Blog

  • सीएम ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की कानून व्यवस्था की समीक्षा, देखें वीडियो

    सीएम ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की कानून व्यवस्था की समीक्षा, देखें वीडियो

    अधिकारियों को संगठित अपराध के खिलाफ दिए निर्देश

    पंचकूला, (ए.एन.एस) : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने गृह मंत्री श्री अनिल विज के साथ आज पंचकूला में ईआरएसएस भवन में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में अपराध और कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), हरियाणा श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल सहित हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने पुलिस के आला अधिकारियों को संगठित अपराध के खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि हरियाणा में लोगों के लिए सुरक्षित माहौल बनाना राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अपराध और आपराधिक घटनाओं पर हर कीमत पर अंकुश लगाया जाना चाहिए ताकि प्रदेश में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे। उन्होंने कहा कि अपराधियों के साथ सख्ती से निपटते हुए प्रदेश एक शांतिपूर्ण और अपराध-मुक्त राज्य बने।

    उन्होंने अपराध की स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपराधिक गतिविधियों और टारगेट किलिंग में शामिल पाए गए आपराधिक तत्वों के बारे में खुफिया जानकारी एकत्र करने के लिए ग्रामीणों को जोड़ा जाए। इससे पुलिस की विश्वसनीयता बढ़ेगी और आम जनता के सहयोग से ऐसी घटनाओं को नियंत्रित करने में मदद भी मिल सकेगी।  मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और स्पेशल टास्क फोर्स नशीले पदार्थों की तस्करी, अपराध और आपराधिक तत्वों को पूरी तरह से खत्म करने के लिए जिला पुलिस इकाइयों के साथ मिलकर काम करें। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस अधीक्षक और पुलिस आयुक्त अत्यधिक सक्रियता के साथ बदमाश और आपराधिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करें। 

    उन्होंने साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि साइबर अपराध न केवल व्यक्तियों के लिए बल्कि सार्वजनिक क्षेत्र के लिए भी खतरा बन गया है, जोकि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। नए साइबर थानों की स्थापना के अतिरिक्त पूरे पुलिस विभाग को साइबर क्राइम से उत्पन्न वर्तमान चुनौतियों से निपटने के लिए तकनीकी रूप से मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध की प्रवृत्तियों और सुरक्षा युक्तियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष अभियान भी चलाये जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने और इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

    बैठक में बताया गया कि अब तक साइबर अपराध से संबधित ठगी की करीब 47 करोड़ रुपये की राशि बरामद/रोकी जा चुकी है। बैठक में गैंगस्टर, आतंकवाद, मोस्ट वांटेड, साइबर अपराध, यातायात और सड़क सुरक्षा पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने हरियाणा पुलिस की अनूठी पहलों की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ हरियाणा पुलिस की लगातार कार्रवाई से जनता का विश्वास बढ़ा है। इसे आगे बढ़ाते हुए फील्ड में अधिक से अधिक पुलिस बल की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए ताकि बदमाशों व शरारती तत्वों पर नकेल कसी जा सके। उन्होंने पुलिस को राज्य सरकार का चेहरा बताते हुए कहा कि पुलिस को प्रभावी रुप से कार्य करने के साथ-साथ इसकी कार्यप्रणाली पारदर्शी होनी चाहिए। पुलिस द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस की ईआरएसएस 112 सेवा बेहतर कार्य करते हुए संकटकालीन कॉल का तुरंत व अविलंब रिस्पांस दे रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ईआरएसएस 112 के कामकाज की भी समीक्षा की।

    राज्य पुलिस बल की सराहना करते हुए गृह मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राज्य पुलिस ने कम्पीटेंट अथाॅरिटी के माध्यम से नशा तस्करों की अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। उन्होंने अधिकारियों को मोस्ट वांटेड अपराधियों, उद्घोषित अपराधियों और बेल जंपर्स की गिरफ्तारी के साथ-साथ अवैध हथियारों की बरामदगी के लिए समय समय पर विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिए ताकि राज्य भर में अपराध की दर को और निम्न स्तर पर लाया जा सके। इससे पहले पुलिस महानिदेशक श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री व गृह मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि उनके निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना की जाएगी। साथ ही, पुलिस विभाग विशेष रूप से बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने के मामले में अपनी दक्षता में और अधिक सुधार करेगा। बैठक में एसीएस होम टीवीएसएन प्रसाद, एडीजीपी क्राइम ओपी सिंह, एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल एडीजीपी दूरसंचार और आईटी डॉ ए एस चावला, एडीजीपी कानून व्यवस्था संदीप खिरवार, एडीजीपी हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो श्रीकांत जाधव, सभी रेंज एडीजीपी/आईजीपी, पुलिस आयुक्त और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।

  • गुरुद्वारा साहिब में व्यक्तियों ने की बेअदबी की कोशिश 

    गुरुद्वारा साहिब में व्यक्तियों ने की बेअदबी की कोशिश 

    गिदड़बाहा : जिले के गांव फकरसर के गुरुद्वारा माता साहिब देवा कौर जी में देर रात्रि 2 बजे गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की कोशिश का मामला सामने आया है। मौके से मिली जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा के ग्रंथी लछमन सिंह ने बताया कि जब वह सुबह गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश करने के लिए गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हुए तो उन्हें इस घटना की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि देर रात 2 व्यक्ति जिनके मुंह ढके हुए थे वह गुरुद्वारा साहिब में दीवार के जरिए अंदर दाखिल हुए।

    सीसीटीवी फुटेज में ग्रंथी ने देखा कि उक्त व्यक्ति चप्पलों सहित गुरुद्वारा साहिब में घूमते दिखे। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश वाले स्थान पर रुमाल, गोलक व अन्य सामान से छेड़छाड़ की। इस घटना की जानकारी उन्होंने स्थानीय पुलिस को दे दी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी जसबीर सिंह और एसएचओ राजबीर कौर मौके पर पहुंचे। ग्रंथी ने बताया कि सुबह मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है और सामान भी बिखरा हुआ था।

  • ED की बड़ी कार्रवाई, पू्र्व विधायक का बेटा व ओएसिस ग्रुप का डायरेक्टर गिरफ्तार

    ED की बड़ी कार्रवाई, पू्र्व विधायक का बेटा व ओएसिस ग्रुप का डायरेक्टर गिरफ्तार

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व अकाली दल (SAD) के विधायक दीप मल्होत्रा के बेटे गौतम मल्होत्रा को गिरफ्तार कर लिया है। गौतम मल्होत्रा पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है और वह शराब बनाने वाली बड़ी कंपनी ओएसिस ग्रुप के डायरेक्टर हैं। 

    मिली जानकारी के मुताबिक, गौतम को दिल्ली की कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस दौरान ईडी उन्हें हिरासत में लेने की मांग कर सकती है। बताते चलें कि गौतम मल्होत्रा पंजाब और अन्य क्षेत्रों में शराब के कारोबार से जुड़े हुए हैं। मालूम हो कि इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आरोपी बनाया है और उनसे पूछताछ भी की जा चुकी है।

    इससे पहले, दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति में कथित घोटाले का मामले में बुधवार की सुबह सीबीआई ने हैदराबाद से चार्टर्ड एकाउंटेंट बुचिबाबू गोरंटला को गिरफ्तार किया था। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीआई द्वारा आज ही उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

    बताया जा रहा है कि दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भूमिका और हैदराबाद स्थित थोक व खुदरा लाइसेंसधारियों और उनके लाभार्थी मालिकों को गलत लाभ पहुंचाने के आरोप में चार्टर्ड एकाउंटेंट बुचिबाबू गोरांटला को गिरफ्तार किया है। वह भारतीय राष्ट्रीय समिति की नेता के कविता के पूर्व सहयोगी बताए जा रहे हैं। बता दें कि के कविता तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव की बेटी हैं।

  • मकसूदां गोलीकांड में मेडीकल दौरान सिविल अस्पताल में दोनों गुट हुए आमने सामने, देखें वीडियो 

    मकसूदां गोलीकांड में मेडीकल दौरान सिविल अस्पताल में दोनों गुट हुए आमने सामने, देखें वीडियो 

    जालंधर,वरुण/हर्षः महानगर के थाना मकसूदा के अंतर्गत आते गुरु रविदास नगर में दो दिन पहले दो गुटों में झड़प का मामला सामने आया था। इस दौरान एक गुट ने गली-1 में दूसरे पक्ष पर गोलियां चला दी थी। जिसके बाद घायल सतनाम लाल और उसके बेटे को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था। लेकिन इस घटना के बाद आज सिविल अस्पताल में दोनों पक्षों में फिर विवाद होने का मामला सामने आया है।

    आरोपी के मेडिकल दौरान दोनों पक्ष हुए आमने सामने

    इस घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया था। जिसके बाद पुलिस आज उनका मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल में लेकर आई थी। इस दौरान वहां पर दूसरा पक्ष भी पहुंच गया और पुलिस के सामने एक-दूसरे को गाली गलौज करने लगे। मामले को बढ़ता देख पुलिस ने दूसरे पक्ष को वहां से हटवाया और मेडिकल पर लाए आरोपियों को अपने साथ पुलिस थाने ले गई। वहीं गोली लगने से घायल पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि काबू किए गए युवक सही सलामत अस्पताल में आए थे। लेकिन अब वह व्हील चीयर पर कैसे बैठ गया है और अब उसकी टांग और बाजू पर चोट कहां से लग गई है। 

    यह है मामला

    बता दें कि दो दिन पहले भारत पेट्रोलियम पंप काम करने वाले सतनाम सिंह और उसके बेटे पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया था। जिस दौरान हमलावारों ने गोलियां चला दी थी। जिसमें एक गोली सतनाम के हाथ पर लगी थी, जबकि एक गोली सतनाम के बेटे नितिन के माथे को छूकर निकल गई थी। घायल सतनाम का सिविल अस्पताल में ईलाज चल रहा है। 

  • विधायक और पार्षद पति के लापता के महिलाओं ने लगाए पोस्टर, देखें वीडियो

    विधायक और पार्षद पति के लापता के महिलाओं ने लगाए पोस्टर, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में कस्बा खन्ना के वार्ड नंबर 33 में महिलाओं ने पार्षद पति अमन मनोचा और विधायक तरुणप्रीत सोंद के लापता हो जाने के पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर के बाद महिलाओं ने दोनों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय वार्ड की महिलाओं का कहना है कि विधायक तरुणप्रीत कभी उनकी गली का हाल तक जानने नहीं आया। एक साल पहले उनकी गली तोड़ी गई थी। पार्षद मनोचा को फोन करते हैं तो वह फोन नहीं उठाता। अगर नवीं आबादी वाली गली जल्दी नहीं बनी तो वे संघर्ष करने को मजबूर होंगी। वहीं चुनाव के समय पार्षद पति और विधायक को वोट मांगने के लिए गली में घुसने नहीं देंगे।

    गली की रहने वाली सीमा ने कहा कि गली टूटी होने की वजह से आए दिन कोई न कोई महिला गिर जाती है। सीमा ने कहा कि हादसा होने पर उनके दांत टूट गए हैं। एक अन्य महिला के बाजू की दो जगह से हड्‌डी टूट चुकी है। महिलाएं एक्टिवा से गिर जाती हैं। बच्चे साइकिल गली में नहीं चला सकते। महंत नैंसी ने कहा कि कई बार पार्षद पति मनोचा को वह फोन कर चुके हैं। वह कभी लोगों का फोन नहीं उठाता। विधायक भी कुछ दिन पहले विश्वकर्मा जी के मंदिर में आश्वासन देकर चला गया था। उन्होंने कहा था कि 15 दिन में गली बनवा देंगे, लेकिन उसके बाद वह खन्ना में नजर ही नहीं आए। पार्षद पति और विधायक दोनों लापता हो गए हैं। उन्हें ढूंढने के लिए आज पोस्टर लगाने पड़े है।

  • बड़ा झटकाः पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू के घर की घटाई सुरक्षा 

    बड़ा झटकाः पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू के घर की घटाई सुरक्षा 

    पटियालाः पंजाब के जिला पटियाला में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पटियाला कोठी की सुरक्षा हटा दी गई है। सिद्धू के जेल में जाने पहले उन्हें हाईथ्रेट रहा है जिस कारण उन्हें जेड प्लस सुरक्षा सरकार ने मुहैया करवाई हुई थी। इस बीच सिद्धू के जेल जाने के बाद उनकी पटियाला कोठी में 4 गार्ड हमेशा तैनात रहते थे। आज इन सुरक्षा कर्मचारियों को पटियाला पुलिस लाइन वापिस बुला लिया गया है।

    सुरक्षा किन कारणों से हटाई गई इसका अभी कोई खुलासा नहीं हुआ। वहीं जिला पटियाला के अधिकारियों ने इस मामले में चुप्पी साधी हुई है। बता दें वहीं अब देखना यह भी रहेगा कि क्या सिर्फ पटियाला कोठी से सुरक्षा हटाई गई है या फिर अमृतसर कोठी से भी सुरक्षा कर्मचारियों को वापिस बुलाया गया है। 26 जनवरी को रिहा होने वाले कैदियों की सूची को पंजाब सरकार की मंजूरी नहीं मिली थी। पंजाब सरकार की कैबिनेट की बैठक में कैदियों की तैयार लिस्ट पर विचार किया जाना था। बैठक 1 फरवरी को हुई जिस कारण सिद्धू की रिहाई नहीं हो पाई।

  • अब नर्सरी से 12वीं तक पंजाबी होगी लाजमी!

    अब नर्सरी से 12वीं तक पंजाबी होगी लाजमी!

    चंडीगढ़ः मातृभाषा पंजाबी के लिए पंजाब सरकार बड़ा कदम उठा रही है। इस बात का खुलासा शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नर्सरी से बारहवीं तक पंजाबी पढ़ना अनिवार्य करेगी। साथ ही इस संबंध में पंजाब स्टेट लैंग्वेज एक्ट में भी आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।

    बता दें कि मंगलवार को पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने कोमांतरी मातृभाषा दिवस के मद्देनजर पंजाबी मातृभाषा के विकास पर चर्चा के लिए बैठक की। इस बैठक के बाद शिक्षा एवं भाषा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब के सभी स्कूलों में पंजाबी पढ़ाई अनिवार्य कर दी गई है। इसके साथ ही नर्सरी कक्षाओं में पंजाबी को अनिवार्य करने के लिए विधानसभा सत्र में राज्य भाषा अधिनियम में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।

    बैठक में उपस्थित विचारकों ने कहा कि वर्तमान में राज्य में नर्सरी कक्षाओं में पंजाबी पढ़ाई नहीं हो रही है, इसलिए बच्चों को पंजाबी भाषा से परिचित कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए। इस दौरान बैठक में मौजूद स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आश्वासन दिया कि विधानसभा सत्र की पूरी कार्यवाही में मातृभाषा को सुनिश्चित किया जाएगा।

  • पूर्व CM बेअंत सिंह के बेटे को सरकारी कोठी खाली कराने के आदेश जारी

    पूर्व CM बेअंत सिंह के बेटे को सरकारी कोठी खाली कराने के आदेश जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की सरकारी कोठी को खाली कराने को लेकर प्रशासन ने निर्देश दिए हैं। एसडीएम सेंट्रल संयम गर्ग ने यह निर्देश जारी किया है। संपदा विभाग की टीम मंगलवार को सेक्टर-5 स्थित कोठी नंबर-03/33 पहुंची और कोठी में रह रहे बेअंत सिंह के पुत्र तेज प्रकाश सिंह को निर्देश के संबंध में नोटिस थमाया। यूटी हाउस अलॉटमेंट कमेटी पहले ही इस सरकारी कोठी का अलॉटमेंट निरस्त कर चुकी है। यह कोठी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को अलॉट की गई थी। कांग्रेस के नेता बेअंत सिंह वर्ष 1992 से 95 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। एक आतंकी हमले में बेअंत सिंह की हत्या कर दी गई थी। उनका परिवार इस सरकारी कोठी में अब तक रह रहा था।

    जब संपदा विभाग की ओर से सरकारी कोठी को खाली कराने को लेकर कार्रवाई शुरू की गई तो इस पर आपत्ति जताते हुए बेअंत सिंह के पुत्र की ओर से एसडीएम सेंट्रल की कोर्ट में याचिका दी गई। मामले में सुनवाई के बाद एसडीएम सेंट्रल संयम गर्ग ने मंगलवार को सेक्टर-5 की सरकारी कोठी नंबर-03/33 को खाली करने के लिए तेज प्रकाश सिंह के नाम नोटिस जारी किया। एसडीएम सेंट्रल संयम गर्ग के आदेश पर संपदा विभाग के सब इंस्पेक्टर रमेश कल्याण ने मंगलवार को विभाग की टीम के साथ कोठी पर पहुंच नोटिस थमाया।

    एसडीएम सेंट्रल ने हाउस अलॉटमेंट कमेटी के सेक्रेटरी और स्पेशल सेक्रेटरी को भी इस सरकारी कोठी को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि बेअंत सिंह की हत्या के बाद यह सरकारी कोठी उनके बेटे तेज प्रकाश सिंह के नाम अलॉट की गई थी। लेकिन बाद में यूटी हाउस अलॉटमेंट कमेटी की ओर से अलॉटमेंट निरस्त कर दिया गया।निरस्त हो चुका है अलॉटमेंट

    बता दें कि अलॉटमेंट के बाद से अब तक बेअंत सिंह का परिवार इस कोठी में रह रहा था। यूटी हाउस अलॉटमेंट कमेटी ने पहले ही सरकारी कोठी का अलॉटमेंट निरस्त कर चुकी है। अब इसके बाद एसडीएम सेंट्रल ने अलॉटमेंट निरस्त होने का आदेश जारी किया। जब सब इंस्पेक्टर रमेश कल्याण एसडीएम सेंट्रल के आदेश पर कोठी को खाली करने के लिए नोटिस लेकर पहुंचे, तो वहां मौजूद जेड प्लस सिक्योरिटी और पंजाब पुलिस के कर्मचारियों ने संपदा विभाग के एसआई को कोठी में प्रवेश नहीं करने दिया। गौरतलब है कि, प्रशासन की ओर से पहले भी यह कोठी खाली कराने की कोशिश की जा चुकी है।

  • आय से अधिक संपत्ति मामले में पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर किया मामला दर्ज

    आय से अधिक संपत्ति मामले में पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर किया मामला दर्ज

    अमृतसर: विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर रेंज ने आय से अधिक संपत्ति बनाने के मामले में तरनतारन जिले के पंचायत विभाग के एक पंचायत सचिव को आज गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि विजिलेंस एसएसपी वीरेंद्र सिंह ने की है। जानकारी के अनुसार उक्त पंचायत सचिव हरदयाल सिंह तरनतारन जिले के नौशेरा पन्नुआं प्रखंड में पदस्थापित थे और उनके पास पट्टी सहित दो दर्जन से अधिक पंचायतों का प्रभार था।

    विजिलेंस द्वारा उक्त सचिव के खिलाफ पिछले कुछ समय से जांच की जा रही थी और विजिलेंस ने उक्त सचिव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति बनाने का मामला दर्ज किया है। विजिलेंस ने उक्त सचिव के घर समेत कई जगहों पर छापेमारी की गई। 

  • किशनपुरा से किडनैप हुई निहंग सिंह की बच्ची इस शहर से मिली

    किशनपुरा से किडनैप हुई निहंग सिंह की बच्ची इस शहर से मिली

    जालंधर/वरुण: किशनपुरा इलाके से एक निहंग सिंह ने दो पहले किसी महिला की मदद की थी। इस दौरान वह उसे अपने घर पर ले आया था। इसी के कुछ देर बाद वह दोबारा मंडी में काम करने के लिए चला गया। उसे बाद में पता चला कि उक्त महिला उसकी बच्ची को बहला फुसलाकर साथ ले गई। जिसकी सूचना उसने थाना 8 की पुलिस को दे दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज निहंग सिंह की बच्ची आंचल को अमृतसर के रणजीत एवेन्यू से कूड़े के डंप नजदीक सही सलामत बरामद किया है।

    बताया जा रहा है कि कूड़े के डंप के पास बच्ची को देख इलाके के लोगों ने ही बच्ची को शरण दी। जिसके बाद उन्होंने अमृतसर पुलिस को सूचना दी। अमृतसर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जालंधर पुलिस से संपर्क किया। थाना 8 के एसएचओ नवदीप सिंह ने बताया कि बच्ची को लाने के लिए उनकी पार्टी अमृतसर के लिए रवाना हो गई है। जिस महिला ने बच्ची की सूचना पुलिस को दी उसे अमृतसर पुलिस ने सम्मानित भी किया।

    बता दें कि 2 दो दिन पहले निंहग सिंह ने मंडी में महिला को छेड़ रहे व्यक्तियों से छुड़वा कर घर ले आया था। इस दौरान घर पर आई उक्त महिला ने सामान लेने के बहाने निहंग व्यक्ति की बच्ची को बहला फुसलाकर साथ ले गई। लेकिन उसके बाद वह वापिस नहीं आई। महिला की बच्ची की ले जाने की सीसीटीवी सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस ने सभी जगह बच्ची को पोस्टर लगवा दिए थे।