Jalandhar: ‘Heart Attack Parantha वाले’ ADCP Aditya का आया बयान, जारी किए सख्त निर्देश, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मॉडल टाउन में स्थित हार्ट अटैक परांठे की दुकान के पास हुए झगड़े की एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। दरअसल, दुकान मालिक पर स्कॉर्पियो सवार युवकों ने हमला कर दिया। मामले की जजानकारी देते बीर दविंदर सिंह वडाला ने बताया कि शनिवार को वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था। इस दौरान स्कार्पियो सवार करीब आधा दर्जन युवक आए। आरोप है कि वह लोग शराब पी रहे थे और आते ही उन्होंने परांठे लगाने का आर्डर दिया।

जब उसने दुकान के पास शराब पिलाने से मना किया तो वह युवक खुद को पुलिस कर्मी बताने लगे। उनकी बात न मानने पर उन्होंने गाली-गलौच शुरू कर दी और फिर मारपीट करने लगे। वहीं इस मामले को लेकर ADCP City-2 जालंधर के आईपीएस आदित्य ने मीडिया को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को कोई शिकायत या जानकारी नहीं मिली है। इसके हर रात 12 बजे तक दुकानें बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं और इन उपायों को सख्ती से लागू किया जा रहा है।

बता दें कि दुकानदार का आरोप है कि जब उसने दुकान के पास शराब पिलाने से मना किया तो वह युवक खुद को पुलिस कर्मी बताने लगे। उनकी बात न मानने पर उन्होंने गाली-गलौच शुरू कर दी और फिर मारपीट करने लगे। बीर दविंदर सिंह का कहना है कि जब उसके पिता बचाव करने आए तो उक्त युवकों ने उनसे भी मारपीट की और अन्य लोगों को भी पीटा, जिसके बाद वह फरार हो गए। बीर दविंदर सिंह को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *