लुधियानाः थाना डिवीजन नंबर 5 के अंतगर्त आते घर के बाहर पार्किंग की गई बोलैरो कार लेकर चोर फरार हो गया। दरअसल, गाड़ी चोरी होने के बाद कार मालिक ने गाड़ी की काफी तालाश की लेकिन कही कुछ पता नहीं चल सका। इस दौरान कार मालिक ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता लगा कि गाड़ी चोरी हो गई है। पुलिस को जानकारी देते हुए पीड़ित कुलदीप सिंह निवासी 621 इंडस्ट्री एरिया-B ने बताया कि 11-12 जुलाई को उन्होंने काम से वापस आकर गाड़ी घर के बाहर पार्क की थी। गाड़ी का नंबर PB-08-AV-8558, इंजन नंबर 16088 और चैसी नंबर 21488 माडल 2006 है।
कुलदीप ने बताया कि गाड़ी को लॉक लगा हुआ था। सुबह जब वह घर के बाहर आए तो गाड़ी गायब मिली। उन्होंने तुरंत आस-पास के इलाकों में सर्च किया लेकिन गाड़ी का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। इस संबंधी उन्होंने थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने इलाके में पहुंच सीसीटीवी कैमरें आदि चैक किए। फुटेज में सामने आया कि एक व्यक्ति गाड़ी के कुछ देर आस-पास घुमा और फिर मौका देखकर गाड़ी के अंदर बैठ गया। बदमाश ने गाड़ी जब स्टार्ट की तो चारों इंडीकेटर चल पड़े। पल भर में चोर गाड़ी लेकर फरार हो गया। वहीं इस मामले की जांच ASI परमजीत सिंह ने कहा कि घटना की उन्हें शिकायत मिली है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Blog
-

Punjab: घर बाहर पार्किंग से Mahindra Bolero गाड़ी हुई चोरी, देखें वीडियो
-

Punjab: दर्दनाक हादसा, छत गिरने से मलबे में दबी 8 वर्षीय बच्ची, कई घंटों बाद मिला शव
मुक्तसर साहिबः जिला मुक्तसर के ब्लॉक लंबी में पड़ते गांव माहूआना में एक गरीब परिवार की कच्ची छत गिरने से आठ वर्ष की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्ची पड़ोस में रहने वाले परिवार की है और वे पास के घर में खेल रही थी। जब छत गिरी तो वे मलबे के नीचे दब गई। लेकिन परिवार को लगा कि वे कहीं गुम हो गई है।
परिवार सारी रात बच्ची को गांव में ढूंढता रहा। लेकिन जब देर रात करीब 11 बजे गिरी छत का मलबा हटाया जा रहा था तो बच्ची का शव उसके नीचे से दबा हुआ मिला। मृतक बच्ची की पहचान सुखमण कौर पुत्री इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है। उधर, घायल युवक को परिवार ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार लंबी के गांव माहूआना निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है। उसके घर की छत कच्ची है। पिछले दिनों हुई वर्षा से छत कमजोर हो गई थी।
रविवार की दोपहर करीब तीन बजे जब उसका बेटा गगन कमरे में आराम कर रहा था तो अचानक से छत गिर गई। छत गिरने से नीचे आराम कर रहा उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उन्होंने सरकारी अस्पताल लंबी में भर्ती करवाया। उनका कमरे में पड़ा सारा सामान टूट गया। वहीं पड़ोस में रहने वाले इंद्रजीत की बच्ची सुखमण कौर अकसर उनके घर में खेलने आया करती थी। रविवार को भी खेल रही थी। वह छत गिरने के कारण टेंशन में बैठे थे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला परिवार बच्ची को आवाज देते हुए उनके घर आया लेकिन उन्हें नहीं पता कि बच्ची कहां गई। वह परिवार पूरी रात बच्ची को ढूंढ रहे थे। लेकिन वे नहीं मिल रही थी।
जब वह अपने घर की छत के गिरे मलबे को कमरे से उठा रहे थे तो देर रात करीब 11 बजे बच्ची का शव मलबे के नीचे से दबा हुआ मिला। बच्ची खेलते हुए मलबे के नीचे दब गई जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। उधर, बच्ची के परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। हादसे ने दो परिवारों को दुख दिया है। मृतक बच्ची का परिवार भी गरीब है और मजदूरी करके परिवार पाल रहे हैं। मृतका चार भाई बहन है जिनमें तीन बहने और एक भाई है। लेकिन सुखमण कौर की मौत के बाद अब दो बहने और एक भाई रह गया है।
-

Punjab की बेटी को राज्यपाल करेंगे सम्मानित, देखें वीडियो
गुरदासपुर: सरकारी स्कूलों में 8वीं और 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिले के 12 बच्चों को 16 जुलाई को पंजाब राजभवन में राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बच्चों को राजभवन तक लाने और ले जाने की जिम्मेदारी उप जिला शिक्षा अधिकारी नोडल अधिकारी को दी गई है। आठवीं कक्षा में 600 में से 592 अंकों के साथ आठवां स्थान हासिल करने वाली पल्लवी अठवी कक्षा में जिले में मेरिट हासिल करने वाले सरकारी स्कूल के छात्रों में शामिल है। जिन्हें 16 जुलाई को राजभवन में राज्य के राज्यपाल से सम्मान मिलेगा। गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरदासपुर में पढ़ने वाली पल्लवी एक साधारण परिवार से हैं और उनके पिता दर्जी का काम करते हैं।
संसाधनों की कमी के बावजूद अपनी मेहनत की बदौलत शिक्षा के क्षेत्र में एक मुकाम हासिल करने वाली पल्लवी राज्यपाल द्वारा दिए जा रहे सम्मान को अपनी मेहनत का फल मानती है और कड़ी मेहनत कर शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचा मुकाम हासिल करने का हौसला भी रखती हैं। पल्लवी ने बताया कि उसने आठवीं कक्षा में जिले में आठवां रैंक हासिल किया है और वह जिले के आठवीं और दसवीं कक्षा के 12 बच्चों में शामिल है, जिन्हें 16 जुलाई को राज्य के महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।जिन्हें शिक्षा कार्यालय की देखरेख एवं व्यवस्था में चंडीगढ़ राजभवन ले जाया जा रहा है। उसने यह मुकाम कड़ी मेहनत के दम पर हासिल किया है और स्कूल के अलावा वह घर पर भी समय मिलने पर पढ़ाई करना पसंद करती हैं। वहीं, पल्लवी के पिता रतन लाल ने बताया कि उनके तीन बच्चे है। पल्लवी दो लड़कियों में से छोटी है और वह बहुत सम्मानित महसूस कर रही है कि उसे पंजाब के माननीय राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार के इस कदम की सराहना भी की।
-

Punjab: मकान की रिपेयर दौरान गिरी छत, 5 घायल, देखें वीडियो
मोगाः जिले के गाव चुहड़चक में मकान की रिपेयर करते समय हादसा होने का मामला सामने आया है। हादसे के दौरान कमरे की छत गिर गई। वहीं छत गिरने से कुछ लोग उसकी चपेट में आ गए। दरअसल, गांव में मकान की रिपेयर की जा रही थी। इस दौरान अचानक छत को नीचे से सपोर्ट देते समय कमरे की छत नीचे गिर गई और उसके नीचे मकान मालिक और उसके बेटे सहित 5 लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में 3 मजदूर भी घायल हुए है।
वहीं गांव वासियों की मदद से मकान मालिक और उसके बेटे को निजी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दूसरी ओर 3 मजदूरों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर सभी का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा हैकि सभी की हालत खतरे से बाहर है। -

Jalandhar: इस कालोनी में महिला को मारने की नीयत से युवती ने किया हमला, देखें CCTV
जालंधर, ENS: बीएसएफ कालोनी में युवती ने महिला को मारने की नीयत से उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद आस पड़ोस के लोगों ने बीच-बचाव करके पड़ोसी महिला को युवती से बचाया। इस दौरान लोगों ने युवती को काबू कर लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं पड़ोसी व्यक्ति ने बताया कि उन्हें फोन आया है कि इलाके में पड़ोसी के घर में एक युवती घुस गई है। जिसको लेकर इलाके निवासियों को युवती के घर में घुसने को लेकर मैसेज सभी को भेज दिया जाए। व्यक्ति ने कहा कि उक्त युवती काफी गलत शब्दावली का इस्तेमाल कर रही थी। इस दौरान उससे पूछा गया कि वह क्या करने आई है, तो युवती ने कहा कि वह पैसे लेने के लिए आई है। व्यक्ति ने कहा कि वह यह नहीं बता रही कि किस चीज के वह पैसे लेने के लिए आई है।
व्यक्ति ने बताया कि घर में आंटी नीचे बैठी हुए थे, लेकिन युवती घर में सीधा ऊपर चली गई और शूज उतार कर रख दिए, जिसके बाद वह नंगे पांव नीचे आई और पर्दे के पीछे छिप गई। व्यक्ति ने कहा कि ऐसे में उक्त युवती की मंशा लूटपाट करने और मारने के इरादे की थी। व्यक्ति ने कहाकि इस समय घर में कोई व्यक्ति नहीं होता, क्योंकि महिला का बेटा काम पर गया हुआ है और उनका पति इस दुनियां में नहीं है। व्यक्ति ने कहाकि युवती और उसकी मां अकसर उनके पड़ोसियों के घर आते जाते रहते है। युवती की मां ने इस बारे कोई अभी तक जानकारी नहीं दी है। वहीं व्यक्ति ने बताया कि युवती ने एक्टिवा की नंबर प्लेट टेप के जरिए छिपाई हुई थी।वहीं आरोप है कि युवती ने घर की मालकिन का गला दबाकर उसे मारने की कोशिश भी की। जिसके बाद वह महिला को घसीटकर ले गई। इस दौरान महिला के कुछ चोटे भी आई है। वहीं महिला का शोर सुनकर सभी इलाका निवासी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान थाना 2 की पुलिस को घटना की शिकायत दे दी गई है, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस युवती को काबू करके थाने ले गई। वहीं महिला नीता गुप्ता ने कहा कि बेटा ड्यूटी पर गया हुआ था। इस दौरान महिला ने घटना की सूचना बेटे को फोन के जरिए दी। जिसके बाद बेटे ने पड़ोसियों को घर में पहुंचने के लिए कहा। महिला ने कहा कि युवती और उसकी मां घर पर आई। जिसके बाद महिला बाहर से कड़ी पत्ता तोड़ने के लिए चली गई। महिला ने कहा कि इस मामले के बाद महिला चली गई।
महिला ने कहा कि वह दरवाजा बंद करके बेटे से बात करने लगी और बेटे ने कुछ पेपर निकालने के लिए उन्हें कहा। महिला ने कहा कि वह जैसे ही पेपर लेने के लिए कमरे में गई तो पर्दे के पीछे युवती छिपी हुई थी और उसने उसे मुंह और गर्दन से पकड़ लिया। महिला ने कहा कि हिम्मत दिखाते हुए उसने भी युवती का मुंह पकड़ लिया। जिसके बाद वह घसीटकर बाहर तक ले गई। महिला का आरोप है युवती ने मारने की नीयत से उस पर हमला किया था। हादसे में महिला को चोटे भी आई है। महिला ने बताया कि युवती की मां के साथ वह काफी समय से टैगोर अस्पताल में नौकरी करते थे। लेकिन पहली बार है कि उक्त महिला की बेटी ने ऐसे उस पर हमला कर दिया।
-

Phagwara: लुटेरों ने एक्टिवा सवार महिलाओं पर तेजधार हथियार से किया हमला, देखें वीडियो
बालियां, चेन और पर्स छीनकर हुए फरार
फगवाड़ा/राजेश : बाइक सवार लुटेरो ने दो औरतें समेत बच्चों को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार खरीदारी करने के बाद अपने गांव कोटली जाते हुए दो एक्टिवा सवार औरतों को मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर जख्मी कर दिया और उनके कानों की बालियां, चैन और उनका पर्स छीनकर फरार हो गए। जिस की सूचना मिलते ही गांव के कुछ लोगों ने दोनों औरतों और बच्चों को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर औरत की हालत गंभीर देखते हुए उसे जालंधर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
जख्मी औरतों की पहचान अमरजीत और सोनिया गांव कोटली के तौर पर हुई है। जानकारी देते हुए सबका पंच गुरमेल सिंह ने बताया कि यह सब कुछ पुलिस की दी गई डील की वजह से हो रहा है। क्योंकि दो दिन पहले ही उन्होंने तेजधार हथियारों और बाइक समेत एक लुटेरे को पुलिस के हवाले किया था। मगर पुलिस ने बिना पंचायती सहमति के लुटेरे को छोड़ दिया। वही जब दोसांझ कला चौकी के इंचार्ज से संपर्क करने को चाहा तो संपर्क नहीं हो पाया। -

Punjab: School से लौटते समय हुआ सड़का हादसा, एक बच्चे की मौत, देखें वीडियो
बटालाः जिले में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां स्कूल में छुट्टी होने के बाद घर जाते समय बच्चों की बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान साहिबबाज सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि साहिबबाज को उपचार के लिए बटाला के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां ईलाज दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते परिवार का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। हादसा बटाला के पास बहादुर हुसैन पेट्रोल पंप के सामने हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।
-

Phagwara : Train की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौ’त, देखें वीडियो
फगवाड़ा/राजेश : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गोरिया रेलवे ट्रैक पर मोहल्ला गोविंदपुर के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नाजाम मोहम्मद वासी गोविंदपुर के तौर पर हुई है।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी इंचार्ज जोधा सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया गया है। -

Jalandhar: Lovely Sweets के बाहर महिला का पर्स छीनकर लुटेरे फरार, देखें Live
जालंधर, ENS: लवली स्वीट्स के बाहर दिन दहाड़े बुजुर्ग महिला से बाइक सवार 2 लुटेरे पर्स छीनकर फरार हो गए। इस दौरान 2 अन्य लुटेरे घटना के दौरान कुछ दूरी पर बाइक पर सवार थे। महिला ने बताया कि उनके घर में प्रोग्राम था, जिसके चलते वह लवली स्वीट्स से सामान लेने के लिए आई थी। इस दौरान दिन दहाड़े बाइक सवार लुटेरे बुजुर्ग महिला से पर्स छीनकर फरार हो गए। घटना को लेकर महिला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
महिला ने बताया कि पर्स में 1500 की नगदी, घर की चाबियां, फोन सहित अन्य सामान था। वहीं इस घटना को लेकर आरोप लगाए है कि लुटेरे अली मोहल्ले के रहने वाले है। महिला ने घटना संबंधी पुलिस को शिकायत नहीं दी। महिला ई-रिक्शा में सवार होकर चली गई। लेकिन दिन दहाड़े भीड़ भाड़ वाले इलाकों में सरेआम वारदातों को अंजाम दिए जाने के मामले से पुलिस की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है।
-

विदेश में Punjabi युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें वीडियो
गुरदासपुर : कस्बा कलानौर के नौजवान की इंग्लैंड में दिल का दौरान पड़ने से मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए मृतक मनप्रीत मन्नी सुंदरपुरिया (35) पुत्र स्व. तरसेम लाल निवासी कलानौर के तौर पर हुई है। परिवारिक सदस्यों ने बताया कि वह 2008 में इंग्लैंड गए थे, फिर 2011 में उन्होंने इंग्लैंड की एक लड़की से शादी की, उसके छह महीने बाद वह पीआर बन गए। मृतक के दो बच्चे है, एक बेटा 10 साल का है और एक बेटी तीन साल की है।
मृतक के भाई सन्नी सुंदरपुरिया और चचेरे भाई हैपी भारल ने बताया कि उनका भाई पिछले कई वर्षों से इंग्लैंड में पक्के तौर पर रह रहा था। गत रात मनप्रीत मन्नी ने अपनी माता पूर्व पंचायत सदस्य परमजीत कौर के साथ बातचीत भी की थी और वह बिल्कुल तंदरुस्त था। परन्तु कुछ घंटों के बाद इंग्लैंड से आए फोन के माध्यम से सूचना मिली कि मनप्रीत मन्नी की अचानक ब्रेन अटैक के चलते मौत हो गई है।इसके बाद कलानौर क्षेत्र और परिवारिक सदस्यों में शोक की लहर पाई जा रही है। उन्होंने भारत सरकार से अनुरोध किया है कि हमारे बेटे का शव जल्द से जल्द भारत भेजा जाए ताकि हम उसका अंतिम संस्कार कर सकें।