जालंधरः नशीली गोलियों के साथ एक गिरफ़्तार

जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ़ की पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मनीष निवासी भार्गव कैंप के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गशत के दौरान रीजट पार्क की तरफ जा रहे थे कि उसी दौरान उन्हें अवतार नगर के पास से एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर हाथ में पकड़े लिफाफे को फेंक कर भागने की कोशिश करने लगा तो मौक़े पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने उसे रोक कर जब उसके फेंके हुए लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें में 98 नशीली गोलियां बरामद की है पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *