Blog

  • Punjab News: 24 घंटों में तीन नौजवानों की मौत, परिजनों ने धरना लगाकर किया रोड जाम, देखें वीडियो

    Punjab News: 24 घंटों में तीन नौजवानों की मौत, परिजनों ने धरना लगाकर किया रोड जाम, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गुरु हर सहाये हलके में आए नौजवानों की मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। देर रात गुरु हर सहाये हलके के गांव लक्खो के बहिराम में 3 नौजवानों की मौत हो गई। वहीं नौजवान की मौत को लेकर परिजनोंने फिरोजपुर-फाजिल्का जीटी रोड पर शवों को रखकर रोड जाम कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सहित डीएसपी मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस द्वारा परिजनों से बात करके धरने को समाप्त करवाया जा रह है। पुलिस ने परिवार को बनती कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

    एक मृतक की पहचान 26 वर्षीय रमन के रूप में हुई है। लोगों का कहना है कि 2 मौत देर रात हुई है और एक मौत अल सुबह हुई है। इससे एक दिन पहले भी  एक मौत हुई थी। लोगों ने कहाकि प्रशासन द्वारा लगातार नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है, लेकिन उसके बावजूद कुछ लोग नशा बेचने से नहीं रूक रहे। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा उक्त नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

    मामले की जानकारी देते हुए लोगों का कहना है कि तीनों की नशे की मात्रा ज्यादा लेने से मौत हुई है। हालांकि पुलिस इस आरोपों को बेबुनियाद बता रही है। पुलिस का कहना है कि शवों को सिविल अस्पताल में रखवाकर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही असल तथ्यों के बारे में कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने कहाकि परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    मृतक युवक रमन के पिता बचित्र सिंह ने बताया कि उसका बेटा पिछले कई सालों से नशे का आदि था। आज अल सुबह वह नहीं उठा, क्योंकि उसने नशे का सेवन किया हुआ था। वहीं पड़ोसी मृतक मेधू सिंह का बेटा मुखतियार सिंह नशे की गहरी दलदल में इतना फंस चुका था कि घर का सारा सामान नशे के कारण उसने बेच दिया। घर में गरीबी हो जाने के कारण पत्नी और बच्चे भी उसे छोड़ गए और अकेला रह गया था। आज सुबह उसकी भी मौत हो गई।

    तीसरे युवक रजत सिंह के पिता सुखदेव सिंह ने कहा कि बेटे की नशे की अधिक मात्रा लेने से मौत हुई है। बेटे की लाश पर रोते हुए कहा कि हमारा परिवार का सहारा तो चला गया, लेकिन पुलिस को अन्य युवकों को मौत की दलदल से बचाने के लिए नशा बेचने वालों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इसी तरह बीते दिन चौथे मृतक संदीप सिंह के बेटा वीर सिंह भी नशे के अधिक सेवन के कारण जिंदगी की जंग हार गया।

  • Jalandhar News: Highway पर सवारियों से भरी बस की गिरी टंकी, सड़क पर बिखरा Diesel, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Highway पर सवारियों से भरी बस की गिरी टंकी, सड़क पर बिखरा Diesel, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पीएपी चौक के पुल के पास पंजाब रोडवेज की बस की डीजल टंकी गिरने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सवारियों से भरी बस जालंधर से पठानकोट जा रही थी। इस दौरान जब बस पीएपी पुल के पास पहुंची तो बस की डीजल टंकी सड़क पर गिर गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं सड़क पर डीजल बिखरने से ट्रैफिक जाम हो गया। हाईवे पर वाहनों की लाइने लग गई।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को सुंचारू ढंग से चलाने का प्रयास शुरू किया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डिपो के कंडक्टर ने बताया कि उसका नंबर 237 है। वह जालंधर से पठानकोट बस को लेकर आ रहे थे। इस दौरान पीएपी के पास बस की डीजल टंकी सड़क पर गिर गई। कंडक्टर ने बताया कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

  • Punjab News: अकाली दल को झटका, कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री

    Punjab News: अकाली दल को झटका, कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री

    तरनतारनः पंजाब में शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अकाली दल के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री अनिल जोशी आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने चंडीगढ़ में कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। वहीं दूसरी ओर नवजोत कौर सिद्धू भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं।

    बताया जा रहा है कि विधानसभा हलका तरनतारन के उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी को चुनाव लड़ाने की तैयारी की जा रही है। तरनतारन से संबंधित अनिल जोशी ने मंगलवार को ऑल इंडिया कांग्रेस के महासचिव केसी वेणूगोपाल व लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी से बकायदा मुलाकात की थी।

    जोशी ने पिछली बार अमृतसर से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। अमृतसर से दो बार विधायक रहे अनिल जोशी 2012 की सरकार में स्थानीय निकाय मंत्री बने। किसान मुद्दे पर उन्होंने भाजपा का विरोध किया था। जिसके चलते उन्हें पार्टी से निष्काशित कर दिया गया था।

     

  • Punjab News: महिला और उसकी मां ने नवजात बच्चा बेचा, ससुर ने की कार्रवाई की मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला और उसकी मां ने नवजात बच्चा बेचा, ससुर ने की कार्रवाई की मांग, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के दुगरी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। लुधियाना के गजराज सिंह ने अपनी बहू और उसकी मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी बहू ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन जन्म के कुछ समय बाद ही उसने अपनी ही मां के साथ मिलकर उस मासूम नवजात शिशु को बेच दिया।

    गजराज सिंह निवासी भगत सिंह नगर, दुगरी ने बताया कि उनकी बहू की डिलीवरी कुछ दिन पहले हुई थी। परिवार को उम्मीद थी कि नवजात की देखभाल की जाएगी और पूरा घर इस नए मेहमान के स्वागत में व्यस्त रहेगा, लेकिन डिलीवरी के कुछ ही समय बाद बहू और उसकी मां की गतिविधियां संदिग्ध लगने लगीं। गजराज ने आरोप लगाया कि बहू ने शिशु को जन्म देने के बाद, अपनी मां के साथ मिलकर उसे गुप्त रूप से किसी को बेच दिया। जब परिवार ने बच्चे को देखने की बात की, तो उन्हें बहाने बनाए गए और बाद में साफ तौर पर बताया गया कि बच्चा अब उनके पास नहीं है।

    गजराज ने इस पूरी घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरन्त दुगरी थाने में शिकायत दर्ज करवाई। उनका आरोप है कि पुलिस को स्पष्ट सबूत और बयान देने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। गजराज का कहना है, “यह सिर्फ हमारा पारिवारिक मामला नहीं है, बल्कि यह एक अमानवीय अपराध है। एक मां ने अपने ही नवजात को बेच दिया और पुलिस अभी तक सिर्फ जांच का हवाला दे रही है।”

    मामले को लेकर एडवोकेट देशराज सिंह ने बताया कि गजराज सिंह का बेटा सन्नी बीमार था जिसे उनके पिता ने आगरे के अस्पताल में एडमिट करवाया था। इसी दौरान उनकी बहू की भी डिलीवरी होनी थी। डिलीवरी के वक्त उनकी बहू ने बताया कि उसे बेटी हुई थी और उसकी मृत्यु हो गई। वहीं 21 सितंबर को गजराज के बेटे की भी मृत्यु हो गई। संस्कार के बाद जब परिवार वापिस लुधियाना आया तो उन्हें पूछताछ में पता लगा कि उनकी बहू को लड़का हुआ था जिसे उसने बेच दिया जिसकी एक वीडियो भी बनी हुई है। बच्चे को बेचना एक कानूनी अपराध है जिस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई लोग ऐसे है जिन्होंने बच्चा बेचने में आरोपियों की पूरी सहायता की, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। एडवोकेट ने कहा कि वह इस मामले में इस गरीब परिवार को इंसाफ दिलवाने के लिए पूरी जान लगाएंगे।

    इस मामले को लेकर जब पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और इस पर जांच जारी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम इस गंभीर मामले को नजरअंदाज नहीं कर रहे। शुरुआती सबूत जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होते ही जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

  • Jalandhar News: रामलीला मंच पर चलें पंजाबी गीत, झूमते दिखे कलाकार, वीडियो वायरल

    Jalandhar News: रामलीला मंच पर चलें पंजाबी गीत, झूमते दिखे कलाकार, वीडियो वायरल

    जालंधर, ENS: महानगर में रामलीला मंच पर पंजाबी गीतों पर नृत्य कराए जाने का मामला सामने आया है। कार्यक्रम में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। दरअसल, मंच पर खाओ पीओ एश करों मित्तरों पंजाबी गीत पर कलाकार नाचते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियों में देखा जा सकता है कि रामलीला देखने के लिए भारी संख्या में लोग आए हुए थे। वहीं पंजाबी गीत पर सभी कलाकार स्टेज पर नाचते हुए दिखाई दिए।

    दरअसल, दहशहरे के पर्व से पहले जगह-जगह रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। वहीं रात कार्यक्रम में मंच पर पंजाबी गानों पर नृत्य किया गया। धार्मिक स्टेज पर पंजाबी गानों को लेकर वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। हालांकि एनकाउंटर न्यूज इस वायरल वीडियो को लेकर पुष्टि नहीं करता। ऐसे में देखना होगा कि इस वायरल वीडियो को लेकर कमेटी की ओर से क्या संज्ञान लिया जाता है।

  • सड़क किनारे Truck में घुसी Ertiga, अस्थियां लेकर जा रहा था परिवार, 6 की मौत

    सड़क किनारे Truck में घुसी Ertiga, अस्थियां लेकर जा रहा था परिवार, 6 की मौत

    मुजफ्फरनगरः अस्थियां लेकर जा रहे एक परिवार की कार का भीषण हादसा हो गया। जिसमें एक परिवार के 5 लोगों सहित 6 की मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। तेज रफ्तार अर्टिगा कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। कार में 7 लोग सवार थे, जिसमें 5 की मौके पर मौत हो गई। एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक की हालत गंभीर है।

    दरअसल, हरियाणा के रहने वाले महेंद्र जुनेजा की कैंसर से मौत हो गई थी। उन्हीं की अस्थियों को गंगा में विसर्जित करने के लिए सभी करनाल से हरिद्वार जा रहे थे। हादसे में महेंद्र की पत्नी, एक बेटा, दो बहनें, एक जीजा और ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह 6 बजे के करीब पानीपत-खटीमा हाइवे पर तितावी इलाके में हुआ। हादसा इतना खतरनाक था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जैसे-तैसे सभी कार सवारों को बाहर निकाला। ज्यादातर की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने एक घायल को अस्पताल भेजा है। उसकी हालत गंभीर है। सभी मृतक करनाल के फरीदपुर के रहने वाले थे। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में ट्रक हाईवे के किनारे खड़ा दिखाई दे रहा है। तभी एक तेज रफ्तार कार पीछे से आकर ट्रक में घुस जाती है।

  • Live-In में रह रहे मां के Boyfriend को बेटों ने मौत के घाट उतारा

    Live-In में रह रहे मां के Boyfriend को बेटों ने मौत के घाट उतारा

    दुर्गः जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां, लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे पार्टनर की महिला के बेटों ने हत्या कर दी। बिना शादी किए ही दोनों साथ रह रहे थे। महिला अपने पति से कुछ समय पहले ही अलग हो गई थी, लेकिन बच्चों को इस रिश्ते पर आपत्ति थी, जिसे लेकर विवाद भी होता था। इसी बीच बीती देर रात गुस्से में आकर मां के पार्टनर पर बच्चों ने फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया, फिर घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बलविंदर उर्फ बंटी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, अहिवारा की रहने वाली महिला कुछ समय पहले अपने पति से अलग हो गई थी। इसके बाद वह बलविंदर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। साथ ही, बलविंदर की दूसरी महिला से करीबी को लेकर संदेह भी गहराता जा रहा था, जिसे लेकर बार-बार विवाद की स्थिति बन रही थी। बलविंदर मिलने के लिए महिला के घर ही आता था, जिस पर बच्चों को एतराज था। उससे विवाद भी होता था। वहीं मंगलवार देर रात विवाद इतना बढ़ा कि महिला के दोनों बच्चों ने गुस्से में आकर बलविंदर पर हमला कर दिया। फावड़ा से किए गए हमले में बलविंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    हत्या की सूचना मिलते ही नंदिनी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, संदिग्ध के तौर पर पूर्व पति के दोनों बेटों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल, दोनों से पूछताछ की जा रही है।

  • ओवरब्रिज के नीचे भरे पानी में डूबी कार, पुलिस ने निकाला बाहर, देखें वीडियो

    ओवरब्रिज के नीचे भरे पानी में डूबी कार, पुलिस ने निकाला बाहर, देखें वीडियो

    मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुई बारिश ने नगर निगम के सफाई अभियान की पोल खोल कर रख दी। बारिश के पानी से सड़कें तालाब बन गई। कई स्थानों पर पानी भर जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया। नए बस स्टैंड और भूतेश्वर ओवरब्रिज के नीचे कई फीट पानी भर जाने के कारण आवागमन रोक दिया गया है। बस स्टैंड पर एक वैगन आर कार गुजरते समय पानी में डूब गई। किसी तरह ट्रैफिक पुलिस ने कार सवारों को बाहर निकाला और फिर क्रेन से कार खींची गई। करीब दो घंटे की वर्षा में शहर के भूतेश्वर चौराहा रेलवे पुल के नीचे कई फीट पानी भर गया।

    नगर निगम ने यहां पर बैरिकेडिंग कराकर आवागमन बंद कर दिया। इसी तरह बीएसए कॉलेज के पास से नया बस स्टैंड रेलवे पुल के नीचे भी पानी भर जाने के कारण आवागमन बंद किया गया। नए बस स्टैंड के पास स्थित अंडरपास में हुए जलभराव में एक कार डूब गई। समय रहते कार सवार दो लोगों को पुलिसकर्मी ने घुसकर निकाला, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। कार को डूबता देख पास ही तैनात यातायात पुलिसकर्मी ने सक्रियता दिखाई और पानी में घुसकर कार के गेट खोले।

    इसके बाद अन्य लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, जिससे हादसा टल गया। बाद में जेसीबी की मदद से कार को भी बाहर निकाला गया। दिन भर लोग अंडरपास में जलभराव के चलते आवागमन के लिए परेशान रहे। शहर में सड़कों से लेकर विधायक के घर तक में पानी भर गया। हालात यह हो गए कि राहगीर जो जहां था, वह वहीं फंसा रह गया। ढाई घंटे तक हुई बारिश से शहर पानी पानी नजर आया। वहीं नए बस स्टैंड स्थित अंडरपास, भूतेश्वर अंडरपास और मथुरा कैंट रेलवे स्टेशन स्थित अंडरपास में पानी भर गया। पानी इतना ज्यादा था कि यहां निकासी के लिए लगे पंप भी काम नहीं आए।

    हालात इतने खराब हो गए कि नगर निगम को जेसीबी लगवाकर रास्ते बंद करने पड़े। वहीं दूसरी तरफ कॉलोनियों में जलभराव भी मुसीबत खड़ी करता रहा। चंदनवन, मोतीकुंज, जनरलगंज, रेलवे कॉलोनी समेत अन्य कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को जलभराव के बीच से आने-जाने में हुई। बच्चे हाथ में जूते पकड़कर जलभराव के बीच से होकर गुजरते नजर आए। दिन भर बादल छाए रहे और बूंदाबांदी का भी सिलसिला जारी रहा। बारिश के चलते कृष्णानगर स्थित बलदेव विधायक पूरनप्रकाश के घर में भी पानी घुस गया। उनके घर में घुटनों तक पानी भर गया।

  • ये नेचुरल दवाएं Kidney फेलियर से बचाएंगी, रहे सतर्क

    ये नेचुरल दवाएं Kidney फेलियर से बचाएंगी, रहे सतर्क

    हेल्थः किडनी के ऊपर हमारे पूरे शरीर को स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी होती है। किडनी का सबसे जरूरी काम खून से वेस्ट मटीरियल और एक्स्ट्रा लिक्विड्स को हटाना है। क्रिएटिनिन भी एक ऐसा ही वेस्ट मटीरियल है जिसे किडनी शरीर से बाहर निकालती है। लेकिन अगर किडनी का फंक्शन खराब होने लगे तो ब्लड में क्रिएटिनिन जमा होने लगता है और यह किडनी रोग या किडनी की खराबी का संकेत हो सकता है।

    क्रिएटिनिन मांसपेशियों के टूटने से बनने वाला एक वेस्ट मटीरियल है और किडनी इसे ब्लड से फिल्टर करके यूरिन के जरिए बॉडी से बाहर निकालती है। खून में क्रिएटिनिन का बढ़ा हुआ स्तर अक्सर इस बात का संकेत होता है कि गुर्दे ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव के अलावा कुछ प्राकृतिक सप्लिमेंट्स किडनी फंक्शन को बेहतर बनाने और क्रेटिनिन के लेवल को कम करने में मददगार होते हैं।

    – रेहमानिया ग्लूटीनोसाः रेहमानिया ग्लूटीनोसा एक प्राचीन जड़ी बूटी है जिसका इस्तेमाल पारंपरिक चीनी चिकित्सा में सदियों से किया जाता रहा है और यह किडनी और एड्रिनल फंक्शन को बेहतर बनाने के लिए जानी जाती है। इसमें इरिडोइड ग्लाइकोसाइड और कई ऐसे तत्व होते हैं जो किडनी को सूजन और टॉक्सिंस से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।

    – काइटीनः काइटीन पेट में फैट और अपशिष्ट पदार्थों से जुड़कर किडनी पर दबाव को काफी कम कर सकता है। कई अध्ययनों से पता चला है कि काइटीन के सेवन से क्रिएटिनिन का स्तर कम हो सकता है और क्रॉनिक किडनी रोग (CKD) के रोगियों में किडनी और गुर्दे के कार्य में काफी सुधार होता है। इसका उपयोग वजन प्रबंधन, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित करने और किडनी से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों के लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य लाभ देने जैसे कई उद्देश्यों के लिए भी किया जाता है।

    – क्वेरसेटिनः क्वेरसेटिन फ्लेवोनॉइड्स से भरपूर होता है जो आमतौर पर सेब, बेरी, प्याज और पत्तेदार सब्जियों जैसे आम खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटीरी गुणों से भरपूर क्वेरसेटिन गुर्दे में होने वाले नुकसान और ऑक्सिडेटिव तनाव को रोक सकता है जो क्रोनिक किडनी रोग (सीकेडी) का एक प्रमुख कारण है। गुर्दे की बीमारी के लिए जानवरों पर की गई रिसर्च में क्वेरसेटिन की खुराक सूजन के लक्षणों को कम करने और गुर्दे की कार्यक्षमता को बढ़ाने में कारगर साबित हुई है। हालांकि इस पर अभी और रिसच की जरूरत है।

    नेटल पत्ती की चायः नेटल ​यूरिका डायोइका जिसे सामान्यतौर पर नेटल या बिच्छू बूटी भी कहा जाता है, यूरिनरी इंफेक्शन और किडनी फंक्शन में मदद के लिए इस्तेमाल होती रही है। यह एक पुराना प्राकृतिक उपचार है। नेटल की पत्ती एक डाइयूरेटिक है जो शरीर से अतिरिक्त पानी और टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करती है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुण किडनी फंक्शन को सपोर्ट करते हैं। यह किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षणों को काफी हद तक नियंत्रित कर सकती है। हालांकि किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों को इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

  • Punjab News: सिविल अस्पताल में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: सिविल अस्पताल में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसरः सिविल अस्पताल में आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय के बाहर धरना दिया और नारेबाजी की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा। सर्व आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन की पंजाब अध्यक्ष वरिंदरजीत कौर ने कहा कि पिछले 6 महीनों से सरकार ने आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं की मान्यता बंद कर दी है, जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। हमारी कई साथी विधवा हैं, कुछ तलाकशुदा हैं और कुछ के घरों की हालत बेहद खराब है। हमें राशन कहां से मिलेगा, बच्चों की पढ़ाई कैसे जारी रहेगी, यही सबसे बड़ा सवाल बन गया है।

    उन्होंने उदाहरण के तौर पर सुनाम की कुलजीत कौर नामक एक कर्मचारी का जिक्र किया, जिनकी बीमारी के कारण मौत हो गई, लेकिन उनके परिवार को भी कोई मदद नहीं मिली। वरिंदरजीत कौर ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने 17 अक्टूबर तक फंड जारी नहीं किए, तो राज्य स्तर पर कर्मचारी काले झंडों के साथ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

    दूसरी ओर, जिला प्रोग्राम अधिकारी गुरमीत सिंह ने कर्मचारियों द्वारा दिए गए मांग पत्र की जानकारी देते हुए बताया कि वेतन में देरी सिर्फ तकनीकी खराबी के कारण हुई है। “कुछ तकनीकी कारणों से डेटा बैंक 6 महीने से लंबित था, लेकिन अब यह पूरा हो गया है। आज या कल तक कर्मचारियों के खातों में पैसा पहुंच जाएगा।” उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार की नीति में कोई खामी नहीं है, बस पोर्टल बदलने की वजह से प्रक्रिया में देरी हुई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि अब कोई देरी नहीं होगी और बकाया राशि हर हाल में जारी की जाएगी।