन की कोई तस्वीर नहीं कैद हुई। उन्हें शक है कि किसी अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों ने उसे अवैध हिरासत में रखा है। शिव कुमार ने बताया कि थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस को इस संबंधी शिकायत देकर मामला भी दर्ज करवा दिया है।

  • Delhi Election Live : शुरुआत रूझानों में BJP इतनी सीटों से आगे

    Delhi Election Live : शुरुआत रूझानों में BJP इतनी सीटों से आगे

    नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव की आज 8 बजे काउंटिंग शुरू हो गई है। पोस्टल बैलेट की गिनती चल रही है। तीनों बड़े राष्ट्रीय दलों आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस के साथ-साथ 699 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला भी आज होगा। जारी चुनावी नतीजों में भाजपा 37 सीटों से आगे चल रही है। वहीं आप पार्टी 29 सीटों पर आगे चल रही है। बहुमत की बात कर रहे तो आप पार्टी 10 सालों बाद सत्ता से बाहर होती दिखाई दे रही है। चुनाव कमिशन के आकंड़ों की बात करें तो आप पार्टी 9 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा 28 सीटों से आगे चल रही है। जबकि तीसरे नंबर पर कांग्रेस 2 सीटों से आगे चल रही है।

    इन सीटों पर BJP और AAP पार्टी के नेता आगे

    • पटेल नगर- बीजेपी- राज कुमार आनंद
    • मोती नगर- बीजेपी- हरीश खुराना
    • मादीपुर- AAP- राखी बिड़ला
    • नांगलोई जाट- बीजेपी- मनोज कुमार शौकीन
    • राजौरी गार्डन- बीजेपी- मनजिंदर सिंह सिरसा
    • हरि नगर- बीजेपी- श्याम शर्मा
    • तिलक नगर- AAP- जरनैल सिंह
    • जनक पुरी- बीजेपी- आशीष सूद
    • विकास पुरी- AAP- महेंद्र यादव
    • उत्तम नगर- बीजेपी- पवन शर्मा
    • द्वारका- बीजेपी- प्रद्युम्न सिंह राजपूत
    • मटियाला- AAP- आले मोहम्मद इकबाल
    • नजफगढ़- बीजेपी- नीलम पहलवान
    • बिजवासन- बीजेपी- कैलाश गहलोत
    • पालम- AAP- जोगिंदर सोलंकी
    • दिल्ली कैंट- बीजेपी- भुवन तंवर
  • आज का राशिफल, 8 फरवरी 2025

    आज का राशिफल, 8 फरवरी 2025

     आज माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि आज रात 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 4 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 7 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज जया एकादशी का व्रत किया जाएगा।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज दिन भर आपकी एनर्जी भरपूर बनी रहेगी और विपरीत परिस्थितियों में भी आप समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। आज आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। आपको किसी नजदीकी रिश्तेदार के यहां धार्मिक आयोजन में जाने का मौका मिलेगा। अगर जमीन-जायदाद संबंधी मामला चल रहा है, तो आपसी सहमति से सुलझ सकता है। आज घर के कार्यों को सुव्यवस्थित करने में व्यस्तता बनी रहेगी। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अगर मन में किसी बात को लेकर कुछ नकारात्मक विचार उठ रहे हैं तो उन पर काबू पाने का प्रयास करेंगे और सफल भी होंगे। आज अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए ध्यान केंद्रित करेंगे। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों या मेडिटेशन आदि में बिताएंगे इससे काफी हद तक आपको सुकून मिल सकता है। कार्यक्षेत्र की आंतरिक गतिविधियों पर उचित निगरानी रखना जरूरी है। अधिकारियों और सम्मानित लोगों से संपर्क बनाकर रखना आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगा।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। अगर पैतृक संपत्ति संबंधी मामला अटका हुआ है तो आपसी तालमेल से सुलझाने की कोशिश करेंगे। कहीं पैसा उधार दिया हुआ है या रुका हुआ है तो वापस मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपके सहज और उत्तम स्वभाव की वजह से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आपके मित्र या रिश्तेदार आज आपकी सहायता के लिए तैयार रहेंगे, जिसकी वजह से आपकी कार्यक्षमता और बढ़ेगी। लवमेट आज एक दूसरे को उपहार देंगे, इससे रिश्ते में और मजबूती आएगी।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज किसी रिश्तेदार के साथ चल रही अनबन को सुधारने में आप की विशेष भूमिका रहेगी, सभी लोग आपकी बात मानेंगे। कारोबार में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए बहुत मेहनत करने की जरूरत है। आज ऑफिस में बहुत अच्छी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभानें में सफल होंगे। आज बच्चों की गतिविधियों और दिनचर्या से आप संतुष्ट रहेंगे। एंजॉय करने के लिए परिवार के साथ घूमने-फिरने का प्रोग्राम भी बन सकता है।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज प्रॉपर्टी संबंधी समस्या का समाधान निकालने के लिए अच्छा समय है, अनुभवी लोगों का सपोर्ट मिलेगा। सावधानी और आत्मविश्वास द्वारा अधिकतर काम सुचारु रूप से संपन्न हो जाएंगे। आज अपने निर्णय को ही प्राथमिकता देंगे। अपनी समस्याओं को छोड़कर नई शुरुआत करने की कोशिश करें। आज आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ मिलेगा। आज सतर्कता रखें और अपने स्वभाव में लचीलापन बनाए रखें। बेहतर होगा कि छोटी-मोटी नकारात्मक बातों पर ध्यान ना देकर अपने काम पर ही फोकस करें।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी न किसी कार्य को लेकर चल रही व्यस्तता आपको थका देगी, परंतु इस मेहनत का परिणाम बेहतर मिलने से राहत मिलेगी। किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा, आपसी मेलजोल से खुशी मिलेगी। आज आप रिश्तों को सहेज कर रखेंगे। आज किसी रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमियां समाप्त होगी। आज आप कुछ समय परिवार और बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे और आपसी विचार विमर्श भी करेंगे। कारोबार में कुछ ना कुछ चुनौतियां रहेगी, परंतु जरूरत अनुसार काम सुचारु रूप से हो जाएंगे।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप जिस काम को पूरा करने की ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आज सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान अवश्य रहेगा, इससे संपर्क दायरा बढ़ेगा और साथ ही अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त रहेंगे। फाइनेंस के मामलों में आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। आपकी सकारात्मक संतुलित सोच द्वारा योजनाबद्ध तरीके से दिनचर्या व्यतीत होगी। जिससे आपका उत्साह और मनोबल बना रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात सुखद अनुभूति देगी। व्यवसाय में नई-नई उपलब्धियां मिलेंगी और आय के स्रोत भी बढ़ेंगे।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज कारोबार में कुछ समस्याएं आ सकती है, लेकिन साथी और कर्मचारियों की मदद से समस्या हल हो जाएगी। नए काम से जुड़ी योजना बनाने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लेना जरूरी है। कार्यस्थल पर आज काम कम होने से सुकून मिलेगा। आज आपको अपनी अव्यवस्थित दिनचर्या में सुधार लाने के लिए किए गए प्रयासों में काफी हद तक सफलता मिलेगी और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से करने में समर्थ होंगे। आज लोगों की नकारात्मकता खुद पर हावी न होने दें।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज पिछले कुछ समय से चल रहे खर्चो को व्यवस्थित करने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज बड़ी उपलब्धि मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, साथ ही और नई जानकारियां सीखने को मिलेंगी। आज बच्चों का पढ़ाई की तरफ ध्यान देखकर मन में तसल्ली रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद और सानिध्य बना रहेगा। लवमेट से मिलने का मौका मिलेगा। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज अपने आसपास की स्थिति को सकारात्मक नजरिए से समझेंगे इससे आप और प्रभावशाली होंगे। आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और आपको इसके उत्तम परिणाम भी मिलेंगे। बच्चों की पढ़ाई अथवा करियर को लेकर चल रही उलझन दूर होगी। ऊर्जा और उत्साह को बनाए रखने से मनोवांछित परिणाम हासिल करेंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करना अच्छा नहीं रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का ट्रांसफर उनके मन-पसंद जगह पर होगा।

    कुंभ राशि:आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप अपने दृढ़ निश्चय और मेहनत से किसी विशेष काम को पूरा करने में सफलता हासिल करेंगे। आज किसी भी स्थिति में ज्यादा न उलझे और अपने गुस्से पर काबू रखें। घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना नहीं करेंगे तो कुछ अच्छा और नया सीखने को मिल सकता है। किसी राजनीतिक व्यक्ति की भी सहायता मिलेगी। इस राशि के छात्रों को अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर चल रही समस्या का समाधान मिलने से सुकून रहेगा। आज बिजनेस से जुड़े संपर्कों को मजबूत करेंगे और मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान देंगे।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। जीवन में आपको जो सफलता अभी तक प्राप्त हुई हैं, उनकी वजह से स्थिरता मिलेगी। आज आपके जीवनसाथी का साथ आपके आत्मविश्वास और आत्म बल को
    और अधिक मजबूत बनायेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी और संपर्क दायरा भी बढ़ेगा। आज आपको भविष्य संबंधी निर्णय लेने में किसी खास व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा।

  • दुकानदार ने गड्डा खोदकर बनाया अवैध मयखाना, 2 गिरफ्तार

    दुकानदार ने गड्डा खोदकर बनाया अवैध मयखाना, 2 गिरफ्तार

    पंचकूला: एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने 2 दुकानदारों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले मे जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि परचून की दुकान में छापेमारी की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिंजौर में पंचकुला-शिमला हाईवे के नजदीक मल्ला मोड के पास एक दुकान मे अवैध रुप से शराब बेची जा रही है।

    सूचना मिलने पर टीम ने जब दुकान की तलाशी ली, तो दुकान के मेन काउंटर के नीचे फर्श के अंदर गड्डा बनाकर टाइल से ढ़का हुआ था। जिसके अंदर देसी व अंग्रेजी ब्रांड की कुल 49 बोतल शराब मिली। जिन पर सेल इन चंडीगढ़ का मार्का लगा हुआ था। मौका से दुकान मालिक गुरमुख सिह पुत्र लक्ष्मण सिंह वासी चौना चौक पिंजौर को गिरफ्तार किया गया है ।

    आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। इस दौरान पुलिस ने दुसरे आरोपी अश्विनी कुमार पुत्र हंसराज वासी मंढाली ऊना को भी काबू कर लिया। आरोपी अश्विनी बिटना रोड के नजदीक ठेका से शराब लाकर दुकारदार को देता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पिंजौर में हरियाणा आबकारी अधिनियम 2020 की धारा 61(1)(A) के तहत मामला दर्ज किया है।

  • Punjab News: श्मशानघाट मे मिला युवक का शव, मुंह से निकल रही थी झाग, देखे वीडियो

    Punjab News: श्मशानघाट मे मिला युवक का शव, मुंह से निकल रही थी झाग, देखे वीडियो

    गुरदासपुर: दीनानगर के गांव अवांखा के श्मशानघाट में एक अज्ञात युवक का शव मिलने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक के मुंह से झाग निकल रहा था। गांव अवांखा के समाजसेवी एवं नशा विरोधी समिति के प्रधान प्रदीप ठाकुर व नरेश कुमार ने बताया कि उक्त के मुंह से निकल रहे झाग से पता चलता है कि मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। मृतक युवक के पहने कपड़ों की तलाशी लेने पर जैकेट से खाली सिरिंज के कैप के इलावा कुछ नहीं मिला है। जिस कारण मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई।

    उन्होंने आगे कहा कि गांव अवांखा में 41 दिनों में चिट्टे की लत से यह तीसरी मौत है। इससे पहले भी गांव के कई युवा चिट्टे की लत के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। पिछले महीने गांव की पंचायत ने नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए दीनानगर पुलिस को ज्ञापन भी सौंपा था। लेकिन पुलिस ने इलाके मे नशा तस्करों को रोकने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

  • Punjab News: जमीनी विवाद में दो गुट हुए आमने-सामने, देखे वीडियो

    Punjab News: जमीनी विवाद में दो गुट हुए आमने-सामने, देखे वीडियो

    लुधियाना: थ्रीके रोड पर जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुटों के आमने सामने होने का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरी पर गंभीर आरोप लगाए है। जमीन पर युवकों के साथ आए बलविंदर सिंह ने कहा कि उसके पास इस जगह के पूरे कागजात है। दूसरा पक्ष की जगह दूसरी तरफ है। जिन्होंने झूठा इकरारनामा कर उसकी जगह हथया रहे है। जमीन का केस अदालत में चल रहा है।

    दूसरे पक्ष की बुजुर्ग महिला हरिंद्र कौर ने कहा कि उसके पति गुरमेल सिंह की 23 मार्च 2024 को मौत हो गई थी। जरनैल सिंह, जसवंत सिंह, चरणजीत कौर और इंद्रजीत कौर अक्सर जमीन को लेकर विवाद करते है। जरनैल सिंह ने 2022-23 में जमीन को बांटने का केस लगाया था। आज बलविंदर सिंह कुछ युवकों को साथ लेकर जमीन पर कब्जा करने के लिए आया है।

    मौके पर पहुंचे थाना सदर के एसएचओ अवतार सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों को थाना में बुलाया है। मामला कोर्ट में विचारधीन है। दोनी पक्षों की बात सुनकर जांच के बाद बनती कार्रवाई की जायेगी।

  • शक के आधार पर बिना पुख्ता सबूत के इस प्रकार की छापेमारी करना सही नहीं: रायजादा

    शक के आधार पर बिना पुख्ता सबूत के इस प्रकार की छापेमारी करना सही नहीं: रायजादा

    ऊना/सुशील पंडित:  ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने एसटीएफ की टीम द्वारा संतोषगढ़ में की गई छापेमारी को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने जो सवाल उठाए हैं, उनकी चिंता वाजिब है। शुक्रवार को ऊना से जारी बयान में पूर्व विधायक ने कहा कि निश्चित रूप से झूठी शिकायत व शक के आधार पर बिना पुख्ता सबूत के इस प्रकार की छापेमारी करना सही नहीं है।

    रायजादा ने कहा कि जो व्यक्ति एसआईयू की टीम में बेहतर काम कर रहा है, उस पर कार्रवाई करना समझ से परे है। उन्होंने कहा कि हमारा स्टैंड पूरी तरह से क्लियर है कि माफिया पर जीरो टॉलरेंस हैं। प्रदेश की सरकार किसी भी प्रकार के माफिया को सहन नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने साफ़ शब्दों में यह बात सबके लिए कही है कि किसी भी प्रकार से माफिया को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई कर्मचारी व अधिकारी आरोपी हो सकता है, इसलिए उस पर भी कार्रवाई करना कानून का काम है।

    इसमें किसी प्रकार की बंदिश नहीं है, लेकिन जिस प्रकार से केवल शक के आधार पर केवल झूठी बातों में आकर छापेमारी कर देना सही नहीं है, इसकी मैं निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करता हूं और शिमला से वापस आकर बात भी करूंगा। उन्होंने कहा कि चिट्टे के खात्मे में लगे पुलिस जवानों का हौसला तोड़ने का काम होगा, तो फिर माफिया पर कार्रवाई कौन करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और पुलिस प्रमुख के साथ ऐसे संवेदनशील मामलों को जरूर उठाऊंगा।

    रायजादा ने कहा कि हमने ना कभी किसी प्रकार से कभी भी पुलिस की कार्य प्रणाली में हस्तक्षेप किया है, ना कभी करेंगे। उन्होंने कहा कि जहां गलत होगा, वहां आवाज उठाई जाएगी। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिला करके खड़ा रहा हूं और खड़ा रहूंगा।

  • Handball ऊना की महिला टीम ने National Games में जीता पहला मुकाबला

    Handball ऊना की महिला टीम ने National Games में जीता पहला मुकाबला

    ऊना/सुशील पंडित:  उत्तराखंड के रुद्रपुर में नेशनल गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। नेशनल गेम्स में हिमाचल प्रदेश की महिला हैंडबॉल टीम भी भाग लेते हुए अपना विजय अभियान शुरू कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की भरी हिमाचल प्रदेश टीम ने यह मुकाबला एकतरफा जीत लिया।

    यह जानकारी देते हुए हैंडबॉल कोच स्नेह लता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश महिला टीम ने मेजबान उत्तराखंड को एक तरफा मैच में हरा दिया। हिमाचल प्रदेश ने 45 व उत्तराखंड ने मात्र 6 गोल किए। हिमाचल प्रदेश की तरफ से मिताली शर्मा ने 8, कृतिका ने 7, जागृति 7,,शैलजा शर्मा ने 4 व मेनिका पाल ने 4 गोल किए। हिमाचल प्रदेश महिला हैंडबॉल टीम की चीफ कोच स्नेहलता, कोच मनोज ठाकुर, टीम मैनेजर परवीन दुबे व सुशील ने टीम की शानदार जीत पर खिलाड़ियों को बधाई दी है व उम्मीद जताई है कि टीम बाकी मैच भी जीत कर हिमाचल प्रदेश को स्वर्ण पदक जिताएगी।

    उन्होंने बताया कि हैंडबाल ऊना की इस महिला टीम ने गत वर्ष भी नेशनल स्तर पर पहला रैंकर हासिल किया था।  हिमाचल महिला हैंडबॉल टीम की जीत पर ऊना हैंडबॉल संघ के सचिव मुनीश राणा, दीपक ठाकुर, रणदीव ठाकुर, बिलासपुर से जगदीश ठाकुर, राकेश पटियाल कर्ण चन्देल व हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया द्वारा बनाई गई हैढोक कमेटी के चेयरमैन जसबीर बिस्ला ने बधाई दी है व आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं दी है।