Blog

  • Punjab News: दीवार तोड़कर कोल्ड ड्रिंक की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना

    Punjab News: दीवार तोड़कर कोल्ड ड्रिंक की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना

    फिरोजपुरः जिले में आए दिन चोरी और लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही है। वहीं ताजा मामला गुरुहरसहाय पर स्थित मुक्तसर रोड पर कोल्ड ड्रिंक की दुकान से सामने आया है। जहां देर रात चोर दीवार को तोड़कर दुकान में घुसे। इस दौरान चोर दुकान से नगदी, कोल्ड ड्रिंक, इनवर्टर व सिलेंडर लेकर फरार हो गए।

    मामले की जानकारी देते हुए दुकान के मालिक ने बताया कि वह रात 9 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था और जब आज सुबह वह दुकान खोलने आया तो उसने देखा कि उसकी दुकान के पिछले हिस्से में दीवार टूटी हुई थी। उन्होंने जब दुकान का सामान चेक किया तो दुकान के अंदर से इनवर्टर, 5 हजार की नकदी, सिलेंडर और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें समेत कई अन्य सामान गायब था।

    पीड़ित ने बताया कि उन्हें करीब 50 से 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इस घटना के संबंध में उन्होंने थाना गुरुहरसहाय की पुलिस को सूचित कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस प्रमुख जसविंदर सिंह बराड़ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी का कहना है कि उनके द्वारा पीड़ित के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • जल्द अमीर बनने के चक्कर में 12वीं के छात्रों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट

    जल्द अमीर बनने के चक्कर में 12वीं के छात्रों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट

    मथुराः यहां 10वीं के छात्र की अपहरण के बाद गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए छात्र के 4 दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पार्टी के बहाने बुलाकर किडनैप कर लिया। इसके बाद छात्र के परिवार वालों से फिरौती मांगी और कहा कि रुपए का इंतजाम कर दो, नहीं तो तेरा बेटा जिंदगी से चला जाएगा। मैं जगह और समय बताऊंगा, तुम लोग पैसे का इंतजाम कर लो।

    जानकारी मुताबिक, गोविंद नगर थाना के वृंदावन दरवाजा निवासी योगेश का बेटा तरुण 10वीं क्लास में पढ़ता था। 2 फरवरी को तरुण श्रीजी बाबा आश्रम के पास से स्कूटी लेकर जा रहा था। वहीं से अचानक गायब हो गया। जब देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए पोस्टर जारी किए। अगले दिन 3 फरवरी को योगेश के पास फिरौती का मैसेज आया।

    पुलिस के मुताबिक, मैसेज की जानकारी पुलिस ने साइबर टीम को दी। इसके बाद नंबर को ट्रेस करने की कोशिश की गई। पुलिस ने 200 CCTV फुटेज खंगाले। इसमें तरुण कुछ लड़कों के साथ जाते हुए दिखाई दिया जिसके बाद पुलिस ने औरंगाबाद के जाटव मोहल्ला निवासी साहिल, गणेशधाम कॉलोनी के हर्ष, बीस आना डीग गेट निवासी लव और कुश को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने ज्यादा पैसा कमाने के लिए तरुण के अपहरण की साजिश रची थी।

    आरोपियों ने बताया कि शौक पूरा करने के लिए उनको रुपयों की जरूरत थी, इसलिए तरुण से कहा कि लव और कुश के महाविद्या वाले मकान पर पार्टी है। हर्ष और कुश बाइक पर बैठाकर तरुण को गलियों में घुमाते हुए महाविद्या कॉलोनी स्थित लव के मकान पर ले गए। जहां साहिल और लव पहले से मौजूद थे। कुश और हर्ष ने किसी बहाने से तरुण का मोबाइल रास्ते में ले लिया। उसको स्विच ऑफ कर दिया, जिससे लोकेशन ट्रेस न हो।

    तरुण को कमरे में बैठाने के बाद लव, कुश, हर्ष और साहिल फिरौती मांगने की साजिश रचने लगे। इस पर तरुण को शक हो गया। इसके बाद तरुण भागने की कोशिश करने लगा तो चारों ने उसे पकड़ लिया। तरुण ने शोर मचाया तो उसको अंदर कमरे में ले जाकर पटक दिया। साहिल उसके सीने पर चढ़ गया और हर्ष ने उसके पैर और लव ने हाथ पकड़ लिए। आरोपी जैसे ही उसके मुंह पर कपड़ा बांधने लगे कि इसी दौरान तरुण ने हर्ष के हाथ पर काट लिया। फिर उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया।

    हर्ष के मफलर से तरुण का गला घोंटकर चारों ने उसकी हत्या कर दी और हत्या करने के बाद तरुण के शव को बोरे में भरा, ऊपर से कागज का खाली कॉर्टून रख दिए। इसके बाद रस्सी से बोरी को बांध दिया। साहिल और लव तरुण के शव को लेकर आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर पहुंचे और राजीव एकेडमी के पास हाईवे से 200 मीटर अंदर नाले में शव को फेंक दिया। इसके बाद तरुण के परिवार वालों के साथ आकर उसे तलाशने का नाटक करने लगे। पुलिस ने मुताबिक सभी आरोपी 12वीं के छात्र हैं जिन्हें गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: केंद्रिय मंत्री Ravneet Bittu की पटीशन पर प्रशासन को नोटिस जारी

    Punjab News: केंद्रिय मंत्री Ravneet Bittu की पटीशन पर प्रशासन को नोटिस जारी

    लुधियानाः केंद्रिय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। वहीं बिट्टू द्वाार दायर की गई याचिका को लेकर हाईकोर्ट द्वारा सरकार को नोटिस जारी किया गया है। दरअसल, लोकसभा चुनाव में नामांकन से पहले हाउस रेंट के बकाये के तौर पर वसूले गए 1 करोड़ 82 लाख रुपए वापिस लेने की मांग को लेकर रवनीत बिट्टू ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। नो-ड्यूज़ सर्टिफिकेट (एनडीसी) के लिए उनसे 2016 से 2024 तक उनके सरकारी आवास के मकान किराये की राशि मांगी गई थी। तब रवनीत बिट्टू ने विरोध करते हुए राशि जमा कर दी थी।

    अब रवनीत बिट्टू ने हाईकोर्ट को बताया कि 2019 में लोकसभा चुनाव में नामांकन से पहले उन्हें नो-ड्यूज़ सर्टिफिकेट (एनडीसी) जारी किया गया था, तो 2016 से कैसे इस राशि की मांग कैसे की गई। उन्हें बिट्टू ने कहा कि कभी कोई मकान किराया और इस जुर्माने के लिए नोटिस नहीं भेजा गया। लेकिन जब उन्होंने पिछले साल लोकसभा चुनाव में नामांकन के लिए नो-ड्यूज़ सर्टिफिकेट (एनडीसी) मांगा तो उनसे कहा गया कि यह रकम जमा करने के बाद ही उन्हें नो-ड्यूज़ सर्टिफिकेट (एनडीसी) मिलेगा। इस मामले में हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को 5 मई के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

     

     

  • पूर्व Indian Coach Rahul Dravid की ऑटो ड्राइवर से हुई बहस, वीडियो वायरल

    पूर्व Indian Coach Rahul Dravid की ऑटो ड्राइवर से हुई बहस, वीडियो वायरल

    नई दिल्लीः भारत के महान बल्लेबाज और टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ की कार बंगलूरू में ऑटो रिक्शा से टकरा गई। द्रविड़ का ऑटो रिक्शा चालक से बहस करते हुए एक वीडियो सामने आया है। इसमें आमतौर पर कूल माने जाने वाले द्रविड़ गुस्सा करते हुए दिख रहे हैं। यह घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। सड़क किनारे से गुजर रहे एक राहगीर ने वीडियो कैप्चर किया है। वीडियो में द्रविड़ अपनी मूल भाषा कन्नड़ में ड्राइवर के साथ बहस करते हुए देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, द्रविड़ की कार एक सामान उठाने वाली ऑटो से टकरा गई थी, जिससे उनकी और ड्राइवर के बीच सड़क पर बहस हो गई थी। यह स्पष्ट नहीं है कि द्रविड़ अपनी कार चला रहे थे या नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुर्घटना बंगलूरू के एक व्यस्त इलाके कनिंघम रोड पर हुई। सूत्रों ने बताया कि जब यह घटना हुई तब द्रविड़ इंडियन एक्सप्रेस जंक्शन से हाई ग्राउंड्स की ओर जा रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, द्रविड़ की कार यातायात में फंस गई थी और ऑटो चालक ने कथित तौर पर पीछे से अपनी गाड़ी कार में टक्कर मार दी। सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल से जाने से पहले द्रविड़ ने ऑटो चालक का फोन नंबर रख लिया। घटना के बारे में अधिक जानकारी सामने आना बाकी है। द्रविड़ के बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
  • AAP-BJP कार्यकर्ताओं के बीच हुई नोकझोंक, मनीष सिसोदिया की पुलिस से बहस, देखें वीडियो

    AAP-BJP कार्यकर्ताओं के बीच हुई नोकझोंक, मनीष सिसोदिया की पुलिस से बहस, देखें वीडियो

    जंगपुराः दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों पर आज सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है। वहीं जंगपुरा में आप और भाजपा कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक की घटना सामने आई है। इस दौरान पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया की पुलिस के साथ बहस हो गई। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जहां आप पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मनीष सिसोदिया खड़े है। इस दौरान वहां पर जमकर नारेबाजी की जा रही है। आप कार्यकर्ताओं द्वारा चोर-चोर के नारे लगाए जा रहे हैं वहीं भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिसोदिया का विरोध कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि, मनीष सिसोदिया की पुलिस से बहस भी हुई है। मनीष सिसोदिया ने भाजपा नेताओं पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है। आप पार्टी ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, ‘जंगपुरा में मतदाताओं को सरेआम बिल्डिंग में ले जाकर पैसे बांट रही बीजेपी। जंगपुरा विधानसभा में भाजपा के बूथ के साथ वाली बिल्डिंग में मतदाताओं को पैसे बांटे जा रहे हैं। यह सब दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग की निगरानी में किया जा रहा है। चुनाव आयोग में अगर जरा भी गैरत बची है तो संविधान के इन हत्यारों के ख़िलाफ़ एक्शन लें।
  • मां को बचाते हुए खुद मौत की भेंट चढ़ा 12 वर्षीय बच्चा, आरोपी गिरफ्तार

    मां को बचाते हुए खुद मौत की भेंट चढ़ा 12 वर्षीय बच्चा, आरोपी गिरफ्तार

    अशोकनगरः जिले के चंदेरी में एक खतरनाक हादसा सामने आया है। जहां, एक युवक ने 12 साल के बच्चे की चाकू मारकर हत्या कर दी। युवक पत्नी को लेने उसके ससुराल आया था। इस दौरान घर के बाहर दोनों में विवाद हो गया। पड़ोस की महिला ने युवक को गाली देने से मना किया तो उसने चाकू से हमला कर दिया और महिला का बेटा बीच बचाव में आया तो उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना मंगलवार देर रात की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी देते हुए चंदेरी थाना प्रभारी मनीष जादौन ने बताया कि अकोदिया गांव के आनंद रैकवार (20) का चंदेरी में ससुराल है। उसकी पत्नी सोनम रैकवार कुछ समय से मायके में थी। वह किसी बात को लेकर ससुराल नहीं जाना चाहती थी। मंगलवार को आनंद उसे लेने आया था। रात करीब 9:30 बजे आनंद ने सोनम से साथ चलने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इससे नाराज होकर आनंद गाली गलौज करने लगा।

    सोनम के पड़ोस में रहने वाली कलावती ने युवक को गाली देने से मना किया। इससे गुस्सा होकर आनंद ने पड़ोसी महिला पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान पड़ोसी महिला का 12 साल का बेटा अरविंद अपनी मां को बचाने के लिए दौड़ा। उसे देखते ही आनंद ने अरविंद पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए जिससे अरविंद की मौके पर ही मौत हाे गई। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी।

    घायल कलावती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलावती ने बताया कि आरोपी आनंद शराब के नशे में घर के बाहर चबूतरे पर बैठकर ससुराल पक्ष को गालियां दे रहा था। ऐसा करने से मना किया तो उसने हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: रामा मंडी रोड पर स्कूल वैन की चपेट में आई महिला की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: रामा मंडी रोड पर स्कूल वैन की चपेट में आई महिला की मौत, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के कोट समीर रामा मंडी रोड पर स्कूल वैन का एक्सीडेंट होने की सूचना मिली है। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में स्कूल वैन में सवार महिला की मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए सहारा समाज सेवा संस्था के कार्यकर्ता ने बताया कि गांव कोट समीर रामा रोड पर एक स्कूल वैन खड़ी थी। इस दौरान एक महिला हेल्पर वैन में बच्चों को चढ़ा रही थी, इस दौरान स्कूल वैन के ड्राइवर को हेल्पर महिला का पता नहीं चला और ड्राइवर ने महिला को अपनी स्कूल वैन के नीचे कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका की पहचान 45 वर्षीय राजविंदर कौर निवासी रामा मंडी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। मृतिका के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
  • Jalandhar News: Meharchand Polytechnic College को मिली NBA की मान्यता

    Jalandhar News: Meharchand Polytechnic College को मिली NBA की मान्यता

    जालंधरः मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर को उस समय चार चांद लग गए जब नैशनल बोर्ड आफ एक्रीडिटेशन (एनबीए) नई दिल्ली की ओर से एक प्रोग्राम में डिप्लोमा फार्मेसी को 3 साल के लिए मान्यता दी गई। प्रिंसीपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि ये मान्यता 30 जून 2027 तक रहेगी, जो भी विद्यार्थी इस कालेज से डिप्लोमा करेंगे, उनके सर्टिफिकेट पर एनबीए एक्रीडिटेशन यानी मान्यता प्राप्त लिखा जाएगा।

    उन्होंने बताया कि इससे पहले इलैक्ट्रिकल प्रोग्राम को भी एनबीए की ओर से मान्यता दी गई है। उपलब्धि के साथ मेहरचंद पंजाब का पहला बहुतकनीकी कालेज बन गया है। प्रिंसीपल डॉ. जगरूप सिंह ने फार्मेसी विभाग के मुखी डॉ. संजय बांसल, स्टाफ और एनबीए के कोआर्डिनेटर डॉ. राजीव भाटिया को बधाई दी।

    प्रिंसीपल डॉ. जगरूप सिंह ने कहा कि पिछले साल उन्होंने 2 प्रोग्राम में एनबीए की मान्यता के लिए अप्लाई किया था। दोनों ही प्रोग्राम में उन्हें एनबीए एक्रीडिटेशन होने के साथ 100 फीसदी रिजल्ट मिला है। जो कि बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस उपलब्धि के लिए डीएवी मैनेजिंग कमेटी के प्रधान डॉ. पूनम पुरी, उपप्रधान जस्टिस एनके सूद, उप प्रधान डॉ. आरके आरिया, सैक्रेटरी अरविंद घई, सैक्रेटरी अजे गोस्वामी और डायरैक्टर उच्च शिक्षा शिवरमन गौर (रिटायर्ड आईएएस) का धन्यवाद किया। एनबीए मान्यता मिलने से कालेज के स्टाफ में उत्साह का माहौल है। कालेज में स्टाफ और विद्यार्थियों में लड्डू बांटे गए। इस मौके डॉ. राजीव भाटिया, कशमीर कुमार, मंजू मनचंदा, रिचा, प्रिंस मदान, तरलोक सिंह, सुधांशु नागपाल, मीना बांसल, संदीप कुमार, पंकज गुप्ता, सविता और अभिषेक हाजिर थे।

  • सड़क पर खड़ी कार बनी आग का गोला, देखते ही देखते हुई राख, देखें वीडियो

    सड़क पर खड़ी कार बनी आग का गोला, देखते ही देखते हुई राख, देखें वीडियो

    बीकानेरः जिले के नापासर थाना क्षेत्र में एक कार को सड़क पर आग लगने का मामला सामने आया है। कार में आग का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार सड़क किनारे जल रही है। नापासर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जली कार को हटाया और रास्ता फिर से शुरू करवाया। जानकारी देते हुए थानाधिकारी लक्ष्मण माकड़ ने बताया कि कार बीकानेर के किसी व्यक्ति की है, लेकिन अभी उसका नाम स्पष्ट नहीं हुआ है। कार में एलपीजी या सीएनजी लगी हुई है, जिसके कारण शॉर्ट सर्किट हुआ है और कार को आग लग गई। ड्राइवर ने जैसे ही आग का पता चला तो वह कार से बाहर निकल आया। बीच रास्ते में कार को आग से बचाने के लिए तुरंत कोई साधन नहीं मिला, ऐसे में कार जलती रही। उसके आगे और पीछे का पूरा हिस्सा जल गया है। अब कार में सिर्फ लोहे का सामान ही बचा है। सीट सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया है।
  • Punjab News: अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों को लेकर पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों को लेकर पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः अमेरिका में नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के साथ ही अवैध तरीके से घुसे भारतीयों में से 205 आज भारत पहुंच रहे हैं। अमेरिकी सेना का विमान C-17 अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड होगा। वहीं यात्रियों की सूची सामने आई है, Jalandhar 4, Amritsar 5, Gurdaspur 1, Taran Taran 1, Kapurthala 6, Hoshiarpur 2, Ludhiana 2, SBS Nagar 2, Patiala 4, Sangrur 1, SAS Nagar 1 और Fatehgarh Sahib 1 सहित कुल 30 पंजाबी यात्री शामिल है।

    वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि यात्रियों के डिपोर्ट को लेकर उनकी टीम के साथ नाकेबंदी की गई है। उन्होंने कहा कि यात्रियों के आने के बाद किसी भी यात्री को बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि यात्री अमेरिका से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंच रहे है। इस संबंध में इन सभी भारतीयों को जिला प्रशासन द्वारा डिटेन किया जाएगा। एयरपोर्ट पर उनके दस्तावेजों की जांच के बाद सभी को उनके घर भेज दिया जाएगा।

    जिसको लेकर आज इमिग्रेशन विभाग, खुफिया एजेंसियों, एयरपोर्ट प्रबंधन समेत अन्य की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक भी हुई है। वहीं भारत सरकार की गाड़ियां भी एयरपोर्ट पर पहुंच गई है। मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका से लौट रहे यात्रियों को लेकर हाई लेवल मीटिंग रखी गई है, जिसके बाद अगली रणनीति तय की जाएगी।