Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • Haryana News: Cyber Crime के प्रति लोगों को किया गया जागरुक, देखें वीडियो

    Haryana News: Cyber Crime के प्रति लोगों को किया गया जागरुक, देखें वीडियो

    पंचकूला: साइबर क्राइम के मामले आए दिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में इसके प्रति युवाओं को जागरुक करने के लिए सेक्टर-1 गर्वनमेंट कॉलेज में साइबर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यसभा की सांसद रेखा शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

    इसके अलावा कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर पंचकूला और डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर एंड डीसीपी क्राइम भी मौजूद रहे। इस अवसर पर युवाओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरुक किया गया। इस दौरान एक नाटक का मंचन भी किया गया।

    इस मंचन में साइबर अपराध से कैसे बचा जाए उसको लेकर अहम जानकारी दी गई। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राज्यसंभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि पंचकूला पुलिस की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में साइबर क्राइम से कैसे बचा जाए और इस पर पुलिस कैसे काम करे इस पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

    बच्चों को इस दौरान जागरुक किया गया। एक वैन भी शुरु की गई जो जगह-जगह जाकर लोगों को जागरुक करेगी। इससे लोगों में साइबर क्राइम को लेकर सतर्कता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इस पहल के अंतर्गत हम पूरे राज्य को साइबर क्राइम से बचाने का प्रयास करेंगे।

  • Himachal News: ऊना में ड्राइविंग टेस्ट रद्द, वाहनों की पासिंग प्रक्रिया यथावत

    Himachal News: ऊना में ड्राइविंग टेस्ट रद्द, वाहनों की पासिंग प्रक्रिया यथावत

    ऊना/सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ऊना अशोक कुमार ने बताया कि 27 सितंबर को आरटीओ ऊना और पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण (आरएलए) ऊना में निर्धारित ड्राइविंग टेस्ट प्रशासनिक कारणों के चलते रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि वाहनों की पासिंग प्रक्रिया 27 सितंबर को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी।

  • Punjab News: National Highway पर 2 कारों में हुई भीषण टक्कर

    Punjab News: National Highway पर 2 कारों में हुई भीषण टक्कर

    बटालाः जैतीपुर के अमृतसर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पड़े आड्डा तलवंडी खुन्मन मोड़ के पास 2 कारों में टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार टैक्सी ड्राइवर सुखप्रीत सिंह बटाला साइड से अमृतसर की ओर अपनी गाड़ी पर सवार लोगों के साथ आ रहा था। जब वह तलवंडी खुम के मोड़ के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही क्रेटा कार ने टक्कर मार दी।

    मौके पर इकट्ठा लोगों ने बताया कि एक गाड़ी ने आगे ब्रेक लगाने पर जब दूसरी गाड़ी ने पीछे ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रही गाड़ी उसमें जा घुसी, जिससे दोनों गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ, लेकिन गाड़ियों में सवार लोगों की बाल-बाल जान बच गई। इस बारे में पुलिस चौकी जैतीपुर के ए.एस.आई. अवतार सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि हमें भी अभी मामले की सूचना मिली है। वह मामले की जांच कर रहे हैं।

  • मौलाना तौकीर रजा समेत 8 गिरफ्तार, 2 दिन के लिए इंटरनेट सेवाए बंद

    मौलाना तौकीर रजा समेत 8 गिरफ्तार, 2 दिन के लिए इंटरनेट सेवाए बंद

    बरली: शहर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद ‘आई लव मोहम्मद’ का आयोजन किए जाने का ऐलान करने वाले इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के मुखिया मौलाना तौकीर रजा खान को पुलिस ने धर दबोचा है। मौलाना के इस ऐलान के बाद सैकड़ों समर्थक बरेली की अल हजरत दरगाह के आसपास जमा हो गए और प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया है, जिसके बाद लाठीचार्ज किया गया था। फिलहाल मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है और कुल 39 लोगों को हिरासत में लिया है।

    वहीं, इस घटना में 22 पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार हिंसा भड़काने के आरोप में पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मौलाना तौकीर रजा समेत 8 लोगों को जेल भेजा गया है। बरेली के एसएसपी ने बताया कि हिंसा के मामले में कुल 10 FIR दर्ज की गईं, जिनमें से कोतवाली थाने में 5, बरादली में 2, प्रेमनगर में 1 और कैंट में 1 FIR दर्ज है। पुलिस ने अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है और कुल 39 लोगों को हिरासत में लिया है। मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ कुल 7 FIR दर्ज हैं। बरेली हिंसा में कुल 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

    बरेली जिले में मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने बरेली में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश दिया है। प्रशासन का कहना है कि शहर में अफवाह फैलने की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इस फैसले से शहर में इंटरनेट से जुड़ी सभी गतिविधियां प्रभावित होंगी, जिसमें मोबाइल डेटा, ब्रॉडबैंड और अन्य इंटरनेट सेवाएं शामिल हैं। प्रशासन और पुलिस ने कहा है कि यह कदम नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

    अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अफवाहें फैलने की आशंका थी, जो स्थिति को और तनावपूर्ण बना सकती थीं। इसलिए इंटरनेट बंद करने का निर्णय लिया गया। पुलिस ने मौलाना तौकीर रज़ा को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उनके साथ सात अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। यह कार्रवाई तब हुई जब जिले में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

     

     

  • उपमुख्यमंत्री ने किया चिंतपूर्णी हिल्स में ‘1971 Cafe & Restaurant’ का शुभारंभ

    उपमुख्यमंत्री ने किया चिंतपूर्णी हिल्स में ‘1971 Cafe & Restaurant’ का शुभारंभ

    बोले…धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन, आतिथ्य और स्वरोज़गार को नई दिशा देगा यह प्रयास

    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को नए आयाम देने और आतिथ्य एवं सेवा क्षेत्र में युवाओं के लिए स्वरोज़गार के अवसर सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।शनिवार को मुबारिकपुर स्थित चिंतपूर्णी हिल्स में नव-स्थापित ‘1971 कैफ़े एवं रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि यह पहल श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए स्थानीय उद्यमशीलता और रोजगार को भी बढ़ावा देगी।

    यह कैफ़े माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की संपत्ति पर आउटसोर्सिंग मॉडल के तहत संचालित होगा। उद्घाटन अवसर पर विधायक सुदर्शन बबलू, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, एसडीएम अंब सचिन शर्मा, कैफे संचालक दक्ष नेगी व लक्ष्य वैद्य सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री ने प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि कैफ़े अपनी उत्कृष्ट सेवाओं से श्रद्धालुओं को सुखद अनुभव प्रदान करेगा।

    मंदिर में की पूजा-अर्चना, विकास कार्यों की ली जानकारी

    कैफ़े उद्घाटन के उपरांत उपमुख्यमंत्री ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में माता रानी की पावन पिंडी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उनकी पुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

    मंदिर ट्रस्ट के सहायक आयुक्त एवं एसडीएम सचिन शर्मा ने उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
    उपमुख्यमंत्री ने मंदिर के विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    250 करोड़ से बनेगा मंदिर का भव्य भवन

    उपमुख्यमंत्री ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के भव्य भवन के निर्माण पर 250 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के लिए देवभूमि हिमाचल के पावन मंदिरों का संरक्षण, सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिससे धार्मिक पर्यटन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

    उन्होंने बताया कि मंदिर में लागू सुगम दर्शन प्रणाली ने भीड़ प्रबंधन के साथ-साथ वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को बड़ी सुविधा प्रदान की है। ऑनलाइन लंगर बुकिंग और ऑनलाइन दर्शन जैसी डिजिटल सेवाएं भी शुरू की गई हैं।

    इसके अतिरिक्त प्रसाद योजना के अंतर्गत मंदिर के लिए 56.26 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। फरवरी 2025 में मंदिर से जुड़े पुजारियों को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया गया है, ताकि पूजा-पद्धति की पवित्रता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

  • डंगोली आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित

    डंगोली आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: बाल विकास परियोजना द्वारा मनाए जा रहे पोषण माह के तहत 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधि आयोजित की जा रही है। इसी के तहत शुक्रवार को परियोजना के बरनोह वृत्त के तहत डंगोली के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता वृत पर्यवेक्षक वीना रानी ने की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषक तत्वों से परिपूर्ण व्यंजन बनाकर प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों को पोषण माह के तहत दौरान आयोजित की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी गई।

    विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं में कुपोषण को दूर करने के लिए पोषक आहार की जानकारी दी गई। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में नरेश कुमारी, संतोष कुमारी, शुभ लता, जीवन कुमारी, मीना कुमारी, मनप्रीत कौर, सुशीला और सोमा सहित ग्रामीण महिलाएं भी मौजूद रही।

  • Health Sector के लिए मुश्किल बन सकता है AI, Lancet की स्टडी में हुआ खुलासा

    Health Sector के लिए मुश्किल बन सकता है AI, Lancet की स्टडी में हुआ खुलासा

    सेहत: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई आज के समय में हर फील्ड में आगे दिख रहा है। मेडिकल सेकटर भी इससे नहीं बच पाया। जहां एक ओर एआई को डायग्नोसिस और डिजीज मैनेजमेंट का फ्यूचर माना जा रहा है। लैंसेट जर्नल में प्रकाशित अभी एक नई स्टडी ने अब गंभीर खतरे की ओर इशारा दिया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, लगातार एआई आधारित टूल्स पर निर्भरता डॉक्टरों की स्किल्स को कमजोर कर सकती है। जिस तकनीक से मरीजों का इलाज आसान होना चाहिए अब वही डॉक्टरों की क्षमता को धीरे-धीरे खत्म कर देगी।

    डॉक्टर्स की स्किल्स पर होगा असर

    पौलेंड के चार कोलेनोस्कोपी सेंटर्स में की गई स्टडी के अनुसार, एआई असिस्टेड डायगोसिस से डॉक्टरों की अडेनोमा डिटेक्शन रेट (यानी की कैंसर जैसी बीमारियों का शुरुआती पता लगाना) कम हो गया। आंकड़ों की मानें तो जहां पहले बिना एआई की मदद के 28 मामलों में एडेनोमा डिटेक्ट कर रहा था। अब वहीं एआई पर निर्भर होने के कारण यह कम होकर 22 प्रतिशत रह गया इससे 20 प्रतिशत कमी आई। इसका अर्थ है कि डॉक्टर लगातार यदि एआई पर निर्भर रहेंगे तो अपनी क्लिनिकल जजमेंट और डायग्नोसिस की क्षमता खो देंगे।

    एआई बन रहा खतरा

    एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब किसी डॉक्टर को लगातार तैयार सॉल्यूशन और सजेशन्स मिलते हैं तो उनकी खुद की सोचने और एनालाइज करने की क्षमता कम हो जाती है। हेल्थ सेक्टर में यह स्थिति और भी खतरनाक होगी क्योंकि यहां गलत डायग्नोसिस का सीधा असर मरीज की सेहत पर पड़ेगा। रिसर्चर्स का कहना है कि यदि यह ट्रैंड बढ़ा तो आने वाले समय में डॉक्टर सिर्फ एआई पर निर्भर होकर रह जाएंगे और उनकी प्रोफेशन्ल स्किल्स पीछे छूट जाएगी। इस स्टडी में शामिल डॉक्टर मार्सिन रोमास्किर्जक का कहना है कि हमको यह समझना पड़ेगा कि किन फैक्टर्स के कारण यह समस्या बढ़ती जा रही है। यूनिवर्सिटी ऑफ ओस्लो के प्रोफेसर यूइची मोरो ने बताया कि यदि डॉक्टर लगातार एआई का इस्तेमाल करेंगे तो वो खुद कम मोटिवेटेड, कम फोक्सड और कम जिम्मेदार हो सकेंगे। ऐसे में वह मरीज की जान बचाने के लिए आंखे बंद करके टेक्नोलॉजी पर भरोसा करने लगा जाएंगे।

    भारतीय डॉक्टर्स को देना पड़ेगा ध्यान

    भारत में पहले से ही डॉक्टरों और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी है। ऐसे में यदि यहां पर डॉक्टर्स एआई पर निर्भर हो जाएंगे तो और भी मुश्किल खड़ी हो जाएगी। डॉक्टर्स का कहना है कि हमें एआई के बढ़ते हुए इस्तेमाल के फायदे और नुकसान दोनों पर ही ध्यान देना पड़ेगा। एआई टेक्नोलॉजी को अपनाना जरुरी है परंतु इसके साथ ही डॉक्टरों की ट्रेनिंग और प्रैक्टिकल स्किल्स को भी मजबूत करना पड़ेगा। लैंसेट की रिपोर्ट की एक बड़ी चेतावनी देती है कि यदि एआई का इस्तेमाल बैलेंस सही तरह से नहीं किया तो हेल्थ सेक्टर में डॉक्टर्स की स्किल धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी। एआई को मदद के तौर पर इस्तेमाल करना सही है परंतु इस पर ज्यादा निर्भर रहना मुश्किल खड़ी कर देगा। ऐसे में वो दिन दूर नहीं होगा जब डॉक्टर सिर्फ मशीनों के फैसलों पर अपना काम करेंगे। मरीजों की जान भी इससे खतरे में पड़ सकती है।  
  • बंगाणा के श्री राम नाटक क्लब हटली में प्रभु श्री राम जी को हुआ 14 वर्षों के वनवास, भावुक हुआ पंडाल

    बंगाणा के श्री राम नाटक क्लब हटली में प्रभु श्री राम जी को हुआ 14 वर्षों के वनवास, भावुक हुआ पंडाल

    दशरथ और कैकेई संवाद पर पंडाल हुआ भावुक

    ऊना/सुशील पंडित:उपमंडल बंगाणा के श्री राम नाटक क्लब हटली में चल रहे शुद्ध रामायण मंचन के अंतर्गत चतुर्थ नवरात्रे  पर शुक्रवार की रात प्रभु श्री राम जी को 14 वर्षों का वनवास मिलने का भावुक प्रसंग मंचित किया गया। मंच पर महारानी कैकेई और महाराजा दशरथ के संवाद ने पंडाल को भावुक कर दिया। मंचन के अनुसार महारानी कैकेई ने दशरथ से दो वरदान मांगे, पहले में अपने पुत्र भरत को अयोध्या का राजतिलक और दूसरे में प्रभु श्री राम जी को 14 वर्षों का वनवास। यह दृश्य जैसे ही मंच पर साकार हुआ, दर्शकों ने खड़े होकर तालियों और जयकारों से अभिनंदन किया। इसके पूर्व नारद,श्री राम और लक्ष्मण का संवाद प्रस्तुत किया गया, जिस पर पंडाल गूंज उठा और दर्शकों ने मंच कलाकारों की अदाकारी की सराहना की। कलाकारों ने भावनाओं को इतनी सुंदरता से अभिव्यक्त किया कि दर्शक क्षणभर के लिए स्वयं उस युग में खो गए।

    हटली क्लब का यह आयोजन स्थानीय लोगों के लिए आस्था और संस्कृति का संगम बन गया है, जो समाज में धार्मिक मूल्यों को जीवित रखने का प्रेरणादायक प्रयास है। बही हर दिन क्लब हटली में श्री रामायण से संबंधित एक दर्जन इनाम निकाले जाते हैं। श्री राम की भूमिका में अवनीश सोनी ,लक्ष्मण की भूमिका में दिनेश खत्री सीता की भूमिका में तरुण कौशल ,दशरथ की भूमिका में संजय सोनी ,कैकेई की भूमिका में प्रवक्ता विवेक शील शर्मा,कौशल्या की भूमिका में राज कुमार धीमान, सुमित्रा की भूमिका में समर धीमान,मंत्री की भूमिका में अमन शर्मा ,शुभम् शर्मा,कुलदीप शर्मा ,अजमेर सिंह कुटलैहड़िया,कमलदेव शास्री,नारद की भूमिका में सुरेन्द्र राणा,सुरेश शर्मा,किशन देव शर्मा,ओम प्रकाश सोनी, राहुल शर्मा,विवेक शर्मा सोनू, ओम राणा,बबीता साईं,नीलम सोनी,पंकज धीमान,साहिल राणा, अरमान,अंकुश सोनी,सुशील खत्री आदि सदस्यों ने अपनी सेवाएं दी।

  • कुटलैहड़ में रिहायशी मकानों के डंगे एवं अन्य छोटे नुक्सान के लिए 32,70,660 रूपये स्वीकृत: विवेक शर्मा 

    कुटलैहड़ में रिहायशी मकानों के डंगे एवं अन्य छोटे नुक्सान के लिए 32,70,660 रूपये स्वीकृत: विवेक शर्मा 

    बेघर हुए परिवारों एवं असुरक्षित मकानों के लिए भी जल्द मिलेगी आर्थिक मदद

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने शनिवार को पंचायत डंगोली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कुटलैहड़ में जिन परिवारों के रिहायशी मकानों के साथ लगते डंगे या अन्य खतरे हैं, उनके लिए 32,70,660 रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। यह आर्थिक सहायता शीघ्र ही प्रभावित परिवारों तक पहुंचेगी। साथ ही जिन परिवारों के घर आपदा में पूरी तरह से नष्ट हो गए या असुरक्षित हो गए हैं, उन्हें भी जल्द ही मदद प्रदान की जाएगी।

    विधायक ने कहा कि उनका प्रयास हमेशा जनता की आवाज़ को राज्य सरकार तक मजबूती से पहुंचाना रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे कुटलैहड़ परिवार का इस आपदा में भारी नुकसान हुआ है। आपने मुझे कुटलैहड़ का नेतृत्व सौंपा है, इसलिए आपकी आवाज़ बनकर शिमला में सरकार से हर हाल में आपके नुकसान की भरपाई करवाऊंगा। जब तक हर प्रभावित परिवार को राहत नहीं मिलती, तब तक चैन से नहीं बैठूंगा।

    विधायक ने कहा कि मेरे 01 वर्ष 04 माह 15 दिनों के छोटे से विधायकी कार्यकाल में कुटलैहड़ विस क्षेत्र के 428 के करीब परिवारों को जिसमें बेटी की शादी, पढ़ाई, दवाई और अन्य आर्थिक सुविधाओं के लिए कुल एक करोड़ सात लाख चालीस हजार आठ सौ रुपये की सहायता प्रदान की है। यह मदद सीधे तौर पर उन परिवारों तक पहुंचाई गई है जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता थी।