Punjab: घर बाहर पार्किंग से Mahindra Bolero गाड़ी हुई चोरी, देखें वीडियो

लुधियानाः थाना डिवीजन नंबर 5 के अंतगर्त आते घर के बाहर पार्किंग की गई बोलैरो कार लेकर चोर फरार हो गया। दरअसल, गाड़ी चोरी होने के बाद कार मालिक ने गाड़ी की काफी तालाश की लेकिन कही कुछ पता नहीं चल सका। इस दौरान कार मालिक ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता लगा कि गाड़ी चोरी हो गई है। पुलिस को जानकारी देते हुए पीड़ित कुलदीप सिंह निवासी 621 इंडस्ट्री एरिया-B ने बताया कि 11-12 जुलाई को उन्होंने काम से वापस आकर गाड़ी घर के बाहर पार्क की थी। गाड़ी का नंबर PB-08-AV-8558, इंजन नंबर 16088 और चैसी नंबर 21488 माडल 2006 है।

कुलदीप ने बताया कि गाड़ी को लॉक लगा हुआ था। सुबह जब वह घर के बाहर आए तो गाड़ी गायब मिली। उन्होंने तुरंत आस-पास के इलाकों में सर्च किया लेकिन गाड़ी का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। इस संबंधी उन्होंने थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने इलाके में पहुंच सीसीटीवी कैमरें आदि चैक किए। फुटेज में सामने आया कि एक व्यक्ति गाड़ी के कुछ देर आस-पास घुमा और फिर मौका देखकर गाड़ी के अंदर बैठ गया। बदमाश ने गाड़ी जब स्टार्ट की तो चारों इंडीकेटर चल पड़े। पल भर में चोर गाड़ी लेकर फरार हो गया। वहीं इस मामले की जांच ASI परमजीत सिंह ने कहा कि घटना की उन्हें शिकायत मिली है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *