Blog

  • Punjab : अस्पताल के बाथरूम में नहा रही महिला का अश्लील बनाने का मामला सामने आया, देखें वीडियो

    Punjab : अस्पताल के बाथरूम में नहा रही महिला का अश्लील बनाने का मामला सामने आया, देखें वीडियो

    रोपड़। जिला के सरकारी अस्पताल से बाथरूम में नहा रही महिला का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। जहां, रोपड़ में सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीज की पत्नी की एक व्यक्ति ने नहाते हुए वीडियो बना ली। इसके बाद अस्पताल में हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार सरकारी अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीज की पत्नी उसके साथ रह रही है। बुधवार रात को लगभग बजे महिला वार्ड में बने बाथरूम में नहाने गई थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने उसकी नहाते हुए वीडियो बना ली।


    अस्पताल में भर्ती मरीज ने बताया कि जब उसकी पत्नी बाथरूम में नहा रही था तो एक एक व्यक्ति ने चुपके से उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी व्यक्ति ने वह वीडियो उसकी पत्नी को भी दिखाई और फिर मौके से फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने इमरजेंसी में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर नारेबाजी की। मौके पर सेहत विभाग और पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गये।

    इधर, पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन मरीज का कहना है कि अस्पताल में रात में कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है, जहां तक ​​अस्पताल के बाथरूम की बात की जाये तो मेडिकल वार्ड में महिला बाथरूम के बाहर दूसरे बाथरूम का बोर्ड लगा हुआ है। इसलिए यह स्पष्ट नहीं लिखा है कि यह बाथरूम महिलाओं के लिए है या पुरुषों के लिए।
    अभी तक वीडियो बनाने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ऑपरेशन में जुटी हुई है।

  • वीरेन्द्र कंवर ने स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा हेतु उपायुक्त ऊना को सौंपा ज्ञापन

    वीरेन्द्र कंवर ने स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा हेतु उपायुक्त ऊना को सौंपा ज्ञापन

    कुटलैहड़ में पर्यटन विकास की आड़ में स्थानीय लोगों के हितों का न हो हनन- वीरेन्द्र कंवर

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित पर्यटन विकास की योजना को लेकर पूर्व मंत्री एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने शुक्रवार को डीसी ऊना जतिन लाल से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ ग्राम पंचायत रायपुर के अंदरौली में प्रस्तावित साइट पर कई सालों से खेती कर रहे परिवारों के लोग भी मौजूद रहे। पूर्व मंत्री ने कहा कि पर्यटन विकास विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी जरूरत है लेकिन इस जरूरत की आड़ में स्थानीय लोगों के अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि इस साइट को पर्यटन विकास की दृष्टि से निजी फर्म को देने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। लेकिन इसी जगह पर करीब डेढ़ सौ से ज्यादा ऐसे परिवार हैं जो भूमि पर मलिकाना हक न होने के बावजूद वर्ष 1970 के एक आदेश के मुताबिक खेती करके अपना गुजर बसर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहीं पर उनके पशुओं को भी चारागाह की सुविधा मिलती है। जबकि इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों के लिए वह अपना छोटा-मोटा व्यवसाय चलाकर परिवार को भी पालते हैं। ऐसे में यदि पूरी भूमि निजी एंटरप्रेन्योर को दे दी जाएगी तो फिर इन लोगों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है।

    उन्होंने कहा कि इन लोगों की कृषि योग्य भूमि को इस योजना से बाहर रखा जाना चाहिए, जहां पर यह लोग खेती कारोबार चलाते हैं या फिर पशुओं के लिए चारा जुटाते हैं। उन्होंने कहा कि यह लोग पर्यटन क्षेत्र होने के चलते अपनी रेहड़ी-फड़ी लगाकर हल्का-फुल्का कारोबार भी चला रहे हैं। ऐसे में पर्यटन विकास के नाम पर इन लोगों की रोजी-रोटी बंद नहीं होनी चाहिए और इन लोगो को इसी स्थान और सोसाइटी के माध्यम से दुकानों का निर्माण करवाकर दिया जाए ताकि इनके परिवारों का पालन पोषण हो सके।

    उपायुक्त से मुलाकात के दौरान उन्होंने इस क्षेत्र में पर्यटकों द्वारा फैलाए जाने वाले कचरे का मसला भी उठाया और कहा कि इस क्षेत्र में बनी चरागाह पर अक्सर पॉलिथीन जैसी चीजें खाकर दुधारू पशुओं की मौत हो रही है। इस पर भी अंकुश लगाने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए।

  • महाविद्यालय बंगाणा में पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन की आम सभा 29 अगस्त 2024 को होगी आयोजित

    महाविद्यालय बंगाणा में पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन की आम सभा 29 अगस्त 2024 को होगी आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन की आम सभा 29 अगस्त 2024 को 2 बजे होगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.रमेश ठाकुर ने सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को इस सभा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है, ताकि महाविद्यालय के उत्थान के लिए बेहतर  कार्य हो सके।
  • Punjab : नहर से लावारिस शव बरामद,  देखें वीडियो

    Punjab : नहर से लावारिस शव बरामद, देखें वीडियो

    मोगा। जीरा रोड के नहर से एक लावारिस शव बरामद हुआ है। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समाज सेवा समिति के सदस्यों के सहयोग से शव को बरामद कर लिया है। जिसके बाद शव को 72 घंटे के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में पहचान के लिए रख दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ब्लैक कलर की जींस और जीन कपड़े की बेल्ट जिस पर स्टील का बक्कल लगा हुआ है।


    शव पूरी तरह पानी के कारण गली सड़ी हुई है। जिसके वजह से पहचान नहीं हो पा रहा है। इसकी पहचान के लिए शव को 72 घंटे के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में पहचान के लिए रखवा दिया गया है। यदि किसी को इसके बारे में पता लगे तो पुलिस से संपर्क करें।

  • Punjab News: Gun Point पर रेस्टोरेंट से 35 हजार की नगदी और फोन लूटने के मामले में 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Gun Point पर रेस्टोरेंट से 35 हजार की नगदी और फोन लूटने के मामले में 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में लूटपाट की घटनाओं पर नकेल कसते हुए 72 घंटे में हैलो फूड रेस्टोरेंट में हुई लूट की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, कुछ दिन पहले जंडियाला गुरु इलाके में एक निजी रेस्टोरेंट में लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर घटना को अंजाम देते हुए 32,000 रुपये और दो मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए थे।


    मामले की जानकारी देते हुए एसएसओ मुख्तयार सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने गई टीम को देखकर एक आरोपी ने घर की छत से छलांग लगा दी। जिसके चलते आरोपी की टांग पर चोट भी आई है।

    एसएचओ ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से घटना के दौरान इस्तेमाल की गई दो पिस्तौलें बरामद की गई हैं। आरोपियों की पहचान अजयपाल सिंह उर्फ ​​अजय, परमजीत सिंह उर्फ ​​परम, शरणजीत सिंह उर्फ ​​सोनी और मनप्रीत सिंह उर्फ ​​राणा के रूप में हुई है। एसएचओ ने बताया कि मामला दर्ज करके उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है। जबकि एक अन्य आरोपी गुरशान सिंह निवासी धारण फरार है। फिलहाल 5वें आरोपी की तलाश के साथ अन्य किसी की शमूलियत को भी जांच की जा रही है।

  • पहले खुद किया बीमारी का सामना… अब लोगों में बढ़ा रहे जागरूकता

    पहले खुद किया बीमारी का सामना… अब लोगों में बढ़ा रहे जागरूकता

    कुछ ऐसे तय किया टीबी मरीज से टीबी चैंपियन तक का सफर

    ऊना सुशील पंडित: उपमंडल अधिकारी बंगाणा सोनू गोयल ने आज स्वास्थ्य विभाग की ब्लॉक टास्क फोर्स के साथ बैठक की। जिसमे उपमंडल अधिकारी बंगाणा ने  टीबी के बारे में विस्तृत चर्चा की।  इसके बाद उन्होंने उन लोगो की सराहना कि जिन्होंने पहले खुद टीबी बीमारी का सामना किया अब और अब लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक कर रहे। उन्होंने मरीजों से पूछा कि उन्हें प्रशासन की तरफ से क्या सहायता मिली तथा कैसे पता चला कि उन्हें यह बीमारी हो गई है। इसके बाद उन्होंने टीबी मरीज से टीबी चैंपियन तक का सफर पूरा करने के लिए उनका हौसला बढ़ाया। इसके पश्चात उपमंडल अधिकारी कहां की उनके अधीन आने वाले क्षेत्र में कितने लोग इस बीमारी से ग्रस्त हैं उनको क्या-क्या सुविधा दी जा रही है उन्हें समय पर दवाई दी जा रही है या नहीं और वह कौन-कौन सी पंचायत में है इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।

    ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर नरेश शर्मा ने दिए सुझाव

    उन्होंने कहा कि टीबी से पीड़ित लोगों को इसका इलाज जितनी जल्दी हो सके करवा लेना चाहिए यह कोई ला इलाज बीमारी नहीं है। नई इलाज पद्धति से सुरक्षित  इलाज संभव है। और यह पूरी तरह ठीक हो जाती हैं। इस बीमारी से ग्रसित लोगों को सरकार द्वारा मुफ्त में घर पर ही दवाइयां दी जाती हैं। निक्षय मित्र के द्वारा इन्हें अच्छी डाइट भी उपलब्ध करवाई जाती है। अगर किसी को लंबे समय से खांसी की समस्या है तो वह अपने निजी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपनी जांच करवा सकता है और डॉक्टर से सलाह कर सकता है।

    इस मौके पर तहसील बंगाणा अमित कुमार और स्वास्थ्य विभाग से आए अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • उपायुक्त ने निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का किया निरीक्षण

    उपायुक्त ने निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का किया निरीक्षण

    ऊनासुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को ऊना के मलाहत में निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का निरीक्षण किया और कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यान्वयन एजेंसी ‘हाईट्स’ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों को गति देकर समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां इसी साल दिसम्बर माह तक ओपीडी सेवा शुरू करने की योजना को ध्यान में रखते हुए, बिजली, पानी और जल निकासी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

    उपायुक्त ने बताया कि पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का 33 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, और शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सेंटर की ओपीडी और गेस्ट हाउस का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, जबकि फ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का प्रपोजल भेजा गया है, जिसपर स्वीकृति की प्रतीक्षा है।

    उन्होंने सेंटर की चारदीवारी और सम्पर्क सड़कों के निर्माण कार्यों की प्रगति पर भी संतोष व्यक्त किया। सेंटर की चारदीवारी की डिमार्केशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और जल्द ही शेष रहती चारदीवारी के निर्माण को जल्द पूर्ण किया जाएगा। इसके अलावा सेंटर में बनने वाली सम्पर्क सड़कों का निर्माण भी पूर्ण हो चुका है।

    गौरतलब है कि ऊना शहर के मलाहत गांव में 35 एकड़ भूमि पर लगभग 450 करोड़ रुपये की राशि व्यय करके 300 बैड का पीजीआई सैटेलाइट सेंटर बनाया जा रहा है। वहां पीजीआई चंडीगढ़ की तर्ज पर ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर व बिलासपुर जिलों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

    इस अवसर पर सहायक आयुक्त ऊना वरिन्दर शर्मा, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, पीजीआई के नोडल अधिकारी राजीव बस्सी, हाईट्स के सीपीएम अश्वनी कौल, प्रौजेक्ट अभियंता आशीष कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।

  • उपायुक्त जतिन लाल ने जैजों हादसे के पीड़ित परिवारों को रेडक्रॉस से दी 80 हजार की मदद

    उपायुक्त जतिन लाल ने जैजों हादसे के पीड़ित परिवारों को रेडक्रॉस से दी 80 हजार की मदद

    डीसी होशियारपुर को पत्र लिखकर राहत मैनुअल के अनुरूप जल्द राहत राशि देने का किया अनुरोध

    ऊनासुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने जैजों हादसे के पीड़ित परिवारों को जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से 80 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। उन्होंने हादसे के प्रभावित चारों परिवारों को रेडक्रॉस की ओर से 20-20 हजार रुपये प्रदान किए। उपायुक्त ने शुक्रवार को राहत राशि के चेक नायब तहसीलदार को सौंपते हुए उन्हें ये चेक मृतकों के परिजनों को उनके घर जाकर सौंपने के निर्देश दिए।

    वहीं, जतिन लाल ने होशियारपुर के डीसी को पत्र लिखकर पीड़ित परिवारों को राहत मैनुअल के अनुरूप जल्द से जल्द राहत राशि प्रदान करने का अनुरोध किया है। बता दें, 11 अगस्त को जैजों गांव (हिमाचल-पंजाब सीमा) के पास एक वाहन के बाढ़ में बहने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में ऊना के देहलां और भटोलीकलां के निवासी थे। वे सभी आपस में रिश्तेदार थे और एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

    जैजों क्षेत्र पंजाब के होशियारपुर जिले के अंतर्गत आता है, इसलिए पोस्टमार्टम भी होशियारपुर में किया गया था और उसके बाद ही शवों को ऊना लाया गया था। चूंकि यह हादसा पंजाब राज्य की सीमा में हुआ था, इसलिए पंजाब सरकार द्वारा राहत मैनुअल के तहत पीड़ित परिवारों को राहत राशि दी जाएगी। इस संदर्भ में ही जतिन लाल ने डीसी होशियारपुर से जल्द राहत राशि प्रदान करने का आग्रह किया है।

  • वोल्टस एनर्जी में भरे जाएंगे 25 पद, साक्षात्कार 29 अगस्त को

    वोल्टस एनर्जी में भरे जाएंगे 25 पद, साक्षात्कार 29 अगस्त को

    ऊनासुशील पंडित: मैसर्ज वोल्टस एनर्जी इन-कारपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड में पुरुष वर्ग के 25 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 29 अगस्त को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों में इलेक्ट्रिकल के 5 पद, इलैक्ट्रॉनिक्स के 5 पद, मकैनिकल के 5 पद, एलटी वायर और केबल ऑपरेटर के 5 पद और टेªनी इंजीनियर के 5 पद शामिल हैं।

    उन्होंने बताया कि इलैक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स व मकैनिकल पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास और इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मकैनिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन व टर्नर में आईटीआई होना अनिवार्य अनिवार्य है। एलटी वायर और केवल ऑप्रेटर पदों के लिए 10वीं के साथ-साथ 5 से 10 साल का अनुभव होना और 15 से 20 हज़ार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा टेªनी इंजीनियर पदों के लिए इलैक्ट्रिकल, इलैक्ट्रॉनिक्स व मकैनिकल में डिग्री/डिप्लोमा होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है।

    उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड नम्बर, दो पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ व मूल प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 98055-12587 पर सम्पर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नही होगा।

  • Punjab News: सरेआम कार में बैठे परिवार सहित गाड़ी लेकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    Punjab News: सरेआम कार में बैठे परिवार सहित गाड़ी लेकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    मोगाः अमृतसर रोड़ पर स्थित कोरियर कंपनी में कार चालक परिवार के साथ कोरियर करने के लिए बीते दिन देर शाम आया था। इस दौरान कार चालक ने गाड़ी स्टार्ट रखी और परिवार को गाड़ी में बिठाकर वह कोरियर कंपनी में कोरियर करने के लिए चला गया। कोरियर करने के बाद जब वह बाहर आया तो देखा पार्किंग में से गाड़ी सहित पत्नी और बच्चा गायब था। जिसके बाद पीड़ित ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि 2 लुटेरे पत्नी और बच्चे सहित कार लेकर फरार हो गए।


    घटना के दौरान कुछ दूरी पर लुटेरों ने बच्चे और महिला और उतार दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। वहीं सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि लुटेरे गाड़ी के पीछे खड़े आपस में बात कर रहे है। काफी देर तक बातचीत करके लुटेरे गाड़ी के पास आए और गाड़ी लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि घटना के दौरान आसपास दुकानें खुली हुई थी, लेकिन बेखौफ लुटेरे सरेआम घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

    वहीं घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी वरिंदर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। वहीं पीड़ित के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें तैनात कर दी गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।