कुटलैहड़ में रिहायशी मकानों के डंगे एवं अन्य छोटे नुक्सान के लिए 32,70,660 रूपये स्वीकृत: विवेक शर्मा 

Written by

in

बेघर हुए परिवारों एवं असुरक्षित मकानों के लिए भी जल्द मिलेगी आर्थिक मदद

ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने शनिवार को पंचायत डंगोली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कुटलैहड़ में जिन परिवारों के रिहायशी मकानों के साथ लगते डंगे या अन्य खतरे हैं, उनके लिए 32,70,660 रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। यह आर्थिक सहायता शीघ्र ही प्रभावित परिवारों तक पहुंचेगी। साथ ही जिन परिवारों के घर आपदा में पूरी तरह से नष्ट हो गए या असुरक्षित हो गए हैं, उन्हें भी जल्द ही मदद प्रदान की जाएगी।

विधायक ने कहा कि उनका प्रयास हमेशा जनता की आवाज़ को राज्य सरकार तक मजबूती से पहुंचाना रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे कुटलैहड़ परिवार का इस आपदा में भारी नुकसान हुआ है। आपने मुझे कुटलैहड़ का नेतृत्व सौंपा है, इसलिए आपकी आवाज़ बनकर शिमला में सरकार से हर हाल में आपके नुकसान की भरपाई करवाऊंगा। जब तक हर प्रभावित परिवार को राहत नहीं मिलती, तब तक चैन से नहीं बैठूंगा।

विधायक ने कहा कि मेरे 01 वर्ष 04 माह 15 दिनों के छोटे से विधायकी कार्यकाल में कुटलैहड़ विस क्षेत्र के 428 के करीब परिवारों को जिसमें बेटी की शादी, पढ़ाई, दवाई और अन्य आर्थिक सुविधाओं के लिए कुल एक करोड़ सात लाख चालीस हजार आठ सौ रुपये की सहायता प्रदान की है। यह मदद सीधे तौर पर उन परिवारों तक पहुंचाई गई है जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *