Blog
-

क्षेत्र में भारी बारिश होने के कारण नदी नाले उफान पर लोगों के घरों में भरा पानी
ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के उपमंडल अंब क्षेत्र में भारी बारिश होने के चलते नदी नाले उफान पर आ गए हैं उपमंडल अंब में भारी बारिश होने के चलते लोगों के घरों में पानी भर गया है और गाड़ियां पानी में कई फीट तक डूब गई। वहीं गगरेट की स्वां नदी उफान पर आने के चलते उसमे एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित फंस गया और पानी ज्यादा आने के कारण उसने ट्रैक्टर की छत पर चढ़कर अपनी जान बचाई। जिसके बाद उसको रेस्क्यू किया गया। बहीं ऊना होशियारपुर रोड स्थित गांव घालुवाल में स्वां नदी में वारिश से पानी ज्यादा आने के कारण सुरक्षा को देखते हुए झलेडा घालुवाल पुल पर ट्रैफिक को कुछ घंटो के लिए बंद कर दिया। लोगों को पुल पर गुजरने से रोक लगा दी गई है जिला प्रशासन द्वारा पुल की दोनो तरफ पुलिस के जवानों को तैनात किया गया।अधिकारी ने बताया कि ऊपरी क्षेत्र में हुई ज्यादा वारिश से नदी में पानी ज्यादा आने के चलते पुल की सुरक्षा को देखते हुए इस पर ट्रैफिक को कुछ घंटो के लिया रोका गया है पानी का जलस्तर कम होने के।बाद ट्रैफिक को शुरू कर दिया जायेगा । बहीं ऊना में पानी में फसी कार को जेसीबी की मदद से निकाला गया है |आज हुई भारी बारिश के चलते लोगों की आलू की फसल पूरी तरह तबाह हुई है। विधानसभा गगरेट व चिन्तपूर्णी, कुटलैहड में भारी वारिश होने के कारण स्वां नदी मे पानी का तेज बहाव आने के कारण वलजिन्द्र सिंह पुत्र बिशन दास,विजय कुमार पुत्र विशन दास,प्रेम चन्द पुत्र तेलू राम करीब 300/350 कनाल ,कुलदीप कुमार पुत्र बिहारी लाल 150 कनाल, अंकुर कुमार पुत्र शिव कुमार 500 कनाल,जगदीश राम,नेक राम पुत्र राम जी दास 200 कनाल,राज कुमार पुत्र जगन्नाथ 150 कनाल,गुरदेव सिंह पुत्र दीना नाथ 85 कनाल,किशोरी लाल पुत्र राम दास 40कनाल जमीन, वार्ड नंबर 7 भलोला ग्राम पंचायत पनोह व राजीव कुमार पुत्र ध्यान चन्द 80 कनाल,विजय कुमार पुत्र प्रीतम चन्द 300 कनाल, राम आसरा पुत्र भूला राम 80 कनाल जमीन लोअर वसाल तहसील व जिला ऊना की जमीन में लगे आलू की फसल नष्ट होने की सूचना प्राप्त हुई है। -

ट्रक की चपेट में बुलेट के आने से चालक की मौत
मृतक चालक हरियाणा के नवांनगर का रहने वाला था
सचिन बैंसल/बददी : बद्दी के रेड लाईट चौक के समीप एक बुलेट के ट्रक की चपेट में आने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक चालक बद्दी के साथ लगते हरियाणा राज्य के नवांनगर का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार नवांनगर निवासी गुरवचन सिंह (63) बुलेट पर सवार हो कर रेड लाईट चौक पर यातायात पुलिस के सिगलन की इंतजार कर रहा था। उसके साथ एक ट्रक भी खड़ा था। जिसे चालक अशोक कुमार चला रहा था। गुरवचन सिंह कडंक्टर साईड था जिससे चालक को उसके खड़े होने का पता नहीं चल पाया।जैसे ही पुलिस ने जाने के इशारा किया तो बुलेट चालक गुरवचन सिंह चलने लगा और ऊपर से ट्रक ने भी उसे और चला दिया। जिससे वह ट्रक के नीचे आ गया। शौर मचाने पर ट्रक चालक अशोक ने ट्रक रोका। घायल अवस्था में गुरवचन सिंह को बद्दी अस्पताल में पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी प्रिंयक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ट्रक को सीज कर चालक के खिलाफ धारा 279 और 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। -

जेएनवी पेखुबेला में 9वीं व 11वीं कक्षा के लिए आवेदन 31 अक्तूबर तक
ऊना/सुशील पंडित : जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला में कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए अभ्यर्थी 31 अक्तूबर, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन फॉर्म नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट www.navodaya.gov.in पर उपलब्ध है। यह जानकारी देते हुए जेएनवी के प्रधानाचार्य राज कुमार ने बताया कि 9वीं एवं 11वीं कक्षा के लिए परीक्षा 10 फरवरी, 2024 को आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि 9वीं कक्षा परीक्षा के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01.05.2009़ से 31.07.2011 के मध्य तथा 11वीं कक्षा के लिए 01.06.2007 से 31.07.2009 के मध्य होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी को यदि पंजीकरण करने मंे कोई दिक्कत आ रही है तो विद्यालय में स्थापित हेल्पलाइन दूरभाष नम्बर 97362-15008 एवं 98160-96188 पर सम्पर्क कर सकते हैं। -

टाऊन हॉल में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में 65 दिव्यांगजनों ने करवाया पंजीकरण
विशेषज्ञ चिकित्सों द्वारा दिव्यांगता का किया मूल्यांकन, 7,26,802 रूपये के वितरित किए जाएंगे कृत्रिम अंग
पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने किया शिविर का शुभारंभ
ऊना/सुशील पंडित : जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना द्वारा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्कों चंडीगढ़ के सहयोग से उपमंडल ऊना के दिव्यांगजनों के लिए टाऊन हॉल ऊना में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता ऊना के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने की। इस अवसर पर सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि आज के समय में दिव्यांगों के लिए न सुविधाओं की कमी है और न ही अवसरों की। दिव्यांग व्यक्ति जीवन के सामान्य व्यवसायों व कार्यों के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर रहे हैं जिनके हौसलों के आगे पर्वतों की असाध्य चोटियां भी छोटी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सों द्वारा दिव्यांगता मूल्यांकन के उपरांत कृत्रिम अंग लगाने के लिए चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम अंग लगने से दिव्यांजन दोबारा आम नागरिकों की तरह सामान्य जीवन व्यतीत कर सकते हैं।दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में 65 दिव्यांगजनों ने अपना पंजीकरण करवाया जिसमें से 52 दिव्यांगजनों की पात्रता के अनुसार कृत्रिम अंग लगाने के लिए चयनित किया गया। इसके अलावा शिविर में 50 दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड मौके पर ही बनाए गए। इस दौरान नेशनल कैरियर सेंटर में संचालित किए जा रहे विभिन्न कोर्सो के लिए 48 दिव्यांगजनों का निःशुल्क टेªनिंग हेतू चयन भी किया गया। दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में चयनित दिव्यांगजनों को 7 लाख 26 हज़ार 802 रूपये व्यय करके 77 प्रकार के कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे जिसमें व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, मोटराईज़ साइकिल, छड़ी, श्रवण यंत्र, टांग, बाजू आदि शामिल हैं। इस अवसर पर सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा, एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान, एलिम्को की ओर से डॉ मीनू पटवाल, डॉ शिवानी शर्मा, डॉ तुषार चौधरी, पैटर्न रेड क्रॉस सोसाईटी सुरेंद्र ठाकुर, पंचायत समिति चेयर जसपाल सिंह, महिला ब्लॉक कांग्रेस की प्रधान सीमा शर्मा, मनोनीत पर्षाद दमनवीर सिंह, राहुल ऐरी सहित अन्य उपस्थित रहे। -

जालंधरः लूटपाट और चोरी के मामले में एक गिरफ्तार
जालंधर, ENS: एंटी नार्कोटिक्स सेल की पुलिस ने लूटपाट और छीना झपटी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन मोटरसाइकिल और नौ मोबाइल बरामद किए हैं। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान भगत सिंह उर्फ साजन निवासी गांधी कैंप के रूप में हुई है।

एंटी नार्कोटिक्स सेल के प्रभारी हरिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान दमोरियां पुल के पास मौजूद थी जहां ने गुप्त सूचना के पर उनकी टीम के एएसआई जसविंदर सिंह ने साइकिल पर फ़र्ज़ी नंबर लगाकर घूम रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस जाँच में आरोपित के क़ब्ज़े से कुल तीन मोटरसाइकिल और अलग अलग कंपनियों के नौ मोबाइल फ़ोन बरामद हुए हैं।
-
जालंधरः नशीली गोलियों के साथ एक गिरफ़्तार
जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ़ की पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मनीष निवासी भार्गव कैंप के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गशत के दौरान रीजट पार्क की तरफ जा रहे थे कि उसी दौरान उन्हें अवतार नगर के पास से एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर हाथ में पकड़े लिफाफे को फेंक कर भागने की कोशिश करने लगा तो मौक़े पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने उसे रोक कर जब उसके फेंके हुए लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें में 98 नशीली गोलियां बरामद की है पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-

जालंधरः नशीली गोलियों के साथ एक गिरफ़्तार
जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ़ की पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मनीष निवासी भार्गव कैंप के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गशत के दौरान रीजट पार्क की तरफ जा रहे थे कि उसी दौरान उन्हें अवतार नगर के पास से एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर हाथ में पकड़े लिफाफे को फेंक कर भागने की कोशिश करने लगा तो मौक़े पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने उसे रोक कर जब उसके फेंके हुए लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें में 98 नशीली गोलियां बरामद की है पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-

Hoshiarpur: Soya Cafe ਚ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਰੇਡ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ
ਰਸੋਈ ਚ ਕੋਕਰੇਚ ਤੇ ਮਰੀਆ ਮੱਖੀਆ ਦੀ ਭਰਮਾਰ ਦੇਖ DHO ਦਾ ਚੜਿਆ ਪਾਰਾ
ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ: ਜਿਲਾਂ ਸਿਹਤ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਲਖਵੀਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਫੂਡ ਸੇਫਟੀ ਅਫਸਰ ਮੁਨੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਫੂਡ ਸੇਫਟੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀਆ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਮਿਠਾਈਆ ਦੀਆ ਦੁਕਾਨਾ ਅਤੇ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟਾਂ ਤੋ 14 ਸੈਪਲ ਭਰੇ ਗਏ। ਜਦੋ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਟੀਮ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਮਾਰਕੀਟ soya cafe ਦੀ ਰਸੋਈ ਵਿਚ ਪੁਜੇ ਤਾ ਇਹਨੀ ਜਿਆਦਾ ਗੰਦਗੀ ਦੇਖ ਕੇ ਸਿਹਤ ਅਫ਼ਸਰ ਹੈਰਾਨ ਹੋ ਗਏ। ਕੈਫੇ ਦੀ ਰਸੋਈ ਚ ਸਾਰੇ ਫ਼ੂਡ ਨੰਗੇ ਪਏ ਸਨ। ਅਤੇ ਕੋਕਰੇਚ ਤੇ ਮਰੀਆ ਹੋਈਆ ਮੱਖੀਆ ਦੀ ਭਰਮਾਰ ਸੀ। ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋ ਸੋਯਾ ਚਾਪ ਤੇ ਪਨੀਰ ਦੇ ਦੋ ਸੈਮਪਲ ਲਏ ਗਏ। ਡੀ ਐਚ ਓ ਵਲੋਂ ਰੈਸਟੋਰੈਟ ਮਾਲਿਕ ਨੂੰ ਤਾੜਨਾ ਕੀਤੀ ਕਿ ਜੇਕਰ ਸਾਫ ਸਫਾਈ ਦਾ ਧਿਆਨ ਨਹੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, ਤਾ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਕਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਤੇ ਜੇਕਰ ਫਿਰ ਵੀ ਇਹ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਜਿੰਦਗੀ ਨਾਲ ਖਿਲਵਾੜ ਕਰਦੇ ਰਹੇ ਤਾ ਅਗਲੇ ਹਫਤੇ ਇਹ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ਸੀਲ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣਗੇ।
ਇਸ ਮੋਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀਆ ਵੱਖ ਵੱਖ ਰੈਸਟੋਰੈਟ ਤੇ ਹਲਵਾਈ ਦੀਆ ਦੁਕਾਨਾ ਤੋ 14 ਸੈਪਲ ਲਏ ਗਏ ਹਨ ਜਿਨਾ ਵਿੱਚ 6 ਸੈਪਲ ਬਨਸਪਤੀ, 1 ਚਾਵਲ, 1 ਮੋਠ ਦਾਲ, 1 ਰੋਗੀ ਦੀ ਦਾਲ, 1 ਮਸਰ ਦਾਲ, 1 ਮੂੰਗੀ ਦੀ ਦਾਲ, 1 ਰੋਗੀ, 1 ਪਨੀਰ, 1 ਚਾਪ, ਸੈਪਲ ਲੈ ਕੇ ਲੈਬ ਨੂੰ ਭੇਜ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਟੀਮ ਨੇ ਫੂਡ ਵਿਕਰੇਤਾ ਉਪਰੇਟਰਾਂ ਨੂੰ ਫੂਡ ਸੇਫਟੀ ਐਡ ਸਟੈਡਰਡ ਐਕਟ ਤਹਿਤ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾ ਦੇ ਫੂਡ ਲਾਈਸੈਂਸ ਵੀ ਚੈੱਕ ਕੀਤੇ ਗਏ, ਅਤੇ ਕਈ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਦੇ ਲਾਇਸੈਂਸਾਂ ਦੀ ਤਰੀਖ ਲੰਘ ਚੂਕੀ ਸੀ। ਉਹਨਾਂ ਐਫ. ਬੀ. ਉ. ਨੂੰ ਆਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਕਿ ਇਹ ਲਾਇਸੈਂਸ ਬਹੁਤ ਜਰੂਰੀ ਹਨ, ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋ ਜੁਰਾਮਨਾ ਵੀ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਜਾ ਦੁਕਾਨ ਨੂੰ ਸੀਲ ਵੀ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ।
-

पंजाब: आप विधायक ने रिश्वत लेने के आरोप में लेबर डिपार्टमेंट की महिला कर्मचारी और युवक को पकड़ा
लुधियाना: खन्ना में पायल विधान सभा से आप विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने कार में बैठी महिला और उसके साथी युवक को रंगे हाथों रिश्वत लेते काबू किया। दोनों लेबर डिपार्टमेंट से संबंधित बताए जा रहे हैं और कार में बैठकर रिश्वत की रकम गिन रहे थे तो इन्हें काबू कर लिया गया। जानकारी के अनुसार विधायक के पास शिकायतें आ रही थीं कि लेबर डिपार्टमेंट में काफी ज्यादा रिश्वत चल रही है। मेडिकल क्लेम पास कराने समेत अन्य कामों के बदले पैसे लिए जाते हैं।

एक ताजा केस सामने आया था जिसमें 3 लाख 80 हजार रुपए का मेडिकल क्लेम पास कराने बदले रिश्वत मांगी जा रही थी। संबंधित व्यक्ति ने इसकी जानकारी विधायक ग्यासपुरा को दी गई। विधायक ने ट्रैप लगाकर रिश्वत मांगने वालों को पायल में बुलाया। पहले से ही नोट फोटो स्टेट करवाए गए। कार में लेबर डिपार्टमेंट से एक महिला और एक युवक आए। जिन्होंने 10 हजार रुपए रिश्वत ली।
अभी दोनों कार में रिश्वत के नोट गिन रहे थे तभी अपनी गाड़ी में विधायक ग्यासपुरा टीम समेत मौके पर पहुंच गए। कार में नोट गिन रहे युवक और महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। विधायक ग्यासपुरा ने मौके पर डीएसपी निखिल गर्ग को कार्रवाई के लिए मौके पर बुलाया। रिश्वत लेने वाले दोनों आरोपी पुलिस के हवाले किए गए। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा गया।
जल्द आरोपियो के खिलाफ पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। इस एक्शन के बाद विधायक ग्यासपुरा ने कहा कि लेबर डिपार्टमेंट से काफी शिकायतें आ रही थीं। यह दोनों आगे किसे पैसे देते थे उसका भी पता लगाया जा रहा है। अभी और भी शिकंजे में आएंगे। रिश्वतखोर किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएंगे।
-

जालंधर : DC विशेष सारंगल ने दकोहा अंडर पास की सर्विस लेन बनाने के आदेश किए जारी
जालंधर : दकोहा व्हीकल अंडर पास के निर्माण की धीमी रफ़्तार, जिस कारण जालंधर-पानीपत राष्ट्रीय राज मार्ग पर ट्रैफिक जाम लगा रहता है, का गंभीर नोटिस लेते डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल ने मंगलवार को राष्ट्रीय हाईवे अथारटी को अंडर पास में दोनों तरफ सर्विस लेनज़ बनाने के लिए 15 दिनों का समय दिया, ताकि ट्रैफिक के सुचारू परवाह को यकीनी बनाया जा सके। ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में एनएचएआई के अधिकारियों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि काम कर रही एजेंसी की लापरवाही कारण इस विशेष जंक्शन पर यातायात में विघ्न पड़ता है। यह प्राजैकट पहले ही कम रफ़्तार से चल रहा है और ख़राब सर्विस लेनज़ कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसा व्यवहार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और एन.एच.ए. आई को अगले 15 में सर्विस लेनज़ बनाने के लिए सम्बन्धित एजेंसी को तुरंत हिदायतें जारी करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि समय सीमा के बाद यदि टूटीं सर्विस लेनज़ कारण सड़क पर कोई हादसा होता है तो प्रशासन की तरफ से सख़्त कार्यवाही की जाएगी।
उपरांत एन.एच.ए.आई के अधिकारियों ने डिप्टी कमिश्नर को बताया कि सम्बन्धित एजेंसी को नोटिस जारी किया जा चुका है और काम को समय पर मुकम्मल करने को यकीनी बनाने के लिए निगरानी के लिए एक टीम को भी तैनात किया गया है। डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने बताया कि प्रशासन और एनएचएआई द्वारा 4 अक्तूबर को सांझे तौर पर दौरा करके साइट का निरीक्षण किया जायेगा। इस दौरान डिप्टी कमिशनर ने अधिकारियों को 6 मार्गीय जालंधर बाइपास, अमृतसर- बठिंडा प्राजैकट, दिल्ली- कटरा ऐक्सप्रैस सहित एनएचएआई के अलग- अलग प्रोजेक्टों के अंतर्गत एक्वायर की ज़मीन के मुआवज़े की जल्द से जल्द बाँट करने के निर्देश दिए।
इन प्रोजेक्टों में और देरी से बचने के लिए मुआवज़े के मामलों को जल्द निपटाने के लिए कहा।अधिकारियों को काम में तेज़ी लाने के लिए एन.एच.ए.आई के साथ मिल कर काम करने के लिए कहा जिससे इन प्रमुख प्रोजेक्टों को पूरा करने के साथ आर्थिक गतिविधियों को उत्साह मिल सके। राष्ट्रीय महत्व के यह प्राजैकट ट्रैफ़िक जाम को दूर करन, सैर सपाटे और सड़क सुरक्षा को उत्साहित करने और रोज़गार के मौके बढ़ाने में मददगार साबित होंगे। इस मौके अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जनरल अमित महाजन, एस डी एमज और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।