Blog

  • पंजाबः किसानों को पकड़ने के लिए पीछे लगी पुलिस, बसों में भी की जा रही चैकिंग, देखें वीडियो

    पंजाबः किसानों को पकड़ने के लिए पीछे लगी पुलिस, बसों में भी की जा रही चैकिंग, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः खराब हुई फसल के मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर पंजाब-हरियाणा के किसान जत्थेबंदियों ने आज चंडीगढ़ में धरना देने का एलान किया हुआ है। वहीं किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने पंचकूला और मोहाली से लगते शहर के 27 प्रवेशद्वार सील कर दिए हैं। पंजाब में कई किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं कुछ वीडियो सामने आई है, जिसमें किसानों को काबू करने के लिए पुलिस की गाड़ियां किसानों की गाड़ियों के पीछे लगी हुई है। एक अन्य वीडियो में बसों में पुलिस कर्मी टिकटों की चैकिंग करने में लगे हुए है। पुलिस बसों में किसानों को चैक कर रही है ताकि किसान बसों में सफर करके चंडीगढ़ की ओर कूच ना करे। 

    चंडीगढ़-जीरकपुर बॉर्डर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। यहां आईटीबीपी, सीआरपीएफ के टुकड़ियां भी हथियारों के साथ मौजूद हैं। सीटीयू की बसें भी खड़ी की गई हैं ताकि अगर कोई किसान नेता या अन्य कोई उपद्रव करे तो उन्हें यहां से हटाकर किसी अन्य स्थान पर ले जाया जा सके। चंडीगढ़ पुलिस सेक्टर 31 थाना के एसएचओ राम रतन समेत डीएसपी क्राइम ब्रांच उदयपाल, इंडस्ट्रियल एरिया थाना एसएचओ जसपाल सिंह भुल्लर समेत अन्य पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद हैं। पुलिस फोर्स की भारी तैनाती और वाहनों की चेकिंग के चलते चंडीगढ़-जीरकपुर मार्ग पर जीरकपुर की तरफ लगभग 2  किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है।  

  • पंजाबः कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, लगाया धरना, देखें वीडियो

    पंजाबः कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, लगाया धरना, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब में AAP की मान सरकार द्वारा पंचायतें भंग करने के खिलाफ पंजाब कांग्रेस आज धरना प्रदर्शन कर रही है। यह धरना प्रदर्शन मोहाली फोर्टिस अस्पताल के पास विकास भवन के पंचायत डायरेक्टर ऑफिस के बाहर जारी है। इसमें पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में कांग्रेसी विधायक, नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। इस दौरान पंचकूला से चंडीगढ़ और मोहाली को जाने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी की गई है और वहां पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इन सभी बॉर्डर पर हैवी बैरिगेटिंग कर हथियारों से लैस रिजर्व फोर्स को भी तैनात किया गया है। जानकारी के मुताबिक किसान पंचकूला से जीरकपुर और चंडीगढ़ में प्रवेश करने से वंचित रह सकते हैं। पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस हाई अलर्ट पर है।

    पंजाब कांग्रेस प्रदेश सरकार के पंचायतें भंग के फैसले को असंवैधानिक बता रही है। जबकि प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब सरकार ने इस असंवैधानिक फैसले से पंचायतों के अधिकारी छीने हैं। उन्होंने कहा कि इस फैसले से विकास कार्य प्रभावित होंगे। ऐसा कर पंजाब सरकार ने सभी ग्रामीणों से धोखा किया है। पंजाब सरकार के इस फैसले से 13 हजार पंचायतें प्रभावित होंगी। पंजाब सरकार ने यह फैसला पंचायत और लोकसभा चुनाव से पहले किया है। इस पर विपक्षी दलों ने कड़ी आपत्ति जताई है।

    पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राजा वड़िंग ने कहा है कि राज्य सरकार के पंचायती राज खत्म करने के असंवैधानिक फैसले को कोर्ट में चुनौती दी गई है। पंजाब में 13 हजार से ज्यादा पंचायतें हैं, जहां राज्य सरकार चुनाव करवाएगी। सूत्रों के अनुसार, पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव 25 नवंबर को हो सकते हैं, जबकि ग्राम पंचायतों के चुनाव 31 दिसंबर को कराए जा सकते हैं। हालांकि सरकार की ओर से अभी औपचारिक ऐलान होना बाकी है। पंजाब सरकार द्वारा पंचायतें भंग करने के फैसले पर सभी सियासी दलों ने सवाल खड़े किए हैं। मान सरकार पर ग्रामीणों से उनका हक छीनने के आरोप लगाए गए हैं। सरकार के इस फैसले से पंचायती राज के नुमाइंदों में भी काफी नाराजगी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 15 अगस्त को ऐलान किया कि पंचायत चुनाव में जो गांव सर्वसम्मति से सरपंच चुनेंगे, उन गांवों को राज्य सरकार विकास कार्यों के लिए 5 लाख एडवांस देगी, लेकिन गांव अपना सरपंच चुनें, न कि किसी पार्टी का।

    वहीं दूसरी ओर पंजाब में आई बाढ़ के बाद किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थी, जिसको लेकर किसानों ने पहले पंजाब के संगरूर में धरना दिया। इसके बाद हरियाणा और पंजाब के किसानों द्वारा आज चंडीगढ़ में धरना देने का एलान किया गया है। हरियाणा और पंजाब की किसान जत्थेबंदियों के द्वारा ऐलान किया गया है कि वे सभी खराब हुई फसल के मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। वहीं, किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। किसान प्रदर्शनकारियों को पंचकूला से जीरकपुर और चंडीगढ़ में प्रवेश करने से रोकने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। वहीं संगरूर के पुलिस ने भी 350 पुलिसकर्मियों को घरने की जगह पर तैनात कर दिया है और जगह-जगह नाकाबंदी कर रखी है।

  • जानिए आज के सोने- चांदी के दाम

    नई दिल्ली : सोना और चांदी के रेट सर्राफा बाजार में लगभग सपाट नजर आ रहे है।  कमोडिटी बाजार के सूचकांक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कीमती मेटल्स यानी सोने और चांदी के रेट स्थिर बने हुए है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोना 14 रुपये की मामूली तेजी के साथ 58504 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।  सोने में नीचे की तरफ 58473 रुपये और ऊपर की तरफ 58528 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट देखे गए थे। सोने के ये रेट इसके अक्टूबर वायदा के लिए है।  चांदी के रेट भी इसके ऑलटाइम हाई से काफी नीचे कारोबार कर रहे है। 

     नीचे के दाम में चांदी 71550 रुपये तक गई थी और इसके अलावा ऊपर में ये 71765 रुपये प्रति किलो तक गई थी। दिल्लीः बिना किसी बदलाव के 59220 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर है। मुंबईः 50 रुपये की तेजी के साथ 54200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर है। कोलकाताः 50 रुपये की तेजी के साथ 54200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर है। चेन्नईः 50 रुपये की तेजी के साथ 54600 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर है।

  • पंजाबः 26 अगस्त तक स्कूल रहेंगे बंद

    पंजाबः 26 अगस्त तक स्कूल रहेंगे बंद

    फाजिल्का: पंजाब में आई बाढ़ के कारण जिला मैजिस्ट्रेट डा. सेनू दुग्गल ने जिला फाजिल्का के अधीन ब्लाक गुरुहरसहाय-3, जलालाबाद-1, फाजिल्का-1 और फाजिल्का-2 के विभिन्न स्कूलों को 26 अगस्त तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के मुताबिक ब्लाक गुरुहरसहाय-3 और जिला फाजिल्का के अंतर्गत सरकारी प्राइमरी स्कूल बोदला पीरे के, सरकारी प्राइमरी स्कूल महमूद खाने के और सरकारी प्राइमरी स्कूल मोहने वाला झुगे, जलालाबाद-1 के तहत सरकारी प्राइमरी स्कूल ढाणी बचन सिंह, सरकारी प्राइमरी स्कूल गहले, फाजिल्का-1 के अंतर्गत वाला सरकारी प्राइमरी स्कूल जोधा भैणी और सरकारी प्राइमरी स्कूल घुरका, सरकारी प्राइमरी स्कूल गुद्दड़ भैणी और सरकारी प्राइमरी स्कूल ढाणी मोहना राम बंद रहेंगे।

    इसके अलावा फाजिल्का-2 के अंतर्गत सरकारी प्राइमरी स्कूल झंगड़ भैणी, गुलाबा भैणी, दोना नानका, गट्टी नंबर 1, ढाणी सद्दा सिंह, मुहार जमशेर, महातम नगर, रेते वाली भैणी, मुहार खीवा, मनसा, नूर मुहम्मद, मुहार सोना, तेजा रुहेला, प्रभात सिंह वाला हिठाड़, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल झंगड़ भैणी, सरकारी मिडिल स्कूल महातम नगर, सरकारी हाई स्कूल कावां वाली, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हस्ता कलां, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के फाजिल्का, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाधूका, सरकारी मिडिल स्कूलों में सलेमशाह, सरकारी हाई स्कूल मौजम, सरकारी हाई स्कूल आसफवाला और सरकारी हाई स्कूल नूरशाह शामिल हैं।

  • जांच एजेंसी ने 2 पूर्व प्रधानमंत्रियों पर कसा शिकंजा, जाने मामला

    जांच एजेंसी ने 2 पूर्व प्रधानमंत्रियों पर कसा शिकंजा, जाने मामला

    नई दिल्ली :  नेपाल की शीर्ष जांच एजेंसी ने ललिता निवास भूमि हड़प घोटाले में कथित भूमिका के लिए देश के दो पूर्व प्रधानमंत्रियों माधव कुमार नेपाल और बाबूराम भट्टराई से पहली बार पूछताछ की है । जांच एजेंसी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी । भूमि हड़प घोटाला नेपाल और भट्टराई के प्रधानमंत्रित्व काल के दौरान हुआ था। उनके नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल ने इस मामले में नीति-स्तरीय निर्णय किए थे। केंद्रीय जांच ब्यूरो के प्रवक्ता नवराज अधिकारी ने बताया कि घोटाले की जांच के सिलसिले में नेपाल और भट्टराई से पूछताछ की गई। आरोप है कि सरकार की कीमती जमीन का एक बड़ा हिस्सा कुछ दलालों ने वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और कुछ राजनेताओं की मदद से फर्जी मालिक बनाकर हड़प लिया था।

    नवराज ने कहा कि नेपाल पुलिस के सीआईबी (जांच एजेंसी ब्यूरो )अधिकारियों ने काठमांडू के बालुवतार में प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास से सटे मूल्यवान भूमि को हथियाने से संबंधित घोटाले की जांच के सिलसिले में नेपाल और भट्टराई के बयान दर्ज किए हैं। माधव कुमार नेपाल वर्तमान में सीपीएन के अध्यक्ष हैं, जबकि भट्टराई नेपाल समाजवादी पार्टी के प्रमुख हैं। नेपाल 25 मई 2009 से 6 फरवरी 2011 तक जबकि भट्टराई 29 अगस्त 2011 से 14 मार्च 2012 तक प्रधानमंत्री पद पर रहे। अखबार की एक खबर के अनुसार, ललिता निवास में लगभग 37 एकड़ भूमि शामिल है और इसमें प्रधानमंत्री निवास, नेपाल राष्ट्र बैंक का केंद्रीय कार्यालय और प्रमुख सरकारी अधिकारियों के कुछ अन्य आवास स्थित

  • पंजाबः रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

    तलवंडी साबोः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत तलवंडी साबो थाने में तैनात एएसआई जगरूप सिंह को बठिंडा जिले के नसीबपुरा गांव के रहने वाले लखवीर सिंह से 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि लखवीर सिंह ने अपनी पत्नी और बेटे के खिलाफ अपने गांव की कुछ महिलाओं द्वारा थाना तलवंडी साबो में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी जांच उक्त एएसआई ने की थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एएसआई इस शिकायत को निपटाने के लिए जगरूप सिंह ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी और वह उससे 5 हजार रुपये पहले ही ले चुका है।

    प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त एएसआई को गिरफ्तार कर लिया। सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में एएसआई जगरूप सिंह के खिलाफ पुलिस स्टेशन विजिलेंस ब्यूरो, बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • पंजाबः संदिग्ध नशीले पदार्थ से भरी बोतल बरामद

    पंजाबः संदिग्ध नशीले पदार्थ से भरी बोतल बरामद

    अमृतसर : पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त प्रयासों से तस्करों की एक और नापाक कोशिश नाकाम हुई है। सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बीते दिन लगभग 9 बजे गांव रोरनवाला, अमृतसर के पास के क्षेत्र में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाली एक संदिग्ध उड़ने वाली वस्तु (ड्रोन) की आवाज़ सुनी। सैनिकों ने ड्रोन को रोकने का प्रयास किया।

    जिसके बाद 22 अगस्त की सुबह बीएसएफ ने पंजाब पुलिस के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। क्षेत्र की तलाशी के दौरान, सैनिकों ने गांव रोरनवाला, अमृतसर के पास खेत से काले रंग के चिपकने वाले टेप में लिपटी संदिग्ध प्रतिबंधित वस्तु हेरोइन (कुल वजन – 450 ग्राम) से भरी 1 छोटी बोतल बरामद की है।

  • पंजाब: धरने पर जाने से पहले किसान नेता को गिरफ्तार करने की पुलिस की कोशिश हुई नाकाम, देखें वीडियो

    पंजाब: धरने पर जाने से पहले किसान नेता को गिरफ्तार करने की पुलिस की कोशिश हुई नाकाम, देखें वीडियो

    श्री अंब साहिब के पास भारी पुलिस फोर्स तैनात

    गुरदासपुरः पंजाब के गुरदासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां माझा किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह के घर पर आज यानी मंगलवार तड़के पुलिस ने छापेमारी की। इस बीच चंडीगढ़ धरने पर जाने से पहले किसान नेता गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार करने की कोशिश की गई, लेकिन किसान नेता पुलिस के हाथ नहीं आए। 

    बता दें कि कल भी अलग-अलग जिलों में करीब 24 किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि किसान नेता गुरप्रीत सिंह कहां हैं, लेकिन किसानों की ओर से चंडीगढ़ कूच की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बीच पंजाब और हरियाणा के 16 संगठन चंडीगढ़ का घेराव करेंगे। हालांकि, इस बीच किसानों के रास्ते में कई बैरिकेड्स लगाए गए हैं और मोहाली में गुरुद्वारा श्री अंब साहिब के पास, जहां किसानों को इकट्ठा होना है, भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

  • पंजाबः पुलिस कर्मी द्वारा मूसेवाला को आतंकी कहने पर पिता का आया बड़ा बयान

    पंजाबः पुलिस कर्मी द्वारा मूसेवाला को आतंकी कहने पर पिता का आया बड़ा बयान

    चंडीगढ़ः मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को एक पुलिसकर्मी द्वारा ‘आतंकवादी’ कहने का वीडियो वायरल होने के बाद दिवंगत गायक के पिता ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बलकौर सिंह ने कहा कि कोई पुलिस अधिकारी मेरे बेटे को आतंकवादी कैसे कह सकता है? साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस संबंध में झारखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिखने की अपील की। बलकौर सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि, ”एक पुलिस अधिकारी मेरे बेटे को आतंकवादी कैसे कह सकता है?

    वह विश्व प्रसिद्ध कलाकार था। जो युवा पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहा है उसे कोई कैसे बदनाम कर सकता है? उन्होंने कहा कि या फिर यह टिप्पणी पगड़ी पहनने वाले व्यक्ति के प्रति नफरत का हिस्सा है?” एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘मुख्यमंत्री भगवंत मान को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सेरोन को पत्र लिखना चाहिए कि सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसक और पंजाबी इस तरह का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।’ झारखंड पुलिस को लिखित माफ़ी मांगनी चाहिए”।

    बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि झारखंड का बताया जा रहा है। इसमें एक पुलिसकर्मी मोटरसाइकिल सवार एक युवक को रोकता नजर आ रहा है। युवक द्वारा मोटरसाइकिल पर लगाई गई सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर देखकर वह उससे कहता हैं कि आप इसे आदर्श मान रहे हैं, जो कि ‘अतिवादी’ है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस संबंध में झारखंड पुलिस के एसएचओ भूषण कुमार ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी है लेकिन दिवंगत गायक के प्रशंसक इस टिप्पणी से काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं।

  • इस एयरपोर्ट का बदलेगा नाम, जाने मामला

    इस एयरपोर्ट का बदलेगा नाम, जाने मामला

    नई दिल्ली : हरियाणा सरकार अंबाला कैंट हवाई अड्डे का नाम बदलने की तैयारी में हैं। गृहमंत्री अनिल विज ने इस संबंध में सीएम मनोहर लाल को एक प्रस्ताव भेजा है जिसमें अंबाला एयरपोर्ट का नाम अंबा एयरपोर्ट अंबाला छावनी रखने का सुझाव दिया गया है।  गृहमंत्री ने कहा कि अंबा देवी के नाम पर अंबाला जिले का नामकरण किया गया था और अंबाला में अंबा देवी का मंदिर भी है। प्राचीन काल के इस मंदिर का विशेष महत्व है।

     सीएम मनोहर लाल अंबाला एयरपोर्ट के लिए 133 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट की मंजूरी दे चुके हैं। संभावना है कि नवंबर में अंबाला से वाराणसी, आगरा और श्रीनगर के लिए सीधी हवाई यात्रा शुरू हो सकती है।  घरेलू एयरपोर्ट स्थापित करने के लिए हरियाणा सरकार ने अंबाला में एयरफोर्स स्टेशन के साथ लगती 20 एकड़ जमीन सेना से ली है। सेना ने इस जमीन की कीमत 133 करोड़ रुपए आंकी है।

    आर्मी के साथ हुए MOU के तहत जब भी सेना को जरूरत होगी तो हरियाणा सरकार इतनी ही कीमत के बदले सेना को जरूरत अनुसार इंफ्रास्ट्रक्चर देगी। सीएम मनोहर लाल इसे अपनी मंजूरी दे चुके हैं। अंबाला में बनने वाले इस घरेलू एयरपोर्ट से जीटी रोड़ बैल्ट क्षेत्र को सीधा फायदा पहुंचेगा। यहां के लोगों को हवाई यात्रा के लिए चंडीगढ़ या दिल्ली का रूख करना पड़ता है। अंबाला में घरेलू एयरपोर्ट शुरू होने के बाद यहीं से लोगों को सेवा मिल सकेगी। हवाई यात्रा शुरू कराने को लेकर हरियाणा सरकार एलायंस एयर के साथ पहले ही बातचीत कर चुकी है। इस अनुबंध के तहत अंबाला से आगरा, बनारस और श्रीनगर के लिए हवाई यात्रा शुरू होगी। शुरुआत में एटीआर 42 विमान से हवाई यात्रा शुरू करने की योजना बनाई गई है।