Blog

  • Punjab News: 2 अज्ञात युवकों ने सरपंच के घर पर की फायरिंग, देखें CCTV

    Punjab News: 2 अज्ञात युवकों ने सरपंच के घर पर की फायरिंग, देखें CCTV

    मोगाः जिले के गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक मौजूदा सरपंच के घर पर 2 अज्ञात नौजवानों द्वारा फायरिंग की गई। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बन गया है। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ितों ने घटना के बाद पुलिस को सूचित कर दिया है।

    जानकारी मुताबिक, मोगा के गांव तख्तूपुरा साहिब से आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच के घर पर 2 अज्ञात युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान बदमाशों ने उनके घर पर लगभग 8 से 10 राउंड फायर किए। मामला बीती रात का बताया जा रहा है। सरपंच हरदीप सिंह दिओल ने बताया कि ये सारी घटना सीसीटीवी में साफ देखी जा सकता है कि कैसे 2 अज्ञात नौजवान जो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते हैं और आते ही मेरे घर पर शाम को फायरिंग करनी शुरू कर देते हैं।

    उन्होंने बताया कि उनकी किसी से भी कोई रंजिश नहीं है। वारदात में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। फिलहाल, पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सरपंच ने मांग की कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए ताकि उन्हें पता चल सके कि किस व्यक्ति ने ये हमला करवाया है।

  • Punjab News: मेन चौक में गैंगस्टर सागर न्यूटन के शव को रखकर किया प्रदर्शन, देखें Live

    Punjab News: मेन चौक में गैंगस्टर सागर न्यूटन के शव को रखकर किया प्रदर्शन, देखें Live

    लुधियानाः जेल में बंद खतरनाक ए कैटागरी के गैंगस्टर सागर न्यूटन की बीते दिन अस्पताल में मौत हो गई थी। मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर सागर न्यूटन की बीमारी के चलते मौत हुई है। वहीं आज न्यूटन के पार्थिव शव को आरती चौक पर रखकर परिजनों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। परिजनों ने न्यूटन की मौत को लेकर जांच की अपील की है। जिसके चलते वह आज आरती चौक पर न्यूटन का शव रखकर प्रदर्शन कर रहे है। इस दौरान परिजनों द्वारा रोड़ को दोनों ओर से बंद कर दिया गया है। मौके पर भारी जाम लग गया है और घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।

    वहीं सागर के शव को सड़क पर रख परजिनों द्वारा प्रदर्शन करने को लेकर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। परिजनों द्वारा सागर फॉर जस्टिस के नारे लगाए जा रहे है। इस दौरान सागर की मौत में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस द्वारा रूट को डायवर्ट किया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंचे अधिकारी का कहना है कि उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

    बता दें कि गैंगस्टर सागर के खिलाफ करीब 18 मामले दर्ज थे और सागर संगरूर जेल में बंद था। सूत्रों के अनुसार गैंगस्टर को पहले इलाज के लिए पटियाला के राजेंद्र अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि लुधियाना जिले की पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर सागर न्यूटन को काफी मशक्कत के बाद अगस्त 2024 में गिरफ्तार किया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह उत्तर प्रदेश में है। इसके बाद काउंटर इंटेलिजेंस और सीआईए की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने न्यूटन से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए थे।

  • Punjab News: सरकारी स्कूलों की PTM में पहुंचे कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक, देखें वीडियो

    Punjab News: सरकारी स्कूलों की PTM में पहुंचे कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक, देखें वीडियो

    बच्चों के स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम की माता-पिता को दी जानकारी

    पठानकोटः बच्चों को बढ़िया से बढ़िया शिक्षा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है, ताकि सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य अच्छा हो सके। इसी के चलते आज सरकारी स्कूलों में माता-पिता और शिक्षकों की मिलन का कार्यक्रम करवाया गया जिसमें कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने बच्चों के माता-पिता से मिलकर पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए पहल की गई है जिसके चलते सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को व्यापार संबंधी जानकारी भी दी जा रही है। पिछले एक साल में राज्य सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों को 2,34,000 रुपये दिए गए हैं ताकि बच्चे इन पैसों के माध्यम से लाभ कमाना सीख सकें। उन्होंने कहा कि एक समय था जब लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने से कतराते थे, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने लोगों की सोच को बदलने पर मजबूर कर दिया है और आज लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए भेज रहे हैं। दूसरी ओर जब राज्य सरकार द्वारा किए गए इस प्रयास के बारे में स्कूल के छात्रों से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह बहुत अच्छा प्रयास है और इस शिक्षक और माता-पिता की मिलन समारोह के माध्यम से माता-पिता को जहां अपने बच्चे की गतिविधियों का पता चलता है, वहीं दूसरी तरफ यदि बच्चों में कोई कमी होती है उसे सुधारा भी जा सकता है। इस मौके पर छात्रों ने मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक बच्चे को स्किल डेवलपमेंट के लिए 2,000 रुपये दिए जा रहे हैं ताकि बच्चे अब से ही व्यवसाय के बारे में जानकारी ले सकें।
  • CBI की वन्यजीव तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, आरोपियों से तेंदुए की खाल बरामद, देखें वीडियो

    CBI की वन्यजीव तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, आरोपियों से तेंदुए की खाल बरामद, देखें वीडियो

    Pangolin के शल्क व अन्य सामान बरामद

    पिंजौरः हरियाणा में सीबीआई ने वन्यजीव तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने पिंजौर में छापा मारकर वन्यजीव तस्करों से तेंदुए की दो खाल, ऊदबिलाव की खाल और पैंगोलिन के शल्क बरामद किए हैं। सीबीआई की टीम ने गिरोह के चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया।

    सीबीआई टीम के अधिकारियों का कहना है, यह तस्करी का संगठित नेटवर्क हो सकता है। उन्होंने बताया कि वन्यजीवों के अंगों के अवैध व्यापार के बारे में सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई। सीबीआई की टीम ने यह कार्रवाई खुफिया सूचना पर की है।

    केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की वाइल्ड लाइफ क्राइम यूनिट इकाई ने वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) के अधिकारियों के साथ मिलकर 3 फरवरी को तड़के एक स्पेशल ऑपरेशन के तहत अवैध शिकार और वन्यजीव व्यापार से जुड़ी महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन के दौरान हरियाणा के पिंजौर में एक वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से वन्यजीव अंग बरामद किए गए।

    सूचना के आधार पर पिंजौर में की गई छापेमारी में सीबीआई को तेंदुए की दो खाल, तेंदुए के नौ दांत, 25 पंजे, जबड़े के टुकड़े, ऊदबिलाव की तीन खाल और पैंगोलिन के शल्क मिले हैं। सीबीआई ने जो वन्यजीव की खालें और अन्य सामान बरामद हुआ है उसकी करीब 30 करोड़ रुपए कीमत बताई जा रही है। मामले में सीबीआई ने तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Punjab News: डिपोर्ट हुए यात्रियों को लेकर पहुंचा American C-17 जहाज, देखें वीडियो

    Punjab News: डिपोर्ट हुए यात्रियों को लेकर पहुंचा American C-17 जहाज, देखें वीडियो

    अमृतसरः अमेरिका में नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के साथ ही अवैध तरीके से घुसे भारतीयों में से 205 आज भारत पहुंच गए है। अमेरिकी सेना का विमान C-17 अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड कर चुका है। जिसके बाद एयरपोर्ट पर चारों तरफ भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। किसी को भी आने जाने की इजाजत नहीं है।

    वहीं यात्रियों की सूची सामने आई है, Jalandhar 4, Amritsar 5, Gurdaspur 1, Taran Taran 1, Kapurthala 6, Hoshiarpur 2, Ludhiana 2, SBS Nagar 2, Patiala 4, Sangrur 1, SAS Nagar 1 और Fatehgarh Sahib 1 सहित कुल 30 पंजाबी यात्री शामिल है। निर्वासित किये जा रहे भारतीयों में 18 वर्ष से कम आयु के 12 बच्चे और लगभग 24 महिलाएं शामिल हैं। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से इन सभी भारतीय को डिटेन किया जाएगा। एयरपोर्ट पर इनके दस्तावेज की जांच करने के बाद इन सभी को इनके घरों की तरफ रवाना कर दिया जाएगा।

    अमेरिका आर्मी का एक जहाज सी-17 ने मंगलवार को अमेरिका के सैन एंटोनियो से अमृतसर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर चुका है। इसमें कुल 104 भारतीय लोग सवार है। इन्हें अभी कुछ दिन पहले ही अमेरिका की पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया था। भारतीय समय के मुताबिक यह जहाज बुधवार करीब 1.30 बजे एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। इसके बाद सभी लोगों की इमीग्रेशन जांच होगी। इसके साथ ही यह भी संदेह है कि बहुत सारे ऐसे भी लोग हो सकते है, जिनके खिलाफ पंजाब के विभिन्न शहरों में अपराधिक केस दर्ज हैं। ऐसे में उन लोगों की भी पहचान कर मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    जितने भी लोगों को अब अमेरिका की ओर से वापिस भेजा जा रहा है। वह सभी एजेंटों के जरिये डौंकी लगवाकर जाते हैं। इस तरह एजेंट प्रति व्यक्ति 35 से 40 लाख रुपये लेते हैं। इन सभी लोगों को मैक्सिको, पनामा आदि के जंगलों के जरिये अमेरिका में गैर-कानूनी तरीके से प्रवेश करवाया जाता है। यहां तक बहुत सारे ऐसे भी लोग होते हैं जो अमेरिका तक पहुंच ही नहीं पाते और जंगलों में भूख-प्यास के मारे दम तोड़ देते हैं।

  • काम के घंटों में कटौती का फैसला, मिली मंजूरी, अब संसद में होगा पेश

    काम के घंटों में कटौती का फैसला, मिली मंजूरी, अब संसद में होगा पेश

    वॉशिंगटनः स्पेन की सरकार ने कर्मचारियों के हफ्ते में काम के घंटों में कटौती करने का फैसला किया है। मंगलवार को कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक में लेबर मिनिस्टर योलांडा डियाज ने इसे लेकर प्रस्ताव को पेश किया। प्रस्ताव में हर हफ्ते काम के घंटों को 40 से घटाकर 37.5 घंटे करने का फैसला लिया गया है, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दी। अब इसे संसद में पेश किया जाएगा।

    एम्पलॉयर्स एसोसिएशन यानी नौकरी देने वाले कंपनियों के संगठन ने इस प्रस्ताव का विरोध किया था। हालांकि इसके बावजूद भी मंत्री डियाज ने इसे पेश किया। डियाज स्पेन की कट्टर वामपंथी पार्टी सुमार की नेता है। ये पार्टी स्पेन की गठनबंधन सरकार का हिस्सा है। लेबर मिनिस्टर डियाज स्पेन सरकार में डिप्टी PM भी हैं। लेबर मिनिस्टर डियाज ने बताया कि इस प्रस्ताव का मकसद काम के घंटों के कम करके कर्मचारियों की प्रोडक्टिविटी बढ़ाना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है।

    इस विधेयक को अभी संसद की मंजूरी मिलना बाकी है। रॉयटर्स के मुताबिक प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के नेतृत्व वाली सरकार के संसद में स्पष्ट बहुमत नहीं है। इस विधेयक को पारित कराने के लिए उन्हें छोटी पार्टियों का समर्थन लेना होगा। लेकिन ये इतना आसान नहीं रहने वाला है। ये पार्टियां विधेयक को लेकर अलग-अलग मांग कर रही है। ऐसे में उनके बीच संतुलन बिठाना सांचेज के लिए अहम चुनौती होगी।

  • Jalandhar News: नगर निगम के JE पर बाप-बेटे ने किया हमला, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नगर निगम के JE पर बाप-बेटे ने किया हमला, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    सीवरेज का काम बंद करने का किया ऐलान

    जालंधर, ENS: किशनपुरा के नजदीक विकासपुरी में सीवरेज की समस्या को लेकर नगर निगम का जेई टीम के साथ मौके पर पहुंचा। इस दौरान इलाका निवासियों द्वारा जेई पर हमला किया गया। इस घटना में जेई सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम की गाड़ी पीछे करने को लेकर इलाके के बाप-बेटे के साथ विवाद हो गया। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों द्वारा जेई पर हमला कर दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए जेई ने कहा कि 74 नंबर वार्ड में वह टीम के साथ काम करवा रहा था। इस दौरान बाप-बेटे ने उस पर, ड्राइवर और अन्य कर्मी पर हमला कर दिया। घटना के दौरान मौके पर दातर, कड़ा सहित अन्य सामान बरामद किया गया। मौके पर राजेश ठाकुर पहुंचे और मामले को शांत करवाया गया। पीड़ित ने कहा कि ड्राइवर को गाड़ी पीछे करने को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान बाप-बेटे ने गाड़ी की हवा निकालने की धमकी देते हुए हाथापाई। पीड़ित ने कहा कि दोनों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए, नहीं तो इलाके में कोई भी कर्मी काम नहीं करेंगा। पार्षद राजेश ठाकुर ने कहा कि वह इलाके में सीवरेज की समस्या को लेकर जेई के साथ काम करवा रहे थे। इस दौरान जेई पर बाप-बेटे ने कड़े से हमला कर दिया। पार्षद ने कहा कि वह बाल किशन बाली के साथ किसी काम के सिलसिले से गए तो पीछे से जेई पर हमला कर दिया गया। पार्षद ने कहा कि वह नगर निगम के कर्मियों के साथ खड़े है और इस मामले में बनती कार्रवाई करवाई जाएगी। वहीं नगर निगम कर्मी पर हाथ उठाने को लेकर कर्मियों ने कहा कि यह घटना निंदनीय है। कर्मी ने कहा कि घटना को लेकर जालंधर में सीवरेज के काम को बंद करने का ऐलान किया गया है। इस मामले को लेकर जालंधर की यूनियन के साथ बात की जाएगी और अगली रणनीति तय की जाएगी।  
  • घरेलू हिंसा को लेकर हाईकोर्ट का आया बड़ा बयान, इन पर नहीं चलेगा केस

    घरेलू हिंसा को लेकर हाईकोर्ट का आया बड़ा बयान, इन पर नहीं चलेगा केस

    प्रयागराजः घरेलू हिंसा को लेकर हाईकोर्ट द्वारा बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट के बयान के मुताबिक, उन रिश्तेदारों पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता, जो घर में नहीं रह रहे हैं। कोर्ट के मुताबिक, बिना ठोस सबूत के दूर के रिश्तेदारों को घरेलू हिंसा में फंसाना कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है। कोर्ट ने मामले में पति के पारिवारिक सदस्यों पर मुकदमे की कार्यवाही रद्द कर दी, मगर पति-सास के खिलाफ केस बरकरार रखा।

    यह आदेश न्यायमूर्ति अरुण सिंह देशवाल ने सोनभद्र की कृष्णा देवी और छह अन्य की अर्जी पर दिया। दरअसल, वैवाहिक विवाद के चलते पीड़ित पक्ष ने पति, सास और विवाहित ननदों के खिलाफ घरेलू हिंसा की धाराओं में मामला दर्ज कराया था। वहीं, सास और पांच अन्य रिश्तेदारों समेत याचिकाकर्ताओं ने लंबित कार्यवाही को रद्द करने की मांग की।

    कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद स्पष्ट किया कि घरेलू हिंसा का मुकदमा केवल उन्हीं लोगों पर चल सकता है, जो पीड़ित के साथ साझा घर में रहे हों। अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि कई मामलों में पीड़ित पक्ष जानबूझकर पति या घरेलू संबंध में रहने वाले व्यक्ति के उन रिश्तेदारों को फंसाता है, जो पीड़ित के साथ न तो रहते हैं और न ही पहले रहे हैं।

    हाईकोर्ट ने माना कि विवाहित बहनें और उनके पति, अलग रहने के कारण घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत प्रतिवादी नहीं हो सकते। इस आधार पर उनके खिलाफ दर्ज मामला रद्द कर दिया गया। हालांकि, सास और पति के खिलाफ कार्यवाही जारी रखने का आदेश दिया गया, क्योंकि उन पर दहेज उत्पीड़न सहित घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप थे। कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को मामले में तेजी लाने और 60 दिनों के भीतर सुनवाई पूरी करने का निर्देश दिया।

     

  • बाइक सवार 2 युवक गांजे के साथ गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बाइक सवार 2 युवक गांजे के साथ गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः जिला पुलिस को नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी मिली है। सेक्टर 1 चौकी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार 2 युवकों से गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

    जानकारी मुताबिक, पंचकूला के सेक्टर-1 चौकी इंचार्ज अरविंद ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस नाकाबंदी के दौरान पंचकूला के नजदीक पेट्रोल पंप के पास मौजूद थी कि इसी दौरान 2 युवक बाइक पर आते हुए दिखाई दिए जो पुलिस को देखकर बाइक से भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस द्वारा मुस्तैदी के साथ दोनों को पकड़ा लिया गया और जब उनकी तलाशी ली गई तो उनमें से एक युवक की जेब से गांजा बरामद किया गया और वजन करने पर 100 ग्राम गांजा पाया गया जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में आरोपियों से पूछताछ के बाद कई और अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।

  • Punjab News: फायरिंग मामले में 2 आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: फायरिंग मामले में 2 आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी रविंद्र सिंह ने बताया कि 3 दिन पहले गांव चाड़िक में दुकान पर फायरिंग हुई थी। इस मामले में सीआईए स्टाफ और थाना चाड़िक की टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और 32 बोर पिस्तौल बरामद की है।

    आरोपियों की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ नन्नू और गुरदीप सिंह उर्फ लाडी निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। गोली चलाने को लेकर कहा कि आरोपियों द्वारा दहशत फैलाने को लेकर यह कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान पता चला है कि आरोपियों के कनाडा में बैठे गैंगस्टर से सबंधित है, जिसकी जांच की जा रही है। आरोपियों द्वारा एक फायर किया गया था और दोनों के हथियार की जांच की जा रही है। जांच में पता चला है कि एक युवक पढ़ाई करता है और दूसरी बकरियां चराने का काम करता है। आरोपियों के खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं है।